थिम्पू (भूटान), 22 मार्च (The News Air) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भूटान ने अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिया है। यह सम्मान इसलिए खास है क्यों कि पीएम मोदी पहले विदेशी शासनाध्यक्ष हैं, जिसको यह मिला है। भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने पीएम मोदी को ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो से नवाजा है।








