LIVE | ...
गुरूवार, 10 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - बाढ़ जैसी कठिन घड़ी में राजनीति करने और सदन को गुमराह करने से बाज़ नहीं आया विपक्ष: बरिंदर कुमार गोयल

बाढ़ जैसी कठिन घड़ी में राजनीति करने और सदन को गुमराह करने से बाज़ नहीं आया विपक्ष: बरिंदर कुमार गोयल

प्रताप सिंह बाजवा के रणजीत सागर डैम से 7 लाख क्यूसेक पानी छोड़ने के आरोपों को पूरी तरह नकारा

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 29 सितम्बर 2025
in NEWS-TICKER, पंजाब, सियासत
A A
0
Barinder goyal
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 29 सितंबर (The News Air) पंजाब के जल स्रोत मंत्री श्री बरिंदर कुमार गोयल ने आज बाढ़ पर राजनीति करने और सदन को गुमराह करने को लेकर विपक्ष को कड़े हाथों लिया।

विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान “पंजाब का पुनर्वास” प्रस्ताव पर दूसरे दिन बोलते हुए श्री गोयल ने कहा कि लंबे समय सत्ता का सुख भोगने वाली, आज की विपक्षी पार्टी के नेता सिर्फ राजनीति करने के लिए ही हमारी सरकार पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टी के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने ओछी राजनीति के लिए सदन को यह कहकर गुमराह किया कि रणजीत सागर डैम से 7 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया जबकि सच्चाई यह है कि रणजीत सागर डैम से करीब 2.15 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। उन्होंने कहा कि प्रताप सिंह बाजवा ने सदन में झूठ बोलकर अपराध किया है, जिसके लिए उन्हें सदन से माफी मांगनी चाहिए और इस्तीफा देना चाहिए।

श्री गोयल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को पंजाब के लोगों के हितों की कोई परवाह नहीं है, बल्कि इसे हर समय राजनीति करने की ही आदत है।

उन्होंने बताया कि विपक्षी दल के नेता बीते कल माधोपुर हेडवर्क्स टूटने के एक महीने बाद वहां का दौरा करके आए हैं, लेकिन उन्होंने हेडवर्क्स का गेट खोलने समय शहीद हुए विभाग के कर्मचारियों के बारे में एक शब्द तक नहीं कहा और न ही उन 26 कर्मचारियों के बारे में कोई शब्द बोला, जो माधोपुर हेडवर्क्स में फंसे थे और उन्हें एयरलिफ्ट करना पड़ा।

यह भी पढे़ं 👇

History

इतिहास में 10 सितंबर: जब Charlie Kirk की हत्या से लेकर Nirvana के गाने तक, ये दिन रहा खास

गुरूवार, 10 सितम्बर 2026
IMD Weather Warning Odisha

बड़ी चेतावनी: Odisha में 10 Sept को Extremely Heavy Rainfall, 442 ट्रेनें रद्द

गुरूवार, 10 सितम्बर 2026
Breaking News Live Updates 16 April 2026

Breaking News Live Updates 10 September 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

गुरूवार, 10 सितम्बर 2026
Aaj Ka Rashifal 10 September 2026

आज का राशिफल 10 September: किस राशि को मिलेगी बड़ी खुशखबरी?

गुरूवार, 10 सितम्बर 2026

उन्होंने कहा कि जो विपक्षी पार्टी के नेता गुरदासपुर के सक्की नाले की सफाई न होने का झूठा प्रचार कर रहे हैं, उनकी जानकारी के लिए मैं बताना चाहता हूं कि कुछ दिन पहले गुरदासपुर में लगे बाबा गुज्जर मेले के दौरान इलाके की 20 पंचायतों ने मुझे सम्मानित किया क्योंकि मैंने सक्की नाले की सफाई करवाई है।

श्री बरिंदर कुमार गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार ने ड्रेनेज की सफाई के लिए जो कार्य किया, वह पिछले 70 सालों में नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के अथक प्रयासों से टेलों पर पड़ते अंतिम गांवों तक नहरी पानी की पहुंच संभव हुई है। उन्होंने बताया कि 2022 से पहले प्रदेश के कृषि योग्य क्षेत्र में सिर्फ 21 प्रतिशत क्षेत्र में नहरी पानी उपलब्ध था, जिसे हमारी सरकार ने बढ़ाकर 64 प्रतिशत कर दिया और भविष्य में इसे 31 मार्च, 2026 तक 76 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि लोगों के खेतों को 38 से 40 साल बाद नहरी पानी मिला है, जिससे लोगों को बहुत राहत मिली है।

श्री गोयल ने कहा कि पंजाब सरकार की इस पहल से जहां जमीन के नीचे पानी की बचत हुई है, वहां साथ ही डैमों से पानी के सही उपयोग में भी वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों की नालायकी के कारण ही हरियाणा हर साल अतिरिक्त पानी की मांग करता था।

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को भी कड़े हाथों लिया और कहा कि भाजपा द्वारा पंजाब विधानसभा के बराबर अपना मौक सत्र चलाना इस महान सदन की तौहीन है, जिसे कभी भी बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

CM मान के नेतृत्व में पंजाब को मिला ₹900 करोड़ का तोहफा — मोहाली बनेगा मेडिकल कैपिटल

Next Post

पंचायत में बोले सौरभ भारद्वाज, “फर्जी विकास की पोल खुलने से बौखलाई भाजपा”

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

History

इतिहास में 10 सितंबर: जब Charlie Kirk की हत्या से लेकर Nirvana के गाने तक, ये दिन रहा खास

गुरूवार, 10 सितम्बर 2026
IMD Weather Warning Odisha

बड़ी चेतावनी: Odisha में 10 Sept को Extremely Heavy Rainfall, 442 ट्रेनें रद्द

गुरूवार, 10 सितम्बर 2026
Breaking News Live Updates 16 April 2026

Breaking News Live Updates 10 September 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

गुरूवार, 10 सितम्बर 2026
Aaj Ka Rashifal 10 September 2026

आज का राशिफल 10 September: किस राशि को मिलेगी बड़ी खुशखबरी?

गुरूवार, 10 सितम्बर 2026
US LPG Import

चौंकाने वाला आंकड़ा: अमेरिका से India का LPG Import 254% बढ़ा

बुधवार, 9 सितम्बर 2026
Punjab Employees Strike

Punjab Employees ने हड़ताल वापस ली, CM से जल्द मीटिंग

बुधवार, 9 सितम्बर 2026
Next Post
Sourabh

पंचायत में बोले सौरभ भारद्वाज, "फर्जी विकास की पोल खुलने से बौखलाई भाजपा"

Ravjot

पंजाब विधानसभा द्वारा सर्वसम्मति से पंजाब टाउन इम्प्रूवमेंट एक्ट पारित

Vidhan sabha

पंजाब विधानसभा द्वारा 6 महत्वपूर्ण विधेयक पास

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।