रविवार, 12 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - ‘पंचायत’ वाले प्रह्लाद चा ने सुनाया इरफान खान का ऐसा किस्सा,

‘पंचायत’ वाले प्रह्लाद चा ने सुनाया इरफान खान का ऐसा किस्सा,

जो पत्थर दिल इंसान को भी रोने पर मजबूर कर देगा

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 30 मई 2024
in NEWS-TICKER, मनोरंजन
A A
0
पंचायत
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

‘पंचायत 3’ अमेजन प्राइम वीडियो पर आ चुकी है. सीरीज को लोगों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. तीसरे सीजन में कुल 8 एपिसोड हैं, जिन्हें देखकर कुछ लोग इमोशनल भी हो रहे हैं. वहीं, कुछ का कहना है कि अब चौथा सीजन ले आओ. खैर, इस सीरीज में जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, फैसल मलिक, रघुबीर यादव और चंदन रॉय जैसे स्टार्स काम करते दिख रहे हैं. इस वक्त ‘पंचायत 3’ काफी ट्रेंड कर रही है. हर तरफ इसकी बातें हो रही हैं. सीरीज में हर किसी के अभिनय की काफी तारीफें हुईं हैं. इन्हीं में से एक हैं प्रह्लाद चा बने फैसल मलिक. जिन्होंने अपने दमदार अभिनय से हर किसी का दिल जीत लिया है.

हाल ही में फैसल मलिक से टीवी 9 हिंदी डिजिटल ने एक्सक्लूसिव बातचीत की. उन्होंने सिनेमा, सीरीज और कई सेलेब्स के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बातें भी की. हालांकि, इस दौरान इरफान खान को लेकर उन्होंने एक किस्सा शेयर किया, जिसे सुनाते हुए वो काफी भावुक हो गए.

इरफान खान का किस्सा सुनाया और रो पड़े प्रह्लाद चा

जब फैसल मलिक से सवाल हुआ कि, वो किन सितारों के फैन हैं. इस दौरान तीन नाम सामने आए. पहला- प्रशांत, दूसरा- अमिताभ बच्चन और तीसरा नाम था- इरफान खान का. इसके बाद उन्होंने इरफान खान से अपनी पहली मुलाकात का जिक्र किया. वो कहते हैं कि, इरफान भाई के साथ मेरी बहुत प्यारी सी कहानी है.

यह भी पढे़ं 👇

Earthquake in Jammu Kashmir

Earthquake in Jammu Kashmir – जम्मू-कश्मीर के डोडा में 15 मिनट में दो बार भूकंप के झटके

रविवार, 12 अप्रैल 2026
LPG Price Update

LPG Price Update – एलपीजी कनेक्शन और 5KG सिलेंडर पर सरकार का बड़ा अपडेट

रविवार, 12 अप्रैल 2026
UP Board Result 2026

UP Board Result 2026 – यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट जल्द, अप्रैल अंत तक घोषणा

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Trump Attack on China

Trump Attack on China – ईरान को हथियार भेजने पर चीन को Trump की कड़ी चेतावनी

रविवार, 12 अप्रैल 2026

” जब मैं बॉम्बे (मुंबई) आया, तो वहां मेरे बड़े भाई पढ़ाई करते थे. और उनके साथ इरफान भाई के भाई पढ़ते थे. मेरे पास उस वक्त एड्रेस प्रूफ नहीं था. मुझे पहली बार रिलायंस का एक फोन मिला था, जो जमाल भाई ने दिया था. वो फोन इरफान भाई के एड्रेस पर था. अब बंबई शहर आ गया था और यह पता लगा कि, इरफान खान नाम के जो इंसान है, उन्हें मेरा भाई जानता है तो मैं भी जानता हूं. यह रिश्ता दूर से था कि वो जमाल भाई के भाई हैं, जब चाहूंगा मिल लूंगा.”

फैसल मलिक ने बताया कि, इरफान खान से उनका रिश्ता एक फोन के जरिए शुरू हुआ था. हालांकि, वो उनके काफी बड़े फैन भी थे. इस दौरान उन्होंने अपनी पहली कंपनी का जिक्र किया. जिसके तहत उन्होंने एक सीरीज बनाई थी. उसमें हीरो का नाम रखा- इरफान खान. ऐसे में फैसल मलिक ने इस बारे में जमाल भाई को भी बता दिया. वहीं यह कहानी इरफान खान तक जा पहुंची. जब उन्हें यह किस्सा सुनाया गया तो उनका पहला जवाब था- फैसल को बोलो कुछ ढंग का काम करें. हालांकि, फैसल मलिक यहां रुके नहीं. बाद में उन्होंने एक और सीरीज डेवलप की. इस बार भी हीरो का नाम- इरफान खान रख दिया था.

