LIVE | ...
रविवार, 18 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - Parliament Monsoon Session: लोकसभा-राज्यसभा 2 बजे तक स्थगित, आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह पूरे सेशन के लिए…

Parliament Monsoon Session: लोकसभा-राज्यसभा 2 बजे तक स्थगित, आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह पूरे सेशन के लिए…

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 24 जुलाई 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
Parliament Monsoon Session | लोकसभा-राज्यसभा 2 बजे तक स्थगित, आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह पूरे सेशन के लिए सस्पेंड
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नयी दिल्ली (The News Air): लोकसभा (Loksabha) और राज्यसभा (Rajya Sabha) दोनों की कार्यवाही सोमवार को विपक्षी दलों के हंगामे के कारण एक बार के स्थगन के बाद दोपहर 12 बजकर 12 मिनट पर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। साथ ही सदन से आम आदमी पार्टी (AAP) के संजय सिंह (Sanjay Singh Suspended) को वर्तमान सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया। एक बार के स्थगन के बाद जब बैठक दोपहर 12 बजे शुरू हुई तो सभापति जगदीप धनखड़ ने प्रश्नकाल शुरू करवाया। किंतु इसी बीच विपक्ष के सदस्य मणिपुर मुद्दे पर हंगामा और नारेबाजी करने लगे।

हंगामे के बीच सदन के नेता पीयूष गोयल ने आम आदमी पार्टी के संजय सिंह को वर्तमान सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित करने का प्रस्ताव रखा। इस प्रस्ताव को सदन ने ध्वनिमत से पारित कर दिया। इस बीच विपक्षी सदस्यों का हंगामा जारी रहने के कारण सभापति ने बैठक को दोपहर दो बजे के लिए स्थगित कर दिया गया। सुबह सदन की कार्यवाही आरंभ होते ही तृणमूल कांग्रेस के नवनिर्वाचित सदस्य साकेत गोखले ने उच्च सदन की सदस्यता की शपथ ली और इसके बाद सभापति धनखड़ ने आवश्यक दस्तावेज सदन के पटल पर रखवाए। उन्होंने बताया कि उन्हें नियम 176 के तहत अल्पकालिक चर्चा के लिए 11 नोटिस मिले हैं।

Opposition MPs are meeting with Rajya Sabha Chairman over the suspension of AAP MP Sanjay Singh for the current Monsoon session https://t.co/nrDSgN6YOj

— ANI (@ANI) July 24, 2023

उन्होंने नोटिस देने वाले सभी सदस्यों के नाम के साथ उनके दल और उनके मुद्दों का उल्लेख किया और कहा कि सभी नोटिस पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। धनखड़ ने बताया कि भाजपा के सुधांशु त्रिवेदी ने पंचायत चुनाव के दौरान पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा पर, भाजपा के सुशील कुमार मोदी ने पटना में भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के दौरान हुए पुलिस लाठी चार्ज पर, भाजपा के लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने तेलंगाना में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार पर, भाजपा के जी वी एल नरसिम्हा राव ने छत्तीसगढ़ में फर्जी जाति प्रमाण को लेकर अनुसूचित जाति व जनजाति के युवाओं के प्रदर्शन पर, भाजपा के हरनाथ सिंह यादव ने छत्तीसगढ़ में महिलाओं की स्थिति से जुड़ी चिंता पर और भाजपा के ही घनश्याम तिवाड़ी ने राजस्थान में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के मुद्दे पर नोटिस दिए हैं।

यह भी पढे़ं 👇

18 October History

18 October History: जानें आज के दिन की बड़ी ऐतिहासिक घटनाएं

रविवार, 18 अक्टूबर 2026
IMD Rainfall Alert

IMD Rainfall Alert: क्या आपके राज्य में भी होगी भारी बारिश?

रविवार, 18 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates 18 October 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 18 अक्टूबर 2026
rashifal

Aaj Ka Rashifal: क्या आज आपकी राशि को रहना होगा सावधान?

