शनिवार, 4 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - पाकिस्तान की साजिश नाकाम, पंजाब पुलिस ने हथियार तस्करी के बड़े रैकेट का किया भंडाफोड़

पाकिस्तान की साजिश नाकाम, पंजाब पुलिस ने हथियार तस्करी के बड़े रैकेट का किया भंडाफोड़

7 पिस्तौलें, 1.5 लाख रुपये नकदी और एक थार गाड़ी बरामद: डीजीपी गौरव यादव

The News Air Team by The News Air Team
रविवार, 27 अप्रैल 2025
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
Punjab Police
104
SHARES
692
VIEWS
ShareShareShareShareShare

अमृतसर, 27 अप्रैल (The News Air) मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चल रही मुहिम के दौरान काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) अमृतसर ने पाकिस्तान आधारित गैर-कानूनी हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए एक संचालक को गिरफ्तार किया है, जो अपने ऑस्ट्रेलिया आधारित हैंडलर जस्सा के निर्देशों पर समाज विरोधी तत्वों को हथियार सप्लाई कर रहा था।

डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने गिरफ्तार किए गए दोषी की पहचान अभिषेक कुमार के रूप में की है, जो अमृतसर के गांव मीरांकोट कलां का रहने वाला है। पुलिस टीमों ने उसके कब्जे से सात पिस्तौलें, जिसमें पांच .30 बोर और दो आधुनिक 9 एमएम ग्लॉक शामिल हैं, सहित चार कारतूस और 1.5 लाख रुपये बरामद किए हैं, इसके अलावा हथियारों की तस्करी के लिए इस्तेमाल की जा रही उसकी महिंद्रा थार गाड़ी को ज़ब्त कर लिया है।

डीजीपी ने खुलासा किया कि सीआई अमृतसर को भरोसेमंद खुफिया जानकारी मिली थी कि ऑस्ट्रेलिया आधारित जस्सा, पाकिस्तान आधारित तस्करों के साथ मिलकर, अपने स्थानीय साथियों अभिषेक कुमार और उसके साथी जोधबीर सिंह उर्फ जोधा की मदद से भारत-पाकिस्तान सरहद के माध्यम से गैर-कानूनी हथियारों/गोला-बारूद की तस्करी कर रहा था। उन्होंने आगे कहा कि इनपुट से यह भी पता चला है कि वे इन हथियारों की खेपें प्राप्त करके राज्य भर में समाज विरोधी तत्वों को आगे पहुँचाने के लिए सक्रिय रूप से शामिल थे।

मुलज़िम अभिषेक और जोधबीर उर्फ जोधा के बारे में मिली जानकारी पर तेजी से कार्रवाई करते हुए सीआई अमृतसर की टीमों ने अमृतसर-पठानकोट बाईपास जीटी रोड पर मोड़ गांव फतहगढ़ शुक्रचक के करीब छापा मारा और मुलज़िम अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया, जब वह अपनी थार गाड़ी में किसी को गैर-कानूनी हथियारों की खेप पहुँचाने जा रहा था।

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

शनिवार, 4 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates 4 April 2026

Breaking News Live Updates 4 April 2026: Today Big Updates, हर पल खबर

शनिवार, 4 अप्रैल 2026
Today in History 4 April

Today in History 4 April: आज के दिन बदली थी दुनिया, जानें चौंकाने वाले किस्से

शनिवार, 4 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: दो Western Disturbances से कश्मीर में भारी बारिश, ओलावृष्टि का खतरा

शनिवार, 4 अप्रैल 2026

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि इस संबंध में जांच से पता चला है कि अभिषेक कुमार और जोधबीर सिंह दोनों हवाला लेन-देन में सक्रियता से शामिल हैं, जोकि आपराधिक गतिविधियों में शामिल व्यापक नेटवर्क के साथ उनके संभावित संबंधों को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इस मामले में अगले-पिछले संबंधों का पता लगाने के लिए और जांच जारी है और पुलिस टीमें दोषी जोधबीर उर्फ जोधा को पकड़ने के लिए छापेमारियां कर रही हैं।

इस संबंध में थाना एसएसओसी, अमृतसर में आर्म्स एक्ट की धारा 25, 25(1)(ए) और 25(1)(बी) और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 61(2) के तहत एफआईआर नंबर 23 दिनांक 26.04.2025 दर्ज की गई है।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

60 करोड़ की लागत से हलवारा हवाई अड्डे का काम हुआ पूरा : संजीव अरोड़ा

Next Post

2,240 लीटर नाजायज ईएनए जब्त कर जहरीली शराब के बड़े दुखांत को टाला: हरपाल सिंह चीमा

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

शनिवार, 4 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates 4 April 2026

Breaking News Live Updates 4 April 2026: Today Big Updates, हर पल खबर

शनिवार, 4 अप्रैल 2026
Today in History 4 April

Today in History 4 April: आज के दिन बदली थी दुनिया, जानें चौंकाने वाले किस्से

शनिवार, 4 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: दो Western Disturbances से कश्मीर में भारी बारिश, ओलावृष्टि का खतरा

शनिवार, 4 अप्रैल 2026
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026

Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: किन राशियों को मिलेगी बड़ी राहत, जानें

शनिवार, 4 अप्रैल 2026
Ear Pain Causes

Ear Pain Causes: कान में दर्द इग्नोर किया तो कैंसर तक हो सकता है

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026
Next Post
Crime

2,240 लीटर नाजायज ईएनए जब्त कर जहरीली शराब के बड़े दुखांत को टाला: हरपाल सिंह चीमा

Harjot Bains

2016 से पहले रिटायर्ड टीचिंग फैकल्टी के लिए खुशखबरी

CEO Sibin C

पंजाब के 3000 से ज्यादा इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब छात्रों में जगा रहे लोकतंत्र की अलख - सिबिन सी

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।