सोमवार, 13 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - अब लोकसभा स्‍पीकर का होगा चुनाव, विपक्ष और सरकार के बीच नही बनी बात, कैंडिडेट उतरे

अब लोकसभा स्‍पीकर का होगा चुनाव, विपक्ष और सरकार के बीच नही बनी बात, कैंडिडेट उतरे

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 25 जून 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
लोकसभा स्‍पीकर
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्‍ली, 25 जून (The News Air) लोकसभा स्पीकर के पद पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच सहमति नहीं बन पाई है। एनडीए की ओर से ओम बिरला ने नामांकन दाखिल कर दिया है। वहीं विपक्ष की ओर से के. सुरेश को कैंडिडेट बनाया गया है। उन्होंने भी नामांकन दाखिल कर दिया है। अब बुधवार को सुबह 11 बजे स्पीकर पद के लिए मतदान होगा। के. सुरेश केरल से कांग्रेस के सांसद हैं और 8वीं बार चुनकर लोकसभा पहुंचे हैं। आंकड़ों को देखते हुए साफ है कि स्पीकर पद पर चुनाव की स्थिति में एनडीए का दावा मजबूत है, लेकिन INDIA अलायंस को लगता है कि उसके पास अपनी ताकत दिखाने का मौका है। इसलिए उसने डिप्टी स्पीकर का पद देने की शर्त न पूरी होने पर कैंडिडेट ही उतार दिया है।

भारतीय लोकतंत्र के 72 सालों के इतिहास में ऐसा तीसरी बार

इसके साथ ही भारतीय लोकतंत्र के 72 सालों के इतिहास में ऐसा तीसरी बार होगा, जब स्पीकर के पद पर चुनाव होगा। इस स्थिति के लिए राहुल गांधी ने सरकार पर ही ठीकरा फोड़ा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने स्पीकर पद के लिए सरकार का समर्थन करने का फैसला लिया था। हमारा कहना था कि आप डिप्टी स्पीकर का पद विपक्ष को दे दें। ऐसी परंपरा भी रही है। वहीं विपक्ष की ओर से उम्मीदवार उतारने पर पीयूष गोयल ने कहा कि हम शर्तों के आधार पर समर्थन की बात को खारिज करते हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष की ओर से शर्त के आधार पर समर्थन की बात कही जा रही थी। ऐसा लोकसभा की परंपरा में कभी नहीं हुआ था। लोकसभा स्पीकर या फिर डिप्टी स्पीकर किसी दल का नहीं होता है बल्कि पूरे सदन का होता है।

राहुल बोले- राजनाथ ने कहा था, मैं कॉल रिटर्न करूंगा, अब तक इंतजार

राहुल गांधी ने पूरे वाकये की जानकारी देते हुए कहा था कि राजनाथ सिंह का कल शाम को मल्लिकार्जुन खरगे को फोन आया था। उन्होंने स्पीकर के लिए विपक्ष से समर्थन मांगा था। इस पर खरगे जी ने कहा कि डिप्टी स्पीकर का पद यदि विपक्ष को दे दिया जाए तो हम स्पीकर के लिए समर्थन करेंगे। राहुल गांधी ने कहा कि इस पर राजनाथ सिंह ने जवाब दिया था कि मैं आपको कॉल रिटर्न करूंगा, लेकिन अब तक कोई बात नहीं की गई। इससे साफ है कि ये लोग संवाद नहीं चाहते बल्कि टकराव के ही रास्ते पर रहेंगे।

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates 13 April 2026

Breaking News Live Updates 13 April 2026: Big Updates, हर खबर सबसे तेज

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
April 13 History

April 13 History अपोलो 13 से लेकर थॉमस जेफरसन तक, जानें इस दिन की खास बातें

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, तापमान में 6 डिग्री तक बढ़ोतरी

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
नंबर गेम में आगे है एनडीए, करीब 300 सांसदों का है समर्थन

गौरतलब है कि लोकसभा में भाजपा के अकेले ही 240 सांसद हैं। इसके अलावा टीडीपी के 16, जेडीयू के 12 और एकनाथ शिंदे गुट के 7, चिराग पासवान की पार्टी के 5 सांसदों समेत करीब 290 सांसदों का समर्थन एनडीए के पास है। यही नहीं अकाली दल समेत कई अन्य छोटे दलों और कुछ निर्दलियों का समर्थन भी सरकार को मिलने की उम्मीद है। यही वजह है कि उसने भी विपक्ष को अपनी ताकत का अहसास कराने का फैसला लिया है और स्पीकर पद पर चुनाव को तैयार है।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Delhi : सफदरजंग अस्पताल के आपात चिकित्सा भवन में आग लगी

Next Post

ड्यूटी के दौरान ऐसा करते पकड़े गए तो पंजाब पुलिसकर्मियों पर होगी सख्त कार्रवाई, आदेश जारी

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates 13 April 2026

Breaking News Live Updates 13 April 2026: Big Updates, हर खबर सबसे तेज

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
April 13 History

April 13 History अपोलो 13 से लेकर थॉमस जेफरसन तक, जानें इस दिन की खास बातें

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, तापमान में 6 डिग्री तक बढ़ोतरी

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal : 13 अप्रैल 2026 सभी राशियों के लिए पूर्ण भविष्यफल

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Asha Bhosle Passes Away

Asha Bhosle Passes Away : सुरों की मल्लिका ने पीछे छोड़ी अमर विरासत

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Next Post
ड्यूटी के दौरान ऐसा करते पकड़े गए तो पंजाब पुलिसकर्मियों पर होगी सख्त कार्रवाई, आदेश जारी

ड्यूटी के दौरान ऐसा करते पकड़े गए तो पंजाब पुलिसकर्मियों पर होगी सख्त कार्रवाई, आदेश जारी

Mayawati ने कांग्रेस के संविधान बचाओ को नाटक करार दिया

Mayawati ने कांग्रेस के संविधान बचाओ को नाटक करार दिया

CM Bhagwant Singh Mann

आप सांसदों के शपथ ग्रहण के मौके पर संसद पहुंचे भगवंत मान

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।