LIVE | ...
शनिवार, 10 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - ED से बेल मिलने के बाद सीबीआई द्वारा गिरफ़्तारी सिर्फ़ और सिर्फ़….

ED से बेल मिलने के बाद सीबीआई द्वारा गिरफ़्तारी सिर्फ़ और सिर्फ़….

अरविंद केजरीवाल जी के स्वास्थ्य को बर्बाद करने का भाजपा का षड्यंत्र-आतिशी

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 15 जुलाई 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
Atishi
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 15 जुलाई (The News Air): तिहाड़ जेल में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी की जान के साथ खिलवाड़ चल रहा है। ईडी से जमानत मिलने के बाद सीबीआई द्वारा गिरफ़्तार करवाकर भाजपा अरविंद केजरीवाल जी के स्वास्थ्य को पूरी तरह क्षति पहुँचाने का प्रयास कर रही है। यही कारण है कि, सही मेडिकल सुपरविज़न न मिलने से रात में सोते हुए 5 से ज़्यादा बार उनका ब्लड शुगर लेवल 50 के नीचे पहुँच गया। शुगर लेवल के इतना नीचे जाने से व्यक्ति कोमा में जा सकता है, उसे ब्रेन स्ट्रोक हो सकता है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य के साथ जेल में हो रहे षड्यंत्र पर साझा करते हुए वरिष्ठ आप नेता व दिल्ली कैबिनेट मंत्री आतिशी ने कहा कि, सीबीआई की गिरफ़्तारी के ज़रिए भाजपा जेल में अरविंद केजरीवाल जी के स्वास्थ्य को पूरी तरफ़ क्षति पहुँचाने का षड्यंत्र कर रही है। भाजपा को पता था कि, ट्रायल कोर्ट के बाद सुप्रीम कोर्ट से भी केजरीवाल जी को बेल मिल जाएगी इसलिए उन्हें सीबीआई के फर्जी मामले में गिरफ़्तार करवा दिया।

उन्होंने कहा कि, फर्जी गिरफ़्तारी के बाद जेल में सही सुपरविजन न मिलने से कई बार रात में सोते हुए अरविंद केजरीवाल जी का शुगर लेवल ख़तरनाक स्तर तक 50 के नीचे पहुँचा। डॉक्टरों के अनुसार शुगर लेवल का इस कदर नीचे गिरने से ब्रेन स्ट्रोक और कोमा में जाने का ख़तरा पैदा हो सकता है।

आतिशी ने कहा कि, तानाशाह अपने विरोधियों को जेल में रखकर उनके स्वास्थ्य को ख़राब कर जान लेने का प्रयास करते है; आज तिहाड़ में अरविंद केजरीवाल जी के साथ भी यही हो रहा है। उन्होंने कहा कि, जेल में अरविंद केजरीवाल जी की जान को ख़तरा है। उन्हें कुछ भी होता है तो उसके लिए भाजपा ज़िम्मेदार होगी। अगर जेल में अरविंद केजरीवाल जी को कुछ हुआ तो भगवान भी भाजपा को कभी माफ़ नहीं करेंगे।

आज प्रेस-कॉन्फ़्रेंस में दो हेल्थ एक्सपर्ट्स डॉ. संदीप कुमार, एमडी इंटरनल मेडिसिन व डॉ. निम्मी रस्तोगी भी मौजूद रहे जिन्होंने साझा करते हुए कहा कि, हाइपोग्लाइसीमिया बहुत ख़तरनाक स्थिति है। अगर शुगर लेवल 50 से नीचे जाता है तो मात्र 20 से 30 मिनट के अंदर मरीज की जान जा सकती है। डॉक्टरों ने कहा कि,
शुगर लेवल का 50 से नीचे जाना मरीज़ के लिए एक रेड अलार्म होता है। ऐसे में पांच बार रात में क्रिटिकल लेवल तक शुगर लेवल का गिरना अरविंद केजरीवाल जी के स्वास्थ्य के लिए बहुत घातक है।

