LIVE | ...
सोमवार, 27 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - पेट्रोल पंपों पर खत्म हुआ पैट्रोल, लगाए नोटिस

पेट्रोल पंपों पर खत्म हुआ पैट्रोल, लगाए नोटिस

ट्रक-टैंकर ड्राइवर कर रहे हैं 'हिट एंड रन' के नए कानून का विरोध

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 2 जनवरी 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, पंजाब, बिज़नेस, राष्ट्रीय
A A
0
पेट्रोल पंपों
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 1 जनवरी (The News Air) केंद्र सरकार द्वारा लाए गए ‘हिट एंड रन’ के नए कानून के विरोध में ट्रक-टैंकर ड्राइवरों ने देशभर में हड़ताल छेड़ दी है। नए कानून को लेकर ड्राइवरों में सरकार के खिलाफ भारी गुस्सा है। सड़कों पर प्रदर्शन करते हुए ड्राइवरों ने ट्रक-टैंकरों के पहिये जहां के तहां रोक दिए हैं। जहां ऐसे में कई चीजों की सप्लाई बेहद प्रभावित हो रही है और आम लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। ट्रक-टैंकरों के पहिये थमने से सबसे ज्यादा किल्लत देशभर में पेट्रोल-डीजल की हो रही है। देश में कई जगहों पर पेट्रोल पंप ड्राई हो रहे हैं और जो नहीं हुए हैं वो होने वाले हैं।

आलम यह है कि, पेट्रोल-डीजल खत्म होने की जानकारी मिलने पर लोग पेट्रोल पंपों पर दौड़ गए हैं। देश के विभिन्न पेट्रोल पंप इस वक्त वाहनों की लंबी-लंबी कतारों से भरे पड़े हैं। पेट्रोल-डीजल खत्म होने के डर से लोगों में अफरा-तफरा देखी जा रही है। जहां इसी बीच चंडीगढ़ से भी एक तस्वीर सामने आई है। चंडीगढ़ के सेक्टर-4 स्थित एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल पूरी तरह से खत्म हो गया है। पेट्रोल-डीजल खत्म होने के बारे में पेट्रोल पंप पर नोटिस लगा दिए गए हैं।

ताकि पेट्रोल-डीजल भराने आ रहे लोगों को पहले ही जानकारी हो जाये कि पंप पर पेट्रोल-डीजल खत्म हो चुका है। फिलहाल, आगे-आगे चंडीगढ़ के और भी पेट्रोल-डीजल इसी तरह की स्थिति से जूझते हुए दिखाई दे सकते हैं। वहीं पंजाब में भी पेट्रोल पंप ड्राई होने की स्थिति में हैं। बताया जा रहा है कि, पंजाब में कई पेट्रोल पंप अब तक ड्राई हो चुके हैं। इसके साथ ही दिल्ली, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, और यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिल रहीं हैं। इन राज्यों में भी पेट्रोल पंप सूखने की स्थिति में चले गए हैं। पेट्रोल पंपों संगठनों का कहना है कि अगर ट्रक-टैंकर ड्राइवरों की हड़ताल आज खत्म न हुई तो देशभर में जगह-जगह पेट्रोल पंप ड्राई हो जाएँगे।

‘हिंट एंड रन’ के नए कानून में क्या है?

हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संसद के शीत सत्र के दौरान देश के अपने तीन नए आपराधिक विधेयक (भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य विधेयक 2023) पेश किए थे जो लोकसभा और राज्यसभा से पारित हुए और बाद में राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद ये कानून बन गए। इन तीनों ही क़ानूनों ने अब आईपीसी, सीआरपीसी और भारतीय साक्ष्य अधिनियम की जगह ले ली है। जहां भारतीय न्याय संहिता के तहत ही हिट एंड रन कानून में बदलाव किया गया है।

कानून के अनुसार अगर ड्राइवर ट्रक-टैंकर ड्राइवर किसी को कुचलने के बाद वहाँ नहीं रुकते हैं और पीड़ित को अस्पताल पहुंचाने या पुलिस प्रशासन को सूचना दिए बिना भाग जाते हैं तो उन्हें 10 साल तक की कैद होगी और उनपर 7 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक हर साल 50 हजार लोगों की सड़क पर हिट एंड रन के मामलों में मौत हो जाती है। बता दें कि अब तक कानून के मुताबिक हिट एंड रन केस में 2 साल की सजा का प्रावधान था और बेल मिल जाती थी।

नए कानून से ड्राइवरों को इतनी परेशानी क्यों?

