LIVE | ...
शनिवार, 7 नवम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - एक चूक और चली गई जान… वो अमेरिकी राष्ट्रपति जिनकी सरेआम गोली मार कर हत्या की गई

एक चूक और चली गई जान… वो अमेरिकी राष्ट्रपति जिनकी सरेआम गोली मार कर हत्या की गई

अब्राहम लिंकन से लेकर गारफील्‍ड तक अमेरिका की कई राष्‍ट्रपतियों की गोली मारकर हत्‍या की गई.

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 16 जुलाई 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय
A A
0
पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

अमेरिका,16 जुलाई (The News Air): अमेरिका के पेन्सिलवेनिया में 14 जुलाई को एक रैली के दौरान हुए हमले में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बाल-बाल बचे. हमलवार ने कई गोलियां चलाईं, जिनमें से एक गोली ट्रंप के दाहिने कान के ऊपरी हिस्से को छूते हुए निकल गई. इसके बाद एक बार फिर अमेरिका में राष्ट्रपति और राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं, क्योंकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ.

पहले भी कई राष्ट्रपतियों या उम्मीदवारों पर हमले हो चुके हैं. इनमें से चार की मौत हो गई थी. केवल अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकम की हत्या ही साजिश रची गई. बाकी सब पर हमले अमेरिका में हथियार संस्कृति की देन हैं. आइए जानते हैं कि अमेरिकी में कितने राष्ट्रपतियों पर हमला हुआ. किनकी मौत हुई और कौन बाल-बाल बचे.

अब्राहम लिंकन को थिएटर में मारी थी गोली

अमेरिका में राष्ट्रपतियों और उम्मीदवारों पर अलग-अलग मौकों पर 15 बार हमले किए जा चुके हैं. यहां राष्ट्रपति पद पर रहे 45 लोगों में से 13 की हत्या का प्रयास किया गया. इनमें से अमेरिकी के पहले अश्वेत राष्ट्रपति और देश को दास प्रथा से मुक्त कराने वाले अब्राहम लिंकन का नाम भी शामिल है. अब्राहम लिंकन को 14 अप्रैल 1865 में गोली मार दी गई थी. उस वक्त लिंकन फोर्ड थिएटर में एक नाटक देख रहे थे. तभी जाना-माना अभिनेता जॉन विल्क्स बूथ पीछे से आया और उसने लिंकन के सिर में गोली मार दी. इससे उनकी जान चली गई थी. बूथ को कुछ ही दिनों बाद 26 अप्रैल 1865 को अमेरिकी जांच एजेंसियों ने मार गिराया था.

जेम्स ए गारफील्ड की गोली मारकर हत्या

साल 1881 में एक और अमेरिकी राष्ट्रपति जेम्स ए गारफील्ड की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. तारीख थी दो जुलाई और हत्यारे का नाम था चार्स्ल गुइटो. यूएसए के 20वें राष्ट्रपति गारफील्ड को वाशिंगटन डीसी के बाल्टीमोर और पोटोमैक रेलरोड स्टेशन पर सुबह 9:30 बजे गोली मारी गई थी और 19 सितंबर 1881 को न्यू जर्सी में उन्होंने दम तोड़ा था. इसके बाद उनके हत्यारे गुइटो को जून 1882 में फांसी दे दी गई थी.यह सिलसिला ऐसे ही चलता रहा और 6 सितंबर 1901 को राष्ट्रपति विलियम मैककिनले को एक प्रदर्शनी के दौरान गोली मार दी गई. उनकी हत्या के आरोप में लियोन एफ कोल्गोज को 29 अक्तूबर 1901 को करंट वाली कुर्सी से बांधकर मौत की सजा दी गई गई थी.

