बुधवार, 27 मई 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - लोकतंत्र बचाने के लिए इंडिया की महारैली में उमड़ेगा जन सैलाब, ‘‘आप’’ घर-घर जाकर लोगों को दे रही न्यौता- गोपाल राय

लोकतंत्र बचाने के लिए इंडिया की महारैली में उमड़ेगा जन सैलाब, ‘‘आप’’ घर-घर जाकर लोगों को दे रही न्यौता- गोपाल राय

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 29 मार्च 2024
in NEWS-TICKER, नई दिल्ली, सियासत
A A
0
महारैली
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 29 मार्च (The News Air) रामलीला मैदान में 31 मार्च को हो रही ‘इंडिया’ की महारैली में भारी जन सैलाब उमड़ेगा। इसके लिए आम आदमी पार्टी ने लोगों में निमंत्रण पत्र बांटना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को दिल्ली के प्रदेश संयोजक गोपाल राय कार्यकर्ताओं के साथ करोल बाग के रेगरपुरा पहुंचे और घर-घर जाकर लोगों से महारैली में आने के लिए अपील की। उन्होंने कहा कि “आप” के मंत्री, विधायक, पदाधिकारी और कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को न्यौता दे रहे हैं। इस महारैली में इंडिया गठबंधन के बड़े-बड़े नेता जुटेंगे और केंद्र सरकार की तानाशाही व विपक्षी दलों के नेताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ जनता के साथ आवाज बुलंद करेंगे। उन्हांेने कहा कि सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर जनता में भारी आक्रोश है। लोग देख रहे हैं कि कैसे सारे भ्रष्टाचारी बीजेपी में शामिल होकर बेदाग हो जा रहे हैं और ईमानदारी से दिल्लीवालों के लिए काम करने वाले सीएम केजरीवाल को जेल में डाल दिया गया है। दिल्ली की जनता अब इस तानाशाही को बर्दाश्त नहीं करेगी।

आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक एवं दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने शुक्रवार को 31 मार्च को होने वाली इंडिया गठबंधन की महारैली को लेकर करोल बाग के रेगरपुरा में डोर टू डोर कैंपेन कर लोगों को निमंत्रण पत्र बांटे। इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली के चुने हुए मुख्यमंत्री को जिस दिन से केंद्र की बीजेपी सरकार और प्रधानमंत्री ने गिरफ्तार कराया है, उस दिन से लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों में इस बात को लेकर भारी गुस्सा है कि आखिर एक चुने हुए मुख्यमंत्री को क्यों गिरफ्तार किया गया?

उन्होंने कहा कि एक तरफ सारे भ्रष्टाचारी बीजेपी में शामिल हो रहे हैं और दूसरी तरफ ईमानदारी से दिल्ली के लिए काम करने वाले मुख्यमंत्री को जेल में डाल दिया गया। गुरुवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोर्ट में इस बात का खुलासा किया था कि जिस सरकारी गवाह के आरोपों के आधार पर उनको जेल में डाला गया है, उसीे से बीजेपी ने 60 करोड़ रूपये लेकर उसको जमानत दे दिया। इसलिए आज लोगों में भारी आक्रोश है और इस तानाशाही के खिलाफ पूरी दिल्ली 31 मार्च को सुबह 10 बजे रामलीला मैदान में इकट्ठा होने जा रही है। इस महारैली में शामिल होने के लिए आज हम घर-घर जाकर आमंत्रण पत्र बांट रहे हैं और लोगों से निवेदन कर रहे हैं कि रामलीला मैदान में आएं और शांतिपूर्वक तरीके से लोकतांत्रिक व तानाशाही के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करें।

यह भी पढे़ं 👇

27 May 2026 Horoscope

27 May 2026 Horoscope: किस राशि की चमकेगी किस्मत, जानें पूरा राशिफल

बुधवार, 27 मई 2026
Ranveer Singh Ban

Ranveer Singh Ban : Don 3 से Exit के बाद 45 करोड़ नुकसान, Film Industry ने लगाया Boycott

मंगलवार, 26 मई 2026
Yograj Singh Controversial Statement

Yograj Singh Court Setback: Court ने खारिज की अग्रिम जमानत, वेब सीरीज में विवादित टिप्पणी का मामला

मंगलवार, 26 मई 2026
Delhi QUAD Meet 5 Big Actions

Delhi QUAD Meet 5 Big Actions: इंडो-पैसिफिक में चीन को काउंटर करने की बड़ी रणनीति

