LIVE | ...
बुधवार, 18 नवम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - 14 अप्रैल को बाबा साहब की जयंती पर देशवासी लेंगे संविधान बचाओ-तानाशाही हटाओ की शपथ

14 अप्रैल को बाबा साहब की जयंती पर देशवासी लेंगे संविधान बचाओ-तानाशाही हटाओ की शपथ

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 13 अप्रैल 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
Gopal Rai
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 13 अप्रैल (The News Air) बाबा साहब डॉ. अंबेडकर की जयंती पर 14 अप्रैल से भारत के संविधान और लोकतंत्र को बचाने की मुहिम और तेज होगी, जब पूरे देश में लोग संविधान बचाओ-तानाशाही हटाओ की शपथ लेंगे। ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने जेल से संदेश भेज कर बाबा साहब की जयंती को संविधान बचाओ-तानाशाही हटाओ दिवस के रूप में मनाने का आह्वान किया है। लिहाजा, आम आदमी पार्टी ने इस आयोजन को एतिहासिक सफल बनाने की तैयारियां पूरी कर ली है। ‘‘आप’’ के दिल्ली प्रदेश संयोजक एवं कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने बताया कि देश के 24 राज्यों की राजधानी में यह आयोजन किया जाएगा। दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पर सुबह 11 बजे सभी मंत्री, विधायक समेत पदाधिकारी एकत्र होंगे और बाबा साहब के संविधान की मूल भावना प्रस्तावना को एक साथ पढ़कर शपथ लेंगे। उन्होंने कहा कि जेल से सीएम केजरीवाल ने भेजे अपने संदेश में कहा था कि संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिए मैं मोदी जी के हर अत्याचार को बर्दाश्त कर लूंगा। इसलिए अब वो वक्त आ गया है, जब देशभर के लोग एक होकर संवैधानिक मूल्यों पर हमला कर रही मोदी सरकार को सत्ता से बेदखल कर दें।

आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय पर प्रेस वार्ता में कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के संदेश के मुताबित पार्टी ने ये निर्णय लिया था कि 14 अप्रैल को बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के जन्मदिन के अवसर पर पूरी पार्टी देशभर में संविधान बचाओ-तानाशाही हटाओ दिवस मनाएगी। अरविंद केजरीवाल ने ये संदेश भेजा था कि मोदी सरकार हमारे और हमारी पार्टी के ऊपर जितनी भी ज्यादतियां और अत्याचार कर रही है, वो हम सब बर्दाश्त करेंगे। इस समय पूरा देश लोकसभा चुनाव के दौर से गुजर रहा है। ये बहुत ही संवेदनशील समय है। जिस तरह से मोदी सरकार इस देश के अंदर संविधान के मूल्यों पर हमला कर रही है। ऐसे में अगर संविधान को बचाना है तो आज पूरे देश के लोगों को एकजुट होकर खड़े होना पड़ेगा और ये संकल्प लेना पड़ेगा कि हमें किसी भी कीमत पर संविधान के ऊपर हमला करने वाले लोगों को इस लोकसभा चुनाव से विदा करना है।

उन्होंने आगे कहा कि पार्टी ने निर्णय लिया है कि 14 अप्रैल को देशभर में सभी राज्यों की राजधानियों में संविधान बचाओ, तानाशाही हटाओ का शपथ समारोह आयोजित किया जाएगा। दिल्ली में ये शपथ समारोह सुबह 11 बजे आम आदमी पार्टी के मुख्यालय में आयोजित होगा, जहां पार्टी के सभी पदाधिकारी, मंत्री और विधायक संविधान की मूल आत्मा प्रस्तावना को पढ़ेंगे और शपथ लेंगे कि इसे बचाने के लिए हम काम करेंगे। इसी तरह से देशभर में 24 राज्यों की राजधानियों में बाबा साहब की जयंती को संविधान बचाओ तानाशाही हटाओ दिवस के रूप में मनाएंगे और शपथ समारोह का कार्यक्रम करेंगे।

