शुक्रवार, 8 मई 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - Japan, New Zealand और Australia के प्रधानमंत्रियों से मिले PM Modi

Japan, New Zealand और Australia के प्रधानमंत्रियों से मिले PM Modi

कई अहम मुद्दों पर बन गयी बात

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 11 अक्टूबर 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, नई दिल्ली, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
नरेन्द्र मोदी
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

यह भी पढे़ं 👇

Tamil Nadu Politics

Tamil Nadu Politics: Vijay सरकार को VCK, CPI, CPM का समर्थन, 118 सीटों का आंकड़ा पार

शुक्रवार, 8 मई 2026
LPG Delivery Scam

LPG Delivery Scam: OTP शेयर किया तो 2 मिनट में खाली हो जाएगा Bank Account, जानें पूरा सच

शुक्रवार, 8 मई 2026
Summer Vacation 2026

Summer Vacation 2026: Delhi, UP, Bihar, Haryana के स्कूलों में कब से शुरू होगी गर्मी की छुट्टियां?

शुक्रवार, 8 मई 2026
EPFO New Rules

₹25000 तक EPF कवरेज! EPFO New Rules में बड़ा बदलाव, प्राइवेट कर्मचारियों को फायदा

शुक्रवार, 8 मई 2026
नई दिल्ली,11 अक्टूबर (The News Air): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लाओस की यात्रा के दौरान अपने जापानी समकक्ष शिगेरू इशिबा के साथ बैठक की, जिसमें उन्होंने बुनियादी ढांचे, संपर्क और रक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी ने विएंतियान में आसियान-भारत शिखर सम्मेलन से इतर न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन से भी मुलाकात की। हम आपको बता दें कि मोदी दो दिवसीय यात्रा पर लाओस की राजधानी में हैं। उन्होंने 21वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन के अवसर पर, जापान के नवनियुक्त प्रधानमंत्री इशिबा से मुलाकात की और उन्हें उनकी नयी जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए जापान को नयी ऊंचाइयों पर ले जाने में सफलता की कामना की।
 
मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री इशिबा के साथ बहुत ही सार्थक बैठक हुई। उनके जापान का प्रधानमंत्री बनने के कुछ ही दिन बाद उनसे मिलकर मैं खुश हूं। हमारी बातचीत में बुनियादी ढांचे, संपर्क, रक्षा और अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा हुई। सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा देने पर भी चर्चा हुई।’’ हम आपको बता दें कि इशिबा को पिछले सप्ताह ही जापान का प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया था। उन्होंने फुमियो किशिदा की जगह ली है, जिन्होंने नये नेता के लिए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
 
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा ने लाओ पीडीआर में भारत-आसियान शिखर सम्मेलन से इतर शानदार बातचीत की। उन्होंने प्रौद्योगिकी, रक्षा और लोगों के बीच संबंध समेत विभिन्न क्षेत्रों में संबंध मजबूत करने के तरीकों पर विचार-विमर्श किया।’’ विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि भारत अपने विश्वसनीय मित्र और रणनीतिक साझेदार जापान के साथ अपने संबंधों को सर्वोच्च प्राथमिकता देना जारी रखेगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘जापान-भारत संबंधों को बढ़ावा दिया जा रहा है, ‘एक्ट ईस्ट’ नीति को मजबूत किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा ने आज 21वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन से इतर सार्थक बातचीत की। चर्चा में प्रौद्योगिकी, व्यापार, रक्षा और सुरक्षा, सांस्कृतिक और जनता के बीच आदान-प्रदान में साझेदारी को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया गया।’’
 
विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘दोनों नेताओं ने व्यापार और निवेश, बुनियादी ढांचे के विकास, रक्षा और सुरक्षा, सेमीकंडक्टर, कौशल, संस्कृति और लोगों के बीच आदान-प्रदान सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाकर भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।’’ बयान में कहा गया कि दोनों नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि भारत और जापान शांतिपूर्ण, सुरक्षित और समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए अपरिहार्य साझेदार हैं तथा उन्होंने इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मिलकर काम करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। बयान के अनुसार, ‘‘दोनों नेता अगले भारत-जापान वार्षिक सम्मेलन को लेकर उत्सुक हैं।’’
 