जेल में अरविंद केजरीवाल जी की जान को ख़तरा; उन्हें कुछ भी होता है तो उसके लिए भाजपा ज़िम्मेदार होगी-आतिशी

वरिष्ठ आप नेता आतिशी ने कहा कि, भाजपा ने दिल्ली के लोकप्रिय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी को एक फर्जी केस में गिरफ्तार किया हुआ है। अरविंद केजरीवाल जी को दिल्ली की जनता ने 90% से ज्यादा वोट देकर जिताया है। अरविंद केजरीवाल जी दिल्ली के लोगों को 24 घंटे और फ्री बिजली देते हैं, बिना किसी खर्चे के दिल्ली के बच्चों को हाई क्वालिटी शिक्षा देते हैं,फ्री वर्ल्ड क्लास इलाज देते हैं, दिल्ली की महिलाओं को फ्री बस यात्रा देते हैं। लेकिन भारतीय जनता पार्टी अरविंद केजरीवाल जी के कामों को अपने कामों से मैच तक नहीं कर पाती है। भारतीय जनता पार्टी अपने किसी भी राज्य में चाहे स्कूल हो, शिक्षा हो, बिजली हो उसमें किसी भी तरीके से अरविंद केजरीवाल जी जैसा काम नहीं करके दिखा सकती और यही कारण है की अरविंद केजरीवाल जी को झूठे केस में फंसा दिया गया है और जेल में डाल दिया गया है।

उन्होंने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी की साजिश सिर्फ अरविंद केजरीवाल को जेल में डालने तक की नहीं है। भाजपा की साज़िश अरविंद केजरीवाल जी के स्वास्थ्य पर हमला करने की साजिश है। अरविंद केजरीवाल जी को मारने की साजिश है।

आतिशी ने कहा कि, आज भारतीय जनता पार्टी जी कर रही है और यह दुनिया के इतिहास में पहली बार नहीं है कि तानाशाह अपने विरोधियों और विपक्षियों को जेल में डाल देते हैं और जेल में रहते हुए उनके स्वास्थ्य को खराब करने की कोशिश करते हैं, उनकी जान लेने की कोशिश करते हैं। यह इतिहास में बार-बार हुआ है बार-बार इस पर बात होती है कि तानाशाह विपक्ष के नेताओं को जेल में डालते हैं और उनके स्वास्थ्य को खराब करके उनकी जान लेने की कोशिश करते हैं।

उन्होंने कहा कि, “हमने देखा कि किस तरह से पहले अरविंद केजरीवाल जी को उनकी दवा, उनकी इंसुलिन, शुगर कंट्रोल करने के लिए जो जरूरी सुविधाएं थी वह भाजपा की केंद्र सरकार ने उन्हें नही मिलने दी। सभी ने देखा कि किस तरह अरविंद केजरीवाल जी जो 30 साल से डायबिटीज के मरीज हैं उनको अपने डॉक्टर से बात तक नहीं करने दी गई ,उनको अपने एक्सपर्ट से कंसल्ट नहीं करने दिया गया।

जब अरविंद केजरीवाल जी कोर्ट गए और कोर्ट के फैसले के माध्यम से अरविंद केजरीवाल जी को इंसुलिन मिली और अरविंद केजरीवाल जी के लिए एम्स का एक मेडिकल बोर्ड कॉन्स्टीट्यूट हुआ। अगर यह भारतीय जनता पार्टी के वश मे होता तो ना ही अरविंद केजरीवाल को डॉक्टर मिलता, ना ही अरविंद केजरीवाल जी को दवा मिलती।

