सोमवार, 13 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - ओम बिरला को पीएम मोदी और राहुल गांधी स्पीकर चेयर तक ले गए,

ओम बिरला को पीएम मोदी और राहुल गांधी स्पीकर चेयर तक ले गए,

जानें दोनों ने लोकसभा में क्या कहा

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 26 जून 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
Om Birla
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

Lok Sabha Speaker Election 2024: राजस्थान के कोटा से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद ओम बिरला को लगातार दूसरी बार लोकसभा का स्पीकर चुने जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विपक्ष के नेता राहुल गांधी और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू स्पीकर चेयर तक लेकर गए। प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को लोकसभा स्पीकर चुने जाने पर ओम बिरला को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनकी अध्यक्षता में 18वीं लोकसभा देश के नागरिकों के सपनों को सफलतापूर्वक पूरा करेगी।

बिरला को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “आप दूसरी बार इस आसन पर विराजमान हो रहे हैं, यह इस सदन का सौभाग्य है। अठारहवीं लोकसभा में अध्यक्ष का कार्यभार दूसरी बार संभालना, अपने आप में एक नया रिकॉर्ड है। आपको और पूरे सदन को मेरी तरफ से बधाई और शुभकामनाएं।” PM ने कहा कि अमृतकाल के इस महत्वपूर्ण कालखंड में दूसरी बार इस पद पर विराजमान होना बहुत बड़ा दायित्व है।

उन्होंने कहा, “हम सबका विश्वास है कि आने वाले पांच साल में आप हमारा मार्गदर्शन करेंगे और देश की आकांक्षाओं तथा अपेक्षाओं को पूरा करने में आपकी बड़ी भूमिका रहेगी।” PM मोदी ने कहा कि बिरला की अध्यक्षता में 17वीं लोकसभा में सदन के माध्यम से जो सुधार हुए हैं और जो महत्वपूर्ण कानून पारित किए गए हैं, वे सदन की और आपकी (स्पीकर की) विरासत हैं।

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates 13 April 2026

Breaking News Live Updates 13 April 2026: Big Updates, हर खबर सबसे तेज

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
April 13 History

April 13 History अपोलो 13 से लेकर थॉमस जेफरसन तक, जानें इस दिन की खास बातें

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, तापमान में 6 डिग्री तक बढ़ोतरी

सोमवार, 13 अप्रैल 2026

उन्होंने कहा कि भविष्य में 17वीं लोकसभा का विश्लेषण किया जाएगा तो लिखा जाएगा कि भारत के भविष्य का निर्धारण करने में बिरला की अध्यक्षता वाली लोकसभा की बहुत बड़ी भूमिका रही। प्रधानमंत्री ने बिरला के व्यक्तिगत स्वभाव और सामाजिक कार्यों का उल्लेख करते हुए भी उनकी प्रशंसा की।

उन्होंने कहा, “आपकी मीठी-मीठी मुस्कान पूरे सदन को प्रसन्न रखती है। मुझे विश्वास है कि आप हर कदम पर नए प्रतिमान स्थापित करेंगे।” प्रधानमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र की यात्रा में कुछ अवसर होते हैं जब कीर्तिमान स्थापित करने का सौभाग्य मिलता है और “मुझे विश्वास है कि देश भविष्य में इस बात पर गर्व करेगा।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि जो लोकसभा अध्यक्ष होते थे, वे या तो चुनाव नहीं लड़ते थे, या जीतकर नहीं आते थे, लेकिन बिरला चुनाव फिर से जीतकर आए हैं और उन्होंने एक नया इतिहास रचा है। उन्होंने बिरला की प्रशंसा करते हुए कहा, “मैं एक सांसद के रूप में समझता हूं कि आप जिस प्रकार से एक संसद सदस्य के नाते काम करते हैं, वह जानने योग्य है और बहुत कुछ सीखने योग्य है। मुझे विश्वास है कि आपसे नए सांसदों को प्रेरणा मिलती रहेगी।”