न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री लक्सन के साथ मुलाकात में प्रधानमंत्री मोदी ने आर्थिक सहयोग, पर्यटन, शिक्षा और नवाचार जैसे क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा की। यह दोनों नेताओं की पहली मुलाकात थी। मोदी ने ‘एक्स’ पर एक अन्य पोस्ट में कहा, ‘‘न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के साथ शानदार बैठक हुई। हम न्यूजीलैंड के साथ अपनी मित्रता को महत्व देते हैं, जो लोकतंत्र, स्वतंत्रता और कानून के शासन के प्रति प्रतिबद्धत है। हमारी बातचीत में आर्थिक सहयोग, पर्यटन, शिक्षा और नवाचार जैसे क्षेत्रों पर चर्चा हुई।’’ प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि दोनों नेताओं ने व्यापार और निवेश, रक्षा, शिक्षा, कृषि, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी समेत अनेक क्षेत्रों में भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी को प्रगाढ़ करने के तरीकों पर चर्चा की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ‘एक्स’ पर एक अन्य पोस्ट में कहा, ‘‘साझेदारी के क्षेत्रों का विस्तार हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज 21वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन से इतर न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री लक्सन से मुलाकात की।’’
 
विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि दोनों प्रधानमंत्रियों ने व्यापार और निवेश, रक्षा और सुरक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा, शिक्षा, डेयरी, कृषि-प्रौद्योगिकी, खेल, पर्यटन, अंतरिक्ष और लोगों के बीच संबंधों समेत विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। बयान के अनुसार, ‘‘उन्होंने इस बात पर गौर किया कि सतत उच्चस्तरीय संपर्कों ने द्विपक्षीय संबंधों को गति प्रदान की है। इस संदर्भ में उन्होंने भारत की राष्ट्रपति की हालिया न्यूजीलैंड यात्रा का उल्लेख किया जो बहुत सफल रही थी।’’ प्रधानमंत्री मोदी ने अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन में शामिल होने के न्यूजीलैंड के फैसले का स्वागत किया। दोनों नेताओं ने बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई तथा भारत-न्यूजीलैंड संबंधों को नयी ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प जताया। मोदी ने लक्सन को पारस्परिक रूप से सुविधाजनक तिथियों पर भारत आने का निमंत्रण दिया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। इसके अलावा, मोदी ने अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बनीज, मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम, यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल, फिलीपीन के राष्ट्रपति बोंगबोंग मार्कोस और विश्व आर्थिक मंच के कार्यकारी अध्यक्ष क्लॉस श्वाब से भी बातचीत की।
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

जेपी की विरासत पर लखनऊ में हंगामा, योगी- अखिलेश किसे फायदा किसे नुकसान

Next Post

रिश्वत लेता एस. एच. ओ. और उसका साथी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Tamil Nadu Politics

Tamil Nadu Politics: Vijay सरकार को VCK, CPI, CPM का समर्थन, 118 सीटों का आंकड़ा पार

शुक्रवार, 8 मई 2026
LPG Delivery Scam

LPG Delivery Scam: OTP शेयर किया तो 2 मिनट में खाली हो जाएगा Bank Account, जानें पूरा सच

शुक्रवार, 8 मई 2026
Summer Vacation 2026

Summer Vacation 2026: Delhi, UP, Bihar, Haryana के स्कूलों में कब से शुरू होगी गर्मी की छुट्टियां?

शुक्रवार, 8 मई 2026
EPFO New Rules

₹25000 तक EPF कवरेज! EPFO New Rules में बड़ा बदलाव, प्राइवेट कर्मचारियों को फायदा

शुक्रवार, 8 मई 2026
International Thalassemia Day

बड़ा खुलासा! Same गोत्र Marriage से बच्चों को Thalassemia का खतरा?

शुक्रवार, 8 मई 2026
Thalapathy Vijay

बड़ा धमाका! Thalapathy Vijay की TVK के 107 MLAs का इस्तीफा?

शुक्रवार, 8 मई 2026
Next Post
crime

रिश्वत लेता एस. एच. ओ. और उसका साथी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू

पंजाब में 15 अक्टूबर को सरकारी छुट्टी का ऐलान, स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर भी रहेंगे बंद

पंजाब सरकार द्वारा दशहरे के मौके पर राज्य भर के सेवा केंद्रों में छुट्टी की घोषणा

Punjab Police

पंजाब पुलिस ने अमृतसर से कार से 10.4 किलो हेरोइन बरामद की, आरोपी फरार

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।