बुधवार, 18 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - संसद की सुरक्षा में सेंध : पुलिस ने 6 आरोपियों के पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति के लिए…

संसद की सुरक्षा में सेंध : पुलिस ने 6 आरोपियों के पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति के लिए…

अदालत का रुख किया

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 28 दिसम्बर 2023
A A
0
संसद की सुरक्षा में सेंध पुलिस ने 6 आरोपियों के पॉलीग्राफ टेस्ट की
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली, 28 दिसंबर (The News Air) दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को यहां की एक अदालत में याचिका दायर कर संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने के मामले में गिरफ्तार सभी छह लोगों का पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की अनुमति मांगी।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश हरदीप कौर के समक्ष आवेदन दायर किया गया। अदालत ने कहा कि कुछ आरोपियों का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील हाजिर नहीं हुए हैं, इसलिए निर्णय 2 जनवरी, 2024 को लिया जाएगा।

याचिका की सुनवाई के दौरान आरोपी मनोरंजन डी, सागर शर्मा, अमोल धनराज शिंदे, नीलम देवी आजाद, ललित झा और महेश कुमावत को भी न्यायाधीश के सामने पेश किया गया।

ये सभी छह आरोपी 5 जनवरी तक पुलिस हिरासत में हैं। सरकारी अभियोजक ने पहले कहा था कि कुमावत मोबाइल फोन को नष्ट करने में शामिल था और देश में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहा था।

यह भी पढे़ं 👇

Chaitra Navratri 2026

Chaitra Navratri 2026: माता रानी डोली पर सवार होकर आएंगी, जानें तिथि, मुहूर्त और महत्व

बुधवार, 18 मार्च 2026
Today in History March 18

Today in History March 18: इस तारीख को हुईं दुनिया हिला देने वाली घटनाएं

बुधवार, 18 मार्च 2026
Aaj Ka Rashifal 18 March 2026

Aaj Ka Rashifal 18 March 2026: चैत्र नवरात्रि से पहले जानें सभी 12 राशियों का हाल

बुधवार, 18 मार्च 2026
Din Bhar Ki Khabar

Din Bhar Ki Khabar: ईरान में बड़ा उलटफेर, LPG संकट और संसद में हंगामा

मंगलवार, 17 मार्च 2026

अदालत ने लोक अभियोजक की इस दलील को स्वीकार कर लिया कि कुमावत पिछले दो वर्षों से साजिश में शामिल था और पूरी साजिश का खुलासा करने के लिए उसकी हिरासत की जरूरत थी।

लोक अभियोजक ने आगे कहा कि आरोपी देश में अराजकता पैदा करना चाहते थे, ताकि वे सरकार को अपनी अन्यायपूर्ण और अवैध मांगों को पूरा करने के लिए मजबूर कर सकें।

उन्‍होंने कहा, “वह पिछले दो वर्षों से साजिश रचने के लिए अन्य व्यक्तियों के संपर्क में था। उसने सबूतों को नष्ट करने और बड़ी साजिश को छिपाने के लिए मोबाइल फोन को नष्ट करने में मास्टरमाइंड झा की मदद की।“

लोक अभियोजक ने अदालत को बताया कि हमले के पीछे के असली मकसद और किसी दुश्मन देश या आतंकवादी संगठनों के साथ उसके संभावित संबंध का पता लगाने के लिए आरोपी की हिरासत की जरूरत है।

कुमावत को इससे पहले 16 दिसंबर को सबूत नष्ट करने और आपराधिक साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

2001 के संसद आतंकवादी हमले की 22वीं बरसी पर 13 दिसंबर को लोकसभा में सुरक्षा में सेंध लगाने की साजिश में पांच लोग सीधे तौर पर शामिल थे। उनमें से दो – सागर और मनोरंजन ने दर्शक दीर्घा से लोकसभा हॉल में कूदने के बाद जूतों में छिपाकर लाए ट्यूब को दबाकर पीला धुआं छोड़ा और नारेे लगाए। इससे पहले कि वे दोनों भागते, सदन में मौजूद सांसदों ने उन्‍हें दबोच लिया और कथित तौर पर उनकी पिटाई की और बाद में पलिस के हवाले कर दिया।

दो अन्य आरोपी – नीलम और अमोल ने भी संसद के बाहर रंगीन धुआं उड़ाया और नारे लगाए। सूत्रों ने बताया कि पूरी योजना का मास्टरमाइंड माना जाने वाला ललित झा कथित तौर पर अन्य चार साथियों के मोबाइल फोन लेकर संसद परिसर से भाग गया।

मनोरंजन मैसुरु का रहने वाला है, सागर लखनऊ का है, नीलम हरियाणा के जिंद की रहने वाली है, जबकि अमोल महाराष्ट्र के लातूर का रहने वाला है। झा बिहार के बेनीपुर का मूल निवासी है।

Previous Post

एस.वाई.एल. के निर्माण का सवाल ही पैदा नहीं होता, पंजाब के पास…

Next Post

सिद्दारमैया ने राहुल को पीएम पद का चेहरा बताया, कर्नाटक कांग्रेस में अंदरूनी कलह की संभावना

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Chaitra Navratri 2026

Chaitra Navratri 2026: माता रानी डोली पर सवार होकर आएंगी, जानें तिथि, मुहूर्त और महत्व

बुधवार, 18 मार्च 2026
Today in History March 18

Today in History March 18: इस तारीख को हुईं दुनिया हिला देने वाली घटनाएं

बुधवार, 18 मार्च 2026
Aaj Ka Rashifal 18 March 2026

Aaj Ka Rashifal 18 March 2026: चैत्र नवरात्रि से पहले जानें सभी 12 राशियों का हाल

बुधवार, 18 मार्च 2026
Din Bhar Ki Khabar

Din Bhar Ki Khabar: ईरान में बड़ा उलटफेर, LPG संकट और संसद में हंगामा

मंगलवार, 17 मार्च 2026
Sukhjinder Randhawa

CAG Report Punjab: वित्तीय घाटा दोगुणा, कर्ज 4.17 लाख करोड़ पहुंचा, रंधावा ने AAP सरकार को घेरा

मंगलवार, 17 मार्च 2026
Punjab Road Construction

Punjab Road Construction: रोजाना 100 km सड़क बनाने का लक्ष्य, 30 जून तक 20,500 km पूरा होगा काम

मंगलवार, 17 मार्च 2026
Next Post
सिद्दारमैया

सिद्दारमैया ने राहुल को पीएम पद का चेहरा बताया, कर्नाटक कांग्रेस में अंदरूनी कलह की संभावना

मिसाइलों

इजराइल ने सीरियाई राजधानी के पास मिसाइलों से किया हमला

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।