LIVE | ...
मंगलवार, 18 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - कोटकपूरा गोलीकांड में चार्जशीट पेश: मुख्य आरोपी बनाए सुखबीर-पूर्व DGP जाएंगे हाईकोर्ट, केस क्वेशिंग…(The News Air)

कोटकपूरा गोलीकांड में चार्जशीट पेश: मुख्य आरोपी बनाए सुखबीर-पूर्व DGP जाएंगे हाईकोर्ट, केस क्वेशिंग…(The News Air)

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 25 फ़रवरी 2023
in Breaking News, पंजाब, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
कोटकपूरा गोलीकांड में चार्जशीट पेश: मुख्य आरोपी बनाए सुखबीर-पूर्व DGP

कोटकपूरा गोलीकांड में चार्जशीट पेश: मुख्य आरोपी बनाए सुखबीर-पूर्व DGP

104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़ (The News Air) पंजाब के कोटकपूरा गोलीकांड मामले के आरोपी पूर्व डिप्टी CM सुखबीर सिंह बादल, पूर्व DGP सुमेध सिंह सैनी और पूर्व CM प्रकाश सिंह बादल अब हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटा सकते हैं। इनके अलावा मामले के अन्य आरोपी पुलिस अधिकारी भी हाईकोर्ट पहुंच सकते हैं। उनके पास फिलहाल केस प्रोसिडिंग की क्वेशिंग (रद्द) के लिए हाईकोर्ट में याचिका लगाने का रास्ता बचा है।

सुखबीर सिंह बादल, सुमेध सिंह सैनी और प्रकाश सिंह बादल हाईकोर्ट में केस क्वेशिंग के लिए CRPC-482 के तहत याचिका लगा सकते हैं, लेकिन इससे पहले उन्हें चालान की कॉपी हासिल करनी होगी, ताकि स्पष्ट हो सके कि मामले में उनकी क्या-क्या भूमिका दिखाई गई है। आरोपियों के पास फिलहाल यही एकमात्र विकल्प है। आरोपी सुखबीर बादल और पूर्व DGP सुमेध सिंह सैनी को मामले का मास्टरमाइंड बताया गया है। जबकि तत्कालीन CM प्रकाश सिंह बादल पर साजिश में मदद का आरोप है।

आरोपी पुलिस अफसर ले सकते हैं CRPC-197 का ग्राउंड

मामले के संबंध में एक सीनियर एडवोकेट ने बताया कि जिन पुलिस अफसरों के खिलाफ चालान पेश किया गया है, वह भी CRPC-197 का ग्राउंड ले सकते हैं, लेकिन यदि SIT ने आरोपी पुलिस अफसरों (लोक सेवक) के खिलाफ गृह सचिव से चालान पेश करने से पहले केस चलाने की मंजूरी ली होगी तो इसका आधार खत्म हो जाता है।

आरोप तय होने पर खत्म होगा केस क्वेशिंग का विकल्प

मामले में यदि तत्कालीन CM प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर सिंह बादल और सुमेध सिंह सैनी के खिलाफ आरोप तय कर दिए जाते हैं तो इनके पास हाईकोर्ट में केस क्वेशिंग का विकल्प लगभग खत्म हो जाएगा। क्योंकि आरोप तय होने के बाद आरोपियों को ऐसे अधिकांश मामलों में केस ट्रायल का सामना करना ही पड़ता है।

यह भी पढे़ं 👇

Robert Redford Death

Robert Redford Death: हॉलीवुड के दिग्गज एक्टर का 18 अगस्त को निधन, 88 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 18

Breaking News Live Updates 18 अगस्त 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
Aaj Ka Rashifal

18 August 2026 | Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल | Today Horoscope

मंगलवार, 18 अगस्त 2026

पुलिस अफसरों पर यह हैं आरोप

कुल 17 भागों की इस चार्जशीट में IG परमराज सिंह उमरानंगल, तत्कालीन DIG फिरोजपुर अमर सिंह चाहल और SSP मोगा चरनजीत सिंह शर्मा पर साजिश को अंजाम देने का आरोप है। इनके अलावा तत्कालीन SSP फरदीकोट सुखमंदर सिंह मान व SHO कोटकपूरा गुरदीप सिंह पर साजिश को अंजाम देने के अलावा तथ्यों को छिपाने और तोड़ने-मरोड़ने के आरोप हैं। गौरतलब है कि SIT ने फिलहाल साल 2018 की एफआईआर में ही चार्जशीट दाखिल की है।

यह कहती है CRPC-482

यदि कोई झूठी FIR लिखवा देता है और पुलिस अरेस्ट कर सकती है तो सीआरपीसी 482 के अनुसार केस रद्द (क्वेश) करवाया जा सकता है। वकील द्वारा एक एप्लिकेशन लगवा कर निष्पक्ष जांच की मांग की जा सकती है और इससे पहले अरेस्ट वारंट भी रद्द हो जाता है।

सुप्रीम कोर्ट ने 31 जुलाई 2022 को गुजरात हाईकोर्ट के एक केस के संबंध में कहा है कि हाईकोर्ट के पास CRPC की धारा-482 के तहत निहित शक्ति है कि वह उस निर्णय/आदेश को वापस ले सकता है, जो इससे प्रभावित व्यक्ति को सुने बिना पारित किया गया हो।

यह है CRPC-197 की परिभाषा

यदि पुलिस अधिकारी (लोक सेवक) अपने आधिकारिक/सार्वजनिक कर्तव्य के निर्वहन में अपने अधिकार से कुछ हद आगे तक बढ़ते हैं तो ऐसे में उनके खिलाफ केस चलाने के लिए CRPC की धारा-197 के तहत मंजूरी की आवश्यकता होती है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

भारत जोड़ो यात्रा के साथ ही मेरी पारी समाप्त हो सकती है : सोनिया गांधी

Next Post

Nawazuddin Siddiqui पर उनकी वाइफ आलिया ने दर्ज कराई दुष्कर्म की शिकायत, रोते हुए बोली- एक महान एक्टर जो… (The News Air)

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Robert Redford Death

Robert Redford Death: हॉलीवुड के दिग्गज एक्टर का 18 अगस्त को निधन, 88 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 18

Breaking News Live Updates 18 अगस्त 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
Aaj Ka Rashifal

18 August 2026 | Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल | Today Horoscope

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
Vimal Elaichi Ad

SRK, Ajay Devgn को FDA Notice: Vimal Elaichi Ad पर बड़ी कार्रवाई

सोमवार, 17 अगस्त 2026
LPG Cylinder

LPG Cylinder: e-KYC की Deadline खत्म, सब्सिडी पर बड़ा असर

सोमवार, 17 अगस्त 2026
Next Post
Nawazuddin Siddiqui पर उनकी वाइफ आलिया ने दर्ज कराई दुष्कर्म की शिकायत, रोते हुए बोली- एक महान एक्टर जो...

Nawazuddin Siddiqui पर उनकी वाइफ आलिया ने दर्ज कराई दुष्कर्म की शिकायत, रोते हुए बोली- एक महान एक्टर जो... (The News Air)

Sarkari Naukri Alert

बैंक की वैकेंसी से लेकर, मेडिकल ऑफिसर की भर्ती तक, इन जगहों पर निकली हैं 4583 नौकरियां (The News Air)

Yogi Adityanath

Yogi Adityanath: CM योगी ने अखिलेश यादव को फिर लताड़ा, कहा- अपने बाप का..(The News Air)

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।