LIVE | ...
गुरूवार, 27 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - हरियाणा में आम आदमी पार्टी के बिना भी किसी की सरकार नहीं बनेगी : अरविंद केजरीवाल

हरियाणा में आम आदमी पार्टी के बिना भी किसी की सरकार नहीं बनेगी : अरविंद केजरीवाल

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 23 सितम्बर 2024
in NEWS-TICKER, सियासत, हरियाणा
A A
0
Arvind Kejriwal
104
SHARES
692
VIEWS
ShareShareShareShareShare

डबवाली/सिरसा, 23 सितंबर,(The News Air): आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को डबवाली विधानसभा से पार्टी के उम्मीदवार कुलदीप गदराना के समर्थन में मेगा रोड शो किया। इस दौरान उमड़ी लोगों की भीड़ ने पुष्प वर्षा कर अरविंद केजरीवाल का भव्य स्वागत किया और समर्थकों ने ‘बदलेंगे हरियाणा का हाल, अब लाएंगे केजरीवाल’ के जमकर नारे लगाए। इस दौरान उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता मौजूद रहे।

रोड शो को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इन्होंने मुझे 5 महीने झूठे केस में जेल में डाल दिया था। मेरा कसूर केवल इतना था कि 10 साल से दिल्ली के लोगों की सेवा ईमानदारी से कर रहा था। पूरे देश में केवल दो राज्य हैं दिल्ली और पंजाब, जहां 24 घंटे और मुफ्त बिजली मिलती है। सबसे महंगी बिजली हरियाणा में मिलती है। जनता बताए कि मुफ्त बिजली देने वाला चोर है या महंगी बिजली देने वाले चोर हैं।

उन्होंने कहा कि मैंने 10 साल में शानदार सरकारी स्कूल बनाए, शिक्षा माफिया का खात्मा किया, बिजली और पानी मुफ्त किया, अच्छी सड़कें बनाई और शानदार अस्पताल और मोहल्ला क्लीनिक बनाए। ये कहते हैं अरविंद केजरीवाल चोर है, ये मेरी ईमानदारी से डरते हैं। इनका मकसद केजरीवाल पर कीचड़ फेंकना था, ताकि जनता को लगे कि केजरीवाल ने कुछ किया होगा। जब मैं जेल से आया तो आज पूरी दिल्ली वाले कह रहे हैं कि अरविंद केजरीवाल कट्टर ईमानदार है।

उन्होंने कहा कि मैंने मुख्यमंत्री की कुर्सी से इस्तीफा दे दिया और दिल्ली की जनता से कहा कि यदि आपको लगता है केजरीवाल चोर है तो मुझे वोट मत देना। यदि आपको लगता है कि केजरीवाल ईमानदार है तभी मुझे वोट देना। दिल्ली की जनता को लगता है कि मैं ईमानदार हूं और मुझे जिताएगी, तभी मैं मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठूंगा। इन्होंने जेल में मुझे तोड़ने की बहुत कोशिश की, तरह-तरह की यातनाएं दी। इनका मकसद किसी भी तरह मुझे झुकाना था। जेल में जो सुविधाएं सामान्य आरोपियों को मिलती हैं, मुझे वो भी नहीं दी गई। कई दिनों तक इन्होंने मेरी दवाई भी बंद रखी थी, पता नहीं मेरे साथ क्या करना चाहते थे? ये मुझे तोड़ना चाहते थे लेकिन इनको ये नहीं पता कि मैं हरियाणा का हूं। मेरी रगों में हरियाणा का खून दौड़ रहा है। ये किसी को भी तोड़ सकते हैं लेकिन हरियाणा वाले को नहीं तोड़ सकते। मुझे गर्व है कि मैं हरियाणा का छोरा हूं।

यह भी पढे़ं 👇

27 August History

27 अगस्त का इतिहास: जब Krakatoa ज्वालामुखी ने मचाई तबाही, Barack Obama बने पहले अश्वेत राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार

गुरूवार, 27 अगस्त 2026
Heavy Rainfall Warning India

भारी बारिश की चेतावनी: UP-MP में Red Alert, अगले 7 दिन का मौसम पूर्वानुमान

गुरूवार, 27 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 27

Breaking News Live Updates 27 अगस्त 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

गुरूवार, 27 अगस्त 2026
Aaj Ka Rashifal 27 August 2026

आज का राशिफल 27 अगस्त 2026: सभी 12 राशियों का भविष्यफल, जानें आपका दिन कैसा रहेगा

