शनिवार, 9 मई 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - No Confidence Motion : अविश्वास प्रस्ताव पर बोले राहुल गांधी- PM मोदी आज तक नहीं गए…

No Confidence Motion : अविश्वास प्रस्ताव पर बोले राहुल गांधी- PM मोदी आज तक नहीं गए…

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 9 अगस्त 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
No Confidence Motion | अविश्वास प्रस्ताव पर बोले राहुल गांधी- PM मोदी आज तक नहीं गए मणिपुर, इनकी राजनीति से हुआ 'हिंदुस्तान' का कत्ल |
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली. आज संसद के मानसून सत्र में अविश्वास प्रस्ताव (No Confidence Motion) पर दूसरे दिन की बहस राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की स्पीच के साथ शुरू हो चुकी है। आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी अब से थोड़ी देर पहले संसद पहुंच चुके हैं।

#WATCH | Delhi | Congress MP Rahul Gandhi arrives at the Parliament. pic.twitter.com/qkcCHNjzom

— ANI (@ANI) August 9, 2023

आज राहुल गांधी ने लोकसभा में बोलते हुए कहा कि, “अध्यक्ष महोदय सबसे पहले मैं आपको मुझे लोकसभा के सांसद के रूप में बहाल करने के लिए धन्यवाद करना चाहता हूं। जब मैंने पिछली बार बात की थी तो शायद मैंने आपको परेशानी दी थी क्योंकि मैंने अडानी पर ध्यान केंद्रित किया था, शायद आपके वरिष्ठ नेता को दुख हुआ।।। उस दर्द का असर आप पर भी हुआ होगा। इसके लिए मैं आपसे माफी मांगता हूं लेकिन मैंने सच बोला। आज भाजपा के मेरे दोस्तों को डरने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज मेरा भाषण अडानी पर केंद्रित नहीं है।”

यह भी पढे़ं 👇

One Gas Connection Per House

One Gas Connection Per House: एक घर एक गैस कनेक्शन! सरकार का नया नियम क्या है, किन पर पड़ेगा असर

शनिवार, 9 मई 2026
May 9 History

May 9 History: 9 मई को घटीं दुनिया बदल देने वाली ये बड़ी घटनाएं

शनिवार, 9 मई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

शनिवार, 9 मई 2026
Breaking News Live Updates 9 May 2026

Breaking News Live Updates 9 May 2026: Big Headlines, हर अपडेट सबसे पहले

शनिवार, 9 मई 2026

LIVE: Address to the Parliament | No Confidence Motion https://t.co/1FBUqftwJ9

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 9, 2023

उन्होंने आगे मणिपुर मुद्दे पर कहा कि, “कुछ दिन पहले मैं मणिपुर गया था। हमारे प्रधानमंत्री आज तक (मणिपुर) नहीं गए क्योंकि उनके लिए मणिपुर हिन्दुस्तान नहीं है। मैंने आज मणिपुर शब्द प्रयोग किया। आज की सच्चाई यह है कि मणिपुर नहीं बचा है। मणिपुर को आपने बांट दिया है, तोड़ दिया है। रिलीफ कैंप में गया, महिलाओं से बात की, बच्चों से बात की, प्रधानमंत्रीजी ने आज तक नहीं किया। इन्होंने देखा जाए तो मणिपुर में हिंदुस्तान की हत्या की है। सिर्फ मणिपुर की नहीं की। इनकी राजनीति ने मणिपुर को नहीं, हिंदुस्तान को मारा, हिंदुस्तान को कत्ल किया, उसका मर्डर किया।

#WATCH | Congress MP Rahul Gandhi says, "A few days back, I went to Manipur. Our PM didn't go, not even to this day, because for him Manipur is not India. I used the word 'Manipur' but the truth is that Manipur does not remain anymore. You have divided Manipur into two. You have… pic.twitter.com/QodCZnLHWs

— ANI (@ANI) August 9, 2023

उन्होंने आगे कहा कि, “जब मैंने अपनी भारत यात्रा शुरू की, तो मेरे दिमाग में था कि अगर मैं 10 किमी दौड़ सकता हूं तो 25 किमी पैदल चलना कोई बड़ी बात नहीं है। आज जब मैं उस भावना को देखूं तो यह अहंकार था। उस समय मेरे मन में अहंकार था। लेकिन भारत अहंकार को एक पल में मिटा देता है। 2-3 दिन में मेरे घुटनों में दर्द शुरू हो गया, पुरानी चोट थी। पहले कुछ दिन में जो भेड़िया निकला था वो चींटी बन गया। जो हिंदुस्तान को अहंकार से देखें निकला निकला वो पूरे का पूरा अहंकार गायब हो गया।”

