LIVE | ...
मंगलवार, 21 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - तीसरे कार्यकाल में तीन गुना बेहतर तरीके से चलाएंगे सरकार : PM MODI

तीसरे कार्यकाल में तीन गुना बेहतर तरीके से चलाएंगे सरकार : PM MODI

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 24 जून 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
PM MODI
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 24 जून (The News Air) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18वीं लोकसभा की कार्यवाही शुरु होने से पहले आज चुनकर आये सांसदों का अभिवादन करते हए सभी से जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरने का आग्रह किया और कहा कि वह सबकी सहमति से सरकार चलाएंगे इसलिए उन्हें उम्मीद है कि विपक्ष जिम्मेदारी से काम कर जन भावनाओं पर खरा उतरेगा। मोदी ने संसद भवन परिसर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा ‘‘देश के 65 करोड़ लोगों ने 18वीं लोकसभा के प्रतिनिधियों को आकांक्षाओं के साथ चुनकर भेजा है। जनता ने जो भरोसा जताया है, हम सबको मिलकर उनकी आकांक्षाओं पर खरा उतारना होगा।’’ उन्होंने विश्वास दिलाया कि वह सबकी सहमति से सरकार चलाएंगे और विपक्षी दलों से उम्मीद जताई है कि वे भी जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतर कर काम करेंगे।

उन्होंने कहा ‘‘संसदीय लोकतंत्र में आज का दिन गौरव का दिन है। आजादी के बाद पहली बार हम अपने बनाये नये संसद भवन में शपथ लेने जा रहे हैं। अब तक यह प्रक्रिया पुराने संसद भवन में हुआ करती थी। आज का दिन विशेष महत्वपूर्ण है और इस अवसर पर मैं सभी नवनिर्वाचित सांसदों का अभिनंदन करता हूं और सबको शुभकामनाएं देता हूं।’’ प्रधानमंत्री ने कहा , ‘‘विकसित भारत 1947 जैसे कई संकल्पना को लेकर आज 18वीं लोकसभा का आरंभ हो रहा है। विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र का चुनाव बड़े शांत और गौरवपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ है। यह हम सबके लिए गौरव की बात है। करीब 65 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं ने चुनाव में हिस्सा लिया।’’ उन्होंने 2024 के चुनाव को महत्वपूर्ण बताया और कहा , ‘‘यह चुनाव महत्वपूर्ण है क्योंकि आजादी के बाद दूसरी बार किसी सरकार को लगातार तीसरी बार सेवा करने के लिए देश की जनता ने अवसर दिया है और यह अवसर लंबे समय बाद देश में आया है इसलिए यह सब हम सबके लिए गौरव का विषय है।

जनता ने तीसरे कार्यकाल के लिए हमारी सरकार को मौका दिया और इसका मतलब है कि उन्होंने हमारे काम पर भरोसा किया है और उस पर मुहर लगाई है। इसके लिए मैं देशवासियों का आभार व्यक्त करता हूं।’’ प्रधानमंत्री ने कहा ‘‘देश चलाने के लिए सहमति होती है और सरकार बनाने के लिए बहुमत होता है इसलिए हमारा लक्ष्य है कि सबको साथ लेकर और सबकी सहमति से देश की जनता की सेवा करना है। देश के 140 करोड लोगों की आशा और आकांक्षाओं को पूरा करना है। हम सबको साथ लेकर चलना चाहते हैं, सबको साथ संविधान की मर्यादाओं का पालन करते हुए विकास को गति देना चाहते हैं। यह खुशी की बात है कि 18वीं लोकसभा में युवा सांसदों की संख्या अच्छी खासी है।’’ आपातकाल को लोकतंत्र के लिए काला धब्बा बताते हुए उन्होंने कहा , ‘‘जो लोग देश के संविधान के प्रति समर्पित हैं देश के लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए निष्ठावान है, उनके लिए 25 जून ना भूलने वाली तिथि है क्योंकि 25 जून को भारत के लोकतंत्र पर धब्बा लगा था, उसके 50 साल कल पूरे हो रहे हैं।

