LIVE | ...
सोमवार, 24 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - अन्नदाता के विरुद्ध पुलिस कार्यवाही ने मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार का लोकतंत्र विरोधी किरदार नंगा किया: चेतन सिंह जौड़ामाजरा

अन्नदाता के विरुद्ध पुलिस कार्यवाही ने मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार का लोकतंत्र विरोधी किरदार नंगा किया: चेतन सिंह जौड़ामाजरा

जल संसाधन मंत्री द्वारा किसानों के विरुद्ध दमनकारी कार्यवाहियों की सख़्त निंदा

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 15 फ़रवरी 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, पंजाब, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
अन्नदाता
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 15 फ़रवरी 

खनौरी और शंभू सरहद पर हरियाणा पुलिस द्वारा किसानों पर किए गए अत्याचार का सख़्त नोटिस लेते हुए पंजाब के जल संसाधन और भूमि व जल संरक्षण मंत्री स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने आज कहा कि इस कारनामे से भाजपा सरकारों की लोकतंत्र विरोधी और तानाशाही मानसिकता का घिनौना चेहरा सामने आ गया है, जो किसानों की आवाज़ को दबाने के लिए इस हद तक गिर गई है।

जल संसाधन मंत्री द्वारा किसानों के विरुद्ध दमनकारी कार्यवाहियों की सख़्त निंदा

कैबिनेट मंत्री ने किसानों के साथ किए वायदों को पूरा करने में नाकाम रहने के लिए मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की सख़्त निंदा की। उन्होंने कहा कि यह सरकार किसान भाईचारे की जायज माँगों को नजरअन्दाज करके, उल्टा बड़े उद्योगपतियों को करोड़ों रुपए की बड़ी राहतें और छूट देने में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि किसान देश की रीढ़ की हड्डी हैं और केंद्र सरकार से सम्मानजनक रवैये के हकदार हैं। उन्होंने हालात बिगडऩे पर निराशा ज़ाहिर करते हुए कहा कि यह गलत कार्यवाहियाँ मोदी सरकार के किसानों का सामना करने से डर को जग-ज़ाहिर करती हैं।

मीडिया को जख़़्मी किसानों की तस्वीरें जारी करते हुए कैबिनेट मंत्री ने किसानों के विरुद्ध आँसू गैस और पैलेट गन्स का प्रयोग, सडक़ों पर बैरीकेड लगाने और राष्ट्रीय राजधानी की किलेबंदी करने की सख़्त आलोचना की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा किसानों के साथ किए गए अपने वायदों को पूरा न करना और इस कद्र तनावपूर्ण स्थिति पैदा करना अफसोसजनक है।

किसानों के लिए मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान की सरकार के समर्थन को दोहराते हुए स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने कहा कि मोदी सरकार अपने वायदे पूरे करने में असफल होने पर किसानों पर ज़ुल्म कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह के दिशा-निर्देशों पर वह ख़ुद और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह जख़़्मी किसानों का हाल-चाल जानने के लिए अस्पताल का दौरा कर रहे हैं।

यह भी पढे़ं 👇

India Waste Dumping Ground

India Waste Dumping Ground: भारत क्यों बन रहा दुनिया का कचरा घर?

सोमवार, 24 अगस्त 2026
Sukhbir Singh Badal

Sukhbir Badal की राजनीति में वापसी: हमले के 2 हफ्ते बाद संभालेंगे मोर्चा

सोमवार, 24 अगस्त 2026
Ration Card Update 2026

Ration Card Update 2026: झारखंड में 2.64 करोड़ लोगों को राशन का लक्ष्य

सोमवार, 24 अगस्त 2026
Sugar Price Hike

Sugar Price Hike: चीनी 20% महंगी, भारत दुनिया में दूसरे नंबर पर

सोमवार, 24 अगस्त 2026

भाजपा के नेतृत्व वाली हरियाणा सरकार पर बरसते हुए कैबिनेट मंत्री ने किसानों को उनके शांतमयी मार्च से रोकने के लिए पुलिस का प्रयोग करने की निंदा की। उन्होंने इसको निरादर भरा और ग़ैर-लोकतांत्रिक कार्यवाही करार देते हुए केंद्र सरकार को किसानों के मुद्दों का तुरंत हल करने और किए गए वायदों के मुताबिक सुधारों को लागू करने और देश की खाद्य सुरक्षा एवं ग्रामीण क्षेत्रों की खुशहाली के लिए किसानों की भलाई को प्राथमिकता देने की अपील की।

मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और खट्टर के नेतृत्व वाली हरियाणा सरकार को किसानों के साथ सौतेली माँ वाला सलूक बंद करने और देश की तरक्की में ‘‘अन्नदाता’’ की अहम भूमिका को पहचानने की अपील करते हुए स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने कहा कि भाजपा सरकारों ने किसानों के साथ किए गए अपने वायदों को भुला दिया है और उनको बड़ी चुनौतियों से जूझने के लिए छोड़ दिया है, जो स्वीकार नहीं किया जा सकता।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Imran Khan की पार्टी को बड़ा झटका

Next Post

रिश्वत मांगने वाला राजस्व पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

India Waste Dumping Ground

India Waste Dumping Ground: भारत क्यों बन रहा दुनिया का कचरा घर?

सोमवार, 24 अगस्त 2026
Sukhbir Singh Badal

Sukhbir Badal की राजनीति में वापसी: हमले के 2 हफ्ते बाद संभालेंगे मोर्चा

सोमवार, 24 अगस्त 2026
Ration Card Update 2026

Ration Card Update 2026: झारखंड में 2.64 करोड़ लोगों को राशन का लक्ष्य

सोमवार, 24 अगस्त 2026
Sugar Price Hike

Sugar Price Hike: चीनी 20% महंगी, भारत दुनिया में दूसरे नंबर पर

सोमवार, 24 अगस्त 2026
300 Unit Free Electricity

300 Unit Free Electricity: बिजली बिल का बड़ा झटका, लोगों को नहीं मिला फ्री बिजली का लाभ?

सोमवार, 24 अगस्त 2026
Ajit Doval

India China Talks: NSA Ajit Doval का बीजिंग दौरा आज, सीमा विवाद पर होगी बातचीत

सोमवार, 24 अगस्त 2026
Next Post
bribe

रिश्वत मांगने वाला राजस्व पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार

Sarwan Singh Pandher

किसानों की मांगों को हल करने के लिए PM Modi को तीनों मंत्रियों से करनी चाहिए बात : Sarwan Singh Pandher

kota rape case

Rajasthan : कोटा में छात्रा के साथ गैंगरेप, बीकानेर में स्कूल छोड़ने के बहाने दरिदंगी

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।