सोमवार, 13 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - विश्व भर में सबसे पसंदीदा निवेश स्थल के रूप में उभर रहा है पंजाब – मुख्यमंत्री

विश्व भर में सबसे पसंदीदा निवेश स्थल के रूप में उभर रहा है पंजाब – मुख्यमंत्री

कहा, राज्य सरकार उद्योगों के लिए समानता, पारदर्शिता और आपसी सहयोग का माहौल बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 29 सितम्बर 2025
in Breaking News, NEWS-TICKER, पंजाब, सियासत
A A
0
Cm mann
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

गुरुग्राम, 29 सितंबर (The News Air) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य में निवेश के लिए देश के प्रमुख उद्यमियों का स्वागत करते हुए कहा कि पंजाब तेजी से विश्व भर में सबसे पसंदीदा निवेश स्थल के रूप में उभर रहा है।

आज गुरुग्राम में उद्योग जगत के नेताओं के साथ मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब की धरती को शुरू से ही मेहनती और उद्यमी भावना तथा समृद्ध विरासत के लिए जाना जाता रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब को भारत का अन्न भंडार होने का गौरव प्राप्त है, जो देश के खाद्य भंडार में सबसे बड़ा योगदान दे रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में पंजाब के औद्योगिक सफर में एक बड़ा बदलाव और प्रगति देखने को मिली है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि आज पंजाब एक औद्योगिक केंद्र बन गया है, जो खाद्य प्रसंस्करण, कपड़ा, ऑटो कंपोनेंट, हैंड टूल्स, साइकिल, आईटी, पर्यटन और अन्य क्षेत्रों में अग्रणी बनकर उभरा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब की औद्योगिक प्रगति ने वास्तव में विश्व भर में अपनी छाप छोड़ी है, क्योंकि विश्व भर के निवेशकों ने राज्य की क्षमता को पहचाना है। उन्होंने कहा कि मार्च, 2022 से पंजाब को 1.23 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिससे 4.7 लाख से अधिक नौकरियां पैदा होने की संभावना है, जिसके चलते पंजाब औद्योगिक विकास और नवाचार के क्षेत्र में एक उभरते हुए केंद्र के रूप में स्थापित हुआ है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह बहुत गर्व और संतुष्टि की बात है कि पंजाब कई प्रतिष्ठित वैश्विक कंपनियों का घर है, जिनमें नेस्ले, क्लास, फ्रूडेनबर्ग, कारगिल, वरबियो, डेनोन और अन्य शामिल हैं, जो यहां अपना कारोबार स्थापित करके राज्य की आर्थिक प्रगति में बड़ा योगदान दे रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन अंतरराष्ट्रीय कंपनियों ने पंजाब की असीम क्षमता और इसके विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रदान किए गए अनुकूल माहौल पर मुहर लगाई है। उन्होंने कहा कि जापान, अमेरिका, जर्मनी, यूके, यूएई, स्विट्जरलैंड, फ्रांस, स्पेन और अन्य देशों से निवेश पंजाब की वैश्विक पहुंच को स्पष्ट करता है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनका मानना है कि यह तो बस शुरुआत है, क्योंकि पंजाब वास्तव में न केवल भारतीय निवेशकों के लिए बल्कि विश्व भर के लोगों के लिए एक पसंदीदा निवेश स्थल बन गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पद संभालने के बाद उन्होंने एक निवेश-अनुकूल माहौल बनाया है, जो कारोबार करने में आसानी को प्रोत्साहित करता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की उद्योग-अनुकूल नीतियों के कारण पंजाब आज कारोबार करने में आसान माहौल तैयार करने में शीर्ष स्थान पर है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने फास्टट्रैक पंजाब पोर्टल शुरू किया है, जो भारत का सबसे उन्नत सिंगल-विंडो सिस्टम है, जो सिंगल एंट्री और एग्जिट के साथ 150 से अधिक जी.टी.बी. (सरकार से कारोबार) सेवाएं प्रदान कर रहा है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार ऑफलाइन आवेदनों की शर्त को समाप्त करके और तुरंत स्वीकृतियां सुनिश्चित करके, साथ ही पंजाब राइट टू बिजनेस एक्ट के माध्यम से 125 करोड़ रुपए तक की योग्य इकाइयों के लिए केवल पांच दिनों में सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान कर रही है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि पंजाब कुछ बड़े नियामक सुधार पेश करने वाला पहला राज्य है, जिसमें 45 दिनों के भीतर समयबद्ध स्वीकृतियां, डीम्ड अप्रूवल्स, एस्केलेशन प्रक्रियाएं और प्रमुख लाइसेंसों के लिए बढ़ी हुई वैधता शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इसी तरह, व्हाट्सएप अलर्ट, एआई चैटबॉट्स और कॉल सेंटरों के माध्यम से निवेशक सहायता वास्तविक समय में जवाबदेही सुनिश्चित करती है। भगवंत सिंह मान ने आगे कहा कि डिजिटल सीआरओ रिपोर्ट, फायर एनओसी की बढ़ी हुई वैधता और लीजहोल्ड से फ्रीहोल्ड में बदलाव कार्यों को और सरल बना रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार और उद्योग के बीच साझेदारी सफलता की कुंजी है और राज्य सरकार को पूरा विश्वास है कि औद्योगिक विकास तभी संभव हो सकता है जब हम समान साझेदारों के रूप में काम करें। उन्होंने कहा कि यह सिद्धांत 2022 में पेश की गई नई औद्योगिक नीति का मार्गदर्शन करता है। उन्होंने कहा कि इस नीति को उद्योग क्षेत्र के दिग्गजों और साझेदारों के परामर्श से तैयार किया गया है ताकि उद्योगों की जरूरतों और इच्छाओं को पूरा किया जा सके। भगवंत सिंह मान ने कहा कि अब राज्य सरकार द्वारा उद्योग क्षेत्र के दिग्गजों की अध्यक्षता में 24 क्षेत्रीय समितियां बनाई गई हैं ताकि क्षेत्र-विशिष्ट नीतियां तैयार की जा सकें।

