शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - परकटी, टंच माल, तुम महिला हो.. आखिर देश के नेताओं को ये हो क्या गया है?

परकटी, टंच माल, तुम महिला हो.. आखिर देश के नेताओं को ये हो क्या गया है?

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 25 जुलाई 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
महिला
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 25 जुलाई (The News Air): अरे तुम महिला हो, कुछ जानती नहीं हो… ऐसा नीतीश कुमार की ओर से भले ही कहा गया है लेकिन यह पहली बार नहीं है। नीतीश कुमार की जुबान पहले भी कई बार फिसल चुकी है। तीसरी, चौथी बार ऐसा हुआ है जब नीतीश कुमार आउट ऑफ कंट्रोल हो गए। प्रजनन वाला बयान तो लोग अब तक नहीं भूले हैं।

रही बात भूलने की तो सिर्फ नीतीश कुमार ही क्यों कई और नेताओं की ओर से महिलाओं के ऊपर की गई टिप्पणी को लोग नहीं भूले हैं। कभी टंच माल तो कभी परकटी और कभी नाचने वाली। ऐसे और कई उदाहरण हैं जब नेताओं की ओर से महिलाओं के ऊपर टिप्पणी की गई। जब हंगामा मचता है तो इनकी ओर से कुछ अपने फेवर का बयान देकर किनारा कर लिया जाता है। ऐसे नेता किसी एक दल के नहीं अलग- अलग पार्टियों के नेताओं ने अलग-अलग वक्त पर ऐसे कमेंट किए हैं। अब ऐसे नेताओं को कौन समझाए कि महिला है सब जानती है।

अरे महिला हो, कुछ जानती नहीं हो…

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक दिन पहले बुधवार को विधानसभा में अपना आपा खो बैठे। उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल की महिला विधायक रेखा देवी पर भड़कते हुए एक विवादास्पद टिप्पणी करते हुए कहा कि अरे महिला हो, कुछ जानती नहीं हो! इन लोगों (RJD) ने किसी महिला को आगे बढ़ाया था। क्या आपको पता है कि मेरे सत्ता संभालने के बाद ही बिहार में महिलाओं को उनका हक मिलना शुरू हुआ। 2005 के बाद हमने महिलाओं को आगे बढ़ाया है। बोल रही हो, फालतू बात… इसलिए कह रहे हैं, चुपचाप सुनो। उनके इतना कहते ही सदन में हंगामा और बढ़ गया। अब नीतीश कुमार के बयान की काफी आलोचना हो रही है।

यह भी पढे़ं 👇

T20 World Cup Match Fixing

T20 World Cup Match Fixing की जांच: Canada कप्तान पर शक

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
Meenu Batra Case

अमेरिका में Indian Woman Detained: 35 साल बाद भी नहीं मिली आजादी

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
Delimitation Bill 2026

Delimitation Bill 2026 वापस: लोकसभा ने किया संविधान संशोधन खारिज

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
Odisha FC vs Mohammedan

ISL 2025-26: Odisha FC vs Mohammedan Sporting का रोमांचक मुकाबला आज

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
‘कह सकता हूं कि वह 100 टका टंच माल हैं’

साल 2013 की बात है जब दिग्विजय सिंह ने अपनी ही पार्टी की सांसद के लिए एक ऐसी टिप्पणी कर दी जिस पर काफी बवाल मचा। एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह भी मंदसौर की रैली में तत्कालीन सांसद मीनाक्षी नटराजन को लेकर कहा था कि मैं राजनीति का पुराना जौहरी हूं। मीनाक्षी जी का काम देख कर मैं यह कह सकता हूं कि वह 100 टका टंच माल हैं। इस बयान पर काफी विवाद हुआ था, तब दिग्विजय सिंह ने कहा था कि मैंने कुछ गलत नहीं कहा। मैंने उन्हें 100 टका सोने का माल कहा था। मैंने उनकी तारीफ में ये बात कही थी।

क्या परकटी महिलाओं की एंट्री चाहते हैं?

