LIVE | ...
सोमवार, 24 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - संजय रॉय और संदीप घोष समेत 7 लोगों का पॉलीग्राफ टेस्ट जारी, सामने आएगा सच?

संजय रॉय और संदीप घोष समेत 7 लोगों का पॉलीग्राफ टेस्ट जारी, सामने आएगा सच?

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 24 अगस्त 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
संजय रॉय
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 24 अगस्त (The News Air): आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल (RG Kar Medical College Hospital) में महिला ट्रेनी डॉक्टर (female trainee doctor) के साथ दुष्कर्म और हत्या मामले में कुल सात लोगों का पॉलीग्राफ टेस्ट (Polygraph test) शुरू हो गया है. सीबीआई (CBI) के कोलकाता ऑफिस में आरोपी संजय रॉय, आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. संदीप घोष, चार डॉक्टर जो वारदात की रात पीड़िता के साथ थे. साथ ही एक वालंटियर का पॉलीग्राफ टेस्ट किया जा रहा है.

सीबीआई क्यों चाहती है पॉलीग्राफ टेस्ट

सीबीआई का उद्देश्य इन कर्मचारियों के बयानों को सत्यापित करना है, क्योंकि अन्य मेडिकल रिपोर्ट (जैसे पीड़िता के शरीर से लिए गए डीएनए, वेजाइनल स्वैब, पीएम ब्लड) उन्हें स्पष्ट रूप से घटना से जोड़ने में विफल रही हैं. सीबीआई यह जानना चाहती है कि क्या इन चारों ने किसी भी प्रकार से सबूतों के साथ छेड़छाड़ की थी या वे किसी षड्यंत्र का हिस्सा थे.

आरोपी संजय के मनोविश्लेषण से भी कई अहम खुलासे हुए हैं. एक सीबीआई अधिकारी ने बताया कि आरोपी की मनोविश्लेषण से संकेत मिला है कि वह विकृत व्यक्ति था और पॉर्न देखने का आदी था. नई दिल्ली स्थित केंद्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (CFSL) के डॉक्टरों का हवाला देते हुए अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि कोलकाता पुलिस का स्वयंसेवी रहा आरोपी संजय रॉय ‘जानवर जैसी प्रवृत्ति’ का है. शुक्रवार के सीबीआई ने पूछताछ के बाद आरोपी संजय रॉय को सियालदह की विशेष अदालत में पेश किया था, जहां से अदालत ने आरोपी को 14 दिनों की न्यायिक हिसारत में भेज दिया.

यह भी पढे़ं 👇

Chandrayaan

23 अगस्त का इतिहास: William Wallace Execution से Chandrayaan-3 तक की बड़ी घटनाएं

रविवार, 23 अगस्त 2026
Weather Alert

Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में Low Pressure Area, ओडिशा-छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट

रविवार, 23 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 23

Breaking News Live Updates 23 अगस्त 2026: Sunday Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 23 अगस्त 2026
Daily Rashifal 23 August 2026

आज का राशिफल 23 अगस्त 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, पंचांग और शुभ मुहूर्त

रविवार, 23 अगस्त 2026
क्या होता है पॉलीग्राफ टेस्ट?

कई बार आरोपी से सच उगलवाने के लिए पुलिस पॉलीग्राफ टेस्ट करवाती है, जिसमें लाई डिटेक्टर मशीन (झूठ पकड़ने वाली मशीन) के जरिए झूठ पकड़ने की कोशिश की जाती है. इसमें आरोपी के जवाब के दौरान शरीर में होने वाले बदलाव के जरिए ये पता लगाया जाता है कि आरोपी सवाल का सही जवाब दे रहा है या नहीं. इस टेस्ट में आरोपी की शारीरिक गतिविधियों को अच्छे से रीड किया जाता है और उनके रिएक्शन के हिसाब से तय होता है कि जवाब सच है या गलत.

कैसे काम करती है ये मशीन?

ये एक मशीन होती है, जिसके कई हिस्से होते हैं. इसमें कुछ यूनिट्स को आरोपी की बॉडी से अटैच किया जाता है. जैसे उंगलियों, सिर, मुंह पर मशीन की यूनिट्स लगाई जाती है और जब आरोपी जवाब देता है तो इन यूनिट से डेटा मिलता है, वो एक मेन मशीन में जाकर झूठ या सच का पता लगाता है. शरीर पर कनेक्ट की जाने वाली यूनिट्स में न्यूमोग्राफ, कार्डियोवास्कुलर रिकॉर्डर और गैल्वेनोमीटर होता है. साथ ही पल्स कफ हाथ पर बांधे जाते हैं और उंगलियों पर लोमब्रोसो ग्लव्स बांधे जाते हैं. इसके साथ ही मशीन से ब्लड प्रेशर, पल्स रेट आदि को भी मॉनिटर किया जाता है.