यह भी पढे़ं 👇

21 July History

21 July History: इतिहास के पन्नों में 21 जुलाई का खास दिन

मंगलवार, 21 जुलाई 2026
IMD Alert

IMD Alert: जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी

मंगलवार, 21 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates 21 July 2026

Breaking News Live Updates 21 July 2026: Top Stories, हर बड़ी खबर का Live Coverage

मंगलवार, 21 जुलाई 2026
Aaj Ka Rashifal 21 July 2026

Aaj Ka Rashifal 21 July 2026: मंगलवार को जानें आपकी राशि का हाल

मंगलवार, 21 जुलाई 2026

भारत के लोग कभी नहीं भूलेंगे कि इस दिन लोकतंत्र को पूरी तरह से दबोच दिया गया था। आपातकाल देश के संविधान में काला धब्बा था। हम संकल्प करेंगे कि संविधान के अनुसार जन सामान्य के सपनों को पूरा करना है और अब कोई दूसरी बार कभी भी देश में दूसरा आपातकाल नहीं लग सकेगा।’’ उन्होंने कहा ‘‘देश की जनता ने तीसरी बार मौका दिया है। यह बहुत ही महान विजय है और अब हमारा दायित्व भी तीन गुना बढ़ गया है इसलिए देशवासी विश्वास दिलाता हूं कि हमारे पास दो बार सरकार चलाने का अनुभव है और हम पहले की अपेक्षा तीन गुना बेहतर सरकार चलाएंगे।’’ मोदी ने कहा, ‘‘हम नए कार्यभार को लेकर आगे चल रहे हैं। सभी सांसदों से देश को बहुत अपेक्षा है इसलिए सबसे आग्रह करुंगा कि जनहित के लिए मील अवसर का उपयोग करें और हर संभव जनहित में कदम उठाएं।’’ प्रधानमंत्री ने 18वीं लोकसभा को शुभ बताया और कहा ‘‘हमारे यहां 18 अंक का बहुत मूल्य है। गीता के 18 अध्याय कर्म, कर्तव्य और करुणा का संदेश देते हैं। हमारे यहां पुराणों की संख्या भी 18 है। भारत के अमृत काल मे 18वीं लोकसभा का गठन शुभ संकेत है।’’

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

इंजीनियर सिकन्दर की गिरफ्तारी के बाद सामने आया प्रश्न पत्र लीक गिरोह का ‘मकड़जाल’

Next Post

दिल्लीवालों को उनके हक़ का पानी दिलवाने के लिए जलमंत्री आतिशी का अनिश्चितकालीन अनशन चौथे दिन भी जारी

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

21 July History

21 July History: इतिहास के पन्नों में 21 जुलाई का खास दिन

मंगलवार, 21 जुलाई 2026
IMD Alert

IMD Alert: जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी

मंगलवार, 21 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates 21 July 2026

Breaking News Live Updates 21 July 2026: Top Stories, हर बड़ी खबर का Live Coverage

मंगलवार, 21 जुलाई 2026
Aaj Ka Rashifal 21 July 2026

Aaj Ka Rashifal 21 July 2026: मंगलवार को जानें आपकी राशि का हाल

मंगलवार, 21 जुलाई 2026
Sukhbir Badal SIT Questioning

Sukhbir Badal SIT Questioning: बादल ने लगाया भगवंत मान पर ध्यान भटकाने का आरोप

सोमवार, 20 जुलाई 2026
Punjab Methadone Therapy

Punjab Methadone Therapy: नशा मुक्ति के लिए नया हथियार, 6 क्लीनिक शुरू

सोमवार, 20 जुलाई 2026
Next Post
जलमंत्री आतिशी

दिल्लीवालों को उनके हक़ का पानी दिलवाने के लिए जलमंत्री आतिशी का अनिश्चितकालीन अनशन चौथे दिन भी जारी

Salman Khan

Salman Khan ने शुरु की फिल्‍म ‘सिकंदर’ की शूटिंग, रश्मिका मंदाना भी दिखाई देंगी

Delhi Water Crisis:

Delhi Water Crisis: बूंद-बूंद के लिए तरस रही जनता, टैंकरों के लिए कतार में लगे लोग    

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।