12 मार्च 2015 को राज्यसभा की कार्यवाही चल रही थी। इसी दौरान सदन में शरद यादव ने एक ऐसी टिप्पणी कर दी। जिस पर सियासी बवाल मच गया। उन्होंने दक्षिण भारतीय महिलाओं के रंग पर चर्चा की और कह दिया कि दक्षिण की महिलाएं सांवली होती हैं लेकिन वे अपने शरीर की तरह सुंदर होती हैं। उसके अलावा शरद यादव ने राजस्थान के अलवर में चुनाव प्रचार के दौरान वसुंधरा राजे को लेकर विवादित टिप्पणी कर दी थी। उन्होंने कह दिया था कि राजे बहुत मोटी हो गई हैं और उन्हें आराम की जरूरत है। पहले पतली थी। इसी तरह महिला आरक्षण पर परकटी महिलाएं यानी छोटे बाल वाली महिलाओं को लेकर उनका बयान काफी सुर्खियों में रहा था। महिला आरक्षण का उस वक्त संसद में विरोध करते हुए शरद ने कह दिया था कि इस विधेयक के जरिए क्या आप परकटी महिलाओं की सदन में एंट्री कराना चाहते हैं।

टीवी पर ठुमके लगाती थीं , यह कैसा बयान

साल 2012 की बात है तब कांग्रेस में रहे संजय निरुपम ने बीजेपी नेता स्मृति ईरानी पर टीवी डिबेट के दौरान निजी हमले करने शुरू कर दिए। उन्होंने कहा, ‘स्मृति आप मुझे मेरा अतीत याद दिला रही हैं, लेकिन आप क्या थीं? आप तो पैसों के लिए टीवी पर ठुमके लगाती थीं और आज राजनीतिक विश्लेषक बन गईं। यह बात भी साल 2012 की है जब तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेटे और कांग्रेस सांसद अभिजीत मुखर्जी ने एक ऐसा बयान दिया जिस पर हंगामा मच गया। निर्भया गैंगरेप के बाद पूरा देश गुस्से से उबल रहा था और अभिजीत यह कह बैठे की ये तो फैशनेबल रंगी पुती महिलाओं को प्रदर्शन है। हंगामा बढ़ा तो उन्होंने माफी मांग ली।

लड़कों से गलती हो जाती है…

साल 2010 की बात है जब महिला आरक्षण बिल राज्यसभा में पारित होने के लिए पेश किया गया तो मुलायम सिंह ने कहा कि महिला आरक्षण बिल का मौजूदा स्वरूप नौजवानों को संसद में सीटी बजाने के लिए उकसाएगा। साल 2014 में उनके दिए एक बयान की काफी आलोचना हुई। बदायूं में दो बहनों के साथ गैंगरेप मामले पर मुरादाबाद में उन्होंने कहा कि लड़कियां पहले दोस्ती करती हैं इसके बाद लड़का-लड़की के बीच जब मतभेद हो जाता है तो इसे रेप का नाम दे देती हैं। लड़कों से गलती हो जाती है। वहीं इसी लोकसभा चुनाव में बीजेपी नेता दिलीप घोष ने कहा था कि दीदी गोवा जाती हैं और कहती हैं, ‘मैं गोवा की बेटी हूं’, फिर त्रिपुरा जाती हैं और कहती हैं, ‘मैं त्रिपुरा की बेटी हूं। तय करें कि आपका पिता कौन है। सिर्फ किसी की बेटी बनना अच्छा नहीं है।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

अमेरिका ने अपने नागरिकों को कश्मीर जाने से किया मना, ओमर अब्दुल्ला ने भारत सरकार को घेरा

Next Post

Priyanka Gandhi का कटाक्ष: सरकार के लिए दरबार नहीं, ‘शहंशाह’ का सिद्धांत है

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

T20 World Cup Match Fixing

T20 World Cup Match Fixing की जांच: Canada कप्तान पर शक

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
Meenu Batra Case

अमेरिका में Indian Woman Detained: 35 साल बाद भी नहीं मिली आजादी

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
Delimitation Bill 2026

Delimitation Bill 2026 वापस: लोकसभा ने किया संविधान संशोधन खारिज

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
Odisha FC vs Mohammedan

ISL 2025-26: Odisha FC vs Mohammedan Sporting का रोमांचक मुकाबला आज

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
Ajinkya Rahane

Kris Srikkanth की सलाह: Ajinkya Rahane को हटाओ, Narine बनें कप्तान

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
KKR vs GT

IPL 2026: KKR vs GT में बड़ा बदलाव, Seifert की एंट्री

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
Next Post
Priyanka Gandhi का कटाक्ष: सरकार के लिए दरबार नहीं, ‘शहंशाह’ का सिद्धांत है

Priyanka Gandhi का कटाक्ष: सरकार के लिए दरबार नहीं, ‘शहंशाह’ का सिद्धांत है

श्याम मानव के बयान पर महाराष्ट्र की सियासत में घमासान, जानिए क्या लगाए हैं आरोप

श्याम मानव के बयान पर महाराष्ट्र की सियासत में घमासान, जानिए क्या लगाए हैं आरोप

selja

केंद्र-राज्य सरकार की विफलताओं से जनता को कराएंगे वाकिफ: कुमारी सैलजा

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।