LIVE | ...
सोमवार, 24 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - Nuh Violence: हरियाणा के नूह में बुलडोजर एक्शन पर हाईकोर्ट ने लगाया ब्रेक, अदालत ने स्वत: लिया संज्ञान

Nuh Violence: हरियाणा के नूह में बुलडोजर एक्शन पर हाईकोर्ट ने लगाया ब्रेक, अदालत ने स्वत: लिया संज्ञान

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 7 अगस्त 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
Moneycontrol - Hindi Business News
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

हरियाणा के नूह (Nuh Violence Updates) जिले में 31 जुलाई को हुई सांप्रदायिक हिंसा के बाद से जारी बुलडोजर की कार्रवाई पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट (Punjab and Haryana High Court) ने सोमवार (7 अगस्त) को इस मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए ये आदेश जारी किया। नूंह हिंसा के दौरान जिन इमारतों से पत्थर चले थे, उनसे जुड़े अवैध निर्माणों पर बुलडोजर कार्रवाई हो रही थी। जिला प्रशासन के मुताबिक ये कार्रवाई सीधे हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के आदेश पर हो रही थी। नूंह में अवैध निर्माणों पर प्रशासन की कार्रवाई सोमवार सुबह भी लगातार जारी थी। लेकिन अब हाईकोर्ट के आदेश के बाद बुलडोजर एक्शन पर ब्रेक लग गई है।

हरियाणा की बीजेपी सरकार ने हाईकोर्ट के आदेश के बाद तोड़फोड़ की कार्रवाई को रोक दिया है। दरअसल, मनोहर लाल सरकार की तरफ से नूंह में लगातार हिंसा में शामिल आरोपियों के घर और दुकानों को गिराया जा रहा था। नूंह के उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को अवैध निर्माण पर कार्रवाई रोकने के आदेश दिए हैं। हालांकि, अब हाई कोर्ट के आदेश के बाद फिलहाल कार्रवाई को रोक दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, नूंह में अब तक 37 जगहों पर 57.5 एकड़ जमीन से अवैध निर्माण हटा दिए गए हैं।

होटल को ढहाया गया

हरियाणा के अधिकारियों ने हिंसा प्रभावित नूंह जिले में एक होटल-कम-रेस्तरां सहित उन कई अवैध ढांचों को रविवार को ढहा दिया, जहां से पिछले सप्ताह की शुरुआत में झड़पों के दौरान एक धार्मिक यात्रा पर कथित तौर पर पथराव किया गया था। अधिकारियों ने रविवार को कहा कि यह नूंह में ध्वस्तीकरण अभियान का चौथा दिन है। उन्होंने बताया कि नल्हड़ रोड चौक के पास तीन मंजिला सहारा होटल को ध्वस्त किए जाने के अलावा एक रेस्तरां और टाइल के शोरूम को भी तोड़ा गया।

यह भी पढे़ं 👇

Mohali IT Hub Punjab Investment

मोहाली बनेगा IT Hub: CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान, NASSCOM से की बैठक

सोमवार, 24 अगस्त 2026
Health Special: Diabetic Foot

Health Special: Diabetic Foot से बचाव, Rectal Cancer के लक्षण, Berries के फायदे

सोमवार, 24 अगस्त 2026
Mobile Manufacturing Scheme

Mobile Manufacturing Scheme: ₹62,500 करोड़ की योजना, अब भारत बनाएगा खुद का मोबाइल

सोमवार, 24 अगस्त 2026
BL Santosh Punjab Visit

BJP Punjab Elections: सभी 117 सीटों पर अकेले लड़ेगी, SAD से गठजोड़ नहीं

सोमवार, 24 अगस्त 2026

162 स्थायी और 591 अस्थायी निर्माण ध्वस्त

अधिकारियों ने कहा कि जिले में अब तक 162 स्थायी और 591 अस्थायी निर्माण ध्वस्त किए जा चुके हैं। प्रशासन की अलग-अलग टीम ने अर्धसैनिक बल और पुलिस के साथ पुन्हाना, पिंगनवा, नगीना, तावड़ू और फिरोजपुर झिरका में कथित अतिक्रमण भी हटाया। उपमंडलीय मजिस्ट्रेट अश्विनी कुमार ने बताया कि ये संरचनाएं अवैध रूप से बनाई गई थीं। उन्होंने कहा कि इनका इस्तेमाल गुंडों ने हाल में हिंसा के दौरान पथराव के लिए किया था।

