LIVE | ...
सोमवार, 19 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं से खुश हैं दिल्ली के लोग

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं से खुश हैं दिल्ली के लोग

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 14 दिसम्बर 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के दिशा निर्देशन में दिल्ली की जनता को मिल रही हैं विश्व स्तरीय स्वास्थ्य व्यवस्थाएं

औचक निरीक्षण की श्रृंखला में आज भी स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने किया दिल्ली सरकार के चार अन्य अस्पतालों का दौरा

आज स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल, दादा देव अस्पताल, इंदिरा गांधी अस्पताल एवं सुश्रुत ट्रामा सेंटर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया

अस्पताल में भर्ती मरीजों ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी को कहा धन्यवाद : सौरभ भारद्वाज

मरीजों ने कहा दिल्ली सरकार के अस्पतालों में मिलता है उत्तम दर्जे का भोजन: सौरभ भारद्वाज

मरीज ने कहा दाएं पैर में डली है रोड, सारा खर्चा दिल्ली सरकार के अस्पताल द्वारा उठाया गया है : सौरभ भारद्वाज

स्वास्थ्य व्यवस्था के साथ साथ मरीज ने कहा, पिछले 5-6 साल से जीरो आ रहा है बिजली का बिल

मरीज के पर्चे में लिखी दवाइयों में से नहीं मिली एक दवा, तुरंत दवाई की उपलब्धता की जांच के दिए आदेश : सौरभ भारद्वाज

सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर अस्पताल में ड्यूटी पर नहीं थे सभी सफाई कर्मचारी, मंत्री सौरभ भारद्वाज ने सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर अस्पताल के ठेका कर्मचारियों की शिकायत का लिया संज्ञान, संबंधित कंपनी पर लेबर कोर्ट में मुकदमा करने के दिए निर्देश

नई दिल्ली, 14 दिसम्बर (The News Air) जैसा कि ज्ञात है दिल्ली के लोकप्रिय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के दिशा निर्देशन में दिल्ली सरकार के सरकारी अस्पतालों में लगातार औचक निरीक्षण का सिलसिला जारी है I इस सिलसिले में कल भी दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली सरकार के चार अस्पतालों का दौरा किया था I औचक निरीक्षण की श्रृंखला को आगे बढ़ते हुए आज भी दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली सरकार के चार अन्य अस्पताल दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल, दादा देव अस्पताल, इंदिरा गांधी अस्पताल एवं सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया I निरीक्षण के दौरान इन अस्पतालों में भी मंत्री सौरभ भारद्वाज ने अस्पताल में भर्ती मरीज से प्रत्यक्ष रूप से बातचीत की और अस्पताल की वर्तमान स्थिति के बारे में जाना I मंत्री सौरभ भारद्वाज ने मरीजों से प्रत्यक्ष रूप से पूछा कि इलाज में किसी प्रकार की कोई परेशानी तो नहीं आ रही है, साथ ही साथ इलाज करने के लिए मरीज से किसी दलाल ने या अस्पताल प्रशासन के किसी व्यक्ति ने कोई रिश्वत, कोई पैसा तो नहीं लिया है, मंत्री सौरभ भारद्वाज ने पूछा कि सभी लोगों को सभी दवाइयां अस्पताल की ओर से मुफ्त मिल रही है या नहीं I मरीज ने अस्पताल प्रशासन के व्यवहार की सराहना की, मरीजों ने बताया कि उन्हें इलाज के लिए किसी भी प्रकार की कोई रिश्वत या पैसा नहीं देना पड़ा, अस्पताल में चल रहे इलाज का सारा खर्च अस्पताल द्वारा ही उठाया जा रहा है, सभी दवाइयां सभी इलाज मुफ्त मिल रहे हैं I साथ ही साथ मरीजों ने अस्पताल में मिलने वाले खाने की गुणवत्ता की भी जमकर तारीफ की I अस्पताल में भर्ती कई मरीजों ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी का दिल से आभार व्यक्त किया I

