LIVE | ...
गुरूवार, 8 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - Punjab Election Results: ‘आप’ की जीत का असली सच आया सामने! राजा वड़िंग ने आंकड़ों से खोली पोल

Punjab Election Results: ‘आप’ की जीत का असली सच आया सामने! राजा वड़िंग ने आंकड़ों से खोली पोल

राजा वड़िंग का धमाका: पंजाब में AAP ने 'चुराई' सीटें, अकालियों के दावों को बताया सफेद झूठ!

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 22 दिसम्बर 2025
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
Punjab Election Results
105
SHARES
699
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 22 दिसंबर (राज): पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी और शिरोमणि अकाली दल द्वारा जिला परिषद और ब्लॉक समिति के नतीजों को लेकर फैलाए जा रहे झूठों का पर्दाफाश किया है।

उन्होंने कहा कि हकीकत यह है कि ‘आप’ ने सत्ता का दुरुपयोग किया और चुनावी प्रक्रिया में हेरफेर की, लेकिन फिर भी वह प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं दिखा सकी। वहीं पर, शिरोमणि अकाली दल का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और वह केवल दो जिलों बठिंडा और मुक्तसर तक सीमित रहा, जबकि दस जिलों में पार्टी पूरी तरह खाली रही।

यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, वड़िंग ने पार्टी के साथियों दुर्लभ सिद्धू और हरदीप सिंह किंगरा के साथ मिलकर विस्तृत आंकड़े पेश किए और सच्चाई सामने रखी कि कैसे ‘आप’ चोरी की गई शान में आनंद लेने की कोशिश कर रही है, जबकि अकाली दल सिर्फ आंकड़ों को लेकर झूठ बोल रहा है।

उन्होंने कहा कि पटियाला के पूर्व एसएसपी वरुण शर्मा ने अपने जूनियर स्टाफ को निर्देश देकर ‘आप’ की साजिश का पर्दाफाश किया था कि किस तरह विपक्षी उम्मीदवारों को नामांकन दाखिल करने से रोका गया, ताकि बाद में नामांकन रद्द करने की जरूरत न पड़े। उन्होंने कहा कि पुलिस और चुनाव अधिकारियों ने वास्तव में शर्मा के दिशानिर्देशों का पालन किया, जो स्पष्ट रूप से ‘आप’ सरकार द्वारा जारी किए गए थे।

इस मौके पर नतीजों की व्याख्या करते हुए, वड़िंग ने खुलासा किया कि जहां ‘आप’ 347 जिला परिषद सीटों में से 220 जीतने का दावा कर रही है, वहीं उसने वास्तव में “चुनावी प्रक्रिया” के जरिए सिर्फ 136 सीटें जीतीं, और इनमें भी सत्ता के दुरुपयोग के आरोप हैं। उन्होंने कहा कि ‘आप’ के 84 अतिरिक्त सीटें जीतने के दावे में से 18 सीटों पर बायकॉट हुआ था, 11 सीटें वरुण शर्मा के इशारे पर निर्विरोध जीती गईं, पांच सीटों पर कागज फाड़े गए और 32 अन्य सीटों पर नामांकन मनमाने ढंग से रद्द किए गए।

उन्होंने बताया कि ‘आप’ ने 136 सीटें जीतीं, कांग्रेस ने 62, शिरोमणि अकाली दल ने 46, भाजपा ने 7 और अन्य ने 11 सीटें जीतीं थीं।

4इसी तरह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने ब्लॉक समिति के नतीजों पर ‘आप’ के दावों का भी पर्दाफाश किया। उन्होंने कहा कि 1592 सीटें जीतने के दावे के विपरीत, ‘आप’ ने वास्तव में केवल 838 सीटें ही वास्तविक चुनावी प्रक्रिया से जीतीं। बाकी सीटों पर दुरुपयोग और डराने-धमकाने से जीत दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि 149 सीटों पर बहिष्कार हुआ था, 212 सीटें निर्विरोध जीती गईं थीं, क्योंकि एसएसपी की “गाइडबुक” के अनुसार उम्मीदवारों को नामांकन दाखिल करने की अनुमति नहीं दी गई, 328 सीटों पर नामांकन रद्द किए गए और 74 स्थानों पर नतीजे जबरन सत्तारूढ़ पार्टी के पक्ष में घोषित किए गए।

यह भी पढे़ं 👇

Mega PTM Punjab

Mega PTM Punjab: बच्चों के सुनहरे भविष्य के लिए स्कूल पहुंचेंगे 25 लाख माता-पिता

गुरूवार, 8 अक्टूबर 2026
Elon Musk Starlink India

Elon Musk Starlink India: क्या अंबानी-मित्तल रोक रहे हैं स्टारलिंक?

