बुधवार, 27 मई 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - अब फैक्ट्रियां बनेंगी छात्रों की प्रयोगशाला – हरजोत बैंस ने लॉन्च किया पंजाब का अनोखा बी.टेक प्रोग्राम

अब फैक्ट्रियां बनेंगी छात्रों की प्रयोगशाला – हरजोत बैंस ने लॉन्च किया पंजाब का अनोखा बी.टेक प्रोग्राम

एम.आर.एस.पी.टी.यू. और विक्टूरा टेक्नोलॉजीज ने शिक्षा-उद्योग के अंतर को खत्म करने के लिए मिलाया हाथ

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 30 अप्रैल 2025
in NEWS-TICKER, नौकरी, पंजाब
A A
0
Harjot Bains
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 30 अप्रैल (The News Air) राज्य में कौशल-आधारित शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करते हुए तकनीकी शिक्षा को उद्योग की जरूरतों के अनुरूप बनाने के उद्देश्य से पंजाब के तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस ने देश भर में अपनी तरह के पहले बी.टेक. इन मैकेनिकल इंजीनियरिंग (इंडस्ट्री इंटीग्रेटेड) प्रोग्राम की शुरुआत करने का ऐलान किया है।

आज यहां पंजाब भवन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान स. हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि महाराजा रणजीत सिंह पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एम.आर.एस.पी.टी.यू.), बठिंडा और फरीदाबाद की विक्टूरा टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (वी.टी.पी.एल.) के बीच समझौता हस्ताक्षरित किया गया है। यह देश भर में अपनी तरह का पहला प्रोग्राम है, जिसके तहत पहले सेमेस्टर से ही विद्यार्थी उद्योग का हिस्सा बनेंगे और उद्योग कैंपस को यूनिवर्सिटी का डीम्ड कैंपस माना जाएगा।

इस समझौते पर एम.आर.एस.पी.टी.यू. के रजिस्ट्रार डॉ. गुरिंदर पाल सिंह बराड़ और विक्टूरा के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री हरदीप सिंह बांगा ने हस्ताक्षर किए।

स. हरजोत सिंह बैंस ने कहा, “यह सिर्फ एक समझौता नहीं है – यह पंजाब के नौजवानों से एक वादा है कि उन्हें थ्योरी से परे वास्तविक-दुनिया के अनुप्रयोगों, अत्याधुनिक तकनीकों और व्यावहारिक अनुभव वाली शिक्षा प्रदान की जाएगी।” उन्होंने कहा कि यह साझेदारी अकादमिक प्रशिक्षण में उद्योगों को शामिल करके पंजाब में तकनीकी शिक्षा में क्रांति लाने पर केंद्रित है, जो बेरोजगारी के मुद्दे को हल करने का मार्ग प्रशस्त करेगा।

इस समझौते के मुख्य पहलुओं को उजागर करते हुए, स. हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि बी.टेक. इन मैकेनिकल इंजीनियरिंग (इंडस्ट्री इंटीग्रेटेड) प्रोग्राम चार साल का होगा। इसके पांच सेमेस्टर एम.आर.एस.पी.टी.यू. में करवाए जाएंगे, जिसमें अकादमिक अध्ययन शामिल होगा, और प्रैक्टिकल इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग के आखिरी तीन सेमेस्टर विक्टूरा टेक्नोलॉजीज में करवाए जाएंगे। यह प्रोग्राम 30 विद्यार्थियों के बैच के साथ शुरू किया जाएगा ताकि प्रत्येक विद्यार्थी पर ध्यान देते हुए उच्च गुणवत्ता वाली ट्रेनिंग सुनिश्चित की जा सके।

तकनीकी शिक्षा मंत्री ने कहा कि विक्टूरा टेक्नोलॉजीज अनुभवी शिक्षा और नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिए एम.आर.एस.पी.टी.यू. कैंपस में एक वी.टी.पी.एल. एडवांस्ड ऑटोमेशन लैब स्थापित करेगी। इस प्रोग्राम के तहत आर्थिक रूप से पिछड़े होनहार विद्यार्थियों के लिए 50 प्रतिशत तक की वित्तीय सहायता के साथ-साथ औद्योगिक प्रशिक्षण के दौरान मुफ्त आवास, भोजन, स्थानीय परिवहन और वजीफा भी प्रदान किया जाएगा।

