रविवार, 12 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - यवतमाल में दो लाख महिलाओं को संबोधित करेंगे PM मोदी

यवतमाल में दो लाख महिलाओं को संबोधित करेंगे PM मोदी

दीनदयाल की प्रतिमा के अनावरण के साथ करेंगे बड़े ऐलान

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 28 फ़रवरी 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
यवतमाल में दो लाख महिलाओं को संबोधित करेंगे PM मोदी

यवतमाल में दो लाख महिलाओं को संबोधित करेंगे PM मोदी

104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

मुंबई,28 फरवरी (The News Air): 2024 लोकसभा चुनावों के ऐलान से पहले आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र के अहम दौरे पर पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दौरे में कई परियोजनाओं-योजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण करेंगे। पीएम मोदी आज शाम महाराष्ट्र पहुंचेंगे। वह विदर्भ क्षेत्र के यवतमाल शहर में वह लगभग 35 हजार करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं-योजनाओं का उद्घाटन-लोकार्पण करेंगे। इनमें 4,900 करोड़ रुपये से अधिक की रेलवे, सड़क और सिंचाई की बुनियादी ढांचा परियोजनाएं शामिल हैं। इससे पहले 19 फरवरी के आसपास पीएम मोदी का प्रस्तावित दौरा रद्द हो गया था। पीएम मोदी ऐसे वक्त पर महाराष्ट्र पहुंचेंगे, जब किसानों के मुद्दे पर विधानसभा में विपक्ष सरकार को घेर रहा है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे कई लिहाज से अहम माना जा रहा है।

2 लाख महिलाएं रहेंगी मौजूद :पीएम-किसान योजना के तहत लगभग 21 हजार करोड़ रुपये की 16वीं किस्त जारी करेंगे। नमो शेतकरी महासम्मान निधि के तहत 3,800 करोड़ रुपये की दूसरी और तीसरी किस्त जारी की जाएगी। इसमें साढ़े पांच लाख महिला स्वयं सहायता समूहों को रिवॉल्विंग फंड के 825 करोड़ रुपये का वितरण किया जाएगा। इसके अलावा वह मोदी आवास घरकुल योजना लॉन्च करेंगे और एक करोड़ आयुष्मान कार्ड वितरित करेंगे। पीएम किसानों की आत्महत्याओं के गढ़ यवतमाल में शाम 4.30 बजे पहुंचेंगे। इसके बाद 4,900 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाएं समर्पित करेंगे और एक सार्वजनिक कार्यक्रम में पीएम-किसान और अन्य योजनाओं के तहत लाभ जारी करेंगे। इस कार्यक्रम में दो लाख महिलाओं के शामिल होने की उम्मीद है।

16वीं किस्त जारी करेंगे पीएम :पीएम लाभार्थियों के खातों में किसान सम्मान निधि की 21 हजार करोड़ रुपये की 16वीं किस्त जारी करेंगे। इसके साथ इस योजना के तहत 11 करोड़ से अधिक किसान परिवारों को तीन लाख करोड़ रुपये से अधिक का हस्तांतरण पूरा होगा। लगभग 3,800 करोड़ रुपये की नमो शेतकरी महासम्मान निधि की दूसरी और तीसरी किस्त से महाराष्ट्र के 88 लाख किसानों को लाभ होगा और लाभार्थियों को प्रति वर्ष छह हजार रुपये की अतिरिक्त राशि प्रदान की जाएगी। सरकार के राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत प्रदान किए गए रिवॉल्विंग फंड के अलावा राज्य में 5,50,000 महिला स्वयं सहायता समूहों को 825 करोड़ रुपये का रिवॉल्विंग फंड दिया जाएगा. प्रधानमंत्री मोदी पूरे महाराष्ट्र में एक करोड़ आयुष्मान कार्डों के वितरण की शुरुआत करेंगे। पीएम मोदी ओबीसी वर्ग के लिए मोदी आवास घरकुल योजना की शुरुआत होगी जिसमें 2023-2024 से 2025-2026 तक कुल 10 लाख घरों के निर्माण की परिकल्पना की गई है। पीएम इस योजना के 2.5 लाख लाभार्थियों को 375 करोड़ रुपये की पहली किस्त हस्तांतरित करेंगे।