स्वास्थ्य व्यवस्थाओं से खुश दिखे मरीज़

औचक निरीक्षण के दौरान दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कई मरीजों से स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने प्रत्यक्ष रूप से बातचीत की I मंत्री सौरभ भारद्वाज ने एक मरीज से उसके भर्ती होने की वजह पूछी, नजफगढ़ से आए मरीज ने बताया की गले में छोटी सी एक गांठ हो जाने की वजह से वह अस्पताल में भर्ती हुआ है I पेशे से वह मरीज़ टेंपो ड्राइवर था I मरीज ने बताया की अस्पताल में सभी प्रकार की दवाइयां, सारा इलाज, देख-रेख बिल्कुल मुफ्त है और अस्पताल में सारी सुविधाएं बेहतर किस्म की उपलब्ध कराई जाती है I मंत्री सौरभ भारद्वाज के बार-बार पूछने पर भी मरीज ने हर बार यही कहा, कि नहीं किसी बात की कोई परेशानी नहीं है, सभी सुविधा यहां मौजूद हैं और इलाज बहुत बेहतर तरीके से किया जा रहा है I वही दादा देव अस्पताल में जच्चा बच्चा विभाग में खुद को दिखाने आई महिलाओं से भी मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बात की I मंत्री सौरभ भारद्वाज ने वहां पर मौजूद दर्जनों महिलाओं से प्रत्यक्ष रूप से बात कर पूछा कि डॉक्टरों का आचार व्यवहार उनके प्रति किस प्रकार का रहता है I क्या अल्ट्रासाउंड या अन्य किसी प्रकार की जांच के लिए रिश्वत देनी पड़ती है I मंत्री सौरभ भारद्वाज ने पूछा की सभी प्रकार की जांच अस्पताल में की जा रहे हैं या नहीं I मौके पर मौजूद सभी महिलाओं ने एक सुर में कहा कि सभी प्रकार के टेस्ट सभी जांच अस्पताल में ही की जा रही है और किसी भी प्रकार की जांच के लिए कोई रिश्वत कोई पैसा नहीं देना पड़ा I साथ ही साथ उन्होंने कहा कि डॉक्टरों का आचार व्यवहार भी बहुत अच्छा है, बहुत अच्छी तरीके से और तसल्ली बख्श जांच करते हैं I

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी का धन्यवाद

यह भी पढे़ं 👇

18 October History

18 October History: जानें आज के दिन की बड़ी ऐतिहासिक घटनाएं

रविवार, 18 अक्टूबर 2026
IMD Rainfall Alert

IMD Rainfall Alert: क्या आपके राज्य में भी होगी भारी बारिश?

रविवार, 18 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates 18 October 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 18 अक्टूबर 2026
rashifal

Aaj Ka Rashifal: क्या आज आपकी राशि को रहना होगा सावधान?

रविवार, 18 अक्टूबर 2026

औचक निरीक्षण के दौरान मंत्री सौरभ भारद्वाज ने सभी अस्पतालों में पर्चा बनवाने की लाइन में खड़े मरीजों से भी प्रत्यक्ष रूप से बात की I मंत्री सौरभ भारद्वाज ने पूछा कि पर्चा बनवाने में लगभग कितना समय लग रहा है, पर्चा बनाने वाली खिड़की पर बैठे कर्मचारी ठीक से कम कर रहे हैं या नहीं, साथ ही साथ मंत्री सौरभ भारद्वाज ने मरीजों से पूछा की पर्चा बनवाने के लिए या इलाज के लिए किसी दलाल को या अस्पताल प्रशासन के किसी अन्य व्यक्ति को कोई पैसा कोई रिश्वत तो नहीं देनी पड़ी I लाइन में लगे सभी मरीजों ने एक तरफ से रिश्वत की बात को नकारते हुए कहा की इलाज के लिए या पर्चा बनवाने के लिए किसी व्यक्ति को कोई रिश्वत नहीं देनी पड़ी I एक महिला ने बताया कि वह पिछले 4 महीने से इलाज कर रही है, वह पर्चे पर नई तारीख डलवाने के लिए लाइन में लगी हुई थी I महिला ने बताया कि सारा इलाज सारी दवाइयां सब कुछ बिल्कुल मुफ्त दी जाती हैं I डॉक्टर के द्वारा जो भी दवाइयां पर्चे पर लिखी गई हैं, सभी दवाइयां अस्पताल से ही मिल गई I लगभग सभी अस्पतालों में इलाज कराने के लिए आए मरीजों ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी द्वारा दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में दी जा रही स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के लिए दिल से उनका धन्यवाद दिया I

5 साल में एक बार भी नहीं आया बिजली का बिल

औचक निरीक्षण के दौरान मरीजों से बातचीत करते हुए मौके पर मौजूद एक मरीज ने दिल्ली सरकार के अस्पतालों की स्वास्थ्य व्यवस्था की जमकर तारीफ़ करने के साथ-साथ कहा, कि जिस दिन से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी दिल्ली की सत्ता में आए हैं, न केवल अस्पताल बल्कि दिल्ली सरकार के अन्य विभागों में भी बहुत सुधार आया है I मरीज ने बताया की लगभग पिछले 5-6 सालों से आज तक मेरा बिजली का बिल नहीं आया है I बिजली का बिल हमेशा जीरो आता है I मरीज ने बताया कि मैं लगभग एक डेढ़ महीने से अस्पताल में अपना इलाज करा रहा हूं, अस्पताल में सभी प्रकार की दवाइयां सारे टेस्ट सभी इलाज मुफ्त में हो रहे हैं, इलाज के लिए मुझे 1 रुपया भी जेब से खर्च नहीं करना पड़ा I मरीज ने कहा की एक गरीब व्यक्ति के लिए अच्छी स्वास्थ्य व्यवस्था, बेहतर शिक्षा व्यवस्था और मूलभूत सुविधाएं मिलना कभी एक सपना मात्रा हुआ करता था, परंतु जब से दिल्ली की सत्ता में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी आए हैं गरीबों का यह सपना साकार हुआ है I