यह भी पढे़ं 👇

27 May 2026 Horoscope

27 May 2026 Horoscope: किस राशि की चमकेगी किस्मत, जानें पूरा राशिफल

बुधवार, 27 मई 2026
Ranveer Singh Ban

Ranveer Singh Ban : Don 3 से Exit के बाद 45 करोड़ नुकसान, Film Industry ने लगाया Boycott

मंगलवार, 26 मई 2026
Yograj Singh Controversial Statement

Yograj Singh Court Setback: Court ने खारिज की अग्रिम जमानत, वेब सीरीज में विवादित टिप्पणी का मामला

मंगलवार, 26 मई 2026
Delhi QUAD Meet 5 Big Actions

Delhi QUAD Meet 5 Big Actions: इंडो-पैसिफिक में चीन को काउंटर करने की बड़ी रणनीति

मंगलवार, 26 मई 2026

मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की शैक्षिक क्षेत्र की तस्वीर बदलने की प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए, तकनीकी शिक्षा मंत्री ने औद्योगिक क्षेत्र की भविष्य की जरूरतों के साथ शैक्षिक बुनियादी ढांचे को जोड़ने के लिए सरकार की दूरदर्शी रणनीति पर जोर दिया। राज्य सरकार द्वारा ऐसा अकादमिक मॉडल तैयार किया जा रहा है जो ऑटोमेशन, उन्नत विनिर्माण और रोबोटिक्स की मांगों को पूरा करता है।

शिक्षा, पाठ्यक्रम विकास और फैकल्टी ट्रेनिंग में सक्रिय भागीदारी के लिए विक्टूरा टेक्नोलॉजीज की सराहना करते हुए, स. हरजोत सिंह बैंस ने अन्य उद्योगों से भी राज्य सरकार की शैक्षिक संस्थाओं के साथ भागीदारी करने और राज्य के नौजवानों को वैश्विक अवसरों के लिए तैयार करने में योगदान करने की अपील की।

इस अवसर पर निदेशक तकनीकी शिक्षा श्री मोनीश कुमार, निदेशक विक्टूरा टेक्नोलॉजीज श्री अमितबीर सिंह बांगा, सी.एस.आर. हेड श्री अजय कुमार सोमवंशी, एम.आर.एस.पी.टी.यू. के प्रोग्राम मेंटर डॉ. संदीप कांसल, कोऑर्डिनेटर डॉ. अमित भाटिया और एम.आर.एस.पी.टी.यू. के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

जीवन फौजी के इशारे पर हमले की तैयारी में जुटे बीकेआई मॉड्यूल के पांच आतंकी गिरफ्तार

Next Post

मान सरकार की ऐतिहासिक पहल के चलते 40 वर्षों बाद नहरी पानी पंजाब के खेतों में पहुंचा

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

27 May 2026 Horoscope

27 May 2026 Horoscope: किस राशि की चमकेगी किस्मत, जानें पूरा राशिफल

बुधवार, 27 मई 2026
Ranveer Singh Ban

Ranveer Singh Ban : Don 3 से Exit के बाद 45 करोड़ नुकसान, Film Industry ने लगाया Boycott

मंगलवार, 26 मई 2026
Yograj Singh Controversial Statement

Yograj Singh Court Setback: Court ने खारिज की अग्रिम जमानत, वेब सीरीज में विवादित टिप्पणी का मामला

मंगलवार, 26 मई 2026
Delhi QUAD Meet 5 Big Actions

Delhi QUAD Meet 5 Big Actions: इंडो-पैसिफिक में चीन को काउंटर करने की बड़ी रणनीति

मंगलवार, 26 मई 2026
ED Raid Royale Estate Group

ED Raid Royale Estate Group: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चंडीगढ़-पंजाब में छापेमारी

मंगलवार, 26 मई 2026
Chandigarh Airport New Flights

Chandigarh Airport New Flights: 1 जून से Pune-Bangalore के लिए शुरू होंगी नई उड़ानें

मंगलवार, 26 मई 2026
Next Post
Canal Water

मान सरकार की ऐतिहासिक पहल के चलते 40 वर्षों बाद नहरी पानी पंजाब के खेतों में पहुंचा

Lal Chand

सरकारी खरीद ने पार किया 100 लाख मीट्रिक टन का आंकड़ा

NEET_ADMITCARD

NEET UG 2025 Admit Card OUT: अब बस एक क्लिक में करें डाउनलोड!

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।