LIVE | ...
गुरूवार, 11 जून 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - सीएम अरविंद केजरीवाल की जमानत पर विपक्ष ने कहा, ‘‘संविधान की हुई जीत’’

सीएम अरविंद केजरीवाल की जमानत पर विपक्ष ने कहा, ‘‘संविधान की हुई जीत’’

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 13 सितम्बर 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
kejriwal
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 13 सितंबर,(The News Air): आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद देश भर से विपक्षी दलों के नेताओं प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। सभी नेता जमानत मिलने पर आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को बधाई दे रहे हैं। इनका कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से संविधान की जीत हुई है। एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने से एक बात साफ है कि देश में लोकतंत्र की नींव अभी भी मजबूत है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि न्याय के दरवाजे पर दी गई दस्तक हमेशा सुनी जाती है, जबकि आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में केंद्रीय एजेंसियों की पोल खुल रही है। सिर्फ विपक्ष के नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है। वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी का कहना है कि कोर्ट के फैसले से मोदी सरकार को सबक सीखना चाहिए कि इस तरह विपक्षी नेताओं को प्रताड़ित करना लोकतंत्र के लिए उचित नहीं है।

एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने से एक बात साफ है कि देश में लोकतंत्र की नींव अभी भी मजबूत है। आज की लड़ाई सच्चाई के लिए थी। किसी को घटिया तरीके से बदनाम करने की साजिश लोकतांत्रिक देश में कभी सफल नहीं होगी।

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने एक्स हैंडल पर कहा कि दिल्ली के लोकप्रिय व जन कल्याणकारी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत ‘संविधान की जीत’ है। संविधान विरोधी ही संविधान का दुरुपयोग करते हैं। न्याय के दरवाजे पर दी गई दस्तक हमेशा सुनी जाती है। दुनिया अब तक इसी परंपरा पर आगे बढ़ी है और आगे भी बढ़ती रहेगी।

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि हम इस फैसले का स्वागत करते हैं। अच्छी बात है कि अरविंद केजरीवाल को जमानत मिली है। सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणियों पर ध्यान दें, तो जिस तरह से सरकारी एजेंसियों की पोल खुल रही है, वह भी गौर करने लायक है। जिस भेदभावपूर्ण तरीके से विपक्ष के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है, सुप्रीम कोर्ट ने ईडी-सीबीआई को जो फटकार लगाई है, वह भी ध्यान देने योग्य है। इससे भारत सरकार की भी बेइज्जती हो रही है। निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और संवैधानिक संस्थाओं को किसी भी दबाव या राजनीतिक द्वेष से मुक्त रहकर काम करना चाहिए। आज अरविंद केजरीवाल को जमानत मिली है, इसके पहले उनके साथियों को भी जमानत मिल चुकी है। मैं आम आदमी पार्टी के नेताओं और अरविंद केजरीवाल परिवार को बधाई देता हूं।

यह भी पढे़ं 👇

How Bollywood Makes Money

How Bollywood Makes Money Overseas: विदेश से करोड़ों कमाने का असली खेल

गुरूवार, 11 जून 2026
Media

न्यूज़ एजेंसी का बड़ा खेल: ₹5 के अखबार में छिपा Media Business का सच

गुरूवार, 11 जून 2026
historical

11 June History: आज के दिन बदली दुनिया की तस्वीर, अमेरिका की आजादी से लेकर Alcatraz की महान फरार तक

गुरूवार, 11 जून 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

गुरूवार, 11 जून 2026

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री के बाद अब अरविंद केजरीवाल को जमानत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने इस केस को जमानत के योग्य पाया है। यह मोदी सरकार के लिए करारा तमाचा है, जो इन केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करके देश में भय और आतंक का वातावरण कायम कर रही थीं। अरविंद केजरीवाल पर यह फैसला बहुत विस्तार से आया है। सारे पहलुओं पर विचार करने के बाद यह फैसला आया है। सुप्रीम कोर्ट की बेंच की सर्वसम्मति से यह फैसला दिया गया है। इसलिए हम इसका स्वागत करते हैं। भाजपा को इससे सबक सीखना चाहिए। मोदी सरकार को यह समझना चाहिए कि इस तरह विरोधी नेताओं को प्रताड़ित करना लोकतंत्र के लिए उचित नहीं है।

सीपीआई के वरिष्ठ नेता डी. राजा ने कहा कि हम अरविंद केजरीवाल की जमानत का स्वागत करते हैं। वो दिल्ली के चुने हुए मुख्यमंत्री हैं। अब देखना होगा कि कानून और न्यायिक प्रक्रिया कैसे आगे बढ़ती है, क्योंकि उनकी जामनत की कुछ कुछ शर्तें रखी गई हैं, जिसके तहत वो मुख्यमंत्री कार्यालय में नहीं जा सकते और उपराज्यपाल की अनुमति के बिना किसी फाइल पर साइन नहीं कर सकते। देखना होगा कि संविधान के अनुसार यह शर्त कैसे लागू होती है। फिलहाल उन्हें जमानत मिल चुकी है और हमारी पार्टी इसका स्वागत करती है।

