LIVE | ...
गुरूवार, 13 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने अमृतसर में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ की मीटिंग

अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने अमृतसर में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ की मीटिंग

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 17 मई 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, पंजाब, सियासत
A A
0
mann and kejriwal
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

अमृतसर, 17 मई (The News Air) आम आदमी पार्टी(आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अमृतसर में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग की। मीटिंग में केजरीवाल और भगवंत मान ने कड़ी मेहनत के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं की सराहना की और आगे की चुनावी रणनीतियों पर चर्चा की।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस बार पंजाब आने का मेरा कोई खास एजेंडा नहीं था। मैं इस बार यहां पंजाब के लोगों और अपने कार्यकर्ताओं से मिलने आया हूं। जेल में मुझे आप लोगों की बहुत याद आती थी। भगवंत मान से जब भी जेल में मेरी मुलाकात होती थी मैं आपके बारे में पूछता था।

भाजपा की आलोचना करते हुए केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी को लगता था कि मुझे गिरफ्तार करके वह आम आदमी पार्टी को खत्म कर देंगे। लेकिन मेरी गिरफ्तारी से पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला क्योंकि आम आदमी पार्टी एक परिवार है और परिवार में जब मुसीबत आती है तो सब और इकट्ठे हो जाते हैं अलग-अलग बिखरते नहीं है। आपने भी वैसा ही किया सब लोग भी इकट्ठे हो गए। इससे उनको मैसेज चला गया कि एक केजरीवाल को गिरफ्तार करने से काम नहीं चलेगा। आम आदमी पार्टी का हर कार्यकर्ता केजरीवाल है। यहां हर कार्यकर्ता खड़ा होकर कमान संभालेगा और किसी भी हालत में पंजाब को और देश झुकने नहीं देगा।

यह भी पढे़ं 👇

Sickle Cell & Thalassemia Crisis

Sickle Cell & Thalassemia Crisis: भारत में हर साल 90,000 बच्चे जन्मजात रक्त रोग के साथ पैदा होते हैं, क्यों?

गुरूवार, 13 अगस्त 2026
Parliament Monsoon Session Ends

Parliament Monsoon Session Ends: विवाद में खत्म हुआ संसद का मानसून सत्र, कौन है जिम्मेदार?

गुरूवार, 13 अगस्त 2026
Old Pension Scheme Latest News

Old Pension Scheme Latest News: संसद में सरकार का बड़ा अपडेट, OPS बहाल करने का कोई प्रस्ताव नहीं

गुरूवार, 13 अगस्त 2026
Gen Z Debt Crisis

Gen Z Debt Crisis: क्यों भारत की Gen Z कर्ज के जाल में फंस रही है?

गुरूवार, 13 अगस्त 2026

केजरीवाल ने कहा कि जेल अधिकारियों ने जानबूझकर मुझे और भगवंत मान को कमरे में नहीं मिलने दिया, जबकि जेल मैन्युअल के अनुसार वे हम दोनों को मुख्यमंत्री के नाते सिंगल कमरे में मीटिंग करा सकते थे। यह सब जेल मैन्युअल में लिखा हुआ है, यह प्रोविजन है। यहां से पंजाब पुलिस और मुख्यमंत्री कार्यालय लिखकर भेजता था कि पंजाब के सीएम दिल्ली के सीएम से मिलने के लिए आ रहे हैं, लेकिन इन्होंने मेरी उनके साथ कमरे में मीटिंग नहीं करवाई। जेल की जाली के एक तरफ मैं और दूसरी तरफ भगवंत मान खड़े होकर बात करते थे। इनको लगता था कि ऐसा कर वह केजरीवाल की बेइज्जती कर रहे हैं, लेकिन इन छोटी छोटी चीजों से केजरीवाल की बेइज्जती नहीं होती। जब तक भारत माता का सिर ऊंचा है तब तक केजरीवाल का सिर ऊंचा है।

उन्होंने कहा कि जेल में मेरी बैरक के बाहर मेरी निगरानी के लिए दो सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे। जेल के 13 अफसर मेरे ऊपर चौबीसों घंटे नजर रखते थे, उसका एक फूटेज पीएमओ भी जाता था। ये लोग मेरी हरेक गतिविधि पर नजर रखते थे, लेकिन उनको कुछ हासिल नहीं हुआ क्योंकि हम सच के आधार पर जीते हैं। मेरे पास छुपाने के लिए कुछ भी नहीं है। जेल में भी मैं अपना काम करता था और किताबें पढ़ता था।

उन्होंने कहा कि भाजपा वालों ने जेल में मुझे तोड़ने की बहुत कोशिश की। मुझे 20 साल से शुगर की बीमारी है। पिछले दस सालों से मैं रोज 52 यूनिट इंसुलिन लेता हूं यह जानते हुए इन्होंने मेरी जेल में इंसुलिन बंद कर दी। जिसके कारण मेरा सुगर लेवल काफी बढ़ गया। उन्होंने कहा कि अगर ज्यादा दिनों तक किसी व्यक्ति का शुगर लेवल बढ़ा रहता है तो उसका लीवर और किडनी भी खराब हो सकता है। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने मेरे उपर कृपा करते हुए मुझे 21 दिनों के लिए जमानत दी। अब मैं इन 21 दिनों में एक एक पल देश से इस तानाशाही सरकार को खत्म करने के लिए काम करुंगा।