आतिशी ने कहा कि, केजरीवाल जी को ट्रायल कोर्ट ने बेल दे दी तो भारतीय जनता पार्टी को समझ में आ गया कि आज नहीं तो कल कुछ दिन में अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर आ जाएंगे और जो हमला भारतीय जनता पार्टी उनके स्वास्थ्य पर कर रही है वह खत्म हो जाएगा। तो जैसे ही अरविंद केजरीवाल जी को ट्रायल कोर्ट से बेल मिली भाजपा उस बेल को रुकवाने के लिए हाई कोर्ट पहुंच गई। भाजपा को पता था कि हाई कोर्ट का आर्डर सुप्रीम कोर्ट ओवर टर्न कर देगा इसलिए मामले को सुप्रीम कोर्ट पहुंचने से पिछले दिन सीबीआई से अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करवा दिया गया और जब अरविंद केजरीवाल जी को ईडी से बेल मिल गई है,सुप्रीम कोर्ट से बेल मिल गई तो आज भी वो सीबीआई की गिरफ्तार की वजह से जेल में है और जेल में अरविंद केजरीवाल जी का स्वास्थ्य धीरे-धीरे और खराब होता जा रहा है।

यह भी पढे़ं 👇

Yuddh Nasheyan Viruddh Punjab

Yuddh Nasheyan Viruddh Punjab: मान सरकार का नशे पर आखिरी प्रहार, बाइक रैली रवाना

शनिवार, 10 अक्टूबर 2026
CJP Protest Delhi

CJP Protest Delhi: धरने की आग में झुलसी आपकी रोजमर्रा की जिंदगी

शनिवार, 10 अक्टूबर 2026
Indian Railways Rules 2026

Indian Railways Rules 2026: ट्रेन छूटने का डर अब खत्म, जानें नियम

शनिवार, 10 अक्टूबर 2026
Elon Musk Attack BJP

Elon Musk Attack BJP: आखिर ‘प्राइम मिनिस्टर अंबानी’ क्यों कहा?

शनिवार, 10 अक्टूबर 2026

उन्होंने कहा कि, अगर आज अरविंद केजरीवाल जी के स्वास्थ्य को कुछ समस्या हो जाती है तो उसके लिए कौन जिम्मेदार होगा? उसके लिए सिर्फ और सिर्फ भारतीय जनता पार्टी जिम्मेदार होगी। जिन्होंने उन्हे जेल से बाहर आने से रोकने के लिए सीबीआई से फर्जी गिरफ्तारी करवाई है।

आतिशी ने कहा कि, अरविंद केजरीवाल जी को 30 साल से शुगर की बीमारी है। वह गंभीर डायबिटीज के मरीज है पिछले कुछ हफ्तों में उनका शुगर लेवल कई बार बहुत खतरनाक लेवल तक गिर गया है। अगर शुगर लेवल 70-60 से नीचे आ जाता है तो उसे व्यक्ति को कुछ भी हो सकता है। सोते हुए व्यक्ति कम शुगर लेवल की वजह से कोमा में जा सकता है,उनको ब्रेन स्ट्रोक हो सकता है, उनको सीजल हो सकते हैं उनको परमानेंट ब्रेन डैमेज हो सकता है।

उन्होंने साझा करते हुए कहा कि, अरविंद केजरीवाल जी का शुगर लेवल रात की नींद में पांच बार से ज्यादा 50 के नीचे पहुंच गया है। खतरनाक लेवल तक पहुंच गया है। अगर अरविंद केजरीवाल जी को स्ट्रोक आ जाता है, ब्रेन डैमेज हो जाता है, परमानेंट डैमेज हो जाता है तो उसके लिए कौन जिम्मेदार होगा? 21 मार्च से लेकर आज तक अरविंद केजरीवाल जी का वजन किलो कम हो गया है। जिस दिन ED ने उनको गिरफ्तार किया था उनका वजन 70 किलो था और अब तिहाड़ जेल में जब मेडिकल चेकअप हुआ तो उनका वजन 61.5 किलो है। इतनी तेजी से वजन गिरना खतरनाक बीमारियों का संकेत है। एकदम से इतना वजन गिरना कार्डियोलॉजी और किडनी के गंभीर बीमारियों और यहां तक की कैंसर का भी द्योतक होता है।

