LIVE | ...
मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - प्रचार के आखिरी दिन सीएम मान ने मोहिंदर भगत के लिए मांगे वोट, लोगों से मोहिंदर भगत को मंत्री बनाने का किया वादा

प्रचार के आखिरी दिन सीएम मान ने मोहिंदर भगत के लिए मांगे वोट, लोगों से मोहिंदर भगत को मंत्री बनाने का किया वादा

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 8 जुलाई 2024
in NEWS-TICKER, पंजाब, सियासत
A A
0
cm mann
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

जालंधर, 08 जुलाई (The News Air): जालंधर पश्चिम उपचुनाव के लिए प्रचार के आखिरी दिन मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आप उम्मीदवार मोहिंदर भगत के लिए वोट मांगे। सोमवार को मान ने वार्ड संख्या 12, वार्ड संख्या 75 और 36 में जनसभाओं को संबोधित किया और लोगों से 10 जुलाई को मोहिंदर भगत को वोट करने का आग्रह किया। उन्होंने लोगों से कहा कि ईवीएम मशीन पर ‘झाड़ू’ का बटन 5वें नंबर पर है लेकिन सुनिश्चित करें कि नतीजे वाले दिन मोहिंदर भगत पहले नंबर पर आएं।

लोगों को संबोधित करते हुए मान ने कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भगवान सब कुछ अच्छे के लिए करता है। जालंधर पश्चिम के लोगों को ईमानदार विधायक मिलना था इसीलिए एक भ्रष्ट व्यक्ति ने इस्तीफा दे दिया। अब जालंधर को एक ईमानदार प्रतिनिधि मिलेगा। उन्होंने कहा कि हमारे उम्मीदवार मोहिंदर भगत नाम से भी भगत हैं और स्वभाव से भी भगत हैं। वह बेहद ईमानदार और समझदार व्यक्ति हैं।

सीएम मान ने कहा कि कांग्रेस और अकाली दल जैसी पार्टियां और सुखबीर बादल जैसे उनके नेता हमारा मुकाबला नहीं कर सकते। हम मेहनती और ईमानदार लोग हैं। हम तापमान पूछकर घर से नहीं निकलते हैं। मान ने कहा कि आप नेता आम परिवारों से आते हैं, इसलिए वे लोगों के बीच रहकर उनके लिए काम करते हैं।

मान ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को झूठे मामले में जेल में डाला गया है। आइए उनके लिए यह चुनाव जीतें और जब वह जेल में तानाशाहों के खिलाफ लड़ रहे हों तो उन्हें मुस्कुराने का कुछ मौका दें। मान ने कहा कि आप सरकार हर वर्ग और हर समुदाय की सरकार है। मैं हर दिन हर पृष्ठभूमि के हजारों लोगों से मिलता हूं और उनका काम करता हूं।
मान ने कहा कि जालंधर उनकी कर्मभूमि है, इसके विकास से जुड़ी हर मांग पर हम हस्ताक्षर करके पास करेंगे। उन्होंने कहा कि मैं आम लोगों के जीवन में मुस्कुराहट और खुशियां लाना चाहता हूं।

मान ने अकाली दल प्रमुख सुखबीर बादल पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि अकाली दल बादल की हालत इतनी खराब हो गई है कि सुखबीर बादल अपने उम्मीदवार से समर्थन वापस लेकर लोगों से बहुजन समाज पार्टी को वोट देने के लिए कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में अकाली दल जीरो हो गया है।

उन्होंने लोगों से कहा कि आप मोहिंदर भगत को जिताकर विधानसभा की सीढ़ी चढ़ाएं, मैं उन्हें अगले पायदान पर ले जाऊंगा। मान का इशारा भगत को मंत्री बनाने की ओर था। मान ने कहा कि कांग्रेस और अकाली दल दोनों भ्रष्ट हैं, केवल मोहिंदर भगत ही जालंधर पश्चिम और यहां के लोगों के विकास के लिए काम कर सकते हैं।

मान ने कहा कि पारंपरिक पार्टियां और उसके नेता घबरा गए हैं क्योंकि आम लोग विधायक, मंत्री और मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने कहा कि अब कई पार्टियां आपके वोट पाने के लिए पैसे बांटेंगी, ‘लक्ष्मी’ को ना न कहें, इसे स्वीकार करें, क्योंकि यह आपका ही पैसा है जो उन्होंने आपसे लूटा है, लेकिन अपना वोट ईमानदार नेता को ही दें।

यह भी पढे़ं 👇

October 27 History

27 अक्टूबर का इतिहास: अकबर का निधन, Twitter पर Musk का कब्जा

मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026
Cyclone Arnab Landfall

Cyclone Arnab Landfall: 140 किमी रफ्तार का तूफान, 9 राज्यों में अलर्ट

मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates 27

Breaking News Live Updates 27 October 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026
Aaj Ka Rashifal 27 October

Aaj Ka Rashifal 27 October: इन 2 राशियों पर बरसेगा भाग्य, 90% साथ

मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026

सीएम भगवंत मान को प्रोत्साहित करने के लिए 10 जुलाई को आम आदमी पार्टी को वोट दें, मैं पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ आपका काम करूंगा: मोहिंदर भगत

जनसभाओं में लोगों को संबोधित करते हुए आप उम्मीदवार मोहिंदर भगत ने लोगों को उनके निरंतर समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने लोगों से सीएम मान को प्रोत्साहित करने और पंजाब के लोगों के लिए और भी अधिक उत्साह के साथ काम करने के लिए आप को वोट देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मुझे मौका दें, मैं पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ जालंधर पश्चिम के लोगों की सेवा करुंगा।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

डा. बलजीत कौर ने अलग- अलग आंगनवाड़ी यूनियनों के साथ की बैठके

Next Post

आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस उम्मीदवार सुरिंदर कौर को लेकर किया बड़ा खुलासा

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

October 27 History

27 अक्टूबर का इतिहास: अकबर का निधन, Twitter पर Musk का कब्जा

मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026
Cyclone Arnab Landfall

Cyclone Arnab Landfall: 140 किमी रफ्तार का तूफान, 9 राज्यों में अलर्ट

मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates 27

Breaking News Live Updates 27 October 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026
Aaj Ka Rashifal 27 October

Aaj Ka Rashifal 27 October: इन 2 राशियों पर बरसेगा भाग्य, 90% साथ

मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026
Bhagwan Valmiki Tirath Sthal

भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर 17.72 करोड़ खर्च करेगी पंजाब सरकार

सोमवार, 26 अक्टूबर 2026
Asian Hockey Champions Trophy Jalandhar

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में कौन सी टीमें देंगी भारत को चुनौती?

सोमवार, 26 अक्टूबर 2026
Next Post
pawan kumar

आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस उम्मीदवार सुरिंदर कौर को लेकर किया बड़ा खुलासा

The News Air

कानून-व्यवस्था पर राजा वड़िंग और सुनील जाखड़ को मलविंदर कंग ने दिया जवाब

प्रदीप छाबड़ा

आम आदमी पार्टी की जमीन तैयार करने वाले नेता प्रदीप छाबड़ा का देहांत,

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।