दिल्ली सरकार के अस्पतालों में मिलता है उत्तम दर्जे का भोजन

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने मरीजों से सभी दवाइयां इलाज सभी प्रकार की जांच आदि के साथ-साथ अस्पताल में मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता के बारे में भी प्रश्न किया I अस्पताल में मौजूद मरीजों ने बताया कि अस्पताल प्रशासन की ओर से जो भोजन मिलता है वह बहुत ही अच्छी किस्म का होता है I मरीज ने बताया कि सुबह नाश्ते में दूध, अंडा, पनीर, केला आदि पौष्टिक भोजन मिलता है, वहीं लंच में मरीजों को रोटी, दाल, सब्जी, चावल, सलाद आदि दिया जाता है I इसी प्रकार से रात के खाने में भी मरीजों को रोजाना अलग-अलग प्रकार की सब्जियां बनाकर परोसी जाती हैं I सभी मरीज न केवल दिल्ली सरकार के अस्पतालों की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं से अपितु अस्पताल में मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता से भी संतुष्ट नजर आए I मरीजों ने एक बार फिर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के कार्यो की सराहना की I

ऑपरेशन का सारा खर्च अस्पताल ने उठाया

अस्पताल में भर्ती एक मरीज ने बताया की एक्सीडेंट होने के कारण उसके दाहिने पैर की हड्डी बुरी तरह से टूट गई थी I अस्पताल प्रशासन ने जांच में पाया की दाहिने पैर की हड्डी बुरी तरह से टूट गई है और हड्डी को जोड़ने के लिए ऑपरेशन के जरिए से रोड डालनी पड़ेगी I मरीज ने अपना पैर दिखाते हुए बताया की 2 दिन पहले ही उसके पैर का ऑपरेशन हुआ है और उसके पैर में रोड डाल दी गई है I मरीज ने बेहद खुशी के साथ बताया कि इस ऑपरेशन का सारा खर्चा दिल्ली सरकार के अस्पताल द्वारा उठाया गया है I मरीज ने बताया कि इस ऑपरेशन के लिए मुझे अपनी जेब से कोई पैसा खर्च नहीं करना पड़ा I मंत्री सौरभ भारद्वाज ने मरीज से किसी प्रकार की रिश्वत देने या अन्य प्रकार के किसी भ्रष्टाचार के बारे में कई बार प्रश्न पूछा परंतु मरीज ने कहा कि मुझे इस पूरे इलाज के लिए ना तो किसी को पैसा देना पड़ा और ना ही किसी व्यक्ति की सिफारिश लेनी पड़ी I मरीज ने बताया कि एक्सीडेंट के बाद मुझे अस्पताल में भर्ती कराया गया और तब से मेरा इलाज दिल्ली सरकार के अस्पताल में मुक्त हो रहा है और मेरे पैर का ऑपरेशन भी दिल्ली सरकार के अस्पताल में मुफ्त किया गया है I

नहीं मिली पर्चे पर लिखी एक दवा, तुरंत जांच के दिए आदेश

औचक निरीक्षण के दौरान मंत्री सौरभ भारद्वाज अस्पताल में इलाज कराने आए मरीजों से प्रत्यक्ष रूप से बातचीत कर रहे थे, मंत्री सौरभ भारद्वाज ने दवाई की लाइन में लगे कई मरीजों को रोक-रोक कर उनसे बातचीत की, उनका पर्चा देखा और साथ ही साथ मरीजों से पूछा कि पर्चे में लिखी सभी दवाइयां उन्हें अस्पताल से मिली है या नहीं मिली है ? मौके पर मौजूद एक मरीज के पर्चे में लिखी 4 दवाइयां में से एक दवाई मरीज को नहीं मिली थी I मंत्री सौरभ भारद्वाज ने मौके पर ही अस्पताल प्रशासन को इस दवाई की उपलब्धता की जांच के आदेश दिए और जल्द से जल्द मरीज को वह दवाई उपलब्ध कराने के निर्देश दिए I मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि यदि अस्पताल में दवाई खत्म हो गई है तो तुरंत प्रभाव से इसकी खरीद के लिए प्रस्ताव, विभाग को भेजा जाए और मरीज को दवाई आने पर तुरंत सूचित करके उसे यह दवाई उपलब्ध कराई जाए I

सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर अस्पताल प्रशासन को लापरवाही के लिए लगाई लताड़