आज उन्होंने कहा, ‘‘आप भारत माता के रखवाले नहीं हो, आप भारत माता के हत्यारे हो।” इस पर लोकसभा अध्यक्ष ने कहा, “भारत माता के बारे में कोई भी ऐसा शब्द नहीं बोला जाना चाहिए जो उचित नहीं हो।” इसके जवाब में राहुल ने कहा, “भारत माता मेरी भी माता हैं। मेरी एक माता (सोनिया गांधी) यहां बैठी हुई हैं और दूसरी भारत माता हैं।”

इस दौरान कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी सदन में उपस्थित थीं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, “कुछ दिनों पहले मैं मणिपुर गया। हमारे प्रधानमंत्री आज तक मणिपुर नहीं गए क्योंकि उनके लिए मणिपुर हिंदुस्तान (का हिस्सा) नहीं है।” उन्होंने आरोप लगाया, “आज की सच्चाई है कि मणिपुर को आपने बांट दिया है, तोड़ दिया है।”

उन्होंने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का उल्लेख करते हुए कहा कि पिछले साल 130 दिन तक मैंने भारत के एक कोने से दूसरे कोने तक यात्रा की। उन्होंने कहा, ‘‘मैं समुद्र के तट से कश्मीर की बफीर्ली पहाड़ी तक चला।” राहुल गांधी ने कहा, “जिस चीज के लिए मैं मरने को तैयार हूं, जिस चीज के लिए मोदी जी की जेलों में जाने को तैयार हूं और जिस चीजे के लिए 10 साल तक गाली खाई है…उसे मैं समझना चाहता था।”  उन्होंने कहा, “जब मैं यात्रा कर रहा था तो मुझे भीड़ की आवाज सुनाई नहीं देती है, जिससे बात करता था उसका दुख और दर्द सुनाई देता था।” राहुल गांधी ने कहा, “यह देश एक आवाज है, इस देश के लोगों का दुख है, दर्द है, कठिनाइयां हैं, उसे समझना है। इसे समझने के लिए हमें अपने अहंकार, इच्छाओं और सपनों को दूर करना होगा।”

वहीं सूत्रों से मिली खबर के अनुसार, आज यानी बुधवार को प्रस्ताव पर अमित शाह और स्मृति ईरानी भी भाषण दे सकते हैं। हालांकि इस बहस के पहले दिन भी राहुल के भाषण की चर्चा थी, लेकिन शुरुआत गौरव गोगोई ने की थी। वहीं मंगलवार को केंद्र सरकार की ओर से निशिकांत दुबे ने इसका जवाब दिया था।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

सांसदी बहाली के बाद राहुल गांधी का राजस्थान दौरा, फूकेंगे चुनावी बिगुल

Next Post

नूंह हिंसा के बाद गुरुग्राम में मुस्लिम कर्मचारियों, विक्रेताओं के बहिष्कार की अपील; वीडियो वायरल

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

One Gas Connection Per House

One Gas Connection Per House: एक घर एक गैस कनेक्शन! सरकार का नया नियम क्या है, किन पर पड़ेगा असर

शनिवार, 9 मई 2026
May 9 History

May 9 History: 9 मई को घटीं दुनिया बदल देने वाली ये बड़ी घटनाएं

शनिवार, 9 मई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

शनिवार, 9 मई 2026
Breaking News Live Updates 9 May 2026

Breaking News Live Updates 9 May 2026: Big Headlines, हर अपडेट सबसे पहले

शनिवार, 9 मई 2026
IMD Weather Forecast

IMD Weather Forecast: आने वाले 2 हफ्तों में बदलेगा मौसम का मिजाज, जारी हुआ बड़ा अलर्ट

शनिवार, 9 मई 2026
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 9 May 2026: शनिवार को इन राशियों पर बरसेगी कृपा, जानें आपका भाग्य

शनिवार, 9 मई 2026
Next Post
नूंह हिंसा

नूंह हिंसा के बाद गुरुग्राम में मुस्लिम कर्मचारियों, विक्रेताओं के बहिष्कार की अपील; वीडियो वायरल

Rahul Gandhi

Rahul Gandhi:भाजपा की राजनीति ने मणिपुर में किया हिन्दुस्तान का....

12वीं पास हैं और टाइपिंग आती है तो इन भर्तियों के लिए करें अप्लाई, मिलेगी बढ़िया सैलरी

12वीं पास हैं और टाइपिंग आती है तो इन भर्तियों के लिए करें अप्लाई, मिलेगी बढ़िया सैलरी

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।