LIVE | ...
बुधवार, 29 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - पीएम मोदी का काशी दौरा, 19 हजार करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का देंगे तोहफा

पीएम मोदी का काशी दौरा, 19 हजार करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का देंगे तोहफा

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 16 दिसम्बर 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
PM Narendra Modi
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

वाराणसी, 16 दिसंबर (The News Air) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी आ रहे हैं। इस दौरान वह काशी और पूर्वांचल के लिए 19 हजार करोड़ से अधिक की 37 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगे।

प्रधानमंत्री के काशी आगमन पर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनकी अगवानी करेंगे। पीएम मोदी रविवार दोपहर वाराणसी पहुंचेंगे, जिसके बाद वह काशी में लगभग 25 घंटे गुजारेंगे। प्रधानमंत्री के जारी कार्यक्रम के अनुसार वाराणसी दौरे के पहले दिन प्रधानमंत्री मोदी शाम को नमोघाट से काशी तमिल संगमम के दूसरे संस्करण का शुभारंभ करेंगे। पीएम मोदी यहीं से कन्याकुमारी से बनारस के लिए काशी तमिल संगमम एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

17 से 31 दिसंबर तक आयोजित होने वाले काशी तमिल संगमम के दूसरे संस्करण के दौरान तमिलनाडु एवं पुडुचेरी के 1,400 गणमान्य वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या की यात्रा करेंगे। साथ ही तमिलनाडु और काशी की कला, संगीत, हथकरघा, हस्तशिल्प, व्यंजन एवं अन्य विशेष उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इसके अलावा काशी और तमिलनाडु की संस्कृतियों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा।

यह भी पढे़ं 👇

LPG Cylinder

LPG Cylinder: Indian Oil का नया स्मार्ट सिलिंडर, 180 मिनट में Delivery

बुधवार, 29 जुलाई 2026
KYC New Rule

KYC New Rule: 1 अगस्त से बड़ा बदलाव, बार-बार Documents देने की झंझट खत्म

बुधवार, 29 जुलाई 2026
Bank Holiday August 2026

Bank Holiday August 2026: अगस्त में 14 दिन बैंक बंद, देखें पूरी छुट्टियों की लिस्ट

बुधवार, 29 जुलाई 2026
8th Pay Commission

8th Pay Commission: सैलरी और फिटमेंट फैक्टर पर बड़ा अपडेट, जानें कब मिलेगी बढ़ोतरी

बुधवार, 29 जुलाई 2026

काशी तमिल संगमम के दूसरे संस्करण में साहित्य, प्राचीन ग्रंथ, दर्शन, अध्यात्म, संगीत, नृत्य, नाटक, योग और आयुर्वेद पर व्याख्यान भी होंगे। इसके अलावा इनोवेशन, ट्रेड, नॉलेज एक्सचेंज, एडुटेक एवं नेक्स्ट जेन टेक्नोलॉजी पर सेमिनार भी आयोजित किये जाएंगे। इस दौरान राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. एल मुरुगन भी मौजूद रहेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी अपने दौरे के दूसरे दिन सोमवार को सेवापुरी विकासखंड के बरकी ग्राम सभा में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। पीएम मोदी यहीं से काशी और पूर्वांचल को 19,155 करोड़ की 37 परियोजनाओं की सौगात भी देंगे। इनमें सड़क एवं सेतु, स्वास्थ्य एवं शिक्षा, पुलिस कल्याण, स्मार्ट सिटी एवं नगर विकास परियोजनाएं, रेलवे, एयरपोर्ट सहित विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसमें 10 हजार करोड़ से अधिक की न्यू पंडित दीनदयाल उपाध्याय से न्यू भाऊपुर तक डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर परियोजना भी शामिल है।

इसके अलावा 166 करोड़ की लागत से बनकर तैयार लहरतारा-फुलवरिया-शिवपुर फोर लेन सड़क का भी लोकार्पण करेंगे। सोमवार को ही प्रधानमंत्री वाराणसी के चौबेपुर उमरहा स्थित स्वर्वेद महामंदिर धाम का भी लोकार्पण करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी यहां आयोजित 25,000 कुंडी स्वर्वेद ज्ञान महायज्ञ के आयोजन में भी शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में देश-विदेश से तीन लाख लोगों के जुटने की संभावना है। प्रधानमंत्री श्रीकाशी विश्वनाथ धाम और काल भैरव मंदिर में दर्शन पूजन भी कर सकते हैं।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

संसद की सुरक्षा में सेंध: मास्टरमाइंड के पास ‘प्लान बी’ भी था, पुलिस अब उसके…

Next Post

सरकारी फ़ंड ग़बन करने के दोष में बी.डी.पी.ओ. खन्ना निलंबित

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

LPG Cylinder

LPG Cylinder: Indian Oil का नया स्मार्ट सिलिंडर, 180 मिनट में Delivery

बुधवार, 29 जुलाई 2026
KYC New Rule

KYC New Rule: 1 अगस्त से बड़ा बदलाव, बार-बार Documents देने की झंझट खत्म

बुधवार, 29 जुलाई 2026
Bank Holiday August 2026

Bank Holiday August 2026: अगस्त में 14 दिन बैंक बंद, देखें पूरी छुट्टियों की लिस्ट

बुधवार, 29 जुलाई 2026
8th Pay Commission

8th Pay Commission: सैलरी और फिटमेंट फैक्टर पर बड़ा अपडेट, जानें कब मिलेगी बढ़ोतरी

बुधवार, 29 जुलाई 2026
One Officer One Car Policy

One Officer One Car Policy: मोदी सरकार का मास्टर स्ट्रोक, एक अफसर एक कार

बुधवार, 29 जुलाई 2026
Delhi Pink Saheli Card

Delhi Pink Saheli Card: 1 अगस्त से बड़ा बदलाव, पेपर टिकट बंद, Card अनिवार्य

बुधवार, 29 जुलाई 2026
Next Post
Laljit Singh Bhullar

सरकारी फ़ंड ग़बन करने के दोष में बी.डी.पी.ओ. खन्ना निलंबित

गूगल

यह सही नहीं था: Google के 12 हजार कर्मचारियों की छंटनी के तरीके पर बोले पिचाई

मल्लिकार्जुन खड़गे

खड़गे ने की संसद सुरक्षा उल्लंघन पर गृहमंत्री शाह की आलोचना

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।