प्रधानमंत्री ने बिरला के संसदीय क्षेत्र कोटा में उनके द्वारा संचालित ‘स्वस्थ मां और स्वस्थ शिशु’ अभियान का तथा अन्य सामाजिक कार्यों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कोरोना वायरस महामारी के दौरान प्रत्येक सांसद से व्यक्तिगत रूप से उनका हालचाल पूछने और विषम परिस्थिति में भी सदन का कामकाज सुचारू तरीके से चलाने के लिए भी बिरला की तारीफ की। PM ने कहा कि बिरला ने संतुलित तरीके से सदन का कामकाज संचालित किया और सदन की गरिमा को बनाए रखने के लिए कठोर निर्णय भी लिए।

राहुल गांधी ने क्या कहा?

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सदन के नवनिर्वाचित स्पीकर ओम बिरला को बधाई दी और कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वह विपक्ष को बोलने का मौका देकर संविधान रक्षा का अपना दायित्व निभाएंगे।

कांग्रेस नेता ने कहा, “मैं आपके दूसरी बार अध्यक्ष चुने जाने पर आपको बधाई देना चाहता हूं। मैं पूरे विपक्ष की ओर से, I.N.D.IA. गठबंधन की ओर से आपको बधाई देना चाहता हूं।” राहुल गांधी ने कहा, “स्पीकर महोदय, यह सदन भारत के लोगों की आवाज का प्रतिनिधित्व करता है और आप उस आवाज के संरक्षक हैं। निस्संदेह, सरकार के पास सत्ता की शक्ति है लेकिन विपक्ष भी भारत के लोगों की आवाज का प्रतिनिधित्व करता है।”

उनका कहना था कि विपक्ष सदन चलाने में पूरा सहयोग करेगा, लेकिन यह भी जरूरी है कि विपक्ष को सदन के अंदर लोगों की आवाज उठाने का मौका मिले। कांग्रेस नेता ने कहा, “आशा है कि आप हमें अपनी आवाज उठाने, भारत के लोगों की आवाज उठाने का मौका मिलेगा।”

राहुल गांधी ने कहा, “इस चुनाव ने दिखाया है कि लोग उम्मीद करते हैं कि विपक्ष संविधान की रक्षा करेगा।” उन्होंने उम्मीद जताई कि बिरला विपक्ष को आवाज उठाने का मौका देकर संविधान रक्षा का अपना दायित्व निभाएंगे।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

टी20 विश्व कप: सेमीफाइनल मुकाबलों के अंपायरों की घोषणा, भारत का सामना इंग्लैंड से

Next Post

लोकसभा की कार्यवाही के बीच हुआ नमाज का वक्त और फिर…संसद पहुंचे…

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates 13 April 2026

Breaking News Live Updates 13 April 2026: Big Updates, हर खबर सबसे तेज

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
April 13 History

April 13 History अपोलो 13 से लेकर थॉमस जेफरसन तक, जानें इस दिन की खास बातें

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, तापमान में 6 डिग्री तक बढ़ोतरी

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal : 13 अप्रैल 2026 सभी राशियों के लिए पूर्ण भविष्यफल

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Asha Bhosle Passes Away

Asha Bhosle Passes Away : सुरों की मल्लिका ने पीछे छोड़ी अमर विरासत

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Next Post
लोकसभा की कार्यवाही के बीच हुआ नमाज का वक्त और फिर…संसद पहुंचे…

लोकसभा की कार्यवाही के बीच हुआ नमाज का वक्त और फिर...संसद पहुंचे...

बिना किसी पार्टनर के प्रेग्नेंट हो गया Rainbow Boa अजगर,

बिना किसी पार्टनर के प्रेग्नेंट हो गया Rainbow Boa अजगर,

Reliance Foundation

Reliance Foundation ने पेरिस ओलंपिक में बनाया देश का पहला ‘इंडिया हाउस’,

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।