शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - पंजाब प्रतिनिधिमंडल ने 16वें वित्त आयोग के चेयरमैन से की मुलाकात

पंजाब प्रतिनिधिमंडल ने 16वें वित्त आयोग के चेयरमैन से की मुलाकात

बाढ़ से हुए 20,000 करोड़ रुपये के नुकसान को देखते हुए विशेष पुनर्वास पैकेज की मांग

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 30 सितम्बर 2025
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
Cheema
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 30 सितंबर (The News Air) पंजाब सरकार के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल, जिसमें वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा, मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा और गृह एवं वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आलोक शेखर शामिल थे, ने आज नई दिल्ली में 16वें वित्त आयोग के चेयरमैन डॉ. अरविंद पनगढ़िया से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने राज्य में हाल ही में आई दशकों की सबसे भयावह बाढ़ का हवाला देते हुए, जिससे फसलों, मकानों और बुनियादी ढांचे को 20,000 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है, पंजाब के लिए एक विशेष दीर्घकालीन पुनर्वास पैकेज की जोरदार मांग रखी।

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने इस मौके पर एक प्रमुख सीमावर्ती राज्य के रूप में पंजाब की विशिष्ट स्थिति, हाल की प्राकृतिक आपदाओं और वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) प्रणाली में बदलाव से उत्पन्न संरचनात्मक घाटों के कारण राज्य के वित्त पर पड़े भारी दबाव का विस्तार से उल्लेख किया। वित्त मंत्री ने राज्य आपदा प्रबंधन कोष (एसडीआरएफ) के नियमों में सुधार की तत्काल आवश्यकता पर जोर देते हुए चर्चा की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि मौजूदा एसडीआरएफ नियम अत्यधिक प्रतिबंधात्मक और कठोर साबित हुए हैं, जो समय पर और पर्याप्त राहत प्रदान करने की राज्य सरकार की क्षमता को गंभीर रूप से सीमित करते हैं। उन्होंने कहा कि इसलिए राज्य-विशिष्ट आपदाओं के लिए लचीले नियम शामिल करने हेतु इन दिशा-निर्देशों की व्यापक समीक्षा आवश्यक है।

इसके अलावा, वित्त मंत्री ने बताया कि पंजाब के एसडीआरएफ में इस समय कुल 12,268 करोड़ रुपये की बकाया राशि में से 7,623 करोड़ रुपये ब्याज के रूप में है। इस पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि एसडीआरएफ को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन कोष (एनडीआरएफ) की तरह ब्याज मुक्त रिज़र्व फंड में बदला जाना चाहिए। वित्त आयोग के चेयरमैन ने पंजाब के वित्त मंत्री की इस चिंता को स्वीकार किया और भरोसा दिलाया कि इस विषय पर आयोग के सदस्यों के साथ होने वाली अगली बैठक में विचार-विमर्श किया जाएगा।

16वें वित्त आयोग के साथ पिछली बैठक में राज्य द्वारा उठाई गई मांगों को दोहराते हुए, वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने शत्रु देशों से सटी सीमावर्ती राज्यों को विशेष वित्तीय सहायता देने की ठोस दलील दी। उन्होंने आयोग को बताया कि पाकिस्तान के साथ बढ़े तनाव, विशेषकर इस साल की शुरुआत में “ऑपरेशन सिंधूर” के मद्देनज़र, रोज़मर्रा की ज़िंदगी, औद्योगिक गतिविधियों और माल परिवहन में बार-बार व्यवधान आने से सीमावर्ती जिलों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब को ड्रोन घुसपैठ, सीमा पार तस्करी और नार्को-आतंकवाद जैसी विशिष्ट सुरक्षा चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, जिनसे निपटने के लिए निरंतर और भारी निवेश की आवश्यकता है।

वित्त मंत्री ने चेयरमैन को बताया कि राज्य बीएसएफ के सहयोग से एक प्रभावी दूसरी रक्षा पंक्ति बनाने के लिए बुनियादी ढांचे और पुलिस आधुनिकीकरण में भारी निवेश कर रहा है। उन्होंने पुलिस बलों और कानून-व्यवस्था से जुड़े ढांचे को मजबूत करने के लिए 2,982 करोड़ रुपये के विशेष सीमा क्षेत्र पैकेज की मांग की, जिसका उल्लेख राज्य ने आयोग को सौंपे अपने ज्ञापन में किया है। उन्होंने कहा कि यह सहायता राष्ट्रीय सुरक्षा और क्षेत्रीय स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए अनिवार्य है।

वित्त मंत्री चीमा ने सीमावर्ती जिलों के लिए एक विशेष औद्योगिक पैकेज की भी मांग की। उन्होंने कहा कि सीमा तनाव के कारण सीमित औद्योगिक गतिविधियों से ये जिले प्रति व्यक्ति आय में लगातार राज्य की औसत से पीछे रह रहे हैं। वाघा सीमा, जो एक महत्वपूर्ण व्यापारिक गलियारा है, के बंद होने से प्रति वर्ष 5,000-8,000 करोड़ रुपये का अनुमानित नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस संरचनात्मक घाटे को दूर करने और समावेशी विकास को बढ़ावा देने के लिए औद्योगिक पुनरुत्थान और रोजगार सृजन हेतु एक विशेष औद्योगिक विकास पैकेज आवश्यक है।

