LIVE | ...
शनिवार, 3 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - अब नहीं लगेगा जाम: दिसंबर 2025 तक दो नए पुलों से अमृतसर-तरनतारन के बीच आवाजाही होगी आसान

अब नहीं लगेगा जाम: दिसंबर 2025 तक दो नए पुलों से अमृतसर-तरनतारन के बीच आवाजाही होगी आसान

कम लागत में बड़ा काम: दो पुलों का निर्माण अब 24 करोड़ रुपये की बचत के साथ होगा पूरा: हरभजन सिंह ईटीओ

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 29 अप्रैल 2025
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
अमृतसर-तरनतारन
104
SHARES
692
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़: 29 अप्रैल (The News Air) पंजाब के लोक निर्माण मंत्री स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज तरनतारन में ए-25 रेलवे लाइन (कक्का कंडियाला रेलवे लाइन) पर बन रहे चार मार्गी रेलवे ओवर ब्रिज और श्री अमृतसर साहिब के सुल्तानविंड गांव के तारों वाले पुल से तरनतारन साहिब को जाने वाले रास्ते पर बन रहे पुलों के कार्य का निरीक्षण किया। इन दोनों पुलों के निर्माण होने से श्री अमृतसर साहिब और तरनतारन के बीच आवाजाही सुचारू हो जाएगी और लोगों को जाम की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। कैबिनेट मंत्री स हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने इन दोनों पुलों के निर्माण कार्य में लगी कंपनी को आदेश दिया कि इन पुलों का कार्य दिसंबर 2025 तक हर हाल में मुकम्मल कर दिया जाए।

स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने पहले तरनतारन में ए-25 रेलवे लाइन कक्का कंडियाला रेलवे लाइन की चल रही निर्माण का जायजा लिया। इस मौके पर हलका विधायक तरनतारन डॉ. कश्मीर सिंह सोहल भी उनके साथ मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि इस ओवरब्रिज का निर्माण कार्य 31 फीसदी तक मुकम्मल हो चुका है। उन्होंने बताया कि इस पुल के निर्माण को जून, 2026 तक मुकम्मल करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, लेकिन लोगों की सुविधा को मुख्य रखते हुए इसके निर्माण का कार्य लगभग 6 महीने पहले ही, दिसंबर, 2025 तक मुकम्मल करके लोगों को समर्पित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि चार मार्गी रेलवे ओवर ब्रिज बनने पर लगभग 82.88 करोड़ रुपये की लागत का अनुमान था, लेकिन इसे लगभग 70 करोड़ रुपये में मुकम्मल किया जाएगा, जिससे सरकार को लगभग 13 करोड़ रुपये की बचत होगी।

उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक शहर तरनतारन में ट्रैफिक की समस्या काफी बढ़ती जा रही है और लाखों ही श्रद्धालु श्री दरबार साहिब तरनतारन और श्री दरबार साहिब अमृतसर में नतमस्तक होने के लिए आते-जाते हैं, लेकिन ट्रैफिक समस्या के कारण लोगों को आने-जाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि इस चार मार्गी रेलवे ओवर ब्रिज बनने से लोगों को आवाजाही में काफी सुविधा मिलेगी। तरनतारन शहर में बढ़ रही ट्रैफिक समस्या से निजात दिलाने के लिए पंजाब के लोक निर्माण और बिजली मंत्री स. हरभजन सिंह ईटीओ द्वारा ए-25 रेलवे लाइन (कक्का कंडियाला रेलवे लाइन) पर चार मार्गी ओवर ब्रिज का नींव पत्थर सितंबर, 2024 में रखा गया था।

इसके उपरांत कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. द्वारा श्री अमृतसर साहिब के सुल्तानविंड गांव के तारों वाले पुल से तरनतारन साहिब को जाने वाले रास्ते पर लगने वाले लंबे जाम को खत्म करने के लिए पंजाब सरकार द्वारा बनवाए जा रहे पुल के निर्माण कार्य का भी जायजा लिया। इस पुल के निर्माण का कार्य पंजाब सरकार द्वारा अक्टूबर 2024 को शुरू किया गया था और इस पुल के निर्माण मुकम्मल करने के लिए जून 2026 की समय सीमा तय की गई थी। लोक निर्माण मंत्री स. हरभजन सिंह ईटीओ ने पुल की प्रगति का जायजा लेते हुए कहा कि स्थानीय लोगों और यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर इस पुल का निर्माण कार्य भी दिसंबर 2025 में मुकम्मल कर दिया जाएगा। इस मौके पर उनके साथ हलका विधायक डॉक्टर इंद्रबीर सिंह निज्जर भी हाजिर थे।

