बुधवार, 25 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - Operation Lotus Row: आप विधायक नरिंदर कौर भराज का खुलासा- ‘ऑपरेशन लोटस’ के तहत भाजपा ने दिया बड़ा ऑफर

Operation Lotus Row: आप विधायक नरिंदर कौर भराज का खुलासा- ‘ऑपरेशन लोटस’ के तहत भाजपा ने दिया बड़ा ऑफर

‘ऑपरेशन लोटस’ में टिकट और मनचाही शर्तों का ऑफर, AAP ने भाजपा पर बोला हमला

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 12 फ़रवरी 2026
A A
0
AAP PC
104
SHARES
694
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

Operation Lotus Row : संगरूर से आम आदमी पार्टी की विधायक नरिंदर कौर भराज ने एक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर राजनीतिक धमारे करते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। भराज ने खुलासा किया कि भाजपा के ‘ऑपरेशन लोटस’ के तहत हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उनसे संपर्क साधा और बंद कमरे में मीटिंग करने सहित भाजपा की टिकट दिलाने और मनमानी शर्तें पूरी करने का बड़ा ऑफर दिया।

गुरुवार को पार्टी ऑफिस में स्टेट मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में नरिंदर कौर भराज ने कहा कि भाजपा देश भर में चुनी हुई सरकारों को गिराने के लिए ‘ऑपरेशन लोटस’ चला रही है। हाल ही में हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की। उन्होंने मुझे संगरूर से भाजपा की टिकट देने का लालच दिया और कहा कि मेरी जो भी मांग है, वह पूरी की जाएगी।

भराज ने आगे कहा कि वह 2014 में सिर्फ 19 साल की उम्र में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुई थीं। उन्होंने कहा कि मैं वो कार्यकर्ता हूं जिसने पार्टी के लिए पोस्टर लगाए हैं। एक छोटे किसान की बेटी को 27 साल की उम्र में विधायक बनाने का सम्मान सिर्फ़ आम आदमी पार्टी ही दे सकती है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री पर सीधा हमला करते हुए भराज ने कहा कि सैनी साहब आजकल जिस तरह पंजाब की गलियों में घूम रहे हैं, उससे लगता है कि भाजपा ने उन्हें डेपुटेशन पर पंजाब भेजा है। मेरी उन्हें सलाह है कि मेरी चिंता करना छोड़ दें और अपने हरियाणा की चिंता करें। पंजाब की जनता और आप विधायक चट्टान की तरह मान साहब और केजरीवाल जी के साथ खड़े हैं।

विधायक ने साफ़ किया कि आम आदमी पार्टी का हर वर्कर, विधायक और मंत्री एकजुट है। हम सिस्टम बदलने, स्वास्थ्य और शिक्षा की सुविधाएँ देने के लिए राजनीति में आए हैं, ना कि सौदेबाजी करने के लिए। हम 2027 के चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार हैं और भाजपा की ऐसी गंदी चालें हमें गिरा नहीं सकतीं।

आप पंजाब के स्टेट मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि भाजपा एक बार फिर ‘ऑपरेशन लोटस’ के ज़रिए पंजाब में लोकतंत्र को कमज़ोर करने की नाकाम कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब भाजपा ने हमारे विधायकों को खरीदने की कोशिश की है, लेकिन वे भूल जाते हैं कि पंजाबी अपनी शान के लिए जाने जाते हैं, बिकने के लिए नहीं।

यह भी पढे़ं 👇

Uzair Baloch

Uzair Baloch की खौफनाक कहानी: 198 मर्डर, जासूसी और लियारी का खूनी डॉन

बुधवार, 25 मार्च 2026
Lok Sabha 816 Seats

Lok Sabha 816 Seats: बड़ा फैसला, बदल जाएगा भारत का पूरा पावर गेम

बुधवार, 25 मार्च 2026
Bhagat Singh Pakistan Controversy

Bhagat Singh Pakistan Controversy: पाकिस्तान ने शहीद को बताया क्रिमिनल, बड़ा विवाद