प्रतिमा का भी करेंगे अनावरण :पीएम मराठवाड़ा और विदर्भ क्षेत्रों में कई सिंचाई परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित करेंगे जो प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (पीएमकेएसवाई) और बलिराजा जल संजीवनी योजना (बीजेएसवाई) के तहत 2,750 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित की गई हैं। वह 1300 करोड़ रुपये से अधिक की कई रेल परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, जिनमें वर्धा-कलांब ब्रॉड गेज लाइन (वर्धा-यवतमाल-नांदेड़ नई ब्रॉड गेज लाइन परियोजना का हिस्सा) और न्यू आष्टी-अमलनेर ब्रॉड गेज लाइन (अहमदनगर-बीड-परली नई ब्रॉड गेज लाइन परियोजना का हिस्सा) शामिल हैं। इससे दोनों क्षेत्रों में कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा।

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates 12 April 2026

Breaking News Live Updates 12 April 2026: Top Stories, हर खबर सबसे पहले

रविवार, 12 अप्रैल 2026
IMD Heat Wave Warning

IMD Heat Wave Warning: उत्तर भारत में 6-8°C बढ़ेगा तापमान, चौंकाने वाला अलर्ट जारी

रविवार, 12 अप्रैल 2026
12 April History

12 April History: अंतरिक्ष में पहुंचा पहला इंसान, आज का इतिहास में दर्ज बड़ी घटनाएं

रविवार, 12 अप्रैल 2026

दोनों ट्रेनों को दिखाएं हरी झंडी :पीएम मोदी दो ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी दिखाएंगे। इनमें एक कालांब और वर्धा को जोड़ने वाली वाली ट्रेन और दूसरी अमलनेर और न्यू आष्टी को जोड़ने वाली ट्रेन शामिल है। रेलवे के अनुसार नई ट्रेनें क्षेत्र के छात्रों, व्यापारियों और दैनिक यात्रियों के लिए एक वरदान साबित होगी। सड़कों के मोर्चे पर, पीएम एनएच-930 के वरोरा-वानी खंड को चार लेन का करने, साकोली-भंडारा और सलाईखुर्द-तिरोरा को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़कों के लिए उन्नयन परियोजनाओं को समर्पित करेंगे। वह यवतमाल शहर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की एक प्रतिमा का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी के दौरे के लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, पार्टी के असम अध्यक्ष Rana Goswami ने दिया इस्तीफा

Next Post

राष्ट्रीय निशानेबाजी: अनीश भनवाला की ट्रायल में लगातार दूसरी जीत

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates 12 April 2026

Breaking News Live Updates 12 April 2026: Top Stories, हर खबर सबसे पहले

रविवार, 12 अप्रैल 2026
IMD Heat Wave Warning

IMD Heat Wave Warning: उत्तर भारत में 6-8°C बढ़ेगा तापमान, चौंकाने वाला अलर्ट जारी

रविवार, 12 अप्रैल 2026
12 April History

12 April History: अंतरिक्ष में पहुंचा पहला इंसान, आज का इतिहास में दर्ज बड़ी घटनाएं

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Aaj Ka Rashifal 12 April

Aaj Ka Rashifal 12 April 2026: चंद्रमा के भाव विश्लेषण और राशिफल

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Indian Pharmacopoeia

Indian Pharmacopoeia Recognition: 22 देशों ने दी मान्यता, Pharma Stocks में होगा बड़ा बदलाव

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Next Post
राष्ट्रीय निशानेबाजी: अनीश भनवाला की ट्रायल में लगातार दूसरी जीत

राष्ट्रीय निशानेबाजी: अनीश भनवाला की ट्रायल में लगातार दूसरी जीत

सर्जरी के बाद दुखी हुए Mohemmad Shami तो देश के प्रधान मंत्री ने बढ़ाया हौसला

सर्जरी के बाद दुखी हुए Mohemmad Shami तो देश के प्रधान मंत्री ने बढ़ाया हौसला

उज्जैन रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के लिए 74,711 करोड़ के निवेश पर सहमति

उज्जैन रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के लिए अब तक ₹74,711 करोड़ के निवेश पर सहमति

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।