आरजेडी के वरिष्ठ नेता मनोज झा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलनी ही थी। अब यही हर केस में होगा। क्योंकि ये सारे फर्जी मामले दिल्ली के भाजपा दफ्तर में बैठकर बनाए गए थे। उन्हें पता है कि सत्ता हस्तांतरण होता रहा है। हेमंत सोरेन के केस में हाई कोर्ट का आदेश और आज अरविंद केजरीवाल के मामले में सुप्रीम कोर्ट का आदेश पढ़ने लायक है। यह तमाचा सिर्फ ईडी-सीबीआई और आईटी को नहीं, बल्कि उन लोगों को भी पड़ा है जो बैठकर ये सारी साजिशें रच रहे हैं। इससे संदेश साफ है कि भाजपा बाज आ जाए, क्योंकि कल को जब वह सत्ता में नहीं होगी तो ये एजेंसियां उसके दरवाजे पर भी दस्तक देंगी। उस समय भी हमें बुरा लगेगा। क्योंकि वेन्डेटा पॉलिटिक्स के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए। कोर्ट का यह फैसला स्वागत योग्य है। आम आदमी पार्टी और उनकी पूरी लीगल टीम को इसके लिए बहुत बधाई।

एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने एक्स हैंडल पर श्सत्यमेव जयतेश् लिखते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल को जमानत देने के लिए हम सुप्रीम कोर्ट का आभार प्रकट करते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई की दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई को उजागर करते हुए गिरफ्तारी की टाइमिंग पर स्पष्ट और महत्वपूर्ण निष्कर्ष दिए हैं, जो उल्लेखनीय हैं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने कहा कि भाजपा बाहर जो हल्ला गुल्ला मचा रही थी, कोर्ट ने उन्हें एक प्रकार से इससे स्वतंत्र कर दिया है। हम पहले से कह रहे थे कि बिना किसी सबूत के किसी को भी जेल में डाल दिया जा रहा है। अगर सबूत हैं तो कोर्ट के सामने पेश क्यों नहीं किया जा रहा है? मनीष सिसोदिया और संजय सिंह के मामले में भी यही हुआ। झारखंड और दिल्ली में हमने यही देखा। अब देश के और मामलों में भी यही हो रहा है। हम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हैं।

टीएमसी नेता साकेत गोखले के ट्वीट कर कहा कि मुझे बेहद खुशी है कि दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आखिरकार जमानत मिल गई है। बीजेपी की असभ्य और निराशाजनक कोशिश को आज सुप्रीम कोर्ट ने एक जोरदार जवाब दिया है। न्याय धीरे-धीरे चलता है, लेकिन अंततरू निर्दाेषों को सही ठहराता है। आम आदमी पार्टी के सभी दोस्तों को हार्दिक बधाई। बीजेपी के अपराधियों के खिलाफ हमारे संयुक्त संघर्ष में आपको शक्ति और ताकत मिले।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

कृषि विभाग ने पराली प्रबंधन मशीनों को सब्सिडी पर देने के लिए पोर्टल फिर से खोला

Next Post

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, ‘‘पिंजरे में बंद तोते की तरह काम कर रही सीबीआई- मनीष सिसोदिया

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

How Bollywood Makes Money

How Bollywood Makes Money Overseas: विदेश से करोड़ों कमाने का असली खेल

गुरूवार, 11 जून 2026
Media

न्यूज़ एजेंसी का बड़ा खेल: ₹5 के अखबार में छिपा Media Business का सच

गुरूवार, 11 जून 2026
historical

11 June History: आज के दिन बदली दुनिया की तस्वीर, अमेरिका की आजादी से लेकर Alcatraz की महान फरार तक

गुरूवार, 11 जून 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

गुरूवार, 11 जून 2026
Monsoon 2026

Weather Alert: Monsoon 2026 की रफ्तार तेज, देश के इन हिस्सों में भारी बारिश-ओलावृष्टि, देखें अपना शहर

गुरूवार, 11 जून 2026
Breaking News Live Updates 11 June 2026

Breaking News Live Updates 11 June 2026: Top Headlines, हर अपडेट सबसे तेज

गुरूवार, 11 जून 2026
Next Post
Manish and Sanjay

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, ‘‘पिंजरे में बंद तोते की तरह काम कर रही सीबीआई- मनीष सिसोदिया

AAP

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अरविंद केजरीवाल की जमानत पर कहा, "सत्य की जीत हुई"

Crime

चंडीगढ़ ग्रेनेड हमला: पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ साझा ऑपरेशन में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया;

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।