LIVE | ...
बुधवार, 26 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - Odisha Train Accident:NDRF कर्मी सदमे में; पानी भी दिखता है खून, भूख भी मर गई

Odisha Train Accident:NDRF कर्मी सदमे में; पानी भी दिखता है खून, भूख भी मर गई

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 6 जून 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
Odisha Train Accident
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली (The News Air): ओडिशा के बालासोर में दो जून को हुए भीषण रेल हादसे ने न केवल अपनों को खोने वालों तथा इसमें घायल हुए लोगों को कभी न भरने वाले घाव दिए हैं बल्कि इसकी विभीषिका ने एनडीआरएफ के बचावकर्मियों को भी मानसिक रूप से प्रभावित किया है।    राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के महानिदेशक अतुल करवाल ने मंगलवार को बताया कि ट्रेन दुर्घटनास्थल पर बचाव अभियान में तैनात बल का एक कर्मी जब भी कहीं पानी देखता है तो उसे वह खून नजर आता है जबकि एक अन्य बचावकर्मी को अब भूख ही नहीं लग रही है।

बालासोर में तीन ट्रेनों के आपस में टकराने के बाद बचाव अभियान के लिए एनडीआरएफ के नौ दलों को तैनात किया गया था। भारत के सबसे भीषण रेल हादसों में से एक इस दुर्घटना में करीब 278 लोगों की मौत हो गयी तथा 900 से अधिक लोग घायल हो गए। बचाव अभियान समाप्त होने तथा पटरियों की मरम्मत के बाद इस मार्ग पर ट्रेनों की आवाजाही शुरू कर दी गई है लेकिन कई पीड़ितों का दावा है कि उनके अपनों का पता नहीं चल पा रहा है।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, बल ने 44 पीड़ितों को बचाया और घटनास्थल से 121 शव बरामद किए। करवाल ने कहा, ‘‘मैं बालासोर ट्रेन हादसे के बाद बचाव अभियान में शामिल अपने कर्मियों से मिला… एक कर्मी ने मुझे बताया कि वह जब भी पानी देखता है तो उसे वह खून की तरह लगता है। एक अन्य बचावकर्मी ने बताया कि इस बचाव अभियान के बाद उसे भूख लगना बंद हो गयी है।” यहां विज्ञान भवन में एनडीआरएफ द्वारा आयोजित आपदा प्रतिक्रिया के लिए क्षमता निर्माण पर वार्षिक सम्मेलन, 2023 को संबोधित करते हुए करवाल ने कहा कि हादसा इतना भीषण था कि बोगियां क्षतिग्रस्त हो गयी जिससे कई शव उनके अंदर फंसे रह गए।

यह भी पढे़ं 👇

Mawan Dhiyan Satkar Yojana

राखी पर CM भगवंत मान ने 1.37 लाख सत्कार सखियों को दिया 52 करोड़ का तोहफा

बुधवार, 26 अगस्त 2026
CM Bhagwant Mann Punjab

अकाली दल-भाजपा गठजोड़ पर CM भगवंत मान का तीखा प्रहार: “पंजाब लूटने की साजिश”

बुधवार, 26 अगस्त 2026
Punjab Bandh

Punjab Bandh की अफवाह: 27 अगस्त को महा हड़ताल, बाजार नहीं बंद होंगे

बुधवार, 26 अगस्त 2026
300 Free Units

Jalandhar: 300 Free Units वालों को हजारों के Bill, Meter Readers हड़ताल का खामियाजा

बुधवार, 26 अगस्त 2026

हाल में दुर्घटनास्थल का दौरा करने वाले एनडीआरएफ के महानिदेशक ने कहा कि अपने कुछ कर्मियों की इन समस्याओं को ध्यान में रखते हुए बल ने अपने कर्मियों के बचाव एवं राहत अभियान से लौटने पर उनके लिए मनोवैज्ञानिक काउंसलिंग और मानसिक स्थिरता पाठ्यक्रम शुरू किया है।  उन्होंने कहा, ‘‘अच्छी मानसिक सेहत के वास्ते ऐसी काउंसलिंग हमारे उन कर्मियों के लिए करायी जा रही है जो आपदाग्रस्त इलाकों में बचाव एवं राहत अभियानों में शामिल होते हैं।”