रविवार, 18 अक्टूबर 2026

यह भी पढ़ें

सभापति ने इसी प्रकार भाजपा के अन्य सदस्यों के नोटिस का उल्लेख किया। इसी क्रम में उन्होंने बताया कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के डॉ वी शिवदासन ने मणिपुर में जातीय हिंसा पर नोटिस दिया है। धनखड़ ने कहा कि आखिरी नोटिस को छोड़कर शेष सभी नोटिस पर वह गंभीरता से विचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘जहां तक आखिरी नोटिस का सवाल है तो आपको याद होगा कि 20 जुलाई को मैंने इस बारे में अपनी व्यवस्था दे दी थी। मणिपुर में हिंसा को लेकर दिए गए नोटिस मैंने स्वीकार कर लिए थे।”

उन्होंने कहा कि उसी दिन सदन के नेता पीयूष गोयल ने सरकार की तरफ से कहा था कि उन्हें इन नोटिस पर चर्चा कराने में कोई आपत्ति नहीं है। सभापति ने इसके बाद बताया कि उन्हें नियम 267 के तहत कार्यस्थगन प्रस्ताव के जरिए चर्चा कराने के लिए 27 नोटिस मिले हैं। उन्होंने जैसे ही उल्लेख करना आरंभ किया कि उन्हें मल्लिकार्जुन खरगे (विपक्ष के नेता), जॉन ब्रिटास, ए डी सिंह… की ओर से नोटिस मिले हैं, सदन में तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओ’ब्रायन ने आपत्ति जताई और सभापति से पूछा कि ये सदस्य किस दल के हैं, उनका भी जिक्र किया जाना चाहिए। धनखड़ ने डेरेक से अपनी सीट पर बैठने को कहा लेकिन वह अपनी बात कहते रहे।

तृणमूल नेता ने कहा, ‘‘आपने जैसे भाजपा के सदस्यों का नाम लिया, वैसे ही अन्य नोटिस देने वालों के दल का भी उल्लेख कीजिए।” इस पर सभापति पे कहा, ‘‘श्रीमान डेरेक ओ’ब्रायन, आप आसन को चुनौती दे रहे हैं।” इसके बाद विपक्षी सदस्यों ने अपने-अपने स्थान पर खड़े होकर हंगामा शुरु कर दिया जिसके कारण सभापति ने सदन की कार्यवाही 11 बजकर करीब नौ मिनट पर दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

उल्लेखनीय है कि संसद के मानसून सत्र की शुरुआत 20 जुलाई को हुई थी। 20 और 21 जुलाई को, दोनों दिन सदन में मणिपुर हिंसा का मुद्दा छाया रहा। इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बयान और चर्चा कराने की मांग को लेकर विपक्षी सदस्यों के भारी हंगामे के चलते राज्यसभा में दोनों दिन कामकाज बाधित रहा। (एजेंसी)

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Madan Das Devi passed Away: मोहन भागवत ने संघ के वरिष्ठ प्रचारक मदन दास देवी के…

Next Post

AAI से लेकर RSMSSB तक यहां है सरकारी नौकरियों की भरमार, जानिए आप किसके लिए कर सकते हैं अप्लाई

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

18 October History

18 October History: जानें आज के दिन की बड़ी ऐतिहासिक घटनाएं

रविवार, 18 अक्टूबर 2026
IMD Rainfall Alert

IMD Rainfall Alert: क्या आपके राज्य में भी होगी भारी बारिश?

रविवार, 18 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates 18 October 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 18 अक्टूबर 2026
rashifal

Aaj Ka Rashifal: क्या आज आपकी राशि को रहना होगा सावधान?

रविवार, 18 अक्टूबर 2026
Bombay High Court ED, ED Penalty, Enforcement Directorate, राकेश जैन मामला, Money Laundering Case, नागरिकों को परेशान करना, Justice Milind Jadhav, मुंबई रियल एस्टेट, Vile Parle Property Dispute, PMLA, धन शोधन निवारण अधिनियम, ED की जांच, न्यायालय जुर्माना, Bombay High Court Decision, कीर्तिकर लॉ लाइब्रेरी, Supreme Court Appeal.

5 करोड़ की रिश्वत मांगने का आरोप, एयरपोर्ट पर धरे गए फिल्म प्रोड्यूसर

शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
Top 5 News Bulletin

Top 5 News: सऊदी फ्लाइट्स रद्द, ट्रंप का बड़ा फैसला

शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
Next Post
AAI से लेकर RSMSSB तक यहां है सरकारी नौकरियों की भरमार, जानिए आप किसके लिए कर सकते हैं अप्लाई

AAI से लेकर RSMSSB तक यहां है सरकारी नौकरियों की भरमार, जानिए आप किसके लिए कर सकते हैं अप्लाई

मोमोज की टेस्‍टी चटनी बनाने के लिए इन 5 इंग्रेडिएंट्स को खरीदें और करें बड़ी बचत

मोमोज की टेस्‍टी चटनी बनाने के लिए इन 5 इंग्रेडिएंट्स को खरीदें और करें बड़ी बचत

Travel Tips: You can also go with your partner to visit these romantic places

पार्टनर के साथ जा सकते है आप भी इन रोमांटिक जगहों पर घूमने

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।