मुख्यमंत्री ने उद्यमियों को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार उद्योगों और कारोबारों के साथ समानता, पारदर्शिता और आपसी सहयोग की साझेदारी स्थापित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उद्यमियों के व्यापारिक सफर को सुचारु बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह भी पढे़ं 👇

Crude Oil Price Surge

Crude Oil Price Surge: कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल, $65 के पार पहुंचा भाव

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Umar Khalid Bail

Umar Khalid Bail: दिल्ली हिंसा मामले में उमर खालिद ने SC में दायर की पुनर्विचार याचिका

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Pawan Khera Case

Pawan Khera Case: कांग्रेस प्रवक्ता के खिलाफ Supreme Court पहुंची असम सरकार

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Nigeria Air Strike

Nigeria Air Strike: नाइजीरिया में सेना ने बाजार पर की बमबारी, 200 लोगों के मारे जाने की आशंका

सोमवार, 13 अप्रैल 2026

इस साझेदारी को और मजबूती देने के लिए, भगवंत सिंह मान ने उद्यमियों को प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन के छठे संस्करण में शामिल होने का निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सम्मेलन 13, 14 और 15 मार्च, 2026 को मोहाली, पंजाब में आयोजित किया जाएगा और इस दौरान उद्यमी, नीति निर्माता और शोधकर्ता पंजाब के औद्योगिक क्षेत्र को और ऊंचाइयों पर ले जाने के बारे में विचार साझा करेंगे और सहयोग के लिए एकत्र होंगे। उन्होंने कहा कि उद्यमियों की विशेषज्ञता और दूरदृष्टि पंजाब के भविष्य को आकार देने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन पंजाब की क्षमता को उजागर करने और समझने, सहयोग के अवसरों की खोज करने और नेटवर्किंग के लिए एक आदर्श मंच प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा, “हम एकजुट होकर पंजाब में स्थायी और विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र बना सकते हैं, जिसके लिए आपकी साझेदारी, विश्वास और प्रतिबद्धता अत्यंत आवश्यक है।”

इस अवसर पर अन्य लोगों के अलावा कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा भी मौजूद थे।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

पंजाब की “आप” सरकार ने गुरुग्राम रोड शो में निवेश के अवसरों को दर्शाया

Next Post

उद्योग जगत के दिग्गजों ने औद्योगिक विकास के लिए अनुकूल माहौल उपलब्ध कराने पर भगवंत मान सरकार की प्रशंसा की

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Crude Oil Price Surge

Crude Oil Price Surge: कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल, $65 के पार पहुंचा भाव

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Umar Khalid Bail

Umar Khalid Bail: दिल्ली हिंसा मामले में उमर खालिद ने SC में दायर की पुनर्विचार याचिका

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Pawan Khera Case

Pawan Khera Case: कांग्रेस प्रवक्ता के खिलाफ Supreme Court पहुंची असम सरकार

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Nigeria Air Strike

Nigeria Air Strike: नाइजीरिया में सेना ने बाजार पर की बमबारी, 200 लोगों के मारे जाने की आशंका

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
HAL GE Aerospace Deal

HAL GE Aerospace Deal: भारत में बनेंगे लड़ाकू विमानों के दमदार इंजन, डील हुई पक्की

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Thane Accident

Thane Accident: महाराष्ट्र के ठाणे में भीषण सड़क हादसा, पुल पर सीमेंट मिक्सर से टकराई वैन

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Next Post
1

उद्योग जगत के दिग्गजों ने औद्योगिक विकास के लिए अनुकूल माहौल उपलब्ध कराने पर भगवंत मान सरकार की प्रशंसा की

Sidhu Moose Wala Murder; Congress On Balkaur Singh Over Sangrur Lok Sabha Seat By election

Sidhu Moosewala Father to Contest Election: मानसा से लड़ेंगे MLA चुनाव, बेटे का सपना होगा पूरा

Punjabi Singer Rajvir Jawanda Accident Health

Punjabi Singer Rajvir Jawanda Accident Update: हालत में सुधार, 3 Life Support Machines हटाई गईं

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।