LIVE | ...
सोमवार, 14 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - लोकतंत्र बचाने के लिए महारैली में शामिल होंगे ‘इंडिया’ के प्रमुख नेता, ‘‘आप’’ ने तेज की तैयारी

लोकतंत्र बचाने के लिए महारैली में शामिल होंगे ‘इंडिया’ के प्रमुख नेता, ‘‘आप’’ ने तेज की तैयारी

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 26 मार्च 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
लोकतंत्र
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 26 मार्च (The News Air) सीएम अरविंद केजरीवाल के समर्थन और लोकतंत्र को बचाने के लिए 31 मार्च को रामलीला मैदान में होने वाली इंडिया गठबंधन की महारैली ऐतिहासिक होगी। आम आदमी पार्टी ने महारैली को ऐतिहासिक सफल बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी है। ‘‘आप’’ के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने बताया कि दिल्ली के अंदर छात्र-युवा, आरडब्ल्यूए, एनजीओ, सामाजिक संगठनों को रैली में पहुंचने के लिए निमंत्रण दिया जा रहा है। 27 मार्च को दिल्ली के सभी पोलिंग स्टेशनों पर पदाधिकारी व पार्षद जनता के साथ बैठक करेंगे। 28 मार्च से 2600 टीमें घर-घर जाकर लोगों को रामलीला मैदान में आने के लिए निमंत्रण देंगी। वहीं, मंत्रियों और विधायकों को ऑब्जर्वर बनाया गया है, जो विधानसभाओं में जाकर महारैली की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि आज अगर तानाशाह सरकार चुने हुए मुख्यमंत्री को उठा सकती है तो कल किसी भी आवाज़ उठाने वाले को उठा सकती हैं। अब यह लड़ाई देश के संविधान और लोकतंत्र से मोहब्बत करने वाले हर व्यक्ति की लड़ाई बन चुकी है।

आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष एवं दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने सीएम अरविंद केजरीवाल के समर्थन में 31 मार्च को होने वाली इंडिया गठबंधन की महारैली की तैयारियों को लेकर प्रेसवार्ता कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की तानाशाही के खिलाफ यह लड़ाई रूकने वाली नहीं है। 31 मार्च को लोकतंत्र को बचाने के लिए रामलीला मैदान में होने वाली महारैली में दिल्ली और देश की जनता तानाशाह सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करेगी। उन्होंने कहा कि इस महारैली में पूरे देश से इंडिया गठबंधन के सभी प्रमुख नेता शामिल होने के लिए आ रहे हैं। दिल्ली समेत दूसरे राज्यों के लोग लाखों की तादाद में 31 मार्च को सुबह 10 बजे रामलीला मैदान पहुंचेंगे। इसकी तैयारी के लिए हमने अपनी रणनीति तेज कर दी है। 31 मार्च तक हम लोगों के बीच जाएंगे और इस तानाशाही के खिलाफ रामलीला मैदान में आकर शांतिपूर्वक अपनी आवाज बुलंद करने के लिए आह्वान करेंगे।

“आप” दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने बताया कि आज हम दिल्ली की 70 विधानसभाओं में सभी विधायक, पार्षद और विधानसभा, वार्ड, मंडल, बूथ के पदाधिकारियों के साथ महारैली की तैयारी को लेकर बैठक करेंगे। 27 मार्च को दिल्ली के 2.5 हजार से ज्यादा पोलिंग स्टेशन पर विधानसभा के पदाधिकारी और पार्षद जनता के साथ रैली की तैयारी को लेकर तैयारी बैठक करेंगे। 28 मार्च से हर मंडल की टीम पर एक प्रभारी क नियुक्त किया जा रहा है, यानि कुल 2600 मंडल प्रभारी की नियुक्ति की जाएगी। रैली के लिए हर मंडल पर एक प्रभारी होगा। ये सभी 2600 प्रभारी मंडल स्तर पर अपनी टीम बनाकर 28 मार्च से घर-घर जाकर लोगों को रामलीला मैदान में आने के लिए निमंत्रण देंगे।

उन्होंने कहा कि हम दिल्ली के सभी छात्र, युवा,किसान और मजदूरों के सामाजिक संगठन, आरडब्ल्यूए और व्यापारिक संगठनों को भी इस तानाशाही के खिलाफ लड़ाई में शामिल होने के लिए रामलीला मैदान पहुंचने के लिए निमंत्रण दे रहे हैं। हमारी सबसे अपील है कि आप लोग वहां पहुंचें। क्योंकि आज अगर ये तानाशाह सरकार एक चुने हुए मुख्समंत्री को गिरफ्तार कर सकती है तो कल इस दिल्ली के अंदर आवाज उठाने वाला कोई नहीं बचेगा। इसलिए अब यह लड़ाई एक व्यक्ति, एक पार्टी, एक गठबंधन की सीमित नहीं रह गई है, बल्कि इस देश में संविधान और लोकतंत्र से मोहब्बत करने वाले हर व्यक्ति की लड़ाई बन चुकी है। मेरा सभी लोगों से निवेदन है कि आप ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस रैली में शामिल होने के लिए रामलीला मैदान पहुंचें।

