सोमवार, 16 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - राष्ट्रीय - POK बोस्टन टी-पार्टी जैसा पाकिस्तान से आजाद होगा, पहाड़ों में जीत के लिए भारतीय सेना की क्या है रणनीति

POK बोस्टन टी-पार्टी जैसा पाकिस्तान से आजाद होगा, पहाड़ों में जीत के लिए भारतीय सेना की क्या है रणनीति

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 17 मई 2024
A A
0
पोक
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली, 17 मई (The News Air): जब भारत में ईस्ट इंडिया कंपनी अपने पांव पसार रही थी, उसी वक्त क्रिस्टोफर कोलंबस के खोजे गए नए देश अमेरिका में गुलामी की रात बीत रही थी। 16 दिसंबर, 1773 की रात को ब्रिटेन के औपनिवेशिक टैक्स कानूनों के विरोध में गुस्साए अमेरिका के बोस्टन बंदरगाह पर करीब 70 लोग ईस्ट इंडिया कंपनी के तीन जहाजों पर चढ़ गए। ब्रिटिश संसद के चाय अधिनियम (1773) के विरोध में समूह ने जल्दी-जल्दी 90 हजार पाउंड से अधिक की चाय समंदर में फेंक दी। इसे इतिहास में बोस्टन टी पार्टी कहा गया। इसने अमेरिका में अंग्रेजी राज के खिलाफ बगावत का बिगुल फूंक दिया। बोस्टन टी पार्टी के 16 महीने बाद अमेरिकी क्रांति की पहली गोली चलाई गई। इस क्रांति की आंच में अंग्रेज इतना झुलसे कि आखिरकार बोस्टन टी पार्टी के 10 साल बाद यानी 1783 में पेरिस की संधि के साथ ब्रिटेन को संयुक्त राज्य अमेरिका की स्वतंत्रता को मान्यता देनी पड़ी। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) में इन दिनों पाकिस्तान सरकार के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। कहा जा रहा है कि पीओके के लोग भी एक दिन पाकिस्तान के चंगुल से आजाद हो जाएंगे।

POK हमारे लिए क्यों मायने रखता हे

डिफेंस एंड स्ट्रैटेजिक एनालिस्ट लेफ्टिनेंट कर्नल (रि.) जेएस सोढ़ी बताते हैं कि ऑपरेशन गुलमर्ग के तहत पाकिस्तान कबायलियों की मदद से जम्मू-कश्मीर का एक तिहाई हिस्सा अपने कब्जे में ले लिया। भारत अगर उस वक्त संयुक्त राष्ट्र नहीं जाता तो आज हालात कुछ और होते। पीओके रणनीतिक रूप से भारत के लिए काफी अहम है। यह जम्मू-कश्मीर के साथ-साथ कई अंतरराष्ट्रीय सीमा साझा करता है। इसमें पश्चिम में पाकिस्तान का पंजाब और उत्तर-पश्चिम सीमांत प्रांत यानी खैबर-पख्तूनख्वा, उत्तर-पश्चिम में अफगानिस्तान का लाखन हॉल और उत्तर में चीन का शिंजियांग प्रांत शामिल है। करीब 13 हजार वर्ग किमी के इस इलाके में तकरीबन 30 लाख आबादी रहती है।

क्या पीओके हासिल करना आसान है

डिफेंस एक्सपर्ट जेएस सोढ़ी के अनुसार, पीओके हासिल करना इतना आसान नहीं है। 2019 में पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल दीपक कपूर ने बयान दिया था कि पीओके को हासिल करना बेहद मुश्किल है। 9 अगस्त, 2023 बीते साल एक लेख में पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल नरवणे ने भी कहा था कि आज के जमाने में टू-फ्रंट वॉर कोई नहीं जीत पाया है। अगर पीओके के लिए जंग होगी तो उसमें सिर्फ पाकिस्तान से जंग नहीं होगी, उसमें चीन भी कूदेगा। रूस को यूक्रेन से जंग करते दो साल से ज्यादा वक्त हो गया, मगर वह अभी तक यूक्रेन को हरा नहीं पाया। वहीं, 7 महीने से ज्यादा का समय हो गया छोटे से गाजा पट्टी में हमला करते हुए, मगर इजरायल को अभी तक कामयाबी नहीं मिली। ऐसे में पीओके भी हासिल करना उतना आसान नहीं होगा।

यह भी पढे़ं 👇

PNG LPG Connection Rule

PNG LPG Connection Rule: सरकार का बड़ा आदेश, दोनों कनेक्शन रखना अब बंद

सोमवार, 16 मार्च 2026
Women Voters Missing

Women Voters Missing from Electoral Rolls: 1.54 करोड़ महिलाओं के नाम कटे, लोकतंत्र पर बड़ा संकट

सोमवार, 16 मार्च 2026
Top News India

Top News India 15 March 2026: ईरान की नेतन्याहू को मारने की धमकी से लेकर 5 राज्यों में चुनाव तक

रविवार, 15 मार्च 2026
Assembly Elections 2026

Assembly Elections 2026: पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 मई को नतीजे

