LIVE | ...
मंगलवार, 11 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - Protest in Nabha: “मजदूरों की रोजी-रोटी छीन रही मोदी सरकार”, नाभा में AAP का हल्लाबोल

Protest in Nabha: “मजदूरों की रोजी-रोटी छीन रही मोदी सरकार”, नाभा में AAP का हल्लाबोल

जब तक केंद्र मनरेगा में किए मजदूर विरोधी बदलाव वापस नहीं लेता, तब तक प्रदेशव्यापी आंदोलन जारी रहेगा: गुरप्रीत सिंह जीपी

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 8 जनवरी 2026
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
AAP Protest
104
SHARES
696
VIEWS
ShareShareShareShareShare

Protest in Nabha : आम आदमी पार्टी (आप) ने नाभा के पटियाला गेट पर भाजपा की अगुवाई वाली केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा योजना को योजनाबद्ध तरीके से खत्म करने के विरोध में विशाल प्रदर्शन किया। सैकड़ों मनरेगा मजदूरों ने सड़कों पर उतरकर केंद्र के खिलाफ नारेबाजी की और रोजगार गारंटी योजना में गरीब विरोधी नीतिगत बदलावों के विरोध में अपना गुस्सा जाहिर करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका।

मीडिया से बातचीत करते हुए आप विधायक गुरदेव सिंह देव मान ने कहा कि केंद्र अगर चाहे तो मनरेगा का नाम बदल सकता है, लेकिन इसकी नीति और मंशा में पूर्ण बदलाव अस्वीकार्य है। देव मान ने कहा कि मोदी सरकार ने मनरेगा की आत्मा ही बदल दी है। इसकी नई नीतियों का मकसद गरीबों को कुचलना, उनकी रोजी-रोटी का गला घोंटना और उन्हें और गरीबी में धकेलना है।

उन्होंने केंद्र पर उन लोगों के साथ धोखा करने का आरोप लगाया जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से देश को बनाया है। उन्होंने कहा कि सड़कों और खेतों से लेकर ऊंची इमारतों तक, सुइयों से लेकर जहाजों तक, यह देश मजदूरों ने बनाया है। फिर भी आज उन्हीं मजदूरों पर हमले हो रहे हैं। जिन्होंने 1947 से गरीबों की वोटें लेकर सरकारें बनाईं, वे अब उन्हें सजाएं दे रहे हैं।

विधायक ने केंद्र के मनरेगा फंडिंग का 40 फीसदी बोझ राज्यों पर डालने के फैसले का भी कड़ा विरोध करते हुए इसे “पूरी तरह से गैर-वाजिब और संघवाद विरोधी” करार दिया। उन्होंने कहा कि राज्य यह अतिरिक्त बोझ कैसे झेलेंगे? यह संघीय ढांचे पर सीधा हमला है और कल्याणकारी योजनाओं को कमजोर करने की कोशिश है।

देव मान ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने और मनरेगा के हक में एकजुट होकर आवाज उठाने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब विधानसभा ने स्पष्ट रूप से केंद्र से मांग की है कि मनरेगा को उसके मूल स्वरूप में बहाल किया जाए और ये गरीब विरोधी बदलाव वापस लिए जाएं। उन्होंने कहा कि आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया, अमन अरोड़ा और पूरी पार्टी मनरेगा मजदूरों के साथ चट्टान की तरह खड़ी है।

इस मौके पर आप नेता अमरीक सिंह बांगड़ भी मौजूद थे, जिन्होंने मजदूरों के साथ एकजुटता का इजहार किया और केंद्र की नीतियों की निंदा की।

इस मौके पर बोलते हुए आप एससी विंग के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह जीपी ने कहा कि पार्टी मनरेगा के बचाव में प्रदेशव्यापी प्रदर्शनों की अगुवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि आप पूरे पंजाब में प्रदर्शन कर रही है। कल हमने जालंधर में प्रदर्शन किया था, आज नाभा में और यह आंदोलन पूरे प्रदेश में तेज होगा।

यह भी पढे़ं 👇

Punjab Teacher Training

Punjab Teacher Training: 21,850 शिक्षकों को नशे और मानसिक स्वास्थ्य पर मिलेगा प्रशिक्षण