यह भी पढे़ं 👇

EWS Certificate Online

EWS Certificate से Land Records तक: UP में Digital Revolution की शुरुआत

सोमवार, 14 सितम्बर 2026
Sondh

Punjab Power Crisis के बीच बड़ा फेरबदल: बसंत गर्ग हटे, Gurkirat Kirpal Singh बने नए CMD

सोमवार, 14 सितम्बर 2026
Artificial Intelligence

Artificial Intelligence बना इंसानियत के लिए खतरा, UN की चौंकाने वाली चेतावनी

सोमवार, 14 सितम्बर 2026
Churdhar Peak Rescue

Churdhar Peak Rescue: पंजाब-हरियाणा के 4 श्रद्धालु जंगल में भटके, सुरक्षित बचाव

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

“आप” के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष गोपाल राय ने जानकारी दी कि इस महारैली की पूरी तैयारी के लिए हमने अपने मंत्री और विधायकों में से ऑब्जर्वर्स नियुक्त किया है, जो अलग-अलग विधानसभाओं में जाकर इसकी तैयारी और समीक्षा कर रहे हैं। वो इसकी निगरानी करेंगे। इसके हमारे मंत्री सौरभ भारद्वाज, इमरान हुसैन, राजकुमार आनंद, हमारे प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप पांडे, एमसीडी के प्रभारी दुर्गेश पाठक, मेयर शैली ओबेरॉय, पार्टी प्रवक्ता संजय झा, प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार, ऋतुराज झा और जितेंद्र तोमर, विधायक मुकेश अहलावत, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता और दक्षिणी दिल्ली से लोकसभा उम्मीदवार सहीराम पहलवान को इस महारैली के ऑब्जर्वर्स के तौर पर नियुक्त किया गया है, जो इस पूरी तैयारी ग्राउंड लेवल पर निगरानी करेंगे। हमें पूरा भरोसा है कि इस बार 31 मार्च का दिन रामलीला मैदान के लिए एक ऐतिहासिक दिन होगा। रामलीला मैदान से इस तानाशाही के खिलाफ जो आवाज उठेगी, ये आवाज पूरे देश में पहुंचेगी।

रैली की तैयारियों को लेकर आज कई बैठकें

31 मार्च को रामलीला मैदान में होने वाली इंडिया गठबंधन की महारैली की तैयारियों को लेकर आम आदमी पार्टी की दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में कई बैठकें होंगी। पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी हर विधानसभा में बैठक करेंगे। इस बैठक में आम आदमी पार्टी के सभी विधायक, पार्षद और पदाधिकारी हिस्सा लेंगे।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में ‘‘आप’’ का जोरदार प्रदर्शन,

Next Post

भाजपा सांसद दिलीप घोष ने ममता बनर्जी से पूछा-कितने पिता है?, मिला ये जवाब

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

EWS Certificate Online

EWS Certificate से Land Records तक: UP में Digital Revolution की शुरुआत

सोमवार, 14 सितम्बर 2026
Sondh

Punjab Power Crisis के बीच बड़ा फेरबदल: बसंत गर्ग हटे, Gurkirat Kirpal Singh बने नए CMD

सोमवार, 14 सितम्बर 2026
Artificial Intelligence

Artificial Intelligence बना इंसानियत के लिए खतरा, UN की चौंकाने वाली चेतावनी

सोमवार, 14 सितम्बर 2026
Churdhar Peak Rescue

Churdhar Peak Rescue: पंजाब-हरियाणा के 4 श्रद्धालु जंगल में भटके, सुरक्षित बचाव

सोमवार, 14 सितम्बर 2026
Oil Price Today

Oil Price Today: तेल की कीमतों में 3% उछाल, भारत के लिए बड़ी चिंता

सोमवार, 14 सितम्बर 2026
Australia Migration

Australia Migration में बड़ा बदलाव: 7.5 लाख की कटौती, 26 देशों पर रोक

सोमवार, 14 सितम्बर 2026
Next Post
BJP MP Dilip Ghosh

भाजपा सांसद दिलीप घोष ने ममता बनर्जी से पूछा-कितने पिता है?, मिला ये जवाब

सांसद बिट्टू BJP में हुए शामिल

Punjab के पूर्व CM बेअंत सिंह के पोते ने कांग्रेस को दिया झटका,

The News Air

Election 2024: अब क्या होगा Varun Gandhi का अगला कदम, 'अमेठी, रायबरेली या…’?

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।