LIVE | ...
रविवार, 25 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - PM Modi in Chhattisgarh: रायपुर में कांग्रेस पर जमकर बरसे PM मोदी, बोले- विकास में कांग्रेस का ‘पंजा’ बना रोड़ा

PM Modi in Chhattisgarh: रायपुर में कांग्रेस पर जमकर बरसे PM मोदी, बोले- विकास में कांग्रेस का ‘पंजा’ बना रोड़ा

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 7 जुलाई 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
PM Modi in Chhattisgarh
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली/रायपुर (The News Air) आज यानी शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की सत्तारूढ़ कांग्रेस (Congress) पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य के विकास में उसका ‘पंजा’ आड़े आ रहा है और वह लोगों से ना सिर्फ उनका हक छीन रहा है बल्कि राज्य को ‘लूट कर बर्बाद’ करने को आतुर भी है। मोदी अपने एक दिवसीय दौरे में शुक्रवार को सुबह छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे, जहां उन्होंने लगभग 7,600 करोड़ रुपये की लागत वाली 10 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। 

From Raipur, launching projects which will give a fillip to infrastructure development in Chhattisgarh and further progress of the state. https://t.co/EM587VmdrD

— Narendra Modi (@narendramodi) July 7, 2023

इसके बाद आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों को उपहार मिल रहा है क्योंकि इन परियोजनाओं से यहां रोजगार के कई नए अवसर भी पैदा होंगे तथा यहां के किसानों, खनिज सम्पदा से जुड़े उद्यमियों और अन्य लोगों को लाभ होगा। यहां साइंस कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि जिन परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया व जिनकी आधारशिला रखी गई, उनसे रोजगार के पर्याप्त अवसर पैदा होंगे और राज्य के लोगों का जीवन आसान होगा।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा, ‘‘छत्तीसगढ़ वह राज्य है, जिसके निर्माण में भाजपा की प्रमुख भूमिका रही है। भाजपा ही छत्तीसगढ़ के लोगों को समझती है, उनकी जरूरतों को जानती है…अगले 25 साल छत्तीसगढ़ के विकास के लिए बहुत ही अहम हैं, लेकिन इसके विकास के सामने एक बहुत बड़ा पंजा दीवार बनकर खड़ा हो गया है। ये कांग्रेस का पंजा है, जो आपसे आपका हक छीन रहा है। इस पंजे ने ठान लिया है कि वह छत्तीसगढ़ को लूट-लूट कर बर्बाद कर देगा।” कांग्रेस का चुनाव चिह्न हाथ का पंजा है।

यह भी पढे़ं 👇

On This Day 25 October

25 अक्टूबर का इतिहास: Agincourt Battle से Halloween Film तक सफर

रविवार, 25 अक्टूबर 2026
Bay of Bengal Cyclone

Bay of Bengal Cyclone: आंध्र प्रदेश-ओडिशा में भारी बारिश का अलर्ट जारी

रविवार, 25 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates 25 October 2026

Breaking News Live Updates 25 October 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 25 अक्टूबर 2026
rashifal 25 Oct

आज का राशिफल 25 अक्टूबर: Aaj Ka Rashifal सभी राशियों के लिए खास

रविवार, 25 अक्टूबर 2026

उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘गंगा जी की झूठी कसम खाने का पाप कांग्रेस ही कर सकती है। याद कीजिए गंगा जी को साक्षी मानकर इन्होंने एक घोषणा पत्र जारी किया था और दावा किया था 10 दिन के भीतर ये कर देंगे वो कर देंगे… तब कांग्रेस ने बड़ी-बड़ी बातें कही थी। लेकिन आज घोषणा पत्र की याद दिलाते ही कांग्रेस की याददाश्त चली जाती है।” छत्तीसगढ़ में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘छत्तीसगढ़ के लोगों को उपहार मिल रहा है। यह उपहार ‘संपर्क’ के लिए है। छत्तीसगढ़ के लोगों का जीवन आसान बनाने के लिए है। यहां के स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए है। इन परियोजनाओं से यहां रोजगार के कई नए अवसर भी पैदा होंगे। यहां के किसानों, खनिज सम्पदा से जुड़े उद्यमियों और अन्य लोगों को इससे लाभ होगा।” उन्होंने कहा कि जहां भी बुनियादी ढांचा कमजोर था, वहां विकास देर से पहुंचा, इसलिए भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार उन क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे का विकास कर रहे हैं जो विकास की दौड़ में पिछड़ गए थे।

उन्होंने कहा कि पिछले नौ वर्षों में छत्तीसगढ़ में 3,500 किलोमीटर की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं स्वीकृत की गईं, जिनमें से 3,000 किलोमीटर की परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं और ये परियोजनाएं आदिवासी बहुल क्षेत्रों में सुविधाओं व विकास की एक नयी यात्रा शुरू करेंगी। मोदी ने कहा कि केंद्र पिछले कई दशकों से अन्याय झेल रहे और सुविधाओं की कमी से जूझ रहे लोगों को आज आधुनिक सुविधाएं मुहैया करा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत सरकार के प्रयासों से छत्तीसगढ़ में एक करोड़ 60 लाख से ज्यादा जनधन बैंक खाते खोले गए हैं। इन खातों में छह हजार करोड़ रुपये जमा हैं। यह श्रमिकों और मजदूरों का पैसा है। जनधन खातों से उन्हें केंद्र की परियोजना से सीधे मदद मिल पा रही है।” प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘छत्तीसगढ़ के युवाओं को रोजगार मिले, इसके लिए भी केंद्र सरकार काम कर रही है। भारत सरकार ने छोटे उद्योगों को मदद देने के लिए भी विशेष योजना चलायी है। इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ के दो लाख उद्यमियों को पांच हजार करोड़ रुपये की मदद दी गई है।”

आज अपने संबोधन में मोदी ने कहा, ‘‘इससे पहले किसी सरकार ने रेहड़ी पटरी वालों की सुध नहीं ली, इसलिए वे गांव से जाकर शहरों में काम करते हैं। लेकिन केंद्र सरकार ने रेहड़ी पटरी वालों के लिए भी योजनाएं बनायी हैं।” उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के निर्माण में भाजपा की प्रमुख भूमिका रही है और भाजपा ही यहां के लोगों को समझती है, उनकी जरूरतों को जानती है। इससे पूर्व प्रधानमंत्री मोदी विशेष विमान से सुबह लगभग साढ़े 10 बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचे, जहां पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया। भाजपा नेताओं ने बताया कि विमानतल में स्वागत के बाद प्रधानमंत्री मोदी हेलीकॉप्टर में सवार होकर साइंस कॉलेज मैदान स्थित कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हो गए।

बीती रात से ही रायपुर में बारिश हो रही है। राज्य के अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के पंडित रविशंकर शुक्ल हेलीपैड पहुंचने पर राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनकी अगवानी की। उन्होंने प्रधानमंत्री को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री बघेल ने प्रधानमंत्री को स्मृति चिन्ह के रूप में छत्तीसगढ़ के कारीगरों द्वारा तैयार अंगवस्त्रम और ‘श्रीअन्न’ (मोटे अनाज) की टोकरी भेंट की। राज्य के वरिष्ठ नेताओं ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय राजमार्ग 30 के 33 किलोमीटर लंबे रायपुर-कोडेबोड़ खंड के चार लेन और एनएच-130 के 53 किलोमीटर लंबे चार लेन वाले बिलासपुर-पथरापाली खंड का लोकार्पण किया।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने रायपुर-विशाखापत्तनम आर्थिक गलियारे के अंतर्गत छह लेन वाले झांकी-सरगी खंड (43 किलोमीटर), सरगी-बासनवाही (57 किलोमीटर) और बसनवाही-मारंगपुरी खंड (25 किलोमीटर) का शिलान्यास किया। अधिकारियों ने बताया कि कोरबा में 136 करोड़ रुपये की लागत से बने इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के एक एपलीजी बॉटलिंग प्लांट का भी प्रधानमंत्री ने लोकार्पण किया। अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान प्रधानमंत्री ने ‘आयुष्मान भारत परियोजना’ के तहत लाभार्थियों को कार्ड के वितरण की शुरुआत की तथा अंतागढ़ (कांकेर जिला) से रायपुर के लिए एक नयी ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बारिश में ही साइंस कॉलेज मैदान में कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया, उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह शामिल हुए।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Travel Tips: वीकेंड में जा सकते है आप भी इन जगहों पर घूमने, बहुत ही खूबसूरत है

Next Post

Tecno Camon 20 Premier 5G Price In India Rs 29999 Launched

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

On This Day 25 October

25 अक्टूबर का इतिहास: Agincourt Battle से Halloween Film तक सफर

रविवार, 25 अक्टूबर 2026
Bay of Bengal Cyclone

Bay of Bengal Cyclone: आंध्र प्रदेश-ओडिशा में भारी बारिश का अलर्ट जारी

रविवार, 25 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates 25 October 2026

Breaking News Live Updates 25 October 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 25 अक्टूबर 2026
rashifal 25 Oct

आज का राशिफल 25 अक्टूबर: Aaj Ka Rashifal सभी राशियों के लिए खास

रविवार, 25 अक्टूबर 2026
Philippines Plane Crash

Philippines Plane Crash: हवा में टकराए दो जहाज, चार पायलटों की मौत

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026
Maharashtra Climate Shift

Maharashtra Climate Shift: धीरे-धीरे मरुस्थल बनता जा रहा अपना महाराष्ट्र

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026
Next Post
Tecno Camon 20 Premier 5G Price In India Rs 29999 Launched: 108MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ टेक्नो का धांसू फोन लॉन्च!

Tecno Camon 20 Premier 5G Price In India Rs 29999 Launched

Sharbani Mukerjee: कहां गुम है सॉन्ग ‘ऐ जाते हुए लम्हों’ की खूबसूरत एक्ट्रेस? रानी मुखर्जी -काजोल से है नाता!

Sharbani Mukerjee: कहां गुम है सॉन्ग ‘ऐ जाते हुए लम्हों’ की खूबसूरत एक्ट्रेस? रानी मुखर्जी -काजोल से है नाता!

Tis Hazari Court Firing | दिल्ली: तीस हजारी कोर्ट कैंपस फायरिंग कांड वाले दोनों वकील गुटों के लीडर गिरफ्तार

Tis Hazari Court Firing: तीस हजारी कोर्ट कैंपस फायरिंग कांड वाले दोनों वकील गुटों के लीडर....

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।