बुधवार, 1 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - कौन हैं जतिंदर सिंह शंटी? जिन्हें पंजाब सरकार ने सौंपी मानवाधिकार आयोग की कमान

कौन हैं जतिंदर सिंह शंटी? जिन्हें पंजाब सरकार ने सौंपी मानवाधिकार आयोग की कमान

जतिंदर शंटी ने 70,000 से अधिक लावारिस लाशों का सम्मानजनक किया है अंतिम संस्कार

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 20 नवम्बर 2025
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
shanty
108
SHARES
719
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 20 नवंबर (राज कुमार) पंजाब सरकार ने शहीद भगत सिंह सेवा दल के संस्थापक और पद्म श्री से सम्मानित जतिंदर सिंह शंटी को पंजाब मानवाधिकार आयोग का नया मैंबर नियुक्त किया है।

जतिंदर सिंह शंटी अपने मानवतावादी कार्यों के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे विशेष रूप से लावारिस लाशों का पूरे सम्मान और हमदर्दी के साथ अंतिम संस्कार करने के लिए जाने जाते हैं। समाज सेवा के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए, साल 2021 में भारत के राष्ट्रपति ने उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया था। उन्होंने 100 से ज्यादा बार रक्तदान किया है और उनकी सेवाओं पर “एंजल्स फॉर द डेड” नाम की एक डॉक्यूमेंट्री भी बनी है।

पिछले 25 सालों से भी ज्यादा समय से शंटी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मृतकों के मानवाधिकारों की रक्षा करने वाले एक प्रमुख व्यक्ति के रूप में माना जाता है। ‘जीवन के अधिकार’ की तरह ही मृत्यु के बाद सम्मान पाना भी एक अधिकार है, जिसे अक्सर अनदेखा कर दिया जाता है। अपने एनजीओ के जरिए वे लावारिस और कमजोर वर्ग के लोगों के लिए अंतिम संस्कार की सेवाएं, शव वाहन, शवों को सुरक्षित रखने के लिए मोबाइल मोर्चरी और गंगा में अस्थि विसर्जन जैसी सुविधाएं मुहैया करवाते हैं। उन्होंने अब तक 70,000 से ज्यादा लोगों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार करवाया है, जिसमें कोरोना महामारी के दौरान जान गंवाने वाले 4,200 से ज्यादा लोग भी शामिल हैं।

जतिंदर सिंह शंटी ने सिर्फ मृतकों के लिए ही नहीं, बल्कि मरीजों के अधिकारों की रक्षा भी की है। वे मुफ्त एंबुलेंस सेवा, बचाव कार्य और आपातकालीन मदद पहुंचाते हैं। उन्होंने कई ऐसे मामलों में निजी अस्पतालों का कड़ा विरोध किया है, जिन्होंने बिल न चुकाने पर मरीजों या शवों को गैर-कानूनी तरीके से रोक लिया था। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के कोर ग्रुप मेंबर के तौर पर उन्होंने पूरे भारत में लावारिस लाशों के मुफ्त संस्कार की वकालत की और आतंकवाद विरोधी मानवाधिकार प्रतिक्रिया यूनिट बनाने का प्रस्ताव भी रखा।

यह भी पढे़ं 👇

RBSE 12th Result

RBSE 12th Result: 93.88% लाई बेटी, पर खुशियां बन गईं मातम

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
Live-In Relationship

Live-In Relationship: Allahabad High Court के दो अलग फैसले, शादीशुदा कपल पर बड़ा आदेश

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
Gold Silver Rate Today

Gold Silver Rate Today: सोने में ₹439 की उछाल, चांदी ₹1989 धड़ाम

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
HS Phoolka Joins BJP

HS Phoolka Joins BJP: 1984 सिख नरसंहार के ‘मसीहा’ का भाजपा में प्रवेश, बड़ा सियासी भूचाल

बुधवार, 1 अप्रैल 2026

इसके अलावा, गुजरात भूकंप, 2004 की सुनामी, नेपाल भूकंप और चेन्नई व केरल की बाढ़ जैसी कई आपदाओं के दौरान जतिंदर सिंह शंटी ने आगे बढ़कर राहत कार्य किए। उन्होंने वहां मेडिकल सहायता और बचाव सेवाएं दीं, साथ ही मृतकों के शवों का सम्मानजनक प्रबंधन सुनिश्चित किया।

106 बार रक्तदान करके एक विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले शंटी ने 200 से ज्यादा रक्तदान शिविर आयोजित किए हैं। मानवता के प्रति उनकी जीवन भर की सेवा के लिए उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। पंजाब मानवाधिकार आयोग के चेयरमैन के रूप में उनकी यह नियुक्ति पंजाब के लिए एक संवेदनशील और मजबूत मानवाधिकार ढांचा तैयार करने की दिशा में एक अहम कदम है।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Student Suicide Case : दिल्ली मेट्रो स्टेशन से लगाई छलांग, सुसाइड नोट में स्कूल टीचर्स पर गंभीर आरोप

Next Post

AAP MLA Controversial Statement : “10वीं पास मुझसे सवाल न करें”, पंजाब के विधायक के बिगड़े बोल

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

RBSE 12th Result

RBSE 12th Result: 93.88% लाई बेटी, पर खुशियां बन गईं मातम

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
Live-In Relationship

Live-In Relationship: Allahabad High Court के दो अलग फैसले, शादीशुदा कपल पर बड़ा आदेश

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
Gold Silver Rate Today

Gold Silver Rate Today: सोने में ₹439 की उछाल, चांदी ₹1989 धड़ाम

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
HS Phoolka Joins BJP

HS Phoolka Joins BJP: 1984 सिख नरसंहार के ‘मसीहा’ का भाजपा में प्रवेश, बड़ा सियासी भूचाल

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
HS Phoolka Joins BJP

HS Phoolka Joins BJP: 1984 दंगों के ‘मसीहा’ ने थामा भाजपा का दामन, बड़ा सियासी उलटफेर

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
LPG Gas Price Hike

LPG Gas Price Hike: 1 अप्रैल से कमर्शियल सिलेंडर ₹195 महंगा, बड़ा झटका

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
Next Post
AAP MLA Charanjit Singh

AAP MLA Controversial Statement : "10वीं पास मुझसे सवाल न करें", पंजाब के विधायक के बिगड़े बोल

Sinha

शहीदी शताब्दी समागमों के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पंजाब सरकार ने किए पुख्ता प्रबंध- मुख्य सचिव

CM Mann

मुख्यमंत्री ने सूबे में निवेश के लिए जापान की बहुराष्ट्रीय कंपनी को पूरे समर्थन और सहयोग का दिया भरोसा

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।