सोमवार, 13 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - एक भी राशन कार्ड नहीं होगा रद्द, हम तो और नए राशन कार्ड बनाने की तैयारी में हैं: भगवंत मान

एक भी राशन कार्ड नहीं होगा रद्द, हम तो और नए राशन कार्ड बनाने की तैयारी में हैं: भगवंत मान

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 30 मई 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, पंजाब, सियासत
A A
0
bhagwant mann jansabha
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

पटियाला, 30 मई (The News Air) आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एवं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब में प्रचार के आखिरी दिन पटियाला से आप के उम्मीदवार डॉ. बलबीर सिंह के लिए प्रचार किया। दोनों नेताओं ने लोगों से अपील की कि वे 1 जून को मतदान अवश्य करें। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस समय रिकॉर्ड तोड़ गर्मी है, लेकिन आपका वोट भी बहुत महत्वपूर्ण है।

जनसभा को संबोधित करते हुए भगवंत मान ने कहा कि कुछ अखबारों द्वारा कुछ अफवाहें फैलाई जा रही हैं, जिनके मालिक हमारे शहीदों के कफनों के पैसे खा गए और अब अपने भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे हैं। वे बोल रहे हैं कि हम राशन कार्ड रद्द कर देंगे। सीएम मान ने कहा कि यह सरासर झूठ और निराधार अफवाह है। वे चुनाव से ठीक पहले लोगों को गुमराह करना चाहते हैं। लोगों को सतर्क रहना चाहिए और ऐसी खबरों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। मान ने कहा कि कोई भी राशन कार्ड रद्द नहीं किया जाएगा, बल्कि जिन लोगों के पास अभी राशन कार्ड नहीं है, उन्हें भी राशन कार्ड जारी किए जाएंगे। मान ने कहा कि वे आम लोगों की किसी भी सुविधा को बंद करने के बारे में सोच भी नहीं सकते। उन्होंने कहा कि पंजाब में कोई भी व्यक्ति भूखे पेट नहीं सोएगा। उन्होंने कहा कि आप सरकार पहले की तरह लोगों को गेहूं और आटा वितरित करेगी और लोगों को उच्च गुणवत्ता वाला गेहूं ही मिलेगा।

मान ने कहा कि कोई भी उन पर या अरविंद केजरीवाल पर एक रुपये का भी भ्रष्टाचार करने का आरोप नहीं लगा सकता। उन्होंने कहा कि वे सरकारी नौकरियां दे रहे हैं, मुफ्त बिजली दे रहे हैं, स्कूल और अस्पताल बनवा रहे हैं और उन्होंने पंजाब के लिए एक थर्मल पावर प्लांट भी खरीदा है। केवल पंजाब विरोधी और भ्रष्ट ताकतें ही लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रही हैं। इसलिए लोगों को सतर्क रहना चाहिए। मान ने कहा कि कुछ पार्टियां अब वोट के लिए पैसे बांटेंगी, पैसे को मना मत करना लेकिन पैसे लेने के बाद भी अपनी मर्जी से और अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए ही वोट करना। मान ने लोगों से सिर्फ इन दो दिनों के लिए अपना काम करने का आग्रह किया और वादा किया कि 1 जून के बाद सब कुछ उनकी जिम्मेदारी होगी।

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates 13 April 2026

Breaking News Live Updates 13 April 2026: Big Updates, हर खबर सबसे तेज

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
April 13 History

April 13 History अपोलो 13 से लेकर थॉमस जेफरसन तक, जानें इस दिन की खास बातें

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, तापमान में 6 डिग्री तक बढ़ोतरी

सोमवार, 13 अप्रैल 2026

मान ने पटियाला के कैप्टन परिवार पर भी कटाक्ष किया और कहा कि मुगल साम्राज्य के दौरान उनका परिवार मुगलों के साथ था
अंग्रेजों के शासन के दौरान वे अंग्रेजों के साथ चले गए। अकाली सरकार के दौरान वे अकाली थे और कांग्रेस के शासन में वे कांग्रेस पार्टी में थे। अब भाजपा की सरकार है, इसलिए कैप्टन अमरिंदर सिंह और उनका परिवार भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने कभी भी लोगों का साथ नहीं दिया और न ही उन्होंने कभी आम लोगों के लिए कुछ किया।

मान ने आम आदमी पार्टी के रोड शो में बड़ी संख्या में शामिल होने के लिए लोगों का धन्यवाद किया और कहा कि लोगों का प्यार और समर्थन उन्हें थकने नहीं देता। उन्होंने लोगों से आम आदमी पार्टी को वोट देने और आप उम्मीदवार डॉ. बलबीर सिंह को अपना सांसद चुनने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मोदी की रैली में भीड़ दिखाने के लिए पैसे पर लोगों को लाए और बाद में उन लोगों से वादा किए गए 400 रुपये प्रति व्यक्ति देने से इनकार कर दिया। मान ने लोगों को अपनी प्रसिद्ध किकली-2 भी सुनाई, जो इन चुनावों के दौरान उनके प्रचार में काफी लोकप्रिय हुई है।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने डेरा सचखंड बल्लां के प्रमुख संत निरंजन दास जी का लिय़ा आशीर्वाद

Next Post

RBI का बड़ा एक्शन, SBM बैंक पर ठोका 88.70 लाख रुपये का जुर्माना

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates 13 April 2026

Breaking News Live Updates 13 April 2026: Big Updates, हर खबर सबसे तेज

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
April 13 History

April 13 History अपोलो 13 से लेकर थॉमस जेफरसन तक, जानें इस दिन की खास बातें

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, तापमान में 6 डिग्री तक बढ़ोतरी

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal : 13 अप्रैल 2026 सभी राशियों के लिए पूर्ण भविष्यफल

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Asha Bhosle Passes Away

Asha Bhosle Passes Away : सुरों की मल्लिका ने पीछे छोड़ी अमर विरासत

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Next Post
RBI

RBI का बड़ा एक्शन, SBM बैंक पर ठोका 88.70 लाख रुपये का जुर्माना

इंडिगो की चेन्नई मुंबई फ्लाइट में बम की धमकी, करवानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, मचा हड़कंप

इंडिगो की चेन्नई मुंबई फ्लाइट में बम की धमकी, करवानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, मचा हड़कंप

क्रिस वोक्स ने क्रिकेट से दूरी बनाने पर कहा, यह जीवन का सबसे मुश्किल क्षण

क्रिस वोक्स ने क्रिकेट से दूरी बनाने पर कहा, यह जीवन का सबसे मुश्किल क्षण

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।