उन्होंने कहा कि जबसे संविधान और लोकतंत्र पर इस तानाशाही हमले के खिलाफ रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन ने संयुक्त रूप से महारैली की थी। तबसे जगह-जगह प्रधानमंत्री मोदी बयान दे रहे हैं। शुक्रवार को भी पीएम मोदी ने एक चुनावी सभा में कहा कि अगर डॉ भीमराव अंबेडकर भी आ जाएं, तो वो भी इस संविधान को खत्म नहीं कर सकते है। गोपाल राय ने पीएम पर तंज कसते हुए कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर ने तो संविधान बनाया है, वो क्यो इसे खत्म करने की बात सोचेंगे, वो संविधान क्यों बदलेंगे, इसे खत्म क्यों करेंगे? वो तो इस संविधान के निर्माता हैं। इसे खत्म करने पर तो मोजी जी तुले हुए हैं। मोदी जी संविधान की मूल आत्मा को खत्म कर रहे हैं। संविधान की मूल आत्मा लोकतंत्र है। भारते के लोकतंत्र के प्रमुख पहलू सबसे पहले संसद है। मोदी सरकार ने संसद नई बनाई। संसद का मूल आधार सत्ता पक्ष और विपक्ष होता है। सत्ता पक्ष और विपक्ष को मिलाकर भारतीय लोकतंत्र की आत्मा पैदा होती है। लेकिन मोदी जी ने नए संसद में एक साथ 150 से ज्यादा सांसदों को निलंबित करके नया इतिहास भी बना दिया।इसके बाद भी कहते हैं कि लोकतंत्र जिंदाबाद है? अगर सारा विपक्ष संसद से बाहर रहेगा, अगर आप उसे सस्पेंड कर देंगे और उसके बाद जो मर्जी वो कानून पास करेंगे। यह संविधान के मूल्यों और लोकतंत्र पर हमला नहीं तो और क्या है?

गोपाल राय ने कहा कि आज देश में जिन भी राज्यों में बीजेपी की सरकार नहीं है, वहां आप या तो जनता के जनादेश को खरीद रहे हैं, उसकी बोली लगा रहे हैं या फिर एजेंसियों का डर दिखाकर विधायकों को तोड़ रहे हैं। महाराष्ट्र में जिस तरह से तोड़फोड़ करके सरकार को बदला गया, वो लोकतंत्र और संविधान पर हमला नहीं तो और क्या है? कर्नाटक, गोवा और मध्यप्रदेश में भी यही किया गया। अभी झारखंड में आपने मुख्यमंत्री को गिरफ्तार कर लिया और वहां आपने तोड़फोड़ करने की कोशिश की। दिल्ली और पंजाब में भी आप लगातार यही करने की कोशिश कर रहे हैं। अगर आप इस देश को विपक्ष विहीन बनाना चाहते हैं, तो इसका मतलब है कि आप इस देश में एक पार्टी की तानाशाही कायम करना चाहते हैं। यही लोकतंत्र और संविधान पर हमला है। भारत से संविधान निर्माताओं ने भारतीय लोकतंत्र के जो सपने देखे थे, सत्ता पक्ष और विपक्ष उसके दो मुख्य स्तंभ हैं। ये इसलिए जरूरी है ताकि कोई सत्ता अहंकार में न डूब जाए। सदन के अंदर भी उससे सवाल पूछे जांए और बाहर चुनाव में भी उसमें इस बात का डर बना रहे कि जनता के पास विकल्प है, वो चाहे तो बदल भी सकती है।

गोपाल राय ने कहा कि बात केवल विधानसभाओं की नहीं है। मोदी सरकार ने देश के चुनाव आयोग को अपने नियंत्रण में लेने का निर्णय कर लिया है। अब मोदी जी को को चुनाव आयुक्त की नियुक्ति की कमेटी में चीफ जस्टिस के रहने से भी तकलीफ है। मोदी जी ने तीन सदस्यीय कमेटी में दो सदस्य अपना बना लिया। अगर देश के चीफ जस्टिस चुनाव आयुक्त की सेलेक्शन कमेटी में होते तो किसको खतरा था, किस बात का डर था? डर इसी बात का था कि जिसे आप अपनी मर्जी से चुनाव आयुक्त बनाना चाहते हैं, उसपर सवाल उठ सकते थे। आपको संसद, सभी विधासभाएं और चुनाव आयोग अपनी मुट्ठी में चाहिए, तो ये तानाशाही नहीं है, लोकतंत्र पर हमला नहीं है तो क्या है? और कैसे हमला करना चाहते हैं?