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे कर्मियों को मानसिक तथा शारीरिक रूप से फिट रहने की जरूरत है इसलिए विभिन्न शारीरिक तथा मानिसक फिटनेस कार्यक्रम शामिल किए गए हैं। बचावकर्ताओं की अच्छी मानसिक सेहत के लिए काउंसलिंग सत्र आयोजित कराए जा रहे हैं।” करवाल ने बताया कि हाल में तुर्किये में भूकंप के बाद वहां राहत अभियान से लौटने बचावकर्ताओं के लिए भी ऐसे सत्र आयोजित किए गए थे।  उन्होंने कहा कि एनडीआरएफ नियमित काउंसलर की भर्ती करने की प्रक्रिया में भी है।

करवाल ने कहा कि पिछले साल से अब तक इस संबंध में कराए विशेष अभ्यास के बाद तकरीबन 18,000 कर्मियों में से 95 प्रतिशत कर्मी ‘फिट’ पाए गए। देशभर में डूबने से होने वाली मौत की घटनाओं से निपटने के बारे में एनडीआरएफ के महानिदेशक ने कहा कि बल ने राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) द्वारा मौत पर उपलब्ध कराए आंकड़ों का अध्ययन करने के बाद एक ‘‘हीट मैप” तैयार किया है। उन्होंने कहा, ‘‘हमें एनसीआरबी ने बताया कि भारत में डूबने के कारण हर साल औसतन करीब 36,000 लोगों की जान चली जाती है और इन घटनाओं में से करीब दो तिहाई ज्यादातर नहाने के लिए निर्धारित ‘घाटों’ पर हुई।”

करवाल ने कहा, ‘‘हम अब इन मौतों को रोकने के लिए कदम उठाने पर काम कर रहे हैं।” सम्मेलन को संबोधित करते हुए गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार आपदाओं से निपटने तथा पूर्व चेतावनी विषय पर अति सक्रिय है। उन्होंने कहा कि पिछले नौ वर्ष में प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने यह सुनिश्चित किया है कि न केवल देश में बल्कि जब हमारे बचावकर्ताओं को विदेश भेजा जाता है तो उन्हें सभी प्रकार की आपदाओं से निपटने के लिए उचित नीति, योजना, संसाधन और प्रशिक्षण उपलब्ध हो।  उन्होंने बालासोर ट्रेन दुर्घटनास्थल तथा तुर्किये में एनडीआरएफ द्वारा किए कार्यों की प्रशंसा की। (एजेंसी)

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

उद्योगपति से मांगी 5 करोड़ फिरौती: विदेशी नंबर से किया कॉल; पैसे न देने पर सिर में गोली मारने की धमकी

Next Post

So you want to be a startup investor? Here are things you should know

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Mawan Dhiyan Satkar Yojana

राखी पर CM भगवंत मान ने 1.37 लाख सत्कार सखियों को दिया 52 करोड़ का तोहफा

बुधवार, 26 अगस्त 2026
CM Bhagwant Mann Punjab

अकाली दल-भाजपा गठजोड़ पर CM भगवंत मान का तीखा प्रहार: “पंजाब लूटने की साजिश”

बुधवार, 26 अगस्त 2026
Punjab Bandh

Punjab Bandh की अफवाह: 27 अगस्त को महा हड़ताल, बाजार नहीं बंद होंगे

बुधवार, 26 अगस्त 2026
300 Free Units

Jalandhar: 300 Free Units वालों को हजारों के Bill, Meter Readers हड़ताल का खामियाजा

बुधवार, 26 अगस्त 2026
'Sugar Langar

Chandigarh: Congress ने लगाया ‘Sugar Langar’, महंगाई के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन

बुधवार, 26 अगस्त 2026
Malvinder Kang

GMADA भ्रिष्टाचार का अड्डा: AAP सांसद Malvinder Singh Kang ने अपनी ही सरकार को घेरा

बुधवार, 26 अगस्त 2026
Next Post

So you want to be a startup investor? Here are things you should know

केजरीवाल ने दिल्ली के ग्रामीण एरिया बवाना को दिया स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस का तोहफा

Harnessing the power of VR with Power Rangers and Snapdragon 835

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।