शरीर पर लगाई जाने वाली डिवाइस में न्यूमोग्राफ के जरिए प्लस रेट और सांस आदि को मॉनिटर किया जाता है. जवाब के दौरान सांस के जरिए झूठ, सच का अंदाजा लगाया जाता है. इसकी एक ट्यूब होती है, जिसे सीने के चारों तरफ बांधा जाता है. कार्डियोवास्कुलर रिकॉर्डर से दिल की धड़कन और ब्लडप्रेशर को मॉनिटर किया जाता है, क्योंकि झूठ बोलने पर इसमें असामान्य बदलाव होता है, जिससे सच का पता किया जा सकता है. साथ ही गैल्वेनोमीटर के जरिए व्यक्ति की स्किन की इलेक्ट्रिक कंडक्टिविटी को चेक किया जाता है. फिर एक रिकॉर्डिंग डिवाइस के जरिए इन डेटा को कलेक्ट किया जाता है.

कैसे चलता है सच का पता?

पहले आरोपी से नॉर्मल सवाल पूछे जाते हैं, जिनका केस से लेना देना नहीं होता है. फिर अधिकतर सवाल हां या ना के फॉरमेट में पूछे जाते हैं और इसके एक्सपर्ट उन मशीन के डेटा से सच पता लगाते हैं. इसमें पल्स रेट, ब्लड प्रेशर, सांस, स्किन पर होने वाले बदलाव, शारीरिक सेंस के डेटा के हिसाब से नतीजा निकाला जाता है. झूठ बोलने वाले के दिमाग से निकलता है अलग सिग्नल जो इंसान किसी सवाल का झूठा जवाब देता है, तब उसके दिमाग से एक P300 (P3) सिग्नल निकलता है. ऐसे में उसका हार्ट रेट और ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है.

क्या कोई भी करवा सकता है टेस्ट?

पॉलीग्राफ टेस्ट करवाने के लिए पहले कोर्ट से इजाजत लेनी होती है और कोर्ट मामले में पॉलीग्राफ टेस्ट की जरुरत को देखते हुए ये टेस्ट करवाने की इजाजत देता है.

हमेशा सटीक होता है रिजल्ट?

लेकिन, ध्यान रखने वाली बात ये है कि पॉलीग्राफ टेस्ट हमेशा सटीक नहीं होता है. टेस्ट कभी-कभी दिखा सकता है कि कोई व्यक्ति झूठ बोल रहा है जबकि वे वास्तव में सच कह रहा होता है. दरअसल, मशीन बॉडी के रिएक्शन पर सच पता लगाती है, लेकिन कई बार आरोपी की मानसिक स्थिति की वजह से रिजल्ट गलत भी हो सकती है. सीधे शब्दों में कहें तो पॉलीग्राफ परीक्षा झूठ का पता नहीं लगाती , यह भावनाओं के संकेतों का पता लगाती है.

क्या हुआ 8-9 अगस्त की रात

आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का आरोपी संजय रॉय आठ और नौ की रात अलग-अलग बहानों से कुल चार बार आरजी अस्पताल के अंदर गया था. इनमें से तीन बार तो वो अस्पताल के अंदर घूमकर बाहर निकल आया, लेकिन आरोप है कि चौथी और आखिरी बार जब वो अस्पताल से बाहर निकला, तब तक उसके हाथों ट्रेनी डॉक्टर का रेप और कत्ल हो चुका था. जांच में पता चला कि संजय रॉय वारदात वाली रात अस्पताल के पास ही एक रेड लाइट एरिया भी गया था और वहां लौटते हुए उसने रास्ते में एक लड़की से छेड़छाड़ की थी

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

धवन के संन्यास पर पूर्व क्रिकेटर्स ने दिए दिल छू लेने वाले संदेश

Next Post

कई महिलाओं के साथ यौन शोषण के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ आरोप पत्र दायर

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Chandrayaan

23 अगस्त का इतिहास: William Wallace Execution से Chandrayaan-3 तक की बड़ी घटनाएं

रविवार, 23 अगस्त 2026
Weather Alert

Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में Low Pressure Area, ओडिशा-छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट

रविवार, 23 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 23

Breaking News Live Updates 23 अगस्त 2026: Sunday Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 23 अगस्त 2026
Daily Rashifal 23 August 2026

आज का राशिफल 23 अगस्त 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, पंचांग और शुभ मुहूर्त

रविवार, 23 अगस्त 2026
Raja Rallia Ram Heritage

Raja Rallia Ram Heritage: राजा रलिया राम की विरासत बचाने की गुहार, जमीन कब्जे और जाली रजिस्ट्री के आरोप

शनिवार, 22 अगस्त 2026
GMADA Auction

GMADA Auction: गमाडा की नीलामी से ₹5400 करोड़ का रिकॉर्ड राजस्व, 27 प्रॉपर्टीज़ बिकीं

शनिवार, 22 अगस्त 2026
Next Post
संजय रॉय

कई महिलाओं के साथ यौन शोषण के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ आरोप पत्र दायर

संजय रॉय

हरियाणा में बदल सकती है चुनावों की तारीख; BJP ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र

संजय रॉय

नफरत की फसल काटने वालों की सियासी जमीन सदा के लिए हो गई बंजर : CM योगी

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।