रविवार, 12 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - पेपर स्प्रे खतरनाक हथियार… कर्नाटक HC ने किस अमेरिकी केस का दिया हवाला? पढ़ें पूरा मामला

पेपर स्प्रे खतरनाक हथियार… कर्नाटक HC ने किस अमेरिकी केस का दिया हवाला? पढ़ें पूरा मामला

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 7 मई 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, स्पेशल स्टोरी
A A
0
पेपर स्प्रे
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

कर्नाटक हाई कोर्ट ने पेपर स्प्रे को ‘खतरनाक हथियार’ करार दिया है. अदालत ने यह टिप्पणी सी कृष्णैया शेट्टी एंड सन्स (CKC & Sons) ब्रैंड के डायरेक्टर सी गणेश नारायण और उनकी पत्नी के खिलाफ दर्ज आपराधिक मुकदमे की सुनवाई के दौरान की है. पेपर स्प्रे को खतरनाक हथियार बताने के पीछे अमेरिका के एक कोर्ट केस का हवाला दिया है. आइए समझते हैं पूरा मामला.

सी गणेश नारायण और उनकी पत्नी विद्या नटराज पर आरोप है कि उन्होंने 29 अप्रैल, 2023 को बेंगलुरु में स्थित CKC शोरूम के सिक्योरिटी गार्ड रणदीप दास से हाथापाई की थी. इस दौरान विद्या नटराज ने रणदीप पर पेपर स्प्रे डाल दिया. पीड़ित सिक्योरिटी गार्ड ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद मामला अदालत पहुंचा.

क्या है कर्नाटक ‘पेपर स्प्रे’ का मामला?

रणदीप दास की शिकायत के खिलाफ सी गणेश नारायण और उनकी पत्नी ने कहा कि उन्होंने आइपीसी की धारा 100 के तहत आत्मरक्षा के लिए पेपर स्प्रे को इस्तेमाल किया था. उन्होंने दावा किया कि राजदीप ने उनकी संपत्ति से छेड़छाड़ करने की कोशिश की और झड़प में पत्नी विद्या नटराज को चोट भी लग गई. बता दें कि आइपीसी की धारा 100 में सेल्फ डिफेंस के अधिकारों के बारे में बताया गया है जिसके अनुसार यदि किसी व्यक्ति पर जानलेवा हमला होता है तो वह अपने बचाव में सामने वाले पर हमला कर सकता है. हालांकि, इस अधिकार को विशेष स्थिति में ही इस्तेमाल किया जा सकता है.

यह भी पढे़ं 👇

Gold-Silver Rate Today

Gold-Silver Rate Today: सोने-चांदी में आएगी जबरदस्त तेजी, जानें 2026-27 का पूरा आउटलुक

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Asha Bhosle Passes Away

बड़ी खबर: Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में निधन, देश शोक में

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates 12 April 2026

Breaking News Live Updates 12 April 2026: Top Stories, हर खबर सबसे पहले

रविवार, 12 अप्रैल 2026

याचिकाकर्ताओं के इस सेल्फ डिफेंस के दावे को खारिज करते हुए दास की ओर से केस लड़ रहे वकील ने कहा कि विद्या वैध रूप से पेपर स्प्रे का इस्तेमाल नहीं कर सकती थीं क्योंकि उसकी जान को तत्काल कोई खतरा नहीं था. यह हमला आईपीसी की धारा 324 का मामला है जिसमें जानबूझकर किसी दूसरे व्यक्ति को चोट पुहंचाने की कोशिश करना अपराध है.

कोर्ट ने किस अमेरिकी केस का जिक्र किया?

इस मामले की सुनवाई कर रहे जस्टिस एम नागाप्रसन्ना ने कहा कि पेपर स्प्रे को खतरनाक हथियार के रूप में इस्तेमाल करने के संबंध में भारत के किसी भी कानून में कोई जिक्र नहीं है. हालांकि, अमेरिका की एक अदालत ने माना है कि पेपर स्प्रे खतरनाक हथियार है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कर्नाटक की अदालत ने इस मामले में अमेरिका के 2018 के पीपुल बनाम सैंडेज मामले का जिक्र किया है.

पीपल बनाम सैंडेज़ केस सैंडल और क्रूज़ नाम के दो शख्स द्वारा महिला पर यौन हमला करने का मामला है. अमेरिकी वेबसाइट justia की रिपोर्ट के मुताबितक, पुरुषों का इरादा महिलाओं को बुलाकर उनका यौन उत्पीड़न करना और उन्हें लूटना था. अपने इरादे को पूरा करने के लिए, उन्होंने पीड़ितों के चेहरे पर एक हानिकारक रसायन, संभवतः पेपर स्प्रे छिड़का, उनके हाथ-पैर बांध दिए और उन्हें पीटा.

सैंडल और क्रूज़ की ओर से पक्ष ने तर्क दिया कि इस तरह के स्प्रे को गैर-खतरनाक हथियार की श्रेणी में रखा गया है और आत्मरक्षा के लिए इसे नागरिकों को कमर्शियली बेचा जाता है. इसलिए इसे खतरनाक हथियार नहीं कहा जा सका है. इसके खिलाफ अदालत में तर्क दिया गया कि जिस तरह से यहां पेपर स्प्रे का इस्तेमाल किया गया है, उसने इसे एक खतरनाक हथियार में बदल दिया है. यह वैसा ही है जिस तरह सब्जी काटने वाला चाकू गलत इस्तेमाल करने से एक खतरनाक हथियार बन जाता है.

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Supreme Court: दिल्ली सीएम केजरीवाल की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई,

Next Post

कांग्रेस को सेना से नफरत और पाक से मुहब्बत : पीएम मोदी

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Gold-Silver Rate Today

Gold-Silver Rate Today: सोने-चांदी में आएगी जबरदस्त तेजी, जानें 2026-27 का पूरा आउटलुक

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Asha Bhosle Passes Away

बड़ी खबर: Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में निधन, देश शोक में

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates 12 April 2026

Breaking News Live Updates 12 April 2026: Top Stories, हर खबर सबसे पहले

रविवार, 12 अप्रैल 2026
IMD Heat Wave Warning

IMD Heat Wave Warning: उत्तर भारत में 6-8°C बढ़ेगा तापमान, चौंकाने वाला अलर्ट जारी

रविवार, 12 अप्रैल 2026
12 April History

12 April History: अंतरिक्ष में पहुंचा पहला इंसान, आज का इतिहास में दर्ज बड़ी घटनाएं

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Next Post
कांग्रेस को सेना से नफरत और पाक से मुहब्बत : पीएम मोदी

कांग्रेस को सेना से नफरत और पाक से मुहब्बत : पीएम मोदी

Rahat Fateh Ali Khan के साथ काम करना मेरा सपना रहा है : Priyanka Chahar Chaudhary

Rahat Fateh Ali Khan के साथ काम करना मेरा सपना रहा है : Priyanka Chahar Chaudhary

बिहार की पांच लोकसभा सीट पर सुबह 11 बजे तक 24.41 प्रतिशत मतदान

बिहार की पांच लोकसभा सीट पर सुबह 11 बजे तक 24.41 प्रतिशत मतदान

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।