शनिवार, 14 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - प्रदूषण पर सियासी संग्राम, ‘आप’ ने कहा- एलजी की याददाश्त चली गई, Delhi LG vs AAP की जंग तेज

प्रदूषण पर सियासी संग्राम, ‘आप’ ने कहा- एलजी की याददाश्त चली गई, Delhi LG vs AAP की जंग तेज

आम आदमी पार्टी का एलजी पर तीखा हमला, कहा- दिल्ली को धुएं में छोड़कर गुजरात में कर रहे हैं 'अय्याशी'

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 23 दिसम्बर 2025
A A
0
Delhi LG vs AAP
104
SHARES
695
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली, 23 दिसंबर (राज) आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना द्वारा प्रदूषण को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चिट्ठी लिखने पर तीखा पलटवार किया है। “आप” ने कहा कि एलजी दिल्ली वालों को भयंकर प्रदूषण में छोड़ गुजरात में अय्याशी कर रहे हैं। लगता है प्रदूषण का असर एलजी के दिमाग पर हो गया है और उनकी याददाश्त चली गई है। तभी तो मौजूदा सीएम की बजाए पूर्व सीएम को पत्र लिख रहे हैं। “आप” ने कहा कि कैमरा जीवी एलजी को खुद की सरकार भाव नहीं दे रही है तो मीडिया में बने रहने के लिए लेटरबाजी कर रहे हैं। एलजी को बताना चाहिए कि रेखा गुप्ता सरकार से दिल्ली के प्रदूषण पर कब सवाल पूछेंगे? भाजपा सरकार प्रदूषण रोकने में फेल हो गई तो अब लोगों का ध्यान भटकाने के लिए अपने एलजी से लेटर लिखवा रही है।

आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने सवाल किया कि क्या दिल्ली को प्रदूषण में छोड़कर गुजरात में मौज मस्ती करने जाने वाले एलजी वापस आ गए हैं? जिस तरह दिल्ली में प्रदूषण फैला है, वह आमतौर पर लोगों के फेफड़ों पर असर करता है, लेकिन ऐसा लगता है कि प्रदूषण का असर एलजी के दिमाग पर हो गया है, जिससे उनकी याददाश्त चली गई है। एलजी को यह याद नहीं रहा कि अब अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री नहीं हैं, बल्कि भाजपा की रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री हैं।

अनुराग ढांडा ने कहा कि पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ दो नमूने ढूंढ रहे थे। एक नमूने ने तो 10 महीने में खुद को साबित कर दिया था और अब दूसरे नमूने ने हाथ उठाकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है कि मेरी तरफ भी ध्यान दिया जाए। एलजी ‘कैमरा-जीवी’ हैं और उन्हें कैमरे पर आने का बहुत शौक है, लेकिन आजकल उन्हें कोई महत्व नहीं दे रहा है। जब एलजी किसी मंच पर जाते हैं, तो भाजपा के लोग ही उन्हें धक्के देकर नीचे उतार देते हैं। इसी वजह से वे हर जगह बौखलाए घूम रहे हैं।

अनुराग ढांडा ने कहा कि अगर एलजी को सवाल पूछने ही हैं, तो वे मौजूदा सरकार की गतिविधियों पर सवाल करें। कल ग्रैप-4 लगाया जा रहा था और आज उसे हटाया जा रहा है। दिल्ली प्रदूषण की गर्त में जा रही है, लेकिन एलजी का इस पर कोई ध्यान नहीं है और न ही वे इस पर कोई सवाल पूछते हैं। दरअसल, दिल्ली में भाजपा सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है, इसलिए एलजी को जनता का ध्यान भटकाने का आदेश मिला है। भाजपा की अपनी सरकार और उनके लोग ही अपने एलजी पर ध्यान नहीं दे रहे हैं, तो लोगों को भी उन पर ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है।

यह भी पढे़ं 👇

Economic Stabilization Fund

Economic Stabilization Fund: सरकार का ₹1 लाख करोड़ का बड़ा फैसला, Iran War से Economy को बचाने की तैयारी

शनिवार, 14 मार्च 2026
MC Mehta Case

MC Mehta Case बंद: Supreme Court ने 40 साल पुराने ऐतिहासिक केस का किया क्लोज़र

शनिवार, 14 मार्च 2026
Passive Euthanasia in India

Passive Euthanasia in India: सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, Harish Rana केस में पहली बार मिली मंजूरी

शनिवार, 14 मार्च 2026
Iran War Bill

Iran War Bill: $11 Billion खर्च, US Navy ने Hormuz में Ships एस्कॉर्ट करने से किया इनकार

शनिवार, 14 मार्च 2026

वहीं, आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता घनेन्द्र भारद्वाज ने भी पूर्व सीएम को चिट्ठी लिखने पर एलजी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब तक अरविंद केजरीवाल की सरकार रही, तब तक एलजी वीके सक्सेना का काम केवल रोज उनके कामों को रोकना, उनकी आलोचना करना और कामकाज में कमियां निकालना था। आज जब दिल्ली और देश के लोग भाजपा की दिल्ली सरकार और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से सवाल पूछ रहे हैं कि उन्होंने पिछले 10 महीनों में प्रदूषण को कम करने के लिए क्या काम किया, पूरी दिल्ली सरकार कटघरे में खड़ी है, लेकिन एलजी साहब मौन हैं।