ड्राइवरों का कहना है कि अगर उनके वाहन से कोई हादसा होता है और कोई कुचला जाता है तो ऐसे में जो नया कानून है वह उनके लिए दोधारी तलवार सिद्ध होगा. अगर हादसे के बाद वह मौके पर रुकते हैं तो उनके लिए भीड़ हिंसक हो सकती है, खुद उनकी जान को भीड़ से खतरा हो सकता है और अगर वह भागते हैं तो कानून के मुताबिक 10 साल तक की कैद होगी और उनपर 7 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा। ट्रक-टैंकर का ड्राइवरों का कहना है कि कई बार उनकी गलती नहीं होती है लेकिन फिर भी उनपर दोष मढ दिया जाता है क्योंकि बड़े वाहन हैं। ट्रक ड्राइवरों का कहना है कि, सरकार ‘हिंट एंड रन’ के नए कानून को वापस ले। ड्राइवरों का कहना है कि, इस कानून से एक हादसे के चलते उनका पूरा जीवन प्रभावित हो जाएगा।

यह भी पढे़ं 👇

26 July History

26 July History: जब 200 स्पेनिश सैनिकों ने 1 करोड़ की सेना को हराया, जानें इस दिन की 10 बड़ी ऐतिहासिक घटनाएं

रविवार, 26 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 26 जुलाई 2026
Monsoon

IMD Weather Alert: ओडिशा-गुजरात में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट, 10 राज्यों में ऑरेंज वॉर्निंग

रविवार, 26 जुलाई 2026
Kargil Vijay Diwas

Breaking News Live Updates 26 July 2026: Kargil Vijay Diwas Special, हर बड़ी खबर Live

रविवार, 26 जुलाई 2026

ऐसे मामलों में ड्राइवरों को मिलेगी राहत

हालांकि नए कानून के अनुसार यदि वाहन से टकराने वाला व्यक्ति गलत तरीके से वाहन के सामने आता है या फिर अवैध रूप से सड़क को पार करता है तो फिर ऐसे मामलों में ड्राइवरों को राहत मिलेगी। ऐसे मामलों में अधिकतम 5 साल की सजा और जुर्माने का ही प्रावधान होगा। लेकिन अगर ड्राइवर ही गलत ढंग से वाहन चला रहे हैं और लापरवाही से हादसा कर रहे हैं और फिर भाग जा रहे हैं तो ऐसे में फिर ड्राइवर को 10 साल तक की कैद होगी।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

मेटा ने क्वेस्ट वीआर हेडसेट्स से क्रोमकास्ट फीचर को किया बंद: रिपोर्ट

Next Post

हॉकी इंडिया ने 39 सदस्यीय कोर संभावित समूह की घोषणा की

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

26 July History

26 July History: जब 200 स्पेनिश सैनिकों ने 1 करोड़ की सेना को हराया, जानें इस दिन की 10 बड़ी ऐतिहासिक घटनाएं

रविवार, 26 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 26 जुलाई 2026
Monsoon

IMD Weather Alert: ओडिशा-गुजरात में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट, 10 राज्यों में ऑरेंज वॉर्निंग

रविवार, 26 जुलाई 2026
Kargil Vijay Diwas

Breaking News Live Updates 26 July 2026: Kargil Vijay Diwas Special, हर बड़ी खबर Live

रविवार, 26 जुलाई 2026
Aaj Ka Rashifal

आज का राशिफल 26 July 2026: रविवार को इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत

रविवार, 26 जुलाई 2026
Dharmendra Pradhan Resignation

NEET Paper Leak: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, छात्रों की जीत या राजनीतिक दांव?

शनिवार, 25 जुलाई 2026
Next Post
हॉकी इंडिया

हॉकी इंडिया ने 39 सदस्यीय कोर संभावित समूह की घोषणा की

किसानों

किसानों से बोनस में कमीशन की मांग, सहकारी बैंक प्रबंधक निलंबित

श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर

श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर में प्राण प्रतिष्ठा उत्तर प्रदेश की ग्लोबल ब्रांडिंग का सुअवसर: योगी

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।