LIVE | ...
गुरूवार, 25 जून 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलने पर नीतीश का रिएक्शन, अब क्या करेंगे बिहार CM?

विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलने पर नीतीश का रिएक्शन, अब क्या करेंगे बिहार CM?

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 23 जुलाई 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
बिहार CM
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य को विशेष राज्य का दर्जा देने से केंद्र के इनकार पर सोमवार को भेदभरी प्रतिक्रिया दी। केंद्र में सत्तारूढ़ NDA की प्रमुख सहयोगी जेडीयू के शीर्ष नेता नीतीश से एक दिन पहले संसद में केंद्र सरकार द्वारा बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने के संबंध में दिए बयान के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने मंगलवार को कहा, ‘‘सब कुछ धीरे-धीरे जान जाइएगा।’’ बिहार विधानसभा परिसर में मीडियाकर्मियों के इस संबंध में पूछे गए सवालों के जवाब में केवल इतना कहकर नीतीश अपनी मुस्कान बिखेरते और मीडियाकर्मियों की भीड़ की ओर हाथ हिलाते हुए सदन भवन में प्रवेश कर गए।

क्या होगा नीतीश कुमार का अगला कदम?

बता दें कि नीतीश कुमार के बयान से कयास लगाए जा रहे हैं कि वह जल्द ही कोई बड़ा राजनीतिक कदम उठा सकते हैं। माना जा रहा है कि वह राज्य सरकार को गिरा भी सकते हैं। कुछ लोग इसे राजनीतिक चाल मान रहे हैं, तो कुछ लोगों को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री राज्य के हित में कोई बड़ा कदम उठाएंगे। उनके बयान से साफ है कि वह इस मुद्दे पर केंद्र सरकार के फैसले से खुश नहीं हैं। अब देखना होगा कि वह आने वाले समय में क्या रणनीति अपनाते हैं।

यह भी पढे़ं 👇

Punjab CM Mann

CM Bhagwant Mann Viral Video: मुख्यमंत्री ने पेश किए सबूत, बोले- फर्जी मास्क से बनाया गया वीडियो

गुरूवार, 25 जून 2026
Bangladesh Chinese Jets

Bangladesh Chinese Jets: J-10CE खरीदने जा रहा बांग्लादेश, भारत की ईस्टर्न फ्रंट सिक्योरिटी पर असर

गुरूवार, 25 जून 2026
NCERT Preparation UPSC

NCERT Preparation UPSC: SMART Model से कैसे शुरू करें तैयारी, जानें सही रणनीति

गुरूवार, 25 जून 2026
India's Middle Class Reality

India’s Middle Class Reality: ₹10 लाख सालाना कमाते हैं तो आप देश के टॉप 10% में, NSE डेटा का बड़ा खुलासा

गुरूवार, 25 जून 2026
लालू बोले- इस्तीफा दें नीतीश कुमार

उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनावों के बाद भाजपा बहुमत से चूक गई है और सहयोगी दलों पर काफी निर्भर है। जेडीयू ने पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में बिहार को विशेष दर्जा देने की मांग को लेकर एक नया प्रस्ताव पारित किया था। केंद्र सरकार में जेडीयू के दो मंत्री हैं। राज्य में विपक्षी नेताओं को लगता है कि बिहार को ‘धोखा’ दिया गया है। नीतीश के कट्टर प्रतिद्वंद्वी और RJD अध्यक्ष लालू प्रसाद का मानना है कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने से केंद्र सरकार के इनकार के बाद जेडीयू प्रमुख को इस्तीफा दे देना चाहिए।

बिहार को क्यों नहीं मिला विशेष राज्य का दर्जा?

विपक्ष के ‘इंडिया’ गठबंधन के गठन में शुरुआती दौर में अहम भूमिका निभाने वाले नीतीश ने इस साल जनवरी में भाजपा के नेतृत्व वाले राजग में लौटने के पूर्व राजद के नेतृत्व वाले विपक्षी ‘महागठबंधन’ से नाता तोड़ लिया था। लोकसभा में मानसून सत्र के पहले दिन एक लिखित जवाब में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सोमवार को कहा था कि अतीत में राष्ट्रीय विकास परिषद (एनडीसी) ने कुछ राज्यों को विशेष श्रेणी का दर्जा दिया है। चौधरी ने कहा था, ‘‘बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने का मामला उचित नहीं है।’’ मंत्री ने कहा कि इन राज्यों में कुछ ऐसी विशेषताएं थीं जिन पर विशेष ध्यान देने की जरूरत थी। उन्होंने कहा कि इनमें पर्वतीय और दुर्गम भूभाग, कम जनसंख्या घनत्व या आदिवासी जनसंख्या की बड़ी हिस्सेदारी, पड़ोसी देशों के साथ सीमाओं पर रणनीतिक स्थान, आर्थिक और बुनियादी संरचना के लिहाज से पिछड़ापन और राज्य के वित्त की अलाभकारी प्रकृति शामिल रहीं।

चौधरी ने कहा था कि फैसला उक्त सूचीबद्ध सभी कारकों और किसी राज्य की विशिष्ट स्थिति के आकलन के आधार पर लिया गया था। उन्होंने कहा था, ‘‘पूर्व में विशेष श्रेणी के दर्जे के बिहार के अनुरोध पर एक अंतर-मंत्रालयी समूह (आईएमजी) द्वारा विचार किया गया था, जिसने 30 मार्च 2012 को अपनी रिपोर्ट सौंपी थी। आईएमजी ने यह निष्कर्ष निकाला था कि एनडीसी के मौजूदा मानदंडों के आधार पर बिहार के लिए विशेष श्रेणी के दर्जे का मामला नहीं बनता है।’’

सबसे पहले 2000 में उठी थी विशेष दर्जे की मांग

वर्ष 2012 में कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) सरकार केंद्र में थी। बिहार के लिए विशेष दर्जे की मांग सबसे पहले 2000 में उठी जब झारखंड के निर्माण के बाद राज्य में खनिज समृद्ध और अपेक्षाकृत अधिक शहरीकृत और औद्योगिक क्षेत्र नये राज्य के हिस्से में चले गए। हालांकि यह मांग तब और अधिक तीव्र हो गई जब केंद्र में UPA सरकार सत्तासीन थी, नीतीश कुमार ने 2010 में इसको लेकर बड़े पैमाने पर हस्ताक्षर अभियान चलाया था और राज्य को विशेष दर्जा देने वाली ‘‘किसी भी सरकार’’ को समर्थन देने की घोषणा की थी। (भाषा इनपुट्स के साथ)

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

IAS पूजा खेडकर के माता-पिता की वैवाहिक स्थिति क्या है? केंद्र ने पुणे पुलिस से मांगा ब्यौरा

Next Post

Bigg Boss OTT 3: अरमान कृतिका के वीडियो पर भड़कीं शिवसेना लीडर,

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Punjab CM Mann

CM Bhagwant Mann Viral Video: मुख्यमंत्री ने पेश किए सबूत, बोले- फर्जी मास्क से बनाया गया वीडियो

गुरूवार, 25 जून 2026
Bangladesh Chinese Jets

Bangladesh Chinese Jets: J-10CE खरीदने जा रहा बांग्लादेश, भारत की ईस्टर्न फ्रंट सिक्योरिटी पर असर

गुरूवार, 25 जून 2026
NCERT Preparation UPSC

NCERT Preparation UPSC: SMART Model से कैसे शुरू करें तैयारी, जानें सही रणनीति

गुरूवार, 25 जून 2026
India's Middle Class Reality

India’s Middle Class Reality: ₹10 लाख सालाना कमाते हैं तो आप देश के टॉप 10% में, NSE डेटा का बड़ा खुलासा

गुरूवार, 25 जून 2026
Indian Railway

Indian Railway New Rule: जुलाई से सितंबर तक माल ढुलाई में बड़ी राहत, 15% BSC नहीं लगेगा

गुरूवार, 25 जून 2026
1 July New Rules

1 July New Rules: LPG, Railway और Credit Card में बड़े बदलाव, जानें क्या होगा असर

गुरूवार, 25 जून 2026
Next Post
बिहार CM

Bigg Boss OTT 3: अरमान कृतिका के वीडियो पर भड़कीं शिवसेना लीडर,

बिहार CM

बजट के बाद शेयर बाजार में रिकवरी, सेंसेक्स सपाट बंद

Punjab Cabinet Minister Dr. Baljit Kaur

राज्य अनुसूचित जाति कमिश्न के ग़ैर सरकारी सदस्यों की भर्ती के लिए आवेदनों की माँग: डा.बलजीत कौर

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।