बुधवार, 25 मार्च 2026
RBI Rupee Crisis

RBI Rupee Crisis: ₹94 तक गिरा रुपया, जानिए पूरा एक्शन प्लान

बुधवार, 25 मार्च 2026

पन्नू ने नायब सैनी पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि सैनी साहब को अपना ‘हरियाणा मॉडल’ रखना चाहिए, जहां जनता महंगी बिजली से परेशान है। पंजाब में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान का मॉडल चल रहा है, जहां फ्री बिजली और एसएसएफ जैसी सुविधाएं हैं, जो आपके फ्लॉप हरियाणा मॉडल में कहीं नहीं दिखतीं।

उन्होंने आगे कहा कि पंजाब सरकार के चार साल पूरे होने वाले हैं, लेकिन भाजपा के चकाचौंध और अरबों रुपये के ऑफर हमारे एक भी विधायक को हिला नहीं पाए। आम आदमी पार्टी के विधायक आम परिवारों के वो बेटे-बेटियां हैं जिन्हें पुरानी पार्टियां कभी ‘मटीरियल’ तो कभी ‘बैंड-वाजे वाले’ कहकर बदनाम करती रही हैं। उन्होंने भाजपा को चेतावनी दी कि वे किसी और राज्य में जाकर यह ‘बिकाऊ’ का साइन लगाएं, क्योंकि पंजाब का न तो कोई विधायक बिकाऊ है और न ही कोई वर्कर।

बलतेज पन्नू ने नायब सैनी को सलाह देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पद की एक गरिमा होती है, जिसे समझना और लागू करना बहुत ज़रूरी है। सैनी साहब को दूसरी पार्टियों को तोड़ने की साज़िशें करने के बजाय आप मॉडल से सीखना चाहिए कि ईमानदारी से लोगों की सेवा कैसे की जाती है। उन्होंने साफ़ किया कि भाजपा पंजाब में अपनी सक्रियता जितनी चाहे बढ़ाए, लेकिन यह गलतफहमी निकाल दे कि कोई विधायक डर जाएगा या टूट जाएगा। जो दिल्ली में नहीं हो सका, वह पंजाब की धरती पर कभी नहीं होगा।

Previous Post

Patna Murder Breaking News: Vivekanand Colony में गला काटकर हत्या

Next Post

Punjab GST Scam: 9 करोड़ के घोटाले में कारोबारी गिरफ्तार, मंत्री का सख्त एक्शन

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Uzair Baloch

Uzair Baloch की खौफनाक कहानी: 198 मर्डर, जासूसी और लियारी का खूनी डॉन

बुधवार, 25 मार्च 2026
Lok Sabha 816 Seats

Lok Sabha 816 Seats: बड़ा फैसला, बदल जाएगा भारत का पूरा पावर गेम

बुधवार, 25 मार्च 2026
Bhagat Singh Pakistan Controversy

Bhagat Singh Pakistan Controversy: पाकिस्तान ने शहीद को बताया क्रिमिनल, बड़ा विवाद

बुधवार, 25 मार्च 2026
RBI Rupee Crisis

RBI Rupee Crisis: ₹94 तक गिरा रुपया, जानिए पूरा एक्शन प्लान

बुधवार, 25 मार्च 2026
UPI Digital Payment System

UPI Digital Payment System: कैश से QR Code तक, बड़ा बदलाव कैसे आया

बुधवार, 25 मार्च 2026
Breaking News Live Updates 25 March 2026

Breaking News Live Updates 25 March 2026: Today Big Updates, हर पल खबर

बुधवार, 25 मार्च 2026
Next Post
Harpal Cheema

Punjab GST Scam: 9 करोड़ के घोटाले में कारोबारी गिरफ्तार, मंत्री का सख्त एक्शन

Progressive Punjab Investment Summit

Progressive Punjab Investors Summit 2026: ‘Punjab Means Business’ का बड़ा ऐलान

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।