रविवार, 15 मार्च 2026
पहाड़ों की लड़ाई में सेना क्या अपनाती है रणनीति

डिफेंस एक्सपर्ट सोढ़ी बताते हैं कि अगर पीओके में जंग होती है तो यह उतना आसान नहीं होगा। वहां के लिए सेना अलग रणनीति अपनाती है। आमतौर पर सेना किसी भी लड़ाई के लिए अटैकर टू डिफेंडर रेश्यो 3:1 होता है यानी कि अटैकर तीन होते हैं और डिफेंडर एक होता है। वहीं पहाड़ों में अटैकर टू डिफेंडर रेश्यो 9:1 होता है। इसे ऐसे समझिए कि अगर मैदानों में किसी जमीन के टुकड़े को कब्जा करने के लिए दुश्मन के 100 सैनिक हैं तो हमारी सेना को उन्हें खदेड़ने के लिए 100 के मुकाबले 300 जवान लगाने पड़ते हैं। वहीं पहाड़ों में यह अनुपात तीन गुना बढ़ जाता है। यानी पहाड़ों में दुश्मन के 100 जवानों से मुकाबला करने के लिए हमें 900 सैनिकों को तैनात करना पड़ता है।

कारगिल में भी अपनाई गई थी यही रणनीति

1999 में जब कारगिल जंग हुई थी, उस समय पहाड़ों पर मुट्ठी भर पाकिस्तानी फौजें थीं। जिन्होंने पहाड़ों पर भारतीय सेना की जमीन ले ली थी। उन्हें हराने के लिए भारतीय सेना को कई बटालियन भेजनी पड़ी थी। वहां भी जीत के लिए 9:1 का अनुपात अपनाया जाता है। आज के जमाने में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल और लाइन ऑफ कंट्रोल दोनों ही जगहों पर भारत को मुकाबला करना पड़ रहा है।

2035 तक पाकिस्तान-चीन से जंग की भविष्यवाणी

लेफ्टिनेंट कर्नल (रि.) जेएस सोढ़ी बताते हैं कि 8 जुलाई, 2013 में चीन के सरकारी अखबार विनवीपू ने एक भविष्यवाणी की थी कि 2035 में टू-फ्रंट वॉर होगी, जिसमें चीन-पाकिस्तान मिलकर भारत पर हमला करेंगे। पीओजेके में चीन का भी इंटरेस्ट भी है। 65 बिलियन डॉलर का इकोनॉमिक कोरिडोर प्रोजेक्ट भी पीओके से होकर ही गुजरेगा। चीन ने पीओके में कई पनबिजली परियोजनाओं में पैसा लगाया है। 5,180 वर्ग किमी की शक्सगाम घाटी को पाकिस्तान ने 1963 में एक गैरकानूनी समझौते के तहत चीन को दे दी थी। इससे पहले पाकिस्तान ने अक्साई चिन का 38 हजार वर्ग किमी से ज्यादा का इलाका चीन को दे दिया था।

क्या कहा था चीन के सरकारी अखबार में

चीन का एक सरकारी अखबार है विनविपू, जो हांगकांग से प्रकाशित होता है। इस अखबार में 8 जुलाई, 2035 को एक लेख के जरिए भविष्यवाणी की थी कि अगले 50 साल में चीन 6 जंग लड़ेगा। इस कड़ी में पहली जंग चीन और अमेरिका के बीच ताइवान को लेकर होगी। इसकी पुष्टि 3 फरवरी, 2023 में अमेरिका की खुफिया एजेंसी सीआईए के डायरेक्टर विलियम बर्न्स ने कहा कि 2027 में ताइवान को लेकर अमेरिका के साथ चीन की जंग हो सकती है। इसी कड़ी में तीसरी जंग 2035 में भारत के साथ जंग होगी, जिसमें पाकिस्तान और चीन एकसाथ भारत पर हमला करेंगे। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भी बयान दिया था कि चीन की पाकिस्तान से दोस्ती पहाड़ों से भी ऊंची और समुद्र से भी गहरी है।

Previous Post

स्वाति मालीवाल मामले में अब तक एक्शन क्यों नहीं… निर्मला सीतारमण ने उठाया सवाल

Next Post

अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने अमृतसर में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ की मीटिंग

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

PNG LPG Connection Rule

PNG LPG Connection Rule: सरकार का बड़ा आदेश, दोनों कनेक्शन रखना अब बंद

सोमवार, 16 मार्च 2026
Women Voters Missing

Women Voters Missing from Electoral Rolls: 1.54 करोड़ महिलाओं के नाम कटे, लोकतंत्र पर बड़ा संकट

सोमवार, 16 मार्च 2026
Top News India

Top News India 15 March 2026: ईरान की नेतन्याहू को मारने की धमकी से लेकर 5 राज्यों में चुनाव तक

रविवार, 15 मार्च 2026
Assembly Elections 2026

Assembly Elections 2026: पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 मई को नतीजे

रविवार, 15 मार्च 2026
World News

Iran US War: अमेरिका बैकफुट पर आया, दुनिया से मांगी मदद

रविवार, 15 मार्च 2026
Assembly Election 2026 Dates Announced

Assembly Election 2026 Dates Announced: बंगाल में सिर्फ 2 चरण, 4 मई को नतीजे, CEC ने चौंकाया

रविवार, 15 मार्च 2026
Next Post
mann and kejriwal

अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने अमृतसर में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ की मीटिंग

Kejriwal and mann

अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने भगवान श्री वाल्मीकि तीर्थ मंदिर में हुए नतमस्तक

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।