गुरूवार, 8 अक्टूबर 2026
Jantar Mantar Protest

Jantar Mantar Protest: क्या युवा कांग्रेस को प्रदर्शन की इजाजत मिलेगी?

गुरूवार, 8 अक्टूबर 2026
Mad Sandhu Murder

Mad Sandhu Murder: शूटर गिरफ्तार, गोल्डी ढिल्लों गैंग का कनेक्शन

गुरूवार, 8 अक्टूबर 2026

वड़िंग ने कहा कि वास्तविकता में ‘आप’ और कांग्रेस के बीच बहुत बड़ा अंतर नहीं है ‘आप’ की 838 वास्तविक सीटों के मुकाबले कांग्रेस ने तमाम प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद 603 सीटें जीतीं। शिरोमणि अकाली दल 420 सीटों के साथ काफी पीछे रहा और भाजपा को सिर्फ 66 सीटें मिलीं।

उन्होंने शिरोमणि अकाली दल और उसके नेताओं के इस दावे का मजाक उड़ाया कि पार्टी फिर से जीवित हो गई है और कांग्रेस से आगे दूसरे स्थान पर आ गई है। उन्होंने कहा कि इससे बड़ा झूठ और कोई नहीं हो सकता। सुखबीर के “कांग्रेस से बेहतर स्ट्राइक रेट” के दावे पर टिप्पणी करते हुए, वड़िंग ने कहा कि अगर कोई पार्टी सिर्फ दस सीटों पर चुनाव लड़े और तीन जीत जाए, तो क्या इसका मतलब यह है कि वह सभी से आगे है?

इसी तरह, पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह द्वारा सुखबीर बादल की प्रशंसा और उनके पिता प्रकाश सिंह बादल की कड़ी आलोचना पर पूछे गए, सवाल के जवाब में वड़िंग ने चुटकी ली कि छोटे बादल अपनी प्रशंसा के बदले अपने पिता के अपमान को कैसे सहन कर सकते हैं।

सुनील जाखड़ के इस दावे पर कि वे मुख्यमंत्री बनने के लिए 350 करोड़ रुपये नहीं दे सकते थे, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उनके ही भाजपा में सहयोगी अमरिंदर सिंह पहले ही ऐसे आरोपों का खंडन कर चुके हैं। इसका मतलब है कि दोनों में से कोई एक गलत है, क्योंकि दोनों एक साथ सही नहीं हो सकते।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

मॉस्को में बड़ा धमाका, पुतिन के जनरल की हत्या Russian General Killed

Next Post

810 लाख का ऑनलाइन फ्रॉड: Punjab Police Former IG ने खुद को मारी गोली, हालत गंभीर।

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Mega PTM Punjab

Mega PTM Punjab: बच्चों के सुनहरे भविष्य के लिए स्कूल पहुंचेंगे 25 लाख माता-पिता

गुरूवार, 8 अक्टूबर 2026
Elon Musk Starlink India

Elon Musk Starlink India: क्या अंबानी-मित्तल रोक रहे हैं स्टारलिंक?

गुरूवार, 8 अक्टूबर 2026
Jantar Mantar Protest

Jantar Mantar Protest: क्या युवा कांग्रेस को प्रदर्शन की इजाजत मिलेगी?

गुरूवार, 8 अक्टूबर 2026
Mad Sandhu Murder

Mad Sandhu Murder: शूटर गिरफ्तार, गोल्डी ढिल्लों गैंग का कनेक्शन

गुरूवार, 8 अक्टूबर 2026
Pargat Singh

Pargat Singh PPCC अध्यक्ष: क्या कांग्रेस की नई पारी सफल होगी?

गुरूवार, 8 अक्टूबर 2026
Kangana Ranaut

Kangana Ranaut: AI ने बनाई अश्लील तस्वीरें, पहुंचीं हाई कोर्ट

गुरूवार, 8 अक्टूबर 2026
Next Post
Punjab Police Former IG Suicide Attempt

810 लाख का ऑनलाइन फ्रॉड: Punjab Police Former IG ने खुद को मारी गोली, हालत गंभीर।

Baltej Pannu

Punjab Election War: 'कांग्रेस-अकालियों को मिले नहीं उम्मीदवार, अब रो रहे हार का रोना'!

Gurmeet Khudian

Punjab Pashupalan: बाढ़ में मसीहा बना पशुपालन विभाग, 3 लाख से ज्यादा पशुओं का हुआ मुफ्त इलाज!

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।