उन्होंने कहा कि बात केवल चुनाव आयुक्त तक की भी नहीं है, बल्कि पूरे देश के अंदर जो भी केंद्रीय एजेंसियां हैं, उन एजेंसियों के लिए आज की तारीख में केवल दो कानून, दो नियम या परंपराएं हैं। आज देश की ईडी, सीबीआई और दिल्ली में पुलिस भी, अगर संविधान और नियम के हिसाब से चलती तो बीजेपी के नेताओं के लिए बाकियों से अलग व्यवहार, कानून और अलग मर्यादा नहीं होता। ये देश अच्छी तरह से देख रहा है। अजित पवार जब तक बीजेपी में नहीं आए थे, तब तक एजेंसी अजित पवार की फाइल लिए घूम रही थी। महाराष्ट्र में सबसे बड़ा भ्रष्ट अजित पवार हुआ करते थे। लेकिन जब वो भाजपा में आ गए तो एजेंसी के पास से फाइल गायब हो गई। छगल भुजबल और अशोक चौव्हान की भी फाइल खो हो गई, उनकी जांच बंद हो गई। जिस फर्जी शराब घोटाले की दुहाई भाजपा के प्रवक्ता दिन रात देते हैं, उस फर्जी घोटाले में मोदी सरकार ने पहले सरथ रेड्डी को आरोपी बनाया, और फिर 60 करोड़ रुपए लेकर उसे आरोप मुक्त करा दिया। ईडी का मुंह बंद हो गया, उसने जमानत का विरोध करना बंद कर दिया। राघव मगुंटा रेड्डी उसी आरोप में गिरफ्तार हुआ और मोदी जी ने राघव रेड्डी के पिता को ही एनडीए से लोकसभा टिकट दे दिया। मोदी जी मगुंटा रेड्डी का चुनाव प्रचार कर रहे हो।

यह भी पढे़ं 👇

Aaj Ka Itihas

Aaj Ka Itihas: 18 नवंबर, जिसने बदल दी दुनिया की तस्वीर

बुधवार, 18 नवम्बर 2026
Cyclone Akvan

Cyclone Akvan: बड़ा अलर्ट, 20 नवंबर को आंध्र तट से टकराएगा

बुधवार, 18 नवम्बर 2026
Breaking News Live Updates 18 November

Breaking News Live Updates 18 November 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

बुधवार, 18 नवम्बर 2026
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal: आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा 18 नवंबर

बुधवार, 18 नवम्बर 2026

गोपाल राय ने कहा कि मोदी सरकार ने हर एजेंसी के दो मापदंड खड़े कर दिए हैं। यानि मोदी जी एजेंसियों को भी अपनी मुट्ठी में रखना चाहते हैं। ताकि वो मोदी सरकार की अनुमति के बगैर सांस भी न ले सकें। यह लोकतंत्र पर हमला नहीं है। पूरा देश देख रहा है कि वही दिल्ली पुलिस दिल्ली में धारा 144 लागू करने का एलान करती है, लेकिन जब बीजेपी का प्रदर्शन होता है तो सबको एक जगह इकट्ठा होने देती है, वह आईटीओ और कनॉट प्लेस पर इकट्ठा हो सकते हैं, लेकिन जब आम आदमी पार्टी प्रदर्शन करने आती है तब दो आदमी भी इकट्ठा नहीं हो सकते हैं और बोला जाता है कि धारा 144 लागू हो गई है। धारा 144 का नियम है कि 4 लोग इकट्ठा हो सकते हैं, लेकिन आप 2 लोगों को देखती ही उन्हें बस में भर लेते हो। टीएमसी के लोग चुनाव आयोग के सामने धरना देने गए तो आपने उनको उठाकर हिरासत में ले लिया। बीजेपी का कार्यकर्ता पूरी दिल्ली में कहीं भी नंगा नाच कर सकता है, पुलिस बोलने को तैयार नहीं है। पुलिस भी आपकी मुट्ठी में है, कुछ भी पूछो तो कहते हैं कि ऊपर से आदेश है, हम क्या कर सकते हैं। ये संविधान और लोकतंत्र पर हमला नहीं तो और क्या है?