यह भी पढे़ं 👇

Today in History 3 October

Today in History 3 October: जर्मनी एकीकरण से इंदिरा गांधी की गिरफ्तारी तक

शनिवार, 3 अक्टूबर 2026
Monsoon Withdrawal

Monsoon Withdrawal: अगले 24 घंटे में इन राज्यों से लौटेगा मानसून

शनिवार, 3 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates 3 October

Breaking News Live Updates 3 October 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

शनिवार, 3 अक्टूबर 2026
Aaj Ka Rashifal 3 October

Aaj Ka Rashifal 3 October: शनिवार को 12 राशियों का हाल

शनिवार, 3 अक्टूबर 2026

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि डॉक्टर निज्जर की सिफारिश पर इस पुल के लिए मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा 34.20 करोड़ रुपये की स्वीकृति जारी की गई है, लेकिन हम इस पुल को लगभग 22.68 करोड़ रुपये में पूरा कर लेंगे, जिससे सरकार के 11.52 करोड़ रुपये की बचत होगी। उन्होंने कहा कि यह 725 मीटर लंबा और 14 मीटर चौड़ा पुल के दोनों ओर 5.5 मीटर की चौड़ाई के साथ सर्विस लेन का निर्माण भी किया जाना है। उपरोक्त के अलावा फ्लाईओवर के दोनों ओर पानी की निकासी के लिए ड्रेन और बारिश के पानी को भूमिगत भेजने के लिए रेन हार्वेस्टिंग का प्रबंध भी किया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि इस पुल के बन जाने से श्री दरबार साहिब अमृतसर, तरनतारन साहिब, गुरुद्वारा बाबा दीप सिंह जी शहीदां, टाहाला साहिब, बाबा बुड्ढा जी के धार्मिक स्थानों को जाने वाले श्रद्धालुओं का रास्ता आसान होगा और यहां लगने वाला ट्रैफिक जाम बीते समय की बात हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके अलावा अमृतसर बाईपास पर पड़ने वाली कॉलोनियों और ऐतिहासिक सुल्तानविंड के निवासियों को भी बड़ी राहत इस पुल के निर्माण से मिलेगी।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

China Restaurant Fire: लियाओनिंग में भड़की आग, 22 की मौत से मचा कोहराम!

Next Post

ड्रग माफिया के विरुद्ध बुलडोजर कार्रवाई: पंजाब में नशों के विरुद्ध जंग नए पड़ाव में हुई दाखिल

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Today in History 3 October

Today in History 3 October: जर्मनी एकीकरण से इंदिरा गांधी की गिरफ्तारी तक

शनिवार, 3 अक्टूबर 2026
Monsoon Withdrawal

Monsoon Withdrawal: अगले 24 घंटे में इन राज्यों से लौटेगा मानसून

शनिवार, 3 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates 3 October

Breaking News Live Updates 3 October 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

शनिवार, 3 अक्टूबर 2026
Aaj Ka Rashifal 3 October

Aaj Ka Rashifal 3 October: शनिवार को 12 राशियों का हाल

शनिवार, 3 अक्टूबर 2026
Gandhi Jayanti Gen Z

Gandhi Jayanti Gen Z: आपके 2 करोड़ फॉलोअर्स, गांधी का जवाब

शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026
SC ST Act Public View

SC ST Act Public View: फेसबुक कमेंट पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026
Next Post
(The News Air)

ड्रग माफिया के विरुद्ध बुलडोजर कार्रवाई: पंजाब में नशों के विरुद्ध जंग नए पड़ाव में हुई दाखिल

Dr. Balbir

मंत्री द्वारा किसानों की तूड़ी के हुए नुकसान की भरपाई अपनी तनख्वाह में से करने का वादा

डीजीपी गौरव यादव

जमीनी स्तर पर होगा नशों का खात्मा: डीजीपी गौरव यादव द्वारा नशों के विरुद्ध जंग के दौरान स्पष्ट संदेश

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।