LIVE | ...
सोमवार, 13 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - Prakash Ambedkar: शिवसेना उद्धव गुट से तोड़ा नाता, MVA को दिया अल्टीमेटम, महाराष्ट्र में प्रकाश आंबेडकर की वीबीए ने क्या दी टेंशन

Prakash Ambedkar: शिवसेना उद्धव गुट से तोड़ा नाता, MVA को दिया अल्टीमेटम, महाराष्ट्र में प्रकाश आंबेडकर की वीबीए ने क्या दी टेंशन

The News Air Team by The News Air Team
रविवार, 24 मार्च 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
Prakash Ambedkar: शिवसेना उद्धव गुट से तोड़ा नाता, MVA को दिया अल्टीमेटम, महाराष्ट्र में प्रकाश आंबेडकर की वीबीए ने क्या दी टेंशन - mva maharashtra prakash ambedkar vba issues ultimatum and breaks ties with shiv sena ubt
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

मुंबई, 24 मार्च (The News Air): लोकसभा चुनाव 2024 का शंखनाद हो चुका है। इस बीच वंचित बहुजन अघाड़ी (वीबीए) प्रमुख प्रकाश आंबेडकर (Prakash Ambedka) ने रविवार को शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) से नाता तोड़ लिया। इसके अलावा उन्होंने सीट बंटवारे को लेकर महाविकास अघाड़ी (MVA) में मचे घमासान के बीच चेतावनी दी है कि 26 मार्च से पहले निर्णय लें। वरना वह खुद फैसला लेने के लिए स्वतंत्र हैं। उन्होंने कहा कि आघाडी के घटक दल कांग्रेस, शरद पवार की एनसीपी और उद्धव सेना में सीट बंटवारे का निर्णय नहीं हो पाया है। तीनों के बीच कई सीटों पर खींचतान चल रही है। खासकर पश्चिम महाराष्ट्र की सांगली सीट पर दोनों दल आमने-सामने हैं।

कब बना भीमशक्ति-शिवशक्ति गठबंधन? : दरअसल आंबेडकर ने पिछले नवंबर में शिवसेना (यूबीटी) के साथ भीमशक्ति-शिवशक्ति गठबंधन बनाया था। उन्होंने एमवीए घटक कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) और शिव सेना (यूबीटी) पर अनदेखी की बात कहते हुए स्वयं के राजनीतिक हितों को आगे बढ़ाने का आरोप लगाया। वीबीए प्रमुख के इस कदम को पार्टी का लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने या समान विचारधारा वाले बीजेपी विरोधी या कांग्रेस विरोधी दलों के साथ गठबंधन करने के इरादे के रूप में माना जाता है। कुछ ऐसा ही उन्होंने पांच साल पहले यानी पिछले लोकसभा चुनाव में किया था। आंबेडकर ने कहा कि मैंने एमवीए को 26 मार्च का अल्टीमेटम दिया है। तब तक सीट-बंटवारे का संकट समाप्त हो जाना चाहिए। यह अनिश्चित काल तक नहीं चल सकता।

शिवसेना यूटीबी से गठबंधन तोड़ने पर क्या बोले? : शिव सेना (यूबीटी) के साथ गठबंधन तोड़ने पर आंबेडकर ने कहा कि यह निरर्थक है क्योंकि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी अब एमवीए का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि एमवीए के किसी घटक के साथ व्यक्तिगत साझेदारी का कोई मतलब नहीं है। सभी फैसले सामूहिक रूप से लिए जाने चाहिए। यह इशारा करते हुए कि एमवीए के कामकाज में बहुत अस्पष्टता थी, उन्होंने जोर देकर कहा कि उनकी पार्टी महाराष्ट्र में बीजेपी विरोधी, आरएसएस विरोधी मोर्चा बनाने की इच्छुक है।

संजय राउत ने गठबंधन टूटने पर क्या कहा? : उधर, शिव सेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा कि भीमशक्ति शिवशक्ति गठबंधन राजनीतिक रूप से प्रेरित नहीं था। इसे सामाजिक उद्देश्य के लिए बनाया गया था। क्योंकि उद्धव के दादा केशव ठाकरे, जिन्हें प्यार से प्रबोधनकर कहा जाता था और वीबीए के प्रमुख दादा डॉ बीआर आंबेडकर ने जातिवाद के खिलाफ मिलकर काम किया था। राउत ने कहा कि हम प्रकाश आंबेडकर से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने के लिए कहेंगे, जो कि बी आर अंबेडकर के पोते हैं। उन्होंने कहा कि वे बीजेपी और उसकी तानाशाही के खिलाफ लड़ाई को एक साझा एजेंडा बनाने की उम्मीद करते हैं।

यह भी पढे़ं 👇

history

History July 12: 12 जुलाई का इतिहास में खास दिन, जानें क्या-क्या हुआ था आज के दिन