गोपाल राय ने कहा कि मोदी सरकार के पास ईडी सीबीआई के छापेमारी से करीब 8,000 करोड़ रुपए आए हैं, लेकिन दूसरी तरफ आप कांग्रेस का खाता सीज कर देते हैं। अब कह रहे हैं कि अगला नंबर आम आदमी पार्टी के खाते सीज करने का है। आज देश इन बातों से चिंतित है। ऐसा देश में पहली बार हो रहा है। इसलिए देश के सभी लोगों से हमारी अपील है कि सबको मिलकर इस संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए मिलकर लड़ाई लड़ना होगा। इसके लिए हमारे पास कोर्ट का अधिकार है। कल संभव है बीजेपी की सरकार बनने के बाद जो बीजेपी का सदस्य रहेगा उसके पास ही वोट देने का अधिकार बचे, जो बीजेपी का सदस्य नहीं होगा उसे वोट देने से पहले बीजेपी की पर्ची दिखानी पड़े। बाकी का नाम ही डिलीट हो जाएगा। आपके पास आधार कार्ड तो होगा लेकिन लिस्ट में से आपका नाम गायब होगा। इसलिए लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए सबको खड़ा होना पड़ेगा। रविवार को पूरे देश में आम आदमी पार्टी संविधान बचाओं, तानाशाही हटाओ दिवस मनाएगी। इसके तहत राजधानियों में संविधान की प्रस्तावना को लेकर हम शपथ समारोह करेंगे और ये शपथ लेंगे कि आम आदमी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता देश के जिस भी कोने में रहता है वो इस संविधान और तानाशाह सरकार को हटाने के लिए काम करेगा।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Delhi Liquor Policy Case : के. कविता ने 25 करोड़ रुपये देने के लिए किसको धमकाया?

Next Post

2024 लोकसभा चुनाव के लिए मोदी जी ने भाजपा का घोषणा पत्र नहीं जुमला पत्र जारी किया है-आतिशी

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Aaj Ka Itihas

Aaj Ka Itihas: 18 नवंबर, जिसने बदल दी दुनिया की तस्वीर

बुधवार, 18 नवम्बर 2026
Cyclone Akvan

Cyclone Akvan: बड़ा अलर्ट, 20 नवंबर को आंध्र तट से टकराएगा

बुधवार, 18 नवम्बर 2026
Breaking News Live Updates 18 November

Breaking News Live Updates 18 November 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

बुधवार, 18 नवम्बर 2026
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal: आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा 18 नवंबर

बुधवार, 18 नवम्बर 2026
Amritpal Singh news, Waris Punjab De leader, Gurpreet Singh Harinau murder case, UAPA act Punjab, Amritpal Singh latest updates, Punjab & Haryana High Court news, Amritpal Singh Parliament Session, Republic Day celebrations, Dibrugarh Central Jail, Khadoor Sahib MP, Arsh Dalla news, Waris Punjab De organization, Punjab politics, Amritpal Singh court petition, NSA Act cases, Punjab elections 2025।

Amritpal Singh Parole: दादी की अंतिम रस्मों पर सरकार का विरोध

मंगलवार, 17 नवम्बर 2026
Khedan Watan Punjab Diyan

Punjab Ration Card: बिना सिफारिश 10 लाख परिवारों को मिलेगा लाभ

मंगलवार, 17 नवम्बर 2026
Next Post
2024 लोकसभा चुनाव के लिए मोदी जी ने भाजपा का घोषणा पत्र नहीं जुमला पत्र जारी किया है-आतिशी

2024 लोकसभा चुनाव के लिए मोदी जी ने भाजपा का घोषणा पत्र नहीं जुमला पत्र जारी किया है-आतिशी

aap join

दोआबा में आम आदमी पार्टी हुई और मजबूत, बड़ा दलित नेता और पूर्व विधायक आप में शामिल

ओपीएस सील

ओपीएस सील-VI: पंजाब पुलिस द्वारा मतदान से पहले नशा और शराब की तस्करी को रोकने के लिए

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।