आतिशी ने कहा कि, अरविंद केजरीवाल जी आज भारतीय जनता पार्टी की वजह से एक झूठे और फर्जी मुकदमे की वजह से जेल में है और आज जेल में होने की वजह से उनको सही मेडिकल सुपरविजन नहीं मिल रहा। आज अरविंद केजरीवाल जी के स्वास्थ्य को खतरा है।

उन्होंने कहा कि, मैं भारतीय जनता पार्टी को यह बताना चाहूंगी कि अगर अरविंद केजरीवाल जी के स्वास्थ्य को कुछ हुआ तो यह देश तो क्या भगवान भी उनको माफ नहीं करेगा।

हेल्थ एक्सपर्ट डॉक्टर निम्मी रस्तोगी ने भी कहा कि, शुगर एक बहुत ही गंभीर बीमारी है जो शरीर को अंदर से खोखला कर देती है। ऐसे में अगर पेशेंट को अच्छे से डाइट, मेडिसिन ना मिले और साथ में स्ट्रेस भी हो तो इसके बहुत ही घातक परिणाम साबित हो सकते है। उन्होंने कहा कि अगर शुगर 50 से नीचे जाता है मात्र 20 से 30 मिनट के अंदर हम मरीज की जान जा सकती है।

डॉक्टर निम्मी रस्तोगी ने कहा कि, शुगर लेवल का 50 से नीचे जाने को अस्पताल में एक इमरजेंसी माना जाता है। अगर कोई हाइपोग्लाइसीमिया मरीज आता है तो यह एक रेड अलार्म होता है। शुगर लेवल का 50 और 60 होना एक घातक लेवल है। हाइपोग्लाइसीमिया बहुत खतरनाक चीज है। पांच बार रात में क्रिटिकल लेवल तक शुगर गिरना अरविंद केजरीवाल जी के स्वास्थ्य के लिए बहुत घातक है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

रिश्वत लेता प्राइवेट व्यक्ति विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार

Next Post

कृषि विभाग ने नरमे की फ़सल की निरंतर निगरानी सुनिश्चित बनाने के लिए 128 टीमें गठित की

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Yuddh Nasheyan Viruddh Punjab

Yuddh Nasheyan Viruddh Punjab: मान सरकार का नशे पर आखिरी प्रहार, बाइक रैली रवाना

शनिवार, 10 अक्टूबर 2026
CJP Protest Delhi

CJP Protest Delhi: धरने की आग में झुलसी आपकी रोजमर्रा की जिंदगी

शनिवार, 10 अक्टूबर 2026
Indian Railways Rules 2026

Indian Railways Rules 2026: ट्रेन छूटने का डर अब खत्म, जानें नियम

शनिवार, 10 अक्टूबर 2026
Elon Musk Attack BJP

Elon Musk Attack BJP: आखिर ‘प्राइम मिनिस्टर अंबानी’ क्यों कहा?

शनिवार, 10 अक्टूबर 2026
Delhi Metro Shutdown

Delhi Metro Shutdown: 57 स्टेशन बंद, 45 पर ताला, याचिका दाखिल

शनिवार, 10 अक्टूबर 2026
AAP protest Chandigarh

AAP Protest Chandigarh: सिसोदिया-चीमा हिरासत में, CEC इस्तीफे की मांग तेज

शनिवार, 10 अक्टूबर 2026
Next Post
PUNJAB AGRICULTURE

कृषि विभाग ने नरमे की फ़सल की निरंतर निगरानी सुनिश्चित बनाने के लिए 128 टीमें गठित की

Revenue Minister Brahm Shanker Jimpa

संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए सभी 23 जिलों में कंट्रोल रूम किए स्थापित

मानसून सीजन

मानसून सीजन के दौरान समस्याओं से निपटने के लिए स्थानीय निकाय मंत्री ने...

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।