गुरूवार, 27 अगस्त 2026

उन्होंने ने कहा कि आपके हरियाणा के बेटे ने पूरी दूनिया में हरियाणा का नाम रोशन किया है। हरियाणा से पढ़ लिखकर निकलने के बाद आपके बेटे ने दिल्ली और पंजाब में सरकार बनाई। आज दिल्ली और पंजाब में जो काम हो रहे हैं वो आजादी के 78 साल बाद किसी भी सरकार ने उस तरह के काम नहीं किए। आज दिल्ली और पंजाब में 24 घंटे और मुफ्त बिजली दी जा रही है। हरियाणा की भी बिजली मुफ्त कर दूंगा। ये पार्टियां कुछ नहीं करने वाली। लोग पूछते हैं कि हरियाणा में आपकी सरकार बन रही है क्या। मैं कहता हूं कि हरियाणा में हमारे बिना भी किसी की सरकार नहीं बन रही।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में जो भी सरकार बनेगी वो आम आदमी पार्टी के समर्थन से बनेगी। जो भी सरकार बनेगी उससे काम करवाना मेरी जिम्मेदारी है। जो भी सरकार बने जनता के लिए शानदार मोहल्ला क्लीनिक बनाएंगे। जो काम दिल्ली और पंजाब में किए वो सभी काम हरियाणा में भी करेंगे। अपने रिश्तेदारों को फोन करके पूछ लेना कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली और पंजाब में काम किए हैं या नहीं। मुझे तभी वोट देना जब दिल्ली के स्कूल देख कर आओ।

उन्होंने कहा सबसे जरूरी बात ये है कि डबवाली पर एक ही परिवार का कब्जा हो गया है। उसी परिवार का टिकट इस पार्टी से टिकट और दूसरे बेटे को दूसरी पार्टी से टिकट, जिसको मर्जी वोट दे दो सीट तो एक ही परिवार को जाएगी। अब इनसे मुक्ति पाने का समय आ गया है। अब डबवाली की जनता के कुलदीप गदराना इस परिवार से मुक्ति दिलाएंगे। यदि उस परिवार से मुक्ति चाहिए तो आम आदमी पार्टी को वोट देना। ऐसे आदमी को वोट दो जो आपके बीच में रहता हो। कुलदीप गदराना पहले यहीं से विद्यार्थी नेता रहे, फिर सरपंच रहे, फिर ब्लॉक समिति के लीडर रहे, उसके बाद जिला परिषद में मेंबर रहे। कुलदीप गदराना आपके ही बीच से हैं और आपके ही बीच में समाज सेवा करते हैं। इसलिए इस बार ऐसे लोगों को वोट नहीं देना जिसके बाप और दादा भी राजनीति में थे। क्योंकि उनके मन में सेवा भाव नहीं है। इस बार झाड़ू के निशान पर बटन दबाकर आम आदमी पार्टी को भारी बहुमत से जीताना है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

पंजाब के नए चुने कैबिनेट मंत्रियों को बांटे विभाग

Next Post

पंजाब के पांच नए मंत्रियों ने ली शपथ

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

27 August History

27 अगस्त का इतिहास: जब Krakatoa ज्वालामुखी ने मचाई तबाही, Barack Obama बने पहले अश्वेत राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार

गुरूवार, 27 अगस्त 2026
Heavy Rainfall Warning India

भारी बारिश की चेतावनी: UP-MP में Red Alert, अगले 7 दिन का मौसम पूर्वानुमान

गुरूवार, 27 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 27

Breaking News Live Updates 27 अगस्त 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

गुरूवार, 27 अगस्त 2026
Aaj Ka Rashifal 27 August 2026

आज का राशिफल 27 अगस्त 2026: सभी 12 राशियों का भविष्यफल, जानें आपका दिन कैसा रहेगा

गुरूवार, 27 अगस्त 2026
Mawan Dhiyan Satkar Yojana

राखी पर CM भगवंत मान ने 1.37 लाख सत्कार सखियों को दिया 52 करोड़ का तोहफा

बुधवार, 26 अगस्त 2026
CM Bhagwant Mann Punjab

अकाली दल-भाजपा गठजोड़ पर CM भगवंत मान का तीखा प्रहार: “पंजाब लूटने की साजिश”

बुधवार, 26 अगस्त 2026
Next Post
Dr. Ravjot

पंजाब के पांच नए मंत्रियों ने ली शपथ

DGP Punjab

डीजीपी पंजाब गौरव यादव के नेतृत्व में पंजाब आंतरिक पुलिस सुधार परियोजना शुरू करने वाला पहला राज्य बना

अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल और नायब सिंह सैनी आज आएंगे हिसार

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।