मंगलवार, 26 मई 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - हम जो आजतक नहीं कर पाए, GDP का वो तमगा तीन बार हासिल किया था पाकिस्तान…

हम जो आजतक नहीं कर पाए, GDP का वो तमगा तीन बार हासिल किया था पाकिस्तान…

आज वो पस्त, हम मस्त

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 1 मार्च 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, बिज़नेस, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
हम जो आजतक नहीं कर पाए, GDP का वो तमगा तीन बार हासिल किया था पाकिस्तान...

हम जो आजतक नहीं कर पाए, GDP का वो तमगा तीन बार हासिल किया था पाकिस्तान...

104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 1 मार्च (The News Air) : भारत की इकॉनमी जब सभी अनुमानों से ऊपर उठकर रॉकेट की रफ्तार से बढ़ रही है तो पड़ोसी देश पाकिस्तान में अर्थव्यवस्था को लेकर घोर मायूसी का आलम है। एक वक्त था जब पाकिस्तान और भारत साथ-साथ आगे बढ़ रहे थे। बल्कि इतिहास में कई ऐसे मौके आए जब पाकिस्तान ने आर्थिक विकास के मोर्चे पर भारत को पछाड़ दिया था। ऐतिहासिक आंकड़ों पर नजर डालें तो पता चलता है कि पाकिस्तान ने 1961 के बाद तीन मौकों पर डबल डिजिट में जीडीपी ग्रोथ रेट हासिल किया जबकि भारत ऐसा आज तक नहीं कर पाया।

तब भारत को पछाड़ रहा था पाकिस्तान : मैक्रोट्रेंड्स.नेट की आंकड़े बताते हैं कि पाकिस्तान की जीडीपी 1965 (10.42%), 1970 (11.35%) और 1980 (10.22%) में 10 प्रतिशत से भी ज्यादा दर से बढ़ी। इन वर्षों में भारत के जीडीपी रेट पर नजर डालें तो 1965 में जब पाकिस्तानी अर्थव्यवस्था 10.42% की दर से बढ़ी तो भारतीय इकॉनमी 2.64% घट गई थी। वहीं, 1970 और 1980 में जब पाकिस्तान ने 10% से ज्यादा की रफ्तार से आर्थिक विकास हासिल किया तो भारत के जीडीपी ग्रोथ रेट सिर्फ 5.16% और 6.74% रहे। यानी तब ने केवल पाकिस्तान भारत से आगे था बल्कि बहुत आगे था। एक तरफ पाकिस्तान ने तीन बार डबल डिजिट ग्रोथ का तमगा अपने नाम किया तो भारत आज तक यह रुतबा हासिल नहीं कर सका। 1988 में सबसे ज्यादा ग्रोथ रेट भारत के नाम हुआ जो 9.63 प्रतिशत है।

फिर लग गया इमदाद का चस्का : लेकिन पाकिस्तान कभी रूस तो कभी अमेरिका की लड़ाइयां अपने सिर पर लेकर बदहाली के ऐसे भंवर में फंसता चला गया कि आज वह डिफॉल्ट होने की कगार पर है। उसे अफगानिस्तान में पहले रूस ने और फिर अमेरिका ने अपनी लड़ाइयां लड़ने के लिए इमदाद दिए और पाकिस्तान मगन हो गया। उसने खुद खैरात पर पालने का रास्ता ही चुन लिया। दूसरी तरफ भारतीय अर्थव्यस्था की रफ्तार देखकर आज दुनिया के बड़े-बड़े अर्थशास्त्रियों के पांव तले जमीन खिसक रही है। गुरुवार को वित्त वर्ष 203-24 की तीसरी तिमाही के जीडीपी डेटा जारी हुए जो अप्रत्याशित हैं। भारत ने अक्टूबर-दिसंबर 2023 तिमाही में 8.4% की दर से आर्थिक वृद्धि हासिल की है। यह 6.9 प्रतिशत के अनुमानों से बहुत अधिक है। अब उम्मीद की जा रही है कि चालू वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 7.6% को छू लेगी।

यह भी पढे़ं 👇

Ranveer Singh Ban

Ranveer Singh Ban : Don 3 से Exit के बाद 45 करोड़ नुकसान, Film Industry ने लगाया Boycott

मंगलवार, 26 मई 2026
Yograj Singh Controversial Statement

Yograj Singh Court Setback: Court ने खारिज की अग्रिम जमानत, वेब सीरीज में विवादित टिप्पणी का मामला

मंगलवार, 26 मई 2026
Delhi QUAD Meet 5 Big Actions

Delhi QUAD Meet 5 Big Actions: इंडो-पैसिफिक में चीन को काउंटर करने की बड़ी रणनीति

