LIVE | ...
मंगलवार, 18 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - पानी के लिए पंजाब एक पैसे का भी भुगतान नहीं करेगा-मुख्यमंत्री

पानी के लिए पंजाब एक पैसे का भी भुगतान नहीं करेगा-मुख्यमंत्री

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 22 मार्च 2023
in Breaking News, पंजाब
A A
0
CM Bhagwant Mann

CM Bhagwant Mann

104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare
  • मुख्यमंत्री के नेतृत्व अधीन विधान सभा की तरफ से हिमाचल प्रदेश सरकार के जल विद्युत प्रोजेक्टों पर वाटर सैस लगाने के फ़ैसले की निंदा
  • यह कदम पंजाब और इसके लोगों के हितों के साथ बड़ा धक्का : भगवंत मान
  • विधान सभा में कांग्रेसी सदस्यों की अनुपस्थिति पर उठाई उंगली
  • कांग्रेस नेताओं से सवाल पूछने की लोगों से की अपील
  • ‘भारत जोड़ो’ की बजाय ‘भारत तोड़ो’ की नीति अपना रही है कांग्रेस
  • हिमाचल प्रदेश सरकार को राज्यों के अधिकार घटाने वाले कदम उठाने से संकोच करने की दी सलाह

चंडीगढ़, 22 मार्च (The News Air) रिपेरियन सिद्धांत के मुताबिक पानी पर अपना कानूनी हक जताते हुये पंजाब विधान सभा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व अधीन जल विद्युत प्रोजेक्टों पर वाटर सैस लगाने के हिमाचल प्रदेश सरकार के फ़ैसले की निंदा की।

हिमाचल प्रदेश सरकार के इस कदम की निंदा करने के लिए जल स्रोत मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर की तरफ से पेश प्रस्ताव का समर्थन करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पंजाब के हितों और इसके लोगों के साथ बड़ा धक्का है। उन्होंने कहा कि इसके उलट पंजाब (पाँच दरियाओं की धरती) आज पीने वाले पानी की गंभीर किल्लत का सामना कर रहा है। भगवंत मान ने कहा कि राज्य के पानियों पर हिमाचल प्रदेश सरकार का यह भद्दा हमला है, जिसको बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुये मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सुक्खू सरकार का यह कदम ग़ैर-कानूनी और तर्कहीन है। उन्होंने कहा कि नदियों के पानियों पर पंजाब का कानूनी हक है और कोई भी राज्य का यह हक नहीं छीन सकता। भगवंत मान ने कहा कि अपनी ज़मीन के द्वारा बह रहे पानी पर पंजाब एक पैसा भी किसी को नहीं देगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार का यह कदम देश को बाँटने के उद्देश्य के साथ उठाया गया है। उन्होंने कहा कि यह ‘भारत जोड़ो’ नहीं, बल्कि ‘भारत तोड़ो’ मुहिम है। उन्होंने पंजाब के कांग्रेस नेताओं की विधान सभा में से अनुपस्थिति पर सवाल उठाते हुये कहा कि जब राज्य पानियों संबंधी गंभीर मसलों पर विचार कर रहा है तो वह सदन में उपस्थित ही नहीं हैं। भगवंत मान ने कहा कि इन नेताओं ने हमेशा पंजाब की पीठ में छुरा घोंपा है। उन्होंने कहा कि पंजाब को पेश सभी मसलों के हल के लिए राज्य सरकार कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार के इस शर्मनाक काम ने साबित कर दिया है कि कांग्रेस के कई चेहरे हैं और वह हमेशा राजनैतिक सुविधा के लिए अपने इन चेहरों को इस्तेमाल करती रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता संघीय ढांचे संबंधी बड़े-बड़े दावे करते हैं परन्तु वास्तव में वह चलते अपने राजनैतिक लाभ के मुताबिक ही हैं। भगवंत मान ने कहा कि इस बार फिर कांग्रेस ने पंजाब के खि़लाफ़ साजिश रची है परन्तु इसको किसी भी कीमत पर कामयाब नहीं होने दिया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश सरकार को सलाह दी कि वह राज्यों की ताकतें घटाने वाले ऐसे कदम उठाने से संकोच करें। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हमेशा राज्यों की आवाज़ दबाना चाहती है और हिमाचल प्रदेश सरकार की तरफ से ऐसे मसले उठाने से केंद्र सरकार को राज्य से सम्बन्धित मसलों में अनावश्यक दखलअन्दाज़ी का मौका मिला है। भगवंत मान ने यह भी कहा कि अगर कांग्रेस सरकार अपने मंसूबे को आगे बढाती है तो वह किस मुँह से देश में संघीय ढांचे के बारे दावे करेगी।

यह भी पढे़ं 👇

Robert Redford Death

Robert Redford Death: हॉलीवुड के दिग्गज एक्टर का 18 अगस्त को निधन, 88 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 18

Breaking News Live Updates 18 अगस्त 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
Aaj Ka Rashifal

18 August 2026 | Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल | Today Horoscope

मंगलवार, 18 अगस्त 2026

राज्य में पानी की किल्लत की समस्या के बारे बात करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि भूजल के अंधाधुंध प्रयोग के कारण राज्य का अधिकांश इलाका ‘डार्क जोन’ में है। उन्होंने कहा कि राज्य के मेहनती किसानों ने राज्य के एकमात्र कुदरती स्रोत पानी का बेदर्दी से प्रयोग करके देश के लिए धान की फ़सल पैदा की। भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के इस बड़े योगदान को मान्यता देने की जगह राज्य के हितों के साथ खिलवाड़ करने के लिए ऐसीं योजनाएँ बनाईं जा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत बड़ा दुखांत है कि राज्य के बिल्कुल के बीच पड़ता ज़िला भी अब नहरी पानी की टेलों पर है। उन्होंने कहा कि एक तरफ़ राज्य सरकार पंजाब के विकास के लिए अथक कोशिशें कर रही है, दूसरी तरफ़ राज्य के साथ खिलवाड़ करने वाली ताकतें ऐसे कदम उठा रही हैं। भगवंत मान ने सदन को भरोसा दिया कि पंजाब सरकार हर कीमत पर राज्य के हितों की रक्षा करेगी।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Congress MLA ऐसे नालायक विद्यार्थी हैं जिनको फेल होने का भी डर नहीं रहता

Next Post

मुख्यमंत्री ने पी.ए.यू. और गडवासू के टीचिंग स्टाफ के लिए यू.जी.सी. स्केल लागू करने की दी मंज़ूरी

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Robert Redford Death

Robert Redford Death: हॉलीवुड के दिग्गज एक्टर का 18 अगस्त को निधन, 88 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 18

Breaking News Live Updates 18 अगस्त 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
Aaj Ka Rashifal

18 August 2026 | Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल | Today Horoscope

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
Vimal Elaichi Ad

SRK, Ajay Devgn को FDA Notice: Vimal Elaichi Ad पर बड़ी कार्रवाई

सोमवार, 17 अगस्त 2026
LPG Cylinder

LPG Cylinder: e-KYC की Deadline खत्म, सब्सिडी पर बड़ा असर

सोमवार, 17 अगस्त 2026
Next Post
NOC Bhagwant mann

मुख्यमंत्री ने पी.ए.यू. और गडवासू के टीचिंग स्टाफ के लिए यू.जी.सी. स्केल लागू करने की दी मंज़ूरी

amritpal singh wife

Amritpal Singh की Wife पर विदेशों से आई फंडिंग का शक, एजेंसियां करेंगी चैक

लोक सभा की कार्यवाही फिर 2 बजे तक स्थगित

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।