LIVE | ...
गुरूवार, 30 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - एक-एक करके केंद्र सरकार पंजाब के सभी फंड रोक रही है, वे नहीं चाहते कि पंजाब तरक्की करे : आप

एक-एक करके केंद्र सरकार पंजाब के सभी फंड रोक रही है, वे नहीं चाहते कि पंजाब तरक्की करे : आप

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 25 जून 2024
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
PC- Neel Garg
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 25 जून (The News Air) आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने पंजाब के सर्व शिक्षा अभियान (एसएसए) फंड को रोकने के लिए केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। पार्टी ने कहा कि मोदी सरकार पहले से ही पंजाब के एनएचएम (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) और आरडीएफ (ग्रामीण विकास फंड) को रोक रखी है और अब उन्होंने प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों की शिक्षा के लिए जाने वाले पैसे को भी रोक दिया है। इससे पता चलता है कि भाजपा पंजाब के विकास को रोकना चाहती है।

मंगलवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए आप प्रवक्ता नील गर्ग ने भाजपा सरकार पर पंजाब के प्रति सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया और पंजाब के सभी सांसदों व भाजपा नेताओं से आग्रह किया कि वे राज्य के लंबित फंड का मुद्दा केंद्र सरकार के समक्ष उठाएं। प्रेस कांफ्रेंस में उनके साथ आप प्रवक्ता बब्बी बादल व जसमन गिल भी मौजूद थे।

नील गर्ग ने कहा कि यह बच्चों की शिक्षा व उनके भविष्य का मामला है। भाजपा का पंजाब के प्रति सौतेला व्यवहार कोई नई बात नहीं है, लेकिन सबसे शर्मनाक बात यह है कि अब वे बच्चों की शिक्षा को भी दांव पर लगा रहे हैं। गर्ग ने कहा कि भारत में संघीय ढांचा की व्यवस्था है जिसके तहत केंद्र व राज्य सरकार दोनों विकास के लिए मिलकर काम करते है, लेकिन मोदी सरकार इसके विपरीत काम कर रही है। वे राज्यों के विकास रोकने के लिए बाधाएं खड़ी करती है और राज्य सरकार के फंड रोक देती है।

आप नेता ने कहा कि मोदी सरकार ने सर्व शिक्षा अभियान के 380 करोड़ रुपये रोक दिए हैं। यह पैसा प्राथमिक स्कूलों में बच्चों की शिक्षा, उनकी किताबों और कपड़ों पर खर्च होता है। केंद्र सरकार को यह पैसा चार किस्तों में पंजाब को जारी करना था, जिसमें पहली किस्त 170 करोड़ की थी, लेकिन वे यह पैसा जारी करने से इनकार कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्राथमिक शिक्षा हर बच्चे का संवैधानिक अधिकार है। इस योजना (एसएसए) के लिए केंद्र 60% और राज्य बाकी 40% का योगदान राज्य सरकार देता है, लेकिन मोदी सरकार पंजाब के बच्चों की शिक्षा के लिए अपना हिस्सा देने से इनकार कर रही है। पंजाब में एसएसए के तहत 3929 कर्मचारी हैं। इसका असर उनके वेतन पर भी पड़ेगा।

आप प्रवक्ता ने कहा कि गरीबों के बच्चे सरकारी प्राथमिक और मिडिल स्कूलों में जाते हैं, इसलिए इस फंड को रोककर मोदी सरकार सीधे तौर पर गरीबों के बच्चों को शिक्षा से वंचित कर रही है। गर्ग ने कहा कि केंद्र सरकार ने पीएम श्री नाम से एक योजना लाई है, इसलिए वह पंजाब सरकार को अपने स्कूल ऑफ एमिनेंस स्कूलों को बंद करके इस योजना को लागू करने के लिए मजबूर कर रही हैं।

यह भी पढे़ं 👇

India GDP Growth Warning

India GDP Growth Warning: Reuters की चेतावनी – 7.7% से 6.6% पर आ सकती है Growth, खतरे में भारत की तेजी?

गुरूवार, 30 जुलाई 2026
ISRO Scientists Migration

ISRO Scientists Migration: इसरो से 100+ वैज्ञानिकों का पलायन, Space Privatization खतरा या मौका?

गुरूवार, 30 जुलाई 2026
Ration Card Update Bihar 2026

Ration Card Update Bihar 2026: बंद राशन कार्ड होगा चालू, नए कार्ड के लिए आवेदन शुरू

गुरूवार, 30 जुलाई 2026
WhatsApp Web Calling Feature 2026

WhatsApp Web Calling Feature 2026: अब ब्राउजर से होगी WhatsApp कॉल, डाउनलोड की जरूरत नहीं