मंगलवार, 26 मई 2026
ED Raid Royale Estate Group

ED Raid Royale Estate Group: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चंडीगढ़-पंजाब में छापेमारी

मंगलवार, 26 मई 2026

अभी दुनिया को और चौंकाएगी भारत की इकॉनमी? : दुनियाभर के देशों की अर्थव्यवस्था पर नजर रखने वाली वेबसाइट स्टेटिस्टा.कॉम के मुताबिक, भारत की इकॉनमी अगले पांच वर्षों तक 6 प्रतिशत से ज्यादा की दर से बढ़ेगी। हालांकि, जिस तरह अनुमान ध्वस्त हो रहे हैं, उसे देखकर यह उम्मीद करना गलत नहीं होगा कि आगे भी यह सिलसिला जारी रहे। उधर, पाकिस्तान के लिए अगले पांच वर्षों में अधिकतम 5 प्रतिशत जीडीपी ग्रोथ का अनुमान बताया गया है। भारत ने कोविड के तुरंत बाद ही जबर्दस्त रिकवरी दिखाते हुए 2021 में 9.05% की ग्रोथ रेट हासिल की थी जबकि पाकिस्तान 6.49% पर सिमट गया था। वहीं, 2022 में भारत ने 7 प्रतिशत तो पाकिस्तान ने 6.19 प्रतिशत की दर से आर्थिक विकास किया था।

अर्थव्यवस्था के हर मोर्च पर पस्त है पाकिस्तान : अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के आंकड़े बताते हैं कि पाकिस्तान की जीडीपी अभी 340.64 अरब डॉलर की है जबकि भारत 4.11 हजार अरब डॉलर की जीडीपी है, यानी 10 गुना से भी ज्यादा। प्रति व्यक्ति जीडीपी के लिहाज से भी पाकिस्तान 1.47 हजार डॉलर के साथ भारत से बहुत पीछे है जिसकी पर कैपिटा जीडीपी 2.85 हजार डॉलर है। भारत के सामने पाकिस्तान की बेचारगी का अहसास कराने वाला एक और आंकड़ा पर्चेजिंग पावर पैरिटी (पीपीपी) आधारित जीडीपी है जिसमें भारत 14.26 हजार अरब डॉलर के साथ पाकिस्तान के 1.64 हजार अरब डॉलर के मुकाबले 10 गुना से भी ज्यादा है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Sharad Pawar: शरद पवार ने एकनाथ शिंदे संग देवेंद्र फडणवीस-अजित दादा को खाने पर घर बुलाया,

Next Post

Punjab: विधानसभा में कांग्रेस का हंगामा, राज्यपाल नहीं पढ़ सके अभिभाषण,

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Ranveer Singh Ban

Ranveer Singh Ban : Don 3 से Exit के बाद 45 करोड़ नुकसान, Film Industry ने लगाया Boycott

मंगलवार, 26 मई 2026
Yograj Singh Controversial Statement

Yograj Singh Court Setback: Court ने खारिज की अग्रिम जमानत, वेब सीरीज में विवादित टिप्पणी का मामला

मंगलवार, 26 मई 2026
Delhi QUAD Meet 5 Big Actions

Delhi QUAD Meet 5 Big Actions: इंडो-पैसिफिक में चीन को काउंटर करने की बड़ी रणनीति

मंगलवार, 26 मई 2026
ED Raid Royale Estate Group

ED Raid Royale Estate Group: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चंडीगढ़-पंजाब में छापेमारी

मंगलवार, 26 मई 2026
Chandigarh Airport New Flights

Chandigarh Airport New Flights: 1 जून से Pune-Bangalore के लिए शुरू होंगी नई उड़ानें

मंगलवार, 26 मई 2026
Jalandhar Petrol Pump Fire

Jalandhar Petrol Pump Fire: तीसरी बार लगी आग, नौजवान की बहादुरी से बचा बड़ा हादसा

मंगलवार, 26 मई 2026
Next Post
Punjab: विधानसभा में कांग्रेस का हंगामा, राज्यपाल नहीं पढ़ सके अभिभाषण,

Punjab: विधानसभा में कांग्रेस का हंगामा, राज्यपाल नहीं पढ़ सके अभिभाषण,

चंडीगढ़ में तीन विभागों के उच्च अधिकारियों के साथ की मीटिंग

जिम्पा द्वारा होशियारपुर और साथ लगते कंडी क्षेत्रों के गाँवों को नहरी पानी प्रोजैक्ट मुहैया करवाने की हिदायत

आखिर इस शनिवार को क्यों खुल रहा शेयर बाजार? तेजी के बीच होगा ये 'स्पेशल' कारोबार

आखिर इस शनिवार को क्यों खुल रहा शेयर बाजार? तेजी के बीच होगा ये 'स्पेशल' कारोबार

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।