रविवार, 12 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 12 जुलाई 2026
Heavy Rain Alert

Heavy Rainfall Alert: मेघालय में अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट, 10 राज्यों में ऑरेंज वार्निंग जारी

रविवार, 12 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates 12 July 2026

Breaking News Live Updates 12 July 2026: Top Headlines, हर अपडेट सबसे तेज

रविवार, 12 जुलाई 2026

आंबेडकर की पार्टी ने कांग्रेस-एनसीपी को कैसे पहुंचाई थी चोट : सेना (यूबीटी) प्रमुख ने कहा कि वीबीए के साथ गठजोड़ उनकी कीमत पर नहीं होगा। एमवीए साझेदार जिनके समर्थन से उन्होंने 2019 में सरकार बनाई थी। बीजेपी विरोधी वोटों के विभाजन के डर से एमवीए वीबीए की मांग कर रहा है। भले ही पार्टी के पास कोई विधायक या सांसद नहीं है। दरअसल 2019 के लोकसभा चुनावों से पहले वीबीए ने बीजेपी विरोधी पार्टियों के साथ गठबंधन किया था। वीबीए ने असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली एआईएमआईएम के साथ गठबंधन किया। पार्टी को लगभग 35 लाख वोट मिले और उसके उम्मीदवारों ने कम से कम आठ से 10 सीटों पर कांग्रेस-एनसीपी (तब गठबंधन में) की संभावनाओं को नुकसान पहुंचाया। कहा जाता है कि उस साल बाद में हुए विधानसभा चुनावों में पार्टी ने धर्मनिरपेक्ष वोटों को विभाजित किया और कम से कम 32 विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस-एनसीपी की संभावनाओं को नुकसान पहुंचाया।

वीबीए क्यों चाहती हैं ज्यादा सीट : वरिष्ठ कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट ने कहा कि एमवीए का नजरिया हमेशा समान विचारधारा वाले धर्मनिरपेक्ष दलों को एकजुट करने का रहा है। उन्होंने कहा कि वीबीए एक महत्वपूर्ण सहयोगी है और हम चाहते हैं कि वह एमवीए में बना रहे। एमवीए के अंदरूनी सूत्रों ने कहा कि वीबीए की कड़ी सौदेबाजी गठबंधन के नेताओं को पसंद नहीं आई। कांग्रेस नेताओं के एक वर्ग ने दावा किया कि वीबीए को गठबंधन में कोई दिलचस्पी नहीं है और यही कारण है कि उसने अनुचित मांगें रख रही है। समझा जाता है कि एमवीए ने आंबेडकर के नेतृत्व वाले संगठन को चार सीटों की पेशकश की है, जिसकी नजर आठ सीटों पर है। वीबीए का तर्क यह है कि सेना और एनसीपी में विभाजन के बाद पार्टियां काफी कमजोर हो गई हैं और गठबंधन के सभी घटक समान भागीदार हैं।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

बसपा ने जारी की 16 उम्मीदवारों की पहली सूची

Next Post

Rishabh Pant IPL Comeback : ऋषभ पंत की फीकी रही 15 महीने बाद मैदान पर वापसी

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

history

History July 12: 12 जुलाई का इतिहास में खास दिन, जानें क्या-क्या हुआ था आज के दिन

रविवार, 12 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 12 जुलाई 2026
Heavy Rain Alert

Heavy Rainfall Alert: मेघालय में अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट, 10 राज्यों में ऑरेंज वार्निंग जारी

रविवार, 12 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates 12 July 2026

Breaking News Live Updates 12 July 2026: Top Headlines, हर अपडेट सबसे तेज

रविवार, 12 जुलाई 2026
astrology

Aaj Ka Rashifal 12 July 2026: रविवार का राशिफल, जानें आज किन राशियों को मिलेगी किस्मत का साथ

रविवार, 12 जुलाई 2026
Railway Tatkal

Indian Railways Tatkal Ticket: तत्काल टिकट का बदला नियम! अब टोकन मिलने का समय बदला

शनिवार, 11 जुलाई 2026
Next Post
Rishabh Pant IPL Comeback

Rishabh Pant IPL Comeback : ऋषभ पंत की फीकी रही 15 महीने बाद मैदान पर वापसी

सीएम भगवंत मान के नेतृत्व में 'आप' की अहम मीटिंग

सीएम भगवंत मान ने 'आप' पंजाब के सभी विधायकों के साथ की अहम बैठक

इजरायल ने हमास के साथ कैदियों की अदला-बदली वाले अमेरिकी प्रस्ताव पर जताई सहमती

इजरायल ने हमास के साथ कैदियों की अदला-बदली वाले अमेरिकी प्रस्ताव पर जताई सहमती

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।