पंजाब ने इस पैकेज के लिए कुल 6,000 करोड़ रुपये की मांग की है, जिसमें औद्योगिक विकास, रख-रखाव और प्रोत्साहन के लिए फंड शामिल हैं। यह पैकेज पड़ोसी क्षेत्रों हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर को पहले से दिए गए समान पैकेजों के अनुरूप है।

वित्त मंत्री ने जीएसटी शासन लागू होने के नकारात्मक वित्तीय प्रभावों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्य करों के जीएसटी में समावेश के कारण पंजाब को प्रति वर्ष 49,727 करोड़ रुपये का स्थायी नुकसान हुआ है, जिसके लिए कोई मुआवज़ा नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि हाल ही में जीएसटी में लाई गई तार्किकता के संभावित प्रभावों से इस आंकड़े में और वृद्धि हो सकती है।

राज्यों के लिए अधिक वित्तीय संभावनाएं और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए, वित्त मंत्री ने 16वें वित्त आयोग को कई महत्वपूर्ण सिफारिशें पेश कीं। इनमें राज्यों के हिस्से को विभाज्य पूल का 50% (वर्तमान 42% से अधिक) करना और विभाज्य पूल में सेस, सरचार्ज और चुनिंदा गैर-कर राजस्व को शामिल करना प्रमुख हैं। इसके अलावा, उन्होंने 15वें वित्त आयोग द्वारा दी गई राजकोषीय घाटा अनुदान की तर्ज़ पर पंजाब के लिए 75,000 करोड़ रुपये की विकास अनुदान की मांग भी रखी।

यह भी पढे़ं 👇

Iran F-35 Fighter Jet Claim

Iran F-35 Fighter Jet Claim: ईरान का बड़ा दावा, दूसरा F-35 मार गिराया

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026
Bihar New CM

Bihar New CM: चिराग पासवान बोले “बहुत जल्द होगा ऐलान”, NDA में बात फाइनल

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026
Raghav Chadha AAP Controversy

Raghav Chadha AAP Controversy: “मोदी से डर गए चड्ढा”, पार्टी ने बोला तीखा हमला

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026
Raisen Krishi Mahotsav 2026

Raisen Krishi Mahotsav 2026: रायसेन में 3 दिन का राष्ट्रीय कृषि महाकुंभ, बड़ी तैयारी

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने इस अवसर पर राज्य की नवीनतम वित्तीय स्थिति प्रस्तुत की, जिसमें वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 23,957 करोड़ रुपये का राजकोषीय घाटा और 34,201 करोड़ रुपये का वित्तीय घाटा दिखाया गया, जिसमें ऋण-से-जीएसडीपी अनुपात 44.50% है। उन्होंने दोहराया कि 16वें वित्त आयोग द्वारा अनुकूल सिफारिश पंजाब के लिए अपनी सुरक्षा जिम्मेदारियों को निभाने और आर्थिक घाटे को दूर करने के लिए आवश्यक है।

सकारात्मक माहौल में हुई इस बैठक के दौरान वित्त आयोग के चेयरमैन डॉ. अरविंद पनगढ़िया ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Bareilly Violence Big Action: मौलाना तौकीर रजा का दामाद गिरफ्तार, Illegal Property पर चला Yogi का Bulldozer

Next Post

कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां और लालजीत सिंह भुल्लर द्वारा ज़िला तरन तारन से “मेरा घर, मेरा मान” योजना की शुरुआत

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Iran F-35 Fighter Jet Claim

Iran F-35 Fighter Jet Claim: ईरान का बड़ा दावा, दूसरा F-35 मार गिराया

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026
Bihar New CM

Bihar New CM: चिराग पासवान बोले “बहुत जल्द होगा ऐलान”, NDA में बात फाइनल

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026
Raghav Chadha AAP Controversy

Raghav Chadha AAP Controversy: “मोदी से डर गए चड्ढा”, पार्टी ने बोला तीखा हमला

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026
Raisen Krishi Mahotsav 2026

Raisen Krishi Mahotsav 2026: रायसेन में 3 दिन का राष्ट्रीय कृषि महाकुंभ, बड़ी तैयारी

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026
Bhagwant Mann Govt Jobs Punjab

Bhagwant Mann Govt Jobs Punjab: 4 साल में रिकॉर्ड 65,264 सरकारी नौकरियां दीं

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026
Punjab Dengue Prevention 2026

Punjab Dengue Prevention 2026: डेंगू केस 23,389 से घटकर 4,981, मौतें 55 से सिर्फ 8

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026
Next Post
Laljit

कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां और लालजीत सिंह भुल्लर द्वारा ज़िला तरन तारन से “मेरा घर, मेरा मान” योजना की शुरुआत

Class ai

डिजिटल युग में पंजाब सबसे आगे! मान सरकार ने स्कूलों में AI क्रांति का किया आगाज़!

Cm mann

पंजाब CM ने अमित शाह से मुलाकात की: ₹1600 करोड़ टोकन मनी, पंजाब ने मांगी अतिरिक्त मदद

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।