मंगलवार, 26 मई 2026

गोपाल राय ने कहा कि महारैली में इंडिया गठबंधन के सभी प्रमुख नेता नजर आएंगे। यह रैली अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ और देश के लोकतंत्र को बचाने को लेकर है। क्योंकि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी लोकतंत्र की हत्या है और लोकतंत्र की ये हत्या तानाशाही तरीके से की जा रही है। दिल्ली में यह तानाशाही इतनी बढ़ गई कि मुख्यमंत्री को गिरफ्तार कर लिया गया। इसलिए महारैली में सभी लोग इन्हीं बातों पर अपनी चिंता व्यक्त करने के लिए इकट्ठा हो रहे हैं। जिस तरह से तानाशाही हो रही है, लोकतंत्र की हत्या हो रही है और विपक्ष के चुने हुए मुख्यमंत्रियों को गिरफ्तार किया जा रहा है, वो गलत है और इसके खिलाफ महौरली में आवाज उठाई जाएगी।

“आप” के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने कहा कि बीजेपी को इस महारैली के खिलाफ आवाज उठाने का कोई हक नहीं है। जिस पार्टी ने जमानत देने के लिए सरेआम 60 करोड़ रूप्ए की चंदा वसूली कर रिश्वत ली हो, उस पार्टी को इस महारैली के खिलाफ बोलने का कोई हक नहीं है। बीजेपी जिन लोगों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाती है, उन लोगों को अपनी पार्टी में शामिल करके सांसद, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री बना देती है। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी ने बीजेपी के भ्रष्टाचार के खिलाफ झूठे अभियान की पोल खोलकर रख दी है। अब लोगों को यह साफ नजर आ रहा है कि अरविंद केजरीवाल को राजनैतिक षड्यंत्र के तहत गिरफ्तार किया गया है। पूरे देश में लोकतंत्र की हत्या हो रही है। पूरे देश में तानाशाही स्थापित की जा रही है। देश अब इसे और अधिक बर्दाश्त नहीं करने वाला है। बीजेपी को यह बात 31 मार्च को पता चल जाएगी, जब पूरी दिल्ली रामलीला मैदान की तरफ बढ़ेगी।

गौरतलब है कि बीजेपी शासित केंद्र सरकार की तानाशाही, लोकतंत्र को बचाने और विपक्ष के नेताओं को जिस तरह से साजिशन जेल में डाला जा रहा है, उसको लेकर इंडिया गठबंधन ने आंदोलन के जनक रामलीला मैदान में 31 मार्च को महारैली का आयोजन किया है। इसमें गठबंधन के सभी विपक्षी दलों के प्रमुख नेता हिस्सा लेंगे। महारैली को सफल बनाने और अधिक से अधिक संख्या में लोग शामिल हो सकें। इसलिए आम आदमी पार्टी ने निमंत्रण पत्र बांटने का अभियान शुरू किया है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

दिल्ली NCR में दिन में छाया अंधेरा, आसमान में काले बादल; कब होगी बरसात?

Next Post

शी चिनफिंग ने सेनेगल के नव निर्वाचित राष्ट्रपति को दी बधाई

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

27 May 2026 Horoscope

27 May 2026 Horoscope: किस राशि की चमकेगी किस्मत, जानें पूरा राशिफल

बुधवार, 27 मई 2026
Ranveer Singh Ban

Ranveer Singh Ban : Don 3 से Exit के बाद 45 करोड़ नुकसान, Film Industry ने लगाया Boycott

मंगलवार, 26 मई 2026
Yograj Singh Controversial Statement

Yograj Singh Court Setback: Court ने खारिज की अग्रिम जमानत, वेब सीरीज में विवादित टिप्पणी का मामला

मंगलवार, 26 मई 2026
Delhi QUAD Meet 5 Big Actions

Delhi QUAD Meet 5 Big Actions: इंडो-पैसिफिक में चीन को काउंटर करने की बड़ी रणनीति

मंगलवार, 26 मई 2026
ED Raid Royale Estate Group

ED Raid Royale Estate Group: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चंडीगढ़-पंजाब में छापेमारी

मंगलवार, 26 मई 2026
Chandigarh Airport New Flights

Chandigarh Airport New Flights: 1 जून से Pune-Bangalore के लिए शुरू होंगी नई उड़ानें

मंगलवार, 26 मई 2026
Next Post
शी चिनफिंग ने सेनेगल के नव निर्वाचित राष्ट्रपति को दी बधाई -

शी चिनफिंग ने सेनेगल के नव निर्वाचित राष्ट्रपति को दी बधाई

नवनीत राणा लेटेस्ट न्यूज,बीजेपी के लिए छोड़ी पति की पार्टी, अमरावती में क्या फिर चलेगा नवनीत राणा का जादू? समझें समीकरण - lok sabha election 2024 will navneet rana win amravati battle as bjp candidate

बीजेपी के लिए छोड़ी पति की पार्टी,

केजरीवाल जेल में है लेकिन उनके बड़े नेता क्यों गायब हैं ? : मनजिंदर सिंह सिरसा

केजरीवाल जेल में है लेकिन उनके बड़े नेता क्यों गायब हैं ? : मनजिंदर सिंह सिरसा

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।