घनेन्द्र भारद्वाज ने कहा कि सबसे हास्यास्पद बात यह है कि आज एलजी साहब ने दिल्ली के प्रदूषण को लेकर अरविंद केजरीवाल को 15 पन्नों की चिट्ठी लिख दी और सवाल किया कि 11 साल में उनकी सरकार ने कोई काम क्यों नहीं किया। एलजी साहब को यह समझना चाहिए कि आज दिल्ली में रेखा गुप्ता की सरकार है। उन्हें यह 15 पन्नों का पत्र मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता या पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा को लिखना चाहिए था और पूछना चाहिए था कि 10 महीने में उन्होंने प्रदूषण कम करने के लिए क्या कदम उठाए? लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया, क्योंकि यही इनकी कोरी राजनीति है।

घनेन्द्र भारद्वाज ने कहा कि ये वही एलजी हैं जो खुद पर्यावरण के दुश्मन हैं। इन्होंने ही छतरपुर के पास इको-फ्रेंडली जोन में बिना किसी अनुमति के अवैध रूप से 1648 पेड़ कटवाए। ऐसा इसलिए किया गया ताकि वहां मौजूद कुछ प्रभावशाली लोगों के फार्म हाउस बचाए जा सकें। पेड़ कट जाएं, इसकी उन्हें कोई चिंता नहीं थी। घनेन्द्र भारद्वाज ने कहा कि यह मेरा आरोप नहीं है, बल्कि सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के एलजी को कहा था कि उनका यह कृत्य गैरकानूनी है। एलजी पर एफआईआर दर्ज होनी चाहिए थी और उन्हें जेल भेजा जाना चाहिए था। लेकिन चूंकि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार है, इसलिए यह सब चल रहा है।

घनेन्द्र भारद्वाज ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी से लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और एलजी सक्सेना सहित सभी भाजपा नेता पर्यावरण के दुश्मन हैं। एलजी साहब को अपने गिरेबान में झाकना चाहिए क्योंकि प्रदूषण और पर्यावरण का उनसे बड़ा कोई दुश्मन नहीं है, जिसने 1648 पेड़ गैरकानूनी तरीके से कटवाए। सुप्रीम कोर्ट में आज भी वह मामला लंबित है। आज नहीं तो कल, एलजी को जेल जाना ही पड़ेगा।

मुख्य बातें (Key Points)
  • ‘आप’ ने आरोप लगाया कि एलजी दिल्ली को प्रदूषण में छोड़कर गुजरात में घूम रहे हैं।

  • एलजी द्वारा केजरीवाल को चिट्ठी लिखने को ‘याददाश्त जाना’ बताया गया।

  • अनुराग ढांडा ने कहा कि एलजी को मौजूदा सीएम Rekha Gupta से सवाल पूछने चाहिए।

  • ‘आप’ ने एलजी पर छतरपुर में अवैध रूप से 1648 पेड़ कटवाने का आरोप दोहराया।

  • पार्टी का दावा- भाजपा सरकार प्रदूषण रोकने में फेल, इसलिए ध्यान भटका रही है।

Previous Post

Medical Education: पंजाब के मेडिकल कॉलेजों का होगा कायाकल्प, CM मान ने जारी किए ₹68.98 करोड़!

Next Post

Crop Diversification: धान छोड़ मक्की उगाने वाले किसानों की चमकी किस्मत, मान सरकार ने दिया ₹17,500 का इनाम!

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Economic Stabilization Fund

Economic Stabilization Fund: सरकार का ₹1 लाख करोड़ का बड़ा फैसला, Iran War से Economy को बचाने की तैयारी

शनिवार, 14 मार्च 2026
MC Mehta Case

MC Mehta Case बंद: Supreme Court ने 40 साल पुराने ऐतिहासिक केस का किया क्लोज़र

शनिवार, 14 मार्च 2026
Passive Euthanasia in India

Passive Euthanasia in India: सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, Harish Rana केस में पहली बार मिली मंजूरी

शनिवार, 14 मार्च 2026
Iran War Bill

Iran War Bill: $11 Billion खर्च, US Navy ने Hormuz में Ships एस्कॉर्ट करने से किया इनकार

शनिवार, 14 मार्च 2026
OBC Creamy Layer

OBC Creamy Layer पर Supreme Court का बड़ा फैसला, सिर्फ Income से नहीं होगा तय

शनिवार, 14 मार्च 2026
Iran US Wa

Iran US War: PM Modi ने ईरान के राष्ट्रपति से की बात, मिडिल ईस्ट में बड़ा संकट

शनिवार, 14 मार्च 2026
Next Post
Gurmeet Singh

Crop Diversification: धान छोड़ मक्की उगाने वाले किसानों की चमकी किस्मत, मान सरकार ने दिया ₹17,500 का इनाम!

24 December 2025 Horoscope

24 दिसंबर 2025 का राशिफल: आज इन 5 राशियों पर बरसेगी लक्ष्मी की कृपा

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।