खुली गाड़ी में सवार कैनेडी को बनाया था निशाना

22 नवंबर 1963 को अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी टेक्सास के डैलस में हवाई अड्डे पर उतरकर शहर की ओर जा रहे थे. उनका काफिला हवाई अड्डे से शहर की तरफ बढ़ ही रहा था, तभी एक बिल्डिंग से उन पर गोली चला दी गई. खुली गाड़ी में सवार कैनेडी के सिर में दो और गले में एक गोली लगी, जिससे उनकी मौत हो गई. कैनेडी के हत्यारे के रूप में हार्वे ओसवाल्ड का नाम सामने आया, जिसे गोलीबारी के दौरान सुरक्षा बलों ने मार गिराया था.

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates 7 November

Breaking News Live Updates 7 November 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

शनिवार, 7 नवम्बर 2026
Aaj Ka Rashifal 7 November

Aaj Ka Rashifal 7 November: छोटी दिवाली पर किसे 90% पॉजिटिविटी?

शनिवार, 7 नवम्बर 2026
Gold Price Forecast

Gold Price Forecast: क्या ₹1 लाख के नीचे जाएगा सोना?

शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026
Reverse Brain Drain

Reverse Brain Drain: अमेरिका छोड़ 12,900 टेक प्रोफेशनल्स लौटे भारत

शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026
हमलों में बाल-बाल बचे ये राष्ट्रपति

कांग्रेसनल रिसर्च सर्विस की ने साल 2008 में एक रिपोर्ट दी थी. इसके अनुसार कई और अमेरिकी राष्ट्रपतियों पर हमले हुए पर वे इनमें बाल-बाल बच गए. इन हमलों से बचने वाले राष्ट्रपतियों में गेराल्ड आर फोर्ड भी शामिल हैं. उन पर साल 1975 में दो बार हमला किया गया था. राष्ट्रपति रोनाल्ड डब्ल्यू रीगन पर साल 1981 में जानलेवा गोलीबारी की गई थी. साल 1994 में बिल क्लिंटन राष्ट्रपति थे और तब व्हाइट हाउस में ही गोलीबारी हो गई थी. जॉर्ज डब्ल्यू बुश के कार्यकाल में साल 2005 में त्बिलिसी में एक कार्यक्रम के दौरान बुश और जॉर्जिया के राष्ट्रपति पर एक हमलावर ने ग्रेनेड फेंक दिया था. हालांकि, तब ग्रेनेड फटा नहीं था.फ्रैंकलिन डी रूजवेल्ट पर तो उम्मीदवार रहते और राष्ट्रपति पद पर रहते, दोनों रूपों में हमले का सामना करना पड़ा था. साल 1912 में चुनाव प्रचार के दौरान उनको गोली मार दी गई थी. तब भी वह भाषण देते रहे थे पर हार का सामना करना पड़ा था. निर्वाचित राष्ट्रपति के रूप में साल 1933 में एक बार फिर फ्रैंकलिन डी रूजवेल्ट पर हमला किया गया था.

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

5 दिन के लिए खोला गया ‘सबरीमाला मंदिर

Next Post

गुजरात चांदीपुरा वायरस अपडेट

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates 7 November

Breaking News Live Updates 7 November 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

शनिवार, 7 नवम्बर 2026
Aaj Ka Rashifal 7 November

Aaj Ka Rashifal 7 November: छोटी दिवाली पर किसे 90% पॉजिटिविटी?

शनिवार, 7 नवम्बर 2026
Gold Price Forecast

Gold Price Forecast: क्या ₹1 लाख के नीचे जाएगा सोना?

शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026
Reverse Brain Drain

Reverse Brain Drain: अमेरिका छोड़ 12,900 टेक प्रोफेशनल्स लौटे भारत

शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026
Speedy Trial Supreme Court

Speedy Trial Supreme Court: सख्त कानून भी संविधान से ऊपर नहीं

शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026
Dhanteras 2026 Shubh Muhurat

Dhanteras 2026 Shubh Muhurat: कल सुबह तक खरीदें सोना, ये जांचें

शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026
Next Post
पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

गुजरात चांदीपुरा वायरस अपडेट

पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

मुनिरका फ्लाईओवर पर दो लोडेड ट्रेलरों की टक्कर

पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

हम ईरानी राष्ट्रपति के सकारात्मक रुख की सराहना करते हैं

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।