मंगलवार, 11 अगस्त 2026
Baljit Kaur

Punjab Anti-Drug Campaign: नशा विरोधी अभियान को ₹1 करोड़ का टोकन ग्रांट, 12 जिलों में तेज होगी मुहिम

मंगलवार, 11 अगस्त 2026
lal chand Minister AAP

Punjab Biodiversity Project: JICA के सहयोग से ₹760 करोड़ की जैव विविधता परियोजना शुरू होगी

मंगलवार, 11 अगस्त 2026
baltej pannu

Harbhajan Singh Bhajji Controversy: BJP के इशारे पर पंजाब को बदनाम कर रहे भज्जी, AAP का तीखा हमला

मंगलवार, 11 अगस्त 2026

गुरप्रीत सिंह जीपी ने भाजपा की अगुवाई वाली केंद्र सरकार पर किसानों, मजदूरों और पिछड़े वर्गों के अधिकारों पर लगातार हमले करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पहले किसानों पर तीन काले कृषि कानून थोपे गए थे। फिर संविधान को कमजोर करने की कोशिशें हुईं। अब मनरेगा के नए कानूनों के जरिए कामकाजी महिलाओं और गरीब परिवारों पर सबसे ज्यादा मार पड़ रही है। हम इस बेइंसाफी को बर्दाश्त नहीं करेंगे।

उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक केंद्र बदलाव वापस नहीं लेता तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि हमारा संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक मोदी ये मजदूर विरोधी नीतियां वापस नहीं लेते। पंजाब ने हमेशा बेइंसाफी का विरोध किया है, और हम अपने राज्य और अपने लोगों के साथ लगातार हो रहे भेदभाव को बर्दाश्त नहीं करेंगे।

आप नेताओं ने दोहराया कि गरीब कमजोर या डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने ऐलान किया कि वे इस देश के असली मालिक हैं। उनके अधिकार छीनने की किसी भी कोशिश का कड़ा विरोध किया जाएगा। उन्होंने मनरेगा मजदूरों की लड़ाई पंजाब के हर कोने में ले जाने का संकल्प लिया।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Delhi Assembly Row: “गुरुओं का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान”

Next Post

Education Revolution: पंजाब के 852 स्कूलों के लिए खुले सरकारी खजाने; ₹17.44 करोड़ जारी

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Punjab Teacher Training

Punjab Teacher Training: 21,850 शिक्षकों को नशे और मानसिक स्वास्थ्य पर मिलेगा प्रशिक्षण

मंगलवार, 11 अगस्त 2026
Baljit Kaur

Punjab Anti-Drug Campaign: नशा विरोधी अभियान को ₹1 करोड़ का टोकन ग्रांट, 12 जिलों में तेज होगी मुहिम

मंगलवार, 11 अगस्त 2026
lal chand Minister AAP

Punjab Biodiversity Project: JICA के सहयोग से ₹760 करोड़ की जैव विविधता परियोजना शुरू होगी

मंगलवार, 11 अगस्त 2026
baltej pannu

Harbhajan Singh Bhajji Controversy: BJP के इशारे पर पंजाब को बदनाम कर रहे भज्जी, AAP का तीखा हमला

मंगलवार, 11 अगस्त 2026
Online TDS Certificate

Online TDS Certificate: Income Tax विभाग जल्द शुरू करेगा ऑनलाइन TDS सर्टिफिकेट की सुविधा

मंगलवार, 11 अगस्त 2026
Abhijeet Dipke

CJP Schools Campaign: 15 अगस्त से शुरू होगी सरकारी स्कूलों में सुधार की देशव्यापी मुहिम

मंगलवार, 11 अगस्त 2026
Next Post
Harjot Bains

Education Revolution: पंजाब के 852 स्कूलों के लिए खुले सरकारी खजाने; ₹17.44 करोड़ जारी

Arvind Kejriwal

Russian Oil: क्या Trump के दबाव में झुके PM Modi? केजरीवाल ने पूछे तीखे सवाल!

ED Raid Controversy

ED Raid Controversy: Kolkata में i-PAC पहुंचा Court, Mamata का बड़ा आरोप

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।