उपायुक्त ने कहा कि रविवार तक जिले में 37 स्थानों पर 57.5 एकड़ भूमि से अवैध निर्माण हटा दिए गए हैं। पुलिस 31 जुलाई को भड़की हिंसा में शामिल लोगों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

147 गिरफ्तार

अधिकारियों ने कहा कि शनिवार तक 147 लोगों को गिरफ्तार किया गया और कुल 56 FIR दर्ज की गई हैं। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को गिरफ्तार किए गए आठ लोग राजस्थान के भरतपुर और अलवर जिलों के निवासी हैं। गुरुग्राम पुलिस की 50 सदस्यीय टीम ने रविवार को नल्हड़ पहाड़ी को खंगाला, जहां से हमलावरों ने भक्तों पर कथित तौर पर गोलियां चलाई थीं।

मुस्लिम बहुल इलाके नूंह में बीते 31 जुलाई को विश्व हिंदू परिषद (VHP) की शोभायात्रा पर भीड़ द्वारा हमला किए जाने के बाद हुई हिंसा में होमगार्ड के दो जवान और एक इमाम सहित छह लोगों की मौत हो गई थी। नूंह से भड़की हिंसा गुरुग्राम और उसके आसपास के इलाकों में भी हिंसा फैल गई थी। फिलहाल, जिले में 8 जुलाई तक मोबाइल इंटरनेट बंद है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Gyanvapi Survey : ज्ञानवापी सर्वेक्षण सोमवार को नहीं होगा! खबर अफवाह, मस्जिद परिसर देर से पहुंचेगी…

Next Post

सावधान! बहुत तेजी से फैल रहा है कोरोना का नया वेरिएंट, जानें इसके लक्षण

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Mohali IT Hub Punjab Investment

मोहाली बनेगा IT Hub: CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान, NASSCOM से की बैठक

सोमवार, 24 अगस्त 2026
Health Special: Diabetic Foot

Health Special: Diabetic Foot से बचाव, Rectal Cancer के लक्षण, Berries के फायदे

सोमवार, 24 अगस्त 2026
Mobile Manufacturing Scheme

Mobile Manufacturing Scheme: ₹62,500 करोड़ की योजना, अब भारत बनाएगा खुद का मोबाइल

सोमवार, 24 अगस्त 2026
BL Santosh Punjab Visit

BJP Punjab Elections: सभी 117 सीटों पर अकेले लड़ेगी, SAD से गठजोड़ नहीं

सोमवार, 24 अगस्त 2026
India Waste Dumping Ground

India Waste Dumping Ground: भारत क्यों बन रहा दुनिया का कचरा घर?

सोमवार, 24 अगस्त 2026
Sukhbir Singh Badal

Sukhbir Badal की राजनीति में वापसी: हमले के 2 हफ्ते बाद संभालेंगे मोर्चा

सोमवार, 24 अगस्त 2026
Next Post
CORONA VIRUS: सावधान! बहुत तेजी से फैल रहा है कोरोना का नया वेरिएंट, जानें इसके लक्षण

सावधान! बहुत तेजी से फैल रहा है कोरोना का नया वेरिएंट, जानें इसके लक्षण

brain eating amoeba khatarnak hai

Brain eating Amoeba : अमेरिका में छाया है ब्रेन ईटिंग अमीबा का खौफ, जानिए क्या है यह और क्या हैं इसके स्वास्थ्य जोखिम

वार्डबंदी

वार्डबंदी के नक्शे में उलझे पार्षद: MC का आरोप-जानबूझ कर....

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।