केजरीवाल ने आप कार्यकर्ताओं से अपील की कि अभी चुनाव प्रचार के लिए 10-12 दिन बचे हैं। इन 10-12 दिनों में इतनी मेहनत करें कि पार्टी पंजाब की सभी 13 सीटें जीत जाए। चुनाव के नतीजे वाले दिन 4 जून को मैं जेल में रहूंगा लेकिन मैं टीवी पर चुनाव नतीजे को देखूंगा। मुझे पूरा भरोसा है कि आप लोग मुझे निराश नहीं करोगे।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि मैं आप सभी का धन्यवाद करता हूं क्योंकि आप सभी ने संकट की इस घड़ी में हमारा बहुत साथ दिया। जिस तरह की एकता और आपसी भाईचारा आपने दिखाई है उसके लिए मैं आपको सलाम करता हूं। मान ने कहा कि अगला 12-13 दिन बहुत महत्वपूर्ण है। इन 12-13 दिनों में हमें मेहनत कर देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाने में अपना योगदान देना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि यह 12-13 दिन पंजाब के लिए लगा दो, चाहे घर वालों को बोलकर इसके लिए 12-13 दिन के लिए छुट्टी दे दो। उन्होंने कहा कि जब देश का इतिहास लिखा जाएगा तो यह भी लिखा जाएगा कि जब देश को बचाने की लड़ाई चल रही थी तो सबसे ज्यादा योगदान पंजाब और आम आदमी पार्टी ने दिया था।

उन्होंने कहा कि जब मैं अरविंद केजरीवाल से जेल में मिलने जाता था तो वह अपनी सेहत से पहले मुझसे पंजाब और दिल्ली के बारे में पूछा करते थे। मान ने कहा कि भगवान की कृपा से सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को 21 दिन के लिए जमानत दी है। यह 21 दिन तानाशाहों के लिए बहुत खतरनाक साबित होगा क्योंकि अरविंद केजरीवाल थकने और हारने वाले लोगों में से नहीं है। भाजपा इन्हें जेल में डालकर डरा नहीं सकती। अरविंद केजरीवाल जैसी सोच भगवान बहुत कम लोगों को देता है। हम बहुत किस्मत वाले हैं कि अरविंद केजरीवाल हमारी पार्टी के प्रधान है। अरविंद केजरीवाल संकट से डरने वाले नहीं है। जब भी उन पर कोई संकट आया, वह और मजबूत होकर बाहर निकले।

मान ने आप कार्यकर्ताओं की तारीफ की और कहा आपकी मेहनत की बदौलत अभी चुनाव प्रचार में देशभर में आम आदमी पार्टी नंबर -1 पर है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट के अनुसार चारों चरण में भाजपा हार रही है। उन्हें 400 पार नहीं, इस बार इनका बेड़ा पार होना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि यह बात बिल्कुल साफ हो गई है कि केंद्र में भाजपा की सरकार नहीं बन रही है। इस बार इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी और उसमें सबसे बड़ा योगदान आम आदमी पार्टी का होगा। उन्होंने कहा कि हम पंजाब में दो साल और दिल्ली में आठ साल के कार्यों पर वोट मांग रहे हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा 10 साल बाद भी मंगलसूत्र और मुसलमान की बातें करते हैं।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

POK बोस्टन टी-पार्टी जैसा पाकिस्तान से आजाद होगा, पहाड़ों में जीत के लिए भारतीय सेना की क्या है रणनीति

Next Post

अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने भगवान श्री वाल्मीकि तीर्थ मंदिर में हुए नतमस्तक

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Sickle Cell & Thalassemia Crisis

Sickle Cell & Thalassemia Crisis: भारत में हर साल 90,000 बच्चे जन्मजात रक्त रोग के साथ पैदा होते हैं, क्यों?

गुरूवार, 13 अगस्त 2026
Parliament Monsoon Session Ends

Parliament Monsoon Session Ends: विवाद में खत्म हुआ संसद का मानसून सत्र, कौन है जिम्मेदार?

गुरूवार, 13 अगस्त 2026
Old Pension Scheme Latest News

Old Pension Scheme Latest News: संसद में सरकार का बड़ा अपडेट, OPS बहाल करने का कोई प्रस्ताव नहीं

गुरूवार, 13 अगस्त 2026
Gen Z Debt Crisis

Gen Z Debt Crisis: क्यों भारत की Gen Z कर्ज के जाल में फंस रही है?

गुरूवार, 13 अगस्त 2026
PSRLM Recruitment

PSRLM Recruitment रोकी: High Court ने Punjab State Rural Livelihood Mission भर्ती पर लगाई रोक

गुरूवार, 13 अगस्त 2026
Sukhbir Badal Attack

सुखबीर बादल पर Nanded Attack: निहंग ने गुरुद्वारे में किया जानलेवा हमला

गुरूवार, 13 अगस्त 2026
Next Post
Kejriwal and mann

अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने भगवान श्री वाल्मीकि तीर्थ मंदिर में हुए नतमस्तक

CEO Sibin C

50 हज़ार रुपए से अधिक नकदी के लिए अपने पास उचित दस्तावेज़ रखने की सलाह

प्रियंका गांधी

'प्रियंका गांधी से दुनिया की सबसे बड़ी एक्टर', तंज सकते हुए राधिका खेड़ा बोलीं-

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।