उत्तर प्रदेश से लेकर पंजाब तक धूप लोगों को झुलसा रही है। लखनऊ, नोएडा, दिल्ली, लुधियाना में पारा फिर से 40 के पार पहुंच गया है। गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। लोग सिर्फ़ ज़रूरी काम से घर से बाहर निकल रहे हैं। ख़ास बात यह है कि दिन और रात के तापमान में ज़्यादा अंतर नहीं रह गया है। इस वजह से रात में भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। लू के थपेड़ों से लोग बेहाल हैं।
ज़रूरी काम से निकल रहे लोग लू से बचने के लिए कपड़े से सिर और चेहरा ढँक रहे हैं। मौसम विभाग ने बताया है कि राजस्थान के थार रेगिस्तान से आ रही गर्म हवाओं का असर लखनऊ सहित यूपी के कई शहरों पर पड़ा रहा है। अगले कुछ दिनों में तापमान और बढ़ने का अनुमान जताया गया है।
पिछले दो दिन से दिल्ली में लू से लोगों का बुरा हाल है। मौसम विभाग (IMD) ने ऑरेज अलर्ट जारी किया है। शनिवार को पारा 43 डिग्री तक पहुंच गया। हालांकि, कुछ जगहों पर इसके 46-47 डिग्री तक पहुंच जाने की ख़बर है।
दिल्ली के सफदर गंज ऑब्जर्वेट्री में पारा शुक्रवार को 42.5 डिग्री तक पहुंच गया। शनिवार को इसके 44 डिग्री तक पहुंच जाने का अनुमान है। रविवार के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। इसका मतलब है कि अगले एक-दो दिन में गर्मी और रुलाने वाली है।
पंजाब में गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। राज्य के कई शहरों में शुक्रवार को पारा 41-45 डिग्री तक पहुंच गया। शनिवार को लुधियाना में पारा 44 डिग्री तक पहुंच गया। शुक्रवार को बठिंडा में तापमान 45.4 डिग्री तक पहुंच गया था। मुक्तसर, पटियाला, फरीदकोट, फिरोजपुर सहित राज्य के कई शहरों में गर्मी से लोग बेहाल हैं।
लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी का “जेल का जवाब वोट से” कैंपेन सॉन्ग लांच
नई दिल्ली, 25 अप्रैल (The News Air) आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में लोकसभा चुनाव के लिए अपना...