गुरूवार, 30 जुलाई 2026

उन्होंने कहा कि दिल्ली और पंजाब की आप सरकारों ने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में असाधारण और अभूतपूर्व काम किया है। हमारा शिक्षा मॉडल पहले से ही बेहतर है, तो हम अब कुछ नया लागू करने के लिए इसे खत्म क्यों करें? गर्ग ने कहा कि पंजाब की मान सरकार ने अपने पिछले बजट में स्कूल ऑफ हैप्पीनेस और स्कूल ऑफ ब्रिलिएंस की योजना की शुरुआत की है। इसके अलावा मान सरकार द्वारा बनाए गए स्कूलों में पहले से ही परिवहन, वाई-फाई, स्मार्ट क्लास, लाइब्रेरी और खेल मैदान जैसी आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं।

नील गर्ग ने कहा कि एसएसए से पहले मोदी सरकार पहले से ही पंजाब के दो अन्य प्रमुख फंड राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और आरडीएफ (ग्रामीण विकास कोष) को रोके हुए है। उन्होंने कहा कि आप सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र में क्रांतिकारी काम किए हैं। हमने सिर्फ दो साल में पंजाब में 829 आम आदमी क्लीनिक खोले हैं जहां 1.5 करोड़ लोगों को मुफ्त इलाज, दवाइयां, टेस्ट और जांच मिली है। लेकिन पंजाब में हमारे मोहल्ला क्लीनिकों की सफलता को देखने के बाद केंद्र सरकार ने एनएचएम के 600 करोड़ रुपये रोक दिए।

इसी तरह मोदी सरकार पंजाब में सरकारी मंडी व्यवस्था को खत्म करना चाहती है। वे आरडीएफ और एमडीएफ (मंडी विकास कोष) के 7000 करोड़ रुपये रोके हुए हैं। इस पैसे का इस्तेमाल ग्रामीण पंजाब और मंडियों में 60,000 किलोमीटर लिंक सड़कों के रखरखाव के लिए किया जाता है। आप नेता ने पंजाब के सभी सांसदों से इस मुद्दे को केंद्र सरकार के समक्ष जोरदार तरीके से उठाने का आग्रह किया। उन्होंने भाजपा पंजाब के अध्यक्ष सुनील जाखड़ से भी मांग की कि वे इस मुद्दे को अपने शीर्ष नेतृत्व के समक्ष उठाएं और बताएं कि पंजाब के साथ भेदभाव बंद करें।

गर्ग ने कहा कि पंजाब के लोगों ने भाजपा को पूरी तरह से नकार दिया है। इसलिए वे हताश होकर पंजाब के फंड रोक रहे हैं। गर्ग ने कहा कि जीएसटी के जरिए केंद्र सरकार सारा पैसा इकट्ठा करती है, लेकिन यह लोगों का पैसा है और पंजाब को अपनी राजनीतिक पसंद के बावजूद अपना हिस्सा मिलना चाहिए। पंजाब के लोग टैक्स देते हैं। इसलिए मोदी सरकार को पंजाब की शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास के पैसे रोकने का कोई अधिकार नहीं है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Arvind Kejriwal को झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने लगाई जमानत पर रोक, तिहाड़ जेल में ही रहेंगे

Next Post

पंजाब विधान सभा स्पीकर ने सिक्ख योद्धा बाबा बंदा सिंह बहादुर को उनके 308वें शहीदी दिवस पर भेंट की श्रद्धाँजलि

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

India GDP Growth Warning

India GDP Growth Warning: Reuters की चेतावनी – 7.7% से 6.6% पर आ सकती है Growth, खतरे में भारत की तेजी?

गुरूवार, 30 जुलाई 2026
ISRO Scientists Migration

ISRO Scientists Migration: इसरो से 100+ वैज्ञानिकों का पलायन, Space Privatization खतरा या मौका?

गुरूवार, 30 जुलाई 2026
Ration Card Update Bihar 2026

Ration Card Update Bihar 2026: बंद राशन कार्ड होगा चालू, नए कार्ड के लिए आवेदन शुरू

गुरूवार, 30 जुलाई 2026
WhatsApp Web Calling Feature 2026

WhatsApp Web Calling Feature 2026: अब ब्राउजर से होगी WhatsApp कॉल, डाउनलोड की जरूरत नहीं

गुरूवार, 30 जुलाई 2026
8th Pay Commission MACP Update

8th Pay Commission MACP Update: इन रिटायर्ड कर्मचारियों को नहीं मिलेगा MACP का लाभ, सरकार ने किया साफ

गुरूवार, 30 जुलाई 2026
Delhi Mahila Samman Yojana

Delhi Mahila Samman Yojana: दिल्ली लक्ष्मी योजना में किन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ? जानें पूरी डिटेल

गुरूवार, 30 जुलाई 2026
Next Post
Kultar Sandhwan

पंजाब विधान सभा स्पीकर ने सिक्ख योद्धा बाबा बंदा सिंह बहादुर को उनके 308वें शहीदी दिवस पर भेंट की श्रद्धाँजलि

Harbhajan Singh ETO

50 मेगावाट सोलर पावर प्रोजैक्ट चालू होने से पी.एस.पी.सी.एल द्वारा नवीकरणीय ऊर्जा सामर्थ्य में विस्तार

ICICI बैंक

ICICI बैंक ने लॉन्च किया स्मार्टलॉक, कोई नहीं कर पाएगा आपके अकाउंट से छेड़छाड़

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।