औचक निरीक्षण के दौरान मंत्री सौरभ भारद्वाज ने पाया कि सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर अस्पताल में सफाई की व्यवस्था दुरुस्त नहीं थी और बातचीत करने पर पता चला कि जितने लोगों की हाजिरी रजिस्टर में लगी हुई है सही मायने में उतने सफाई कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात नहीं है I मंत्री सौरभ भारद्वाज ने मौके पर ही मौजूद सभी सफाई कर्मचारियों को अस्पताल परिसर में एक जगह इकट्ठा होने का आदेश दिया और मंत्री सौरभ भारद्वाज ने पाया की वाकई जितने सफाई कर्मचारियों की हाजिरी रजिस्टर में दिखाई गई थी, उतने सफाई कर्मचारी मौके पर अस्पताल में मौजूद नहीं थे और सफाई व्यवस्था भी दुरुस्त नहीं थी I मंत्री सौरभ भारद्वाज ने अस्पताल प्रशासन को इस बात के लिए फटकार लगाई और साथ ही साथ तुरंत प्रभाव से जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए I साथ ही साथ जिस कंपनी को अस्पताल की साफ सफाई का जिम्मा दिया गया है, उस कंपनी के खिलाफ भी सख्त कार्यवाही करने के निर्देश जारी किए I

ठेका कर्मियों को नहीं मिल रहा था न्यूनतम वेतन कार्रवाई के दिए निर्देश

सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर अस्पताल में ठेके पर काम करने वाले कर्मचारियों ने निरीक्षण के लिए अस्पताल पहुंचे मंत्री सौरभ भारद्वाज के समक्ष अपनी समस्याओं को रखा I ठेका कर्मियों ने बताया कि संबंधित कंपनी द्वारा कर्मचारियों को सरकार के द्वारा निर्धारित मानकों के आधार पर न्यूनतम वेतन नहीं दिया जा रहा है I मंत्री सौरभ भारद्वाज ने ठेका कर्मियों की शिकायत का संज्ञान लेते हुए मौके पर ही अस्पताल के आला अधिकारियों को इस बात की जांच करने के निर्देश दिए और 2 दिन के भीतर जांच की रिपोर्ट स्वास्थ्य मंत्रालय को भेजने के निर्देश दिए I साथ ही साथ मंत्री सौरभ भारद्वाज ने जल्द से जल्द उन सभी ठेका कर्मचारी को नौकरी लगने से लेकर आज तक जितना भी वेतन कम दिया गया है, संबंधित कंपनी द्वारा जल्द से जल्द उनका पैसा कर्मचारियों को दिलाने के निर्देश भी जारी किए I ऐसा न करने पर कंपनी के खिलाफ लेबर कोर्ट में शिकायत करने के निर्देश भी जारी किए I

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

इलेक्ट्रिक बसों के मामले में दिल्ली बना देश में नंबर वन, केजरीवाल सरकार ने 500 और ई-बसें सड़क पर उतारीं

Next Post

लोकसभा की सुरक्षा में चूक का मसला, पीएम मोदी ने मंत्रियों को दिए अहम निर्देश

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

18 October History

18 October History: जानें आज के दिन की बड़ी ऐतिहासिक घटनाएं

रविवार, 18 अक्टूबर 2026
IMD Rainfall Alert

IMD Rainfall Alert: क्या आपके राज्य में भी होगी भारी बारिश?

रविवार, 18 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates 18 October 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 18 अक्टूबर 2026
rashifal

Aaj Ka Rashifal: क्या आज आपकी राशि को रहना होगा सावधान?

रविवार, 18 अक्टूबर 2026
Bombay High Court ED, ED Penalty, Enforcement Directorate, राकेश जैन मामला, Money Laundering Case, नागरिकों को परेशान करना, Justice Milind Jadhav, मुंबई रियल एस्टेट, Vile Parle Property Dispute, PMLA, धन शोधन निवारण अधिनियम, ED की जांच, न्यायालय जुर्माना, Bombay High Court Decision, कीर्तिकर लॉ लाइब्रेरी, Supreme Court Appeal.

5 करोड़ की रिश्वत मांगने का आरोप, एयरपोर्ट पर धरे गए फिल्म प्रोड्यूसर

शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
Top 5 News Bulletin

Top 5 News: सऊदी फ्लाइट्स रद्द, ट्रंप का बड़ा फैसला

शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
Next Post
लोकसभा की सुरक्षा

लोकसभा की सुरक्षा में चूक का मसला, पीएम मोदी ने मंत्रियों को दिए अहम निर्देश

एसवाईएल

केंद्रीय मंत्री ने एसवाईएल मुद्दे पर 28 दिसंबर को पंजाब, हरियाणा के मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाई

संसद की सुरक्षा में चूक

संसद की सुरक्षा में चूक : भाजपा सांसद को पार्टी का समर्थन मिलने की उम्‍मीद

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।