इरफान भाई वापस आएंगे और हम मिलेंगे…

फैसल मलिक ने इंटरव्यू के दौरान भावुक कर देने वाला किस्सा सुनाया. वो कहते हैं कि, मैंने एक फिल्म बनाने का प्लान कर लिया था. इसके बाद तुरंत जमाल भाई को फोन किया और कहा कि, मैं प्रोड्यूसर हो गया हूं अब तुम्हें फोन करूंगा अब चलो इरफान भाई के घर. हालांकि, जब यह बात शुरू हुई तो इरफान भाई बीमार पड़ गए. ये सोचा था वो ठीक होकर वापस आएंगे हम मिलेंगे पर तबीयत और ज्यादा खराब हो गई. आंखों में आंसू लिए वो कहते हैं आज भी मेरे पास स्क्रिप्ट है. जमाल भाई के हाथों भेजी भी गई थी.

”आज भी मैं इरफान भाई का 200 परसेंट फैन हूं. पर एक दिन अचानक रात को जमाल भाई हमारे घर आए, क्योंकि हमारा घर कोकिला बेन हॉस्पिटल के पास था. आगे उन्होंने कहा कि, अब शायद नहीं बचेंगे. तो मैं सुबह-सुबह वहां पहुंच गया. वहां से लेकर कब्रिस्तान तक हम ही थे उनके साथ. तो जिस आदमी के लिए जिंदगी में सोचा था मिल लेंगे, उससे बात भी नहीं कर पाए और वो चला गया. मुझे इस चीज का बहुत अफसोस है.”

फैसल मलिक ने कहा कि, मैं उनको देखकर सोच रहा था कि मिल नहीं पाया. कोविड के दौरान बहुत अच्छे-अच्छे लोग चले गए. उनकी इरफान खान से मिलने और बात करने की ख्वाहिश अधूरी रह गई थी. वो कहते हैं कि, यह अफसोस है और हमेशा रहेगा. इस दौरान वो काफी इमोशनल हो गए थे और बताते हैं कि, मेरी जिंदगी में बहुत से लोग पहले-पहले चले गए, दोस्त यार… आज होते तो मस्ती करते.

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Monsoon hits Kerala and Northeast : मानसून सामान्य से दो दिन पहले केरल और पूर्वोत्तर में पहुंचा,

Next Post

गाजियाबाद की जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर हुआ राख

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Earthquake in Jammu Kashmir

Earthquake in Jammu Kashmir – जम्मू-कश्मीर के डोडा में 15 मिनट में दो बार भूकंप के झटके

रविवार, 12 अप्रैल 2026
LPG Price Update

LPG Price Update – एलपीजी कनेक्शन और 5KG सिलेंडर पर सरकार का बड़ा अपडेट

रविवार, 12 अप्रैल 2026
UP Board Result 2026

UP Board Result 2026 – यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट जल्द, अप्रैल अंत तक घोषणा

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Trump Attack on China

Trump Attack on China – ईरान को हथियार भेजने पर चीन को Trump की कड़ी चेतावनी

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Gold-Silver Rate Today

Gold-Silver Rate Today: सोने-चांदी में आएगी जबरदस्त तेजी, जानें 2026-27 का पूरा आउटलुक

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Asha Bhosle Passes Away

बड़ी खबर: Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में निधन, देश शोक में

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Next Post
गाजियाबाद की जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर हुआ राख

गाजियाबाद की जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर हुआ राख

कोहली, रोहित के पास भारत को 13 साल बाद ICC ट्रॉफी दिलाने का अंतिम मौका

कोहली, रोहित के पास भारत को 13 साल बाद ICC ट्रॉफी दिलाने का अंतिम मौका

Loksabha Election 2024: PM मोदी की होशियारपुर में आखिरी रैली,

Loksabha Election 2024: PM मोदी की होशियारपुर में आखिरी रैली,

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।