LIVE | ...
शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - PM Modi Death Threat: देहरादून से पाकिस्तान का एजेंट गिरफ्तार, बड़ी साजिश नाकाम

PM Modi Death Threat: देहरादून से पाकिस्तान का एजेंट गिरफ्तार, बड़ी साजिश नाकाम

प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से पहले STF उत्तराखंड ने विक्रांत कश्यप को किया अरेस्ट, आईएसआई एजेंट ने दिया था बम से उड़ाने का टास्क

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 11 अप्रैल 2026
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
PM Modi Death Threat
104
SHARES
692
VIEWS
ShareShareShareShareShare

PM Modi Death Threat को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। देहरादून से पाकिस्तान का एजेंट गिरफ्तार हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे से पहले यह गिरफ्तारी हुई है। आपको बता दें कि 14 अप्रैल को पीएम मोदी देहरादून आने वाले हैं। देहरादून में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का वह उद्घाटन करेंगे।

STF उत्तराखंड की ओर से गिरफ्तार पाक एजेंट विक्रांत कश्यप को पाकिस्तान में बैठे ISI एजेंट ने देहरादून के महत्वपूर्ण भवन और संस्थानों को बम से उड़ाकर दहशत फैलाने का टास्क दिया गया था। इसके साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि पीएम मोदी डाट काली मंदिर भी जाएंगे।

ISI एजेंट शहजाद भट्टी ने दिया था टास्क

इससे पहले ISI एजेंट शहजाद भट्टी ने देहरादून और आसपास के मुख्य स्थानों व पुलिस थानों की वीडियो बनाकर भेजने के लिए कहा था। देहरादून के महत्वपूर्ण भवन व संस्थान जिसमें ISBT, पुलिस मुख्यालय व अन्य महत्वपूर्ण सरकारी भवनों की वीडियो और फुटेज बनाकर भेजने का भी टास्क दिया गया था।

टीटीएच के नाम से दहशत फैलाने की साजिश

आरोपित ने जब कुछ फोटो और वीडियो शहजाद भट्टी को भेजे, तो एजेंट भट्टी ने कुछ महत्वपूर्ण भवन और संस्थानों को बम से उड़ाने का टास्क दिया। कहा कि बम, हथियार और पैसे गुर्जर नाम का आदमी देगा। इसके बाद देहरादून के महत्वपूर्ण भवन और संस्थान जैसे ISBT, पुलिस मुख्यालय, अन्य महत्वपूर्ण सरकारी भवनों पर तहरीक तालीबान हिंदुस्तान (TTH) लिखने का टास्क दिया गया, ताकि संगठन TTH का नाम हो और लोगों में दहशत फैल जाए।

कई जगहों पर लिखा TTH, वीडियो भी बनाई

इसकी वीडियो बनाकर भेजने को भी कहा गया था। आरोपित ने सूती अस्पताल के पास गली में, सेलाकुई में एक फैक्ट्री की दीवार पर, आडवाणी पुल के पास और बालाजी मंदिर झाझरा के पास अलग-अलग जगह पर स्प्रे पेंट की कैन से TTH लिखकर वीडियो बनाकर भेजी थी। साथ ही पुलिस चौकी झाझरा की लोकेशन और वीडियो फुटेज बनाकर भी पाकिस्तान भेजी गई थी।

दिल्ली में हैंड ग्रेनेड फेंकने का भी टास्क

इसके अलावा पाकिस्तानी हैंडलर की ओर से विक्रांत को दिल्ली स्थित एक संगठन के कार्यकर्ताओं और सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता पर हैंड ग्रेनेड फेंकने का टास्क भी दिया गया था।

पीएम मोदी के दौरे से पहले बड़ी कार्रवाई

यह सब कुछ हुआ है पीएम मोदी के देहरादून दौरे से पहले। आपको बता दें कि पीएम मोदी 14 अप्रैल को देहरादून आने वाले हैं। वहां पर दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का वह उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही यह भी खबर आ रही है कि वह डाट काली मंदिर भी जाएंगे। लेकिन यह बड़ी खबर सामने आ रही है। पीएम मोदी के दौरे से पहले इस पाकिस्तानी एजेंट को गिरफ्तार किया गया है।

सिद्धू मूसेवाला की हत्या से था नाराज

पूछताछ के दौरान आरोपित ने बताया कि वह पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का फैन था। उसकी हत्या से वह नाराज था और हत्या करने वालों से बदला लेना चाहता था। इसी बीच Instagram पर पाकिस्तानी शहजाद भट्टी ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने वाले से बदला लेने के संबंध में रील और पोस्ट डाली थी, जिससे वह प्रभावित हो गया था।

शहजाद भट्टी के Instagram अकाउंट को फॉलो करना उसने शुरू कर दिया और कुछ दिन बाद WhatsApp और Instagram के माध्यम से इसके संपर्क में आ गया।

2024 और 2025 में पंजाब में रहा आरोपित

गिरफ्तार आरोपित 2024 और 2025 में पंजाब में रहा। वहां ट्रक की बॉडी बनाने का काम करता था। अब STF उसकी अपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है। इसके साथ ही इंटेलिजेंस ब्यूरो से भी बातचीत की जा रही है।

इटली मेड पिस्तौल और कारतूस बरामद

आरोपित से बरामद फोन से कई महत्वपूर्ण जानकारी प्रकाश में आई है, जिन पर विभिन्न एजेंसियों के साथ मिलकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। STF आरोपित के संपर्क में आए युवकों की भी जानकारी जुटा रही है।

उत्तराखंड पुलिस STF ने विक्रांत को अरेस्ट किया है, जो काफी संदिग्ध गतिविधियों में पाया गया। इसके पास से जो सीजर्स हुए हैं, जो लैपटॉप्स और बाकी जो मोबाइल फोन्स और जो बाकी जो भी सीजर्स हुए हैं, उसमें से जो सामग्री मिली है, उसमें कई आपत्तिजनक फोटो-वीडियोज मिले हैं।

लॉरेंस बिश्नोई के राइवल गैंग से था कनेक्शन

यह शहजाद भट्टी जो एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का राष्ट्र विरोधी है, जो तहरीक तालीबान संस्था से जुड़ा है, जिसका नाम गुरदासपुर मामले में भी आया था। उसके साथ यह लगातार इन्क्रिप्टेड ऐप से टच में था और उनके द्वारा दिए गए टास्क को यह अंजाम दे रहा था।

यह भी पढे़ं 👇

IMD weather alert south India

IMD Weather Alert: दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट जारी

शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates 17 October

Breaking News Live Updates 17 October 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
Aaj Ka Rashifal 17 October 2026

आज शनिवार को आपकी राशि के लिए लकी रहेगा दिन या सतर्क रहने की जरूरत?

शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
Aaj Ka Itihas 17 October

Aaj Ka Itihas 17 October: जानें आज की बड़ी ऐतिहासिक घटनाएं

शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026

इसके पास से एक इटली मेड पिस्तौल, इसके अलावा कारतूस बरामद किए गए। इसको ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट, आर्म्स एक्ट और UAPA की अन्य धाराओं में अरेस्ट किया गया। बिश्नोई को फॉलो करता था, उसके बाद जब सिद्धू मूसेवाला की हत्या हुई, तो इसको बदला लेने के लिए ऑनलाइन में लॉरेंस बिश्नोई की राइवल गैंग से टच में आया और उसके साथ जो टास्क दिए जा रहे थे, तहरीक तालीबान जो शहजाद भट्टी जिससे जुड़ा हुआ है, तो वह टास्क को अंजाम देने में लगा हुआ था।

बक्सर से भी मिली थी धमकी

आपको यह भी बता दें कि कुछ दिन पहले बक्सर से भी एक ऐसी खबर सामने आई थी। यहां सिमरी थाना अध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि सिमरी थाना अंतर्गत ग्राम आशा पटरी निवासी ने संयुक्त राज्य अमेरिका की गुप्तचर एजेंसी CIA की वेबसाइट पर एक बेहद आपत्तिजनक पोस्ट की थी।

उस पोस्ट में प्रधानमंत्री की हत्या करने की धमकी दी गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस उपाध्यक्ष सह साइबर थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। इसके बाद उसके घर पर छापेमारी की गई और इस दौरान आरोपित को गिरफ्तार करके उसके घर की तलाशी ली गई, जहां से कई महत्वपूर्ण डिजिटल उपकरण और दस्तावेज बरामद हुए।


मुख्य बातें (Key Points)

• PM Modi के देहरादून दौरे से पहले STF उत्तराखंड ने पाक एजेंट विक्रांत कश्यप को गिरफ्तार किया

• ISI एजेंट शहजाद भट्टी ने ISBT, पुलिस मुख्यालय सहित सरकारी भवनों को बम से उड़ाने का टास्क दिया

• कई जगहों पर TTH (तहरीक तालीबान हिंदुस्तान) लिखकर वीडियो बनाई गई

• दिल्ली में संगठन कार्यकर्ताओं और सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता पर हैंड ग्रेनेड फेंकने का भी टास्क मिला

• आरोपित सिद्धू मूसेवाला का फैन था, Instagram पर शहजाद भट्टी के संपर्क में आया


FAQ – अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
प्रश्न 1: देहरादून से गिरफ्तार पाक एजेंट का नाम क्या है?

उत्तर: STF उत्तराखंड ने विक्रांत कश्यप नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो ISI एजेंट शहजाद भट्टी के संपर्क में था।

प्रश्न 2: विक्रांत को क्या टास्क दिया गया था?

उत्तर: उसे देहरादून के ISBT, पुलिस मुख्यालय और सरकारी भवनों को बम से उड़ाने, TTH लिखकर दहशत फैलाने और दिल्ली में हैंड ग्रेनेड फेंकने का टास्क दिया गया था।

प्रश्न 3: PM Modi कब देहरादून आने वाले हैं?

उत्तर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को देहरादून आकर दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे और डाट काली मंदिर भी जा सकते हैं।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

EPFO New Rules: PF निकासी के नियम हुए आसान, जानें क्या बदला

Next Post

Side Effect of Bluetooth: ब्लूटूथ से बहरे हो सकते हैं आप, जानें साइड इफेक्ट

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

IMD weather alert south India

IMD Weather Alert: दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट जारी

शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates 17 October

Breaking News Live Updates 17 October 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
Aaj Ka Rashifal 17 October 2026

आज शनिवार को आपकी राशि के लिए लकी रहेगा दिन या सतर्क रहने की जरूरत?

शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
Aaj Ka Itihas 17 October

Aaj Ka Itihas 17 October: जानें आज की बड़ी ऐतिहासिक घटनाएं

शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
Diljit Dosanjh

Diljit Dosanjh गांव खालिस्तानी नारे केस में 3 गिरफ्तार, मोगा से कनेक्शन

शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
Chandigarh Outsource Scam

Chandigarh Outsource Scam में CBI की सुबह-सुबह रेड, अफसर भी घेरे में

शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
Next Post
Side Effect of Bluetooth

Side Effect of Bluetooth: ब्लूटूथ से बहरे हो सकते हैं आप, जानें साइड इफेक्ट

Weather Update

Weather Update: 11 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने इलाके का हाल

Hindu Conversion

Hindu Conversion: धर्म बदलने के लिए